बेशर्म इश्क़ - Chapter 2
अध्याय : सच का दावा, झूठ का तूफ़ान
सुबह के सात बज रहे थे। राजवंशी हवेली की रसोई में चाय बन रही थी, लेकिन घर के हर कोने में एक अजीब सी चुप्पी फैली हुई थी। नौकर-चाकर भी धीरे-धीरे चलते, फुसफुसा कर बात करते।
उधर लिविंग रूम में, दादाजी, दादी, यशवर्धन, अखिल, और परिवार के अन्य सदस्य एक बार फिर टीवी स्क्रीन के सामने जमा हो चुके थे।
“क्या फिर से कोई न्यूज़ आई है?” दादी ने हल्की चिंता में पूछा।
“पता चला है कि लड़की खुद इंटरव्यू देने वाली है। लाइव।” राघव की आवाज़ में बेचैनी थी।
"अब क्या नया ड्रामा होगा…" रणविजय बड़बड़ाए।
टीवी स्क्रीन पर ब्रेकिंग न्यूज़ की लाल पट्टी फिर से उभरी —
“EXCLUSIVE INTERVIEW – वो लड़की जिसे लेकर अखिलेश राजवंशी विवादों में हैं, अब सामने आई हैं और कर रही हैं पहली बार खुलासा।”
स्क्रीन पर एक सोफे पर बैठी लगभग 19 साल की लड़की दिखाई दी — साधारण सलवार-कुर्ते में, चेहरे पर हल्की सी घबराहट, लेकिन आवाज़ में एक अजीब-सा आत्मविश्वास।
रिपोर्टर ने कैमरे की ओर देखा —
“हमारे साथ हैं रैना शर्मा। ये वही लड़की हैं, जिनके साथ कथित तौर पर अखिलेश राजवंशी होटल के उस कमरे में थीं। रैना, सबसे पहले आपसे यही पूछना चाहेंगे — जो वीडियो सामने आया है, क्या उसमें जो कुछ दिखाया गया है, वो सच है?”
कुछ सेकंड का मौन… फिर लड़की ने धीरे-धीरे कहा:
“जी, वो वीडियो सच है।”
राजवंशी हवेली में जैसे एक बम फटा हो।
"क्या कहा इसने!" यश उठकर खड़ा हो गया।
"बैठो अर्जुन!" यशवर्धन ने उसे रोका।
टीवी स्क्रीन पर लड़की आगे बोल रही थी:
“मैं अखिलेश सर को पिछले तीन महीने से जानती हूं। उन्होंने खुद मुझसे मुलाकात की थी एक बिजनेस पार्टी में। शुरू में तो बहुत आदर से पेश आए, लेकिन फिर... धीरे-धीरे चीज़ें बदलने लगीं।”
रिपोर्टर ने बात बढ़ाई:
“आपका मतलब...?”
“हमारे बीच एक रिश्ता बन गया था। उस रात होटल में हम दोनों अपनी मर्ज़ी से थे। और जो कुछ हुआ, वो सब...बिना मेरी मर्जी के के हुआ था। उन्होंने मुझे कुछ पीने को दिया उसके बाद मुझे चक्कर आने लगे फिर वो मेरे नजदीक आए और मेरी मर्जी बिना वो सब किया"
राजवंशी परिवार सन्न रह गया।
"ये झूठ बोल रही है!" अखिल बुरी तरह गुस्से में चिल्लाया, "मैं इसे जानता भी नहीं!"
"तो फिर ये लड़की तेरे बारे में इतना कुछ कैसे जानती है?" अर्जुन की आवाज़ में अब भी संदेह था।
"किसी ने इस लड़की को खरीदा है, भैया! ये सब प्लान है। कोई चाहता है कि हम बर्बाद हों!"
टीवी पर इंटरव्यू अब और आगे जा चुका था।
“आपके पास कोई सबूत है इस रिश्ते का?”
“हाँ।” रैना ने सीधा कैमरे की ओर देखा, “मेरे पास उस रात की चैट्स हैं, तस्वीरें हैं। मैं चाहूं तो फोन डिटेल्स भी दे सकती हूं।”
रिपोर्टर के चेहरे पर जैसे कहानी मिल गई हो। उसकी मुस्कान से साफ था — ये सिर्फ इंटरव्यू नहीं, इतिहास बनने जा रहा था।
"बहुत बहुत शुक्रिया रैना, आपने ये हिम्मत दिखाई और अपनी बात सबके सामने रखी।"
इंटरव्यू खत्म हुआ, लेकिन देशभर के न्यूज चैनल्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, ट्विटर ट्रेंड्स और अखबारों में जैसे आग लग गई हो।
पलटता समय – असर हर कोने में
कॉरपोरेट वर्ल्ड:
राजवंशी ग्रुप के शेयर आधे दिन में 6.5% गिर गए। निवेशकों की नज़रें अब बिजनेस की जगह अखिलेश की निजी ज़िंदगी पर थीं। दो डील्स जो साइन होने वाली थीं, उनमें से एक ने मेल भेज दिया — “until clarity emerges, we put this on hold.”
सोशल मीडिया:
"अखिलेश राजवंशी ट्रेंड कर रहा है" — पर किसी कॉर्पोरेट उपलब्धि के लिए नहीं, बल्कि #ScandalPrince और #ShameOnRajvanshi जैसे टैग्स के लिए।
प्रतिद्वंद्वी कंपनियाँ:
एक कॉम्पिटीटर ने तो प्रेस रिलीज़ ही निकाल दी — “हम अपने मूल्यों के साथ खड़े हैं और महिलाओं के सम्मान की वकालत करते हैं।" इशारा साफ था।
राजवंशी हवेली – एक तूफ़ान के बीच
यशवर्धन ने टीवी बंद किया और गुस्से से अखिल की ओर देखा।
"अब बोल! अब भी कहेगा कि कुछ नहीं किया तूने?"
"पापा, मैंने कुछ नहीं किया! मैं इसे नहीं जानता! ये सब झूठ है!"
"झूठ! झूठ बोल रही है वो लड़की? पूरे देश के सामने झूठ बोल रही है? उसकी तस्वीरें? चैट्स?"
"कोई बना सकता है चैट्स, फेक कर सकता है सब। मेरी लाइफ को बर्बाद किया जा रहा है पापा!"
"तो फिर तू ही साबित कर। वरना अब इस घर से बाहर चला जा!"
दादी रोने लगीं।
"हमारा खानदान... ये दिन देखना था? दादी-दादा की सालगिरह के दिन जो परिवार तस्वीरें खिंचवा रहा था, आज उसी तस्वीर पर कालिख पोती जा रही है!"
"एक लड़की के बयान से हमारा सब कुछ हिल गया है..." छोटे भाई निखिल ने धीरे से कहा।
यश चुपचाप बैठा था — चेहरा शांत, लेकिन आँखें लगातार अखिल पर टिकीं।
"अगर तू सच बोल रहा है, तो तुझे अब सिर्फ जुबान से नहीं, सबूत से लड़ना होगा। वरना ये राजवंश... तुझसे भी बड़ा फैसला करेगा।"
अखिल का अकेलापन
शाम होते-होते अखिल अपने कमरे में बंद हो चुका था। सामने लैपटॉप खुला था — हर न्यूज़ चैनल पर उसकी तस्वीर, उसका नाम, और वो लड़की। रैना शर्मा।
"ये लड़की है कौन?" उसने खुद से पूछा।
उसने अपने फोन से उस रात की कॉल डिटेल्स निकालीं, फिर होटल के लॉग्स देखे। कुछ भी... कुछ भी ऐसा नहीं था जो इस लड़की से मेल खाता हो।
"मैंने इसे कभी देखा भी नहीं... तो फिर ये मुझे जानती कैसे है?"
वो अपनी उंगलियों से टेबल पीटता रहा।
"किसी ने इसे भेजा है... मुझे फंसाने के लिए..."
और तभी उसके दिमाग में एक नाम उभरा...
"विवेक सिंघानिया।"
कॉम्पिटीटर... पुराना दुश्मन... जिसकी डील उसने पिछले महीने छीनी थी।
"अगर ये खेल उसी का है — तो अब ये लड़ाई मीडिया की नहीं, मेरे अस्तित्व की होगी...वो नहीं जानता है कि उसने किससे पंगा ले लिया है "
राजवंशी हवेली अब लड़ाई के मोड में थी।
एक बेटा फंसा था।
एक लड़की सामने आई थी।
और जो लड़ाई अब शुरू हो चुकी थी — वो सम्मान, सच्चाई और सत्ता के लिए थी।
दिन ढल रहा था।
राजवंशी हवेली के ऊँचे बरामदे से ढलती धूप की सुनहरी किरणें निकलतीं, तो साथ में एक साया भी चलता — तेज़, भारी और बेचैन।
वो साया था — अखिलेश राजवंशी का।
पिछले तीन दिन से चैनलों पर चल रही “ब्रेकिंग” हर ब्रेक कर चुकी थी — उसका नाम, उसका चेहरा, उसकी हरकतें। और अब, उसकी चुप्पी भी बहस का हिस्सा बन चुकी थी।
पर आज चुप्पी टूटेगी।
क्योंकि आज वो जा रहा था उस सवाल तक, जो उसके खिलाफ सबसे बड़ा हथियार बन गया था — वो लड़की।
शाम 6:10 – बोरीवली – रैना शर्मा का घर
एक पुराना-सा दोमंज़िला मकान। बाहर टूटा हुआ सीमेंट, बालकनी में सूखते कपड़े, और नीचे लगे नींबू-मिर्च का पुराना धागा जो अब सिर्फ झूल रहा था।
अखिल की SUV जैसे ही रुकी, गली के बच्चे ठिठक गए। वो किसी मशहूर आदमी को पहचानने जैसा नहीं था — वो डरने जैसा था।
उसने बग़ैर किसी हिचक के लोहे का गेट खोला और अंदर पहुँचा।
घंटी बजी।
भीतर कोई आहट हुई। दरवाज़े की कुंडी खड़की।
और फिर…
दरवाज़ा खुला।
वो लड़की — रैना — सामने खड़ी थी।
उसकी आँखों में वही डर था, जो न्यूज़ चैनल के कैमरों में छिप गया था। सादा सलवार-कुर्ता, खुले बाल, और चेहरे पर इतनी घबराहट — मानो किसी ने उसके दरवाज़े पर मौत भेज दी हो।
अखिल ने एक पल उसकी आँखों में झांका।
रैना ने तुरंत दरवाज़ा बंद करने की कोशिश की।
“रुको!” अखिल ने सख़्त आवाज़ में कहा।
लेकिन उसने सुना नहीं। या सुनकर भी अनसुना किया।
धड़ाम!
अखिल ने पैर से दरवाज़ा रोक लिया।
दरवाज़ा आधा खुला रह गया। एक खामोश टक्कर-सी हुई — सन्नाटा और आक्रोश के बीच।
वो अंदर घुस आया। पीछे बोडीगाडस भी जो दूसरी गाड़ी में थे,
रैना कुछ कदम पीछे हटी — काँपती हुई।
“तू जानती है मैं कौन हूँ... फिर भी तूने वो किया?”
अखिल की आवाज़ में अब गूंज नहीं, सीधा वार था।
रैना कुछ नहीं बोली। उसका चेहरा और सफेद हो गया।
"बोल! वो क्या था? वो इंटरव्यू, वो फुटेज... कौन है तू? क्यों किया ये सब?"
रैना कांपते हुए पीछे हटी। उसकी नज़र कभी दीवार पर टंगे माँ-बाप की तस्वीर पर जाती, कभी अखिल की तरफ।
"तू डर रही है मुझसे? या अपने झूठ से?"
अब अखिल कुछ कदम और बढ़ा। पर उसने हाथ नहीं बढ़ाया। सिर्फ़ बात की।
"तेरे कहे एक वाक्य से मेरी माँ को हार्ट अटैक आया है। मेरे बाप को शर्म से सर झुकाना पड़ा है। तू जानती है राजवंशी नाम का वज़न?"
रैना ने दीवार की ओर देखा — नज़रें फँसी रहीं — जैसे उस पर कोई दरवाज़ा हो, जहाँ से वो भाग सकती थी।
“देख, मैं चीखने नहीं आया। मैं सच लेने आया हूँ। लेकिन तू जो डर दिखा रही है न, उससे साफ़ है — सच तुझसे बड़ा नहीं है। झूठ है।”
रैना की पलकों से एक आँसू नीचे गिरा। पर होंठ अभी भी सिले थे।
"मैं तुझे छू नहीं रहा... ना छुऊँगा। लेकिन तेरे घर आया हूँ क्योंकि ये मेरा हक़ है — तूने मेरा नाम लिया, अब जवाब भी तेरा होगा।"
कमरे में पंखा घूम रहा था। उसकी आवाज़ और अखिल के सवाल — दोनों गूंज रहे थे।
अखिल अब रैना के ठीक सामने आ गया।
“कौन भेजा था? पैसे मिले थे? या बदला था?”
रैना काँपते हुए पीछे हटती है, लेकिन अब दीवार आ चुकी है। और उसके और अखिल के बीच सिर्फ़ हवा है — भारी, सघन, बोझिल।
अखिल कुछ देर उसे देखता रहा।
“अगर तू चुप रहेगी, तो भी मैं सच निकाल लूँगा। मगर याद रख — जब सच बाहर आएगा, उस दिन तुझे ये चुप्पी सबसे ज़्यादा काटेगी।”
वो पलटा।
"कभी-कभी इंसान खुद को बेगुनाह बताकर भी गुनहगार बन जाता है — क्योंकि वो बोलता नहीं, बस डरता है।"