इश्क दफन ए राज - Chapter 3
अधि हिम्मत करके पीछे मुड़कर देखती है उसी लड़की ने आवाज दी...
वान्या डर के मारे कांपते हुए कहने लगी सोरी सोरी सोरी प्लीज़ आप हमें माफ कर दीजिए हमने जो कुछ लिया है वापस रख देंगे प्लीज़ हमें माफ कर दीजिए मजबूर नहीं होती तो ऐसा कभी कुछ नहीं करती मैं प्लीज़ आप जाने दीजिए हमें पुलिस को मत बुलाना प्लीज़ मैम मैं आपके आगे हाथ जोड़ती हुं
वान्या को इस तरह गिड़गिड़ाते हुए देख अधि उसके पीठ पर मारते हुए कहती हैं रूक जा मेरी मां इसे और आइडिया मत दे नहीं तो मैं पुलिस को बुला कर खुद अरेस्ट हो जाऊंगी और साथ में तु भी जाएगी तो प्लीज़ चुप हो जा
वान्या बिल्कुल बच्चे की तरह शांत हो जाती है अधि की धमकी के बाद
उसके बाद अधि अपनी जैकेट से गन निकालती है जो कि नकली थी पर अधि के अलावा किसी और को नहीं पता वो गन नकली थी
अधि तिरछी मुस्कान देते हुए कहती हैं मैडम लाल परी हट जा पीछे नहीं तो छः की छ गोलियां भेजा खोपड़ी कनपटी दिल सब कुछ चीरते हुए निकल जाएगी तो सोच लो जान प्यारी है या पैसा
वो लड़की अपने हाथों को आगे करते हुए कहती हैं तुम पहले शांत हो जाओ मुझे तुमसे कुछ बात करनी है पहले मेरी बात सुनो और इस गन को साइड में रखो
वान्या अधि के हाथ में पिस्तौल देख कर खुद डर चुकी थी वो झिझकते हुए कहती हैं अधि एक बार के लिए बात सुन लो ना
अधि उसे आंखें दिखाते हुए कहती हैं ये जो चाशनी इसके मुंह से टपक रही है ना ये इस को देख कर टपक रही है तु अलग ही लेवल की मुर्ख है 🙄 मत कर तु ये सब मैं खुद को गोली मारकर खत्म कर लुंगी
तभी वो लड़की भड़कते हुए अधि के बिल्कुल सामने आने लगती है
अधि उसके बढ़ते हुए कदमों को देख कर कहती हैं वहीं रूक जा नहीं तो मैं सच में मार दुंगी
वो उसकी बात बिना सुने उसके सामने आकर कहती हैं मारो मारना है ना मार डालो, मुझे मौत से डर नहीं लगता और अगर नहीं मार सकती तो एक बार मेरी बात सुन लो इससे कहीं ज्यादा पैसे दे सकती हुं
अधि वान्या को दरवाजा खोलने के लिए इशारा करती है लेकिन दरवाजा नहीं खुला
वो लड़की हंसते हुए कहती हैं दरवाजा नहीं खुलने वाला अब तुम भी कैद हो
अधि सर खुजाते हुए कहती हैं जल्दी खोल निकलते हैं यहां से ये वैसे भी पागल हो चुकी है मुझे भी कर देगी
वान्या दरवाजे को धक्का मारते हुए कहती हैं नहीं अधि ये खुल नहीं रहा है
अधि चिल्लाते हुए उस लड़की को कहती हैं दरवाजा खोल जल्दी नहीं तो गोली चल जाएगी
वो लड़की सोफे पर बैठते हुए कहती हैं पिछले पांच सालों से यहीं कैद हुं मैं यहां लोग आते अपनी मर्जी से लेकिन जाते सब उसकी मर्जी से हैं
अधि उसकी बातों को गौर से सुनते हुए पुछती है क्या मतलब किसने कैद कर रखा है
वो लड़की उसका नाम नहीं ले सकती मैं वरना तुम लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है
अधि उसकी बातों को समझते हुए कहती हैं तो तुम मुझसे क्या चाहती हो अगर मैं यहां कैद हो ही चुकी हुं तो फिर ये लालच क्युं दे रही हो मुझे, मुझे तो तुम्हारी बातों पर बिल्कुल विश्वास नहीं हो रहा तुम बस मुझे अपनी बातों में उलझाना चाहती हो और मौका देख कर पुलिस को फोन करोगी लेकिन ये याद रखना मैं इतनी मुरख बिल्कुल नहीं हुं कि किसी की भी बातो में आ जाऊं
वो लड़की अपना हाथ आगे बढ़ाते हुए कहती हैं मेरा नाम काव्या है
अधि कहती हैं _ मैं अधि और बताओ कुछ कहने को हैं तो...? कहानी खत्म
काव्या उसकी तरफ गौर से देखते हुए कहती हैं और अगर मैं तुम्हें कहुं मुझे इस कैद से सिर्फ तुम निकाल सकती हो तो...?
अधि मुस्कुराते हुए कहती हैं _ और मैं ऐसा न करूं तो क्या कर लोगी तुम
काव्या अधि को ऊपर से नीचे तक देखते हुए कहती हैं _ इतना तो मैं तुम्हें जान चुकी हुं तुम मेरे लिए कुछ नहीं करोगी लेकिन तुम पैसों के लिए चोरी कर सकती हो तो मेरा काम क्युं नहीं करोगी
अधि झल्लाते हुए कहती हैं तुम्हें समझ में आ रहा है तुम क्या कह रही हो मुझे तुम फिलहाल पागलखाने से भागी हुई कैदी लग रही हो एक बार सुन कर देखो क्या बोल रही हो तुम मान लो यहां सब कैद है तो मैं कैसे जा सकती हुं और मैं जा सकती हुं फिर तुम क्यों नहीं तुमने मेरे दिमाग के तार हिला दिए हो क्या यार तुम
काव्या समझाइश के लहजे में कहती हैं यहां से सिर्फ तुम बाहर जा सकती हो मैं नहीं और ना तुम्हारी ये डरपोक दोस्त
वान्या अपने लिए डरपोक सुन कर अजीब सा मुंह बनाती है
अधि इस बात को सुनकर कहती हैं मैं तेरी इस बात पर एग्री करती हुं 😂 लेकिन बाकी की बातें सच सच बता तु आगरा के पागलखाने से आई है ना
काव्या चिल्लाते हुए कहती हैं मेरी बात अगर सुनने समझने की कोशिश करोगी तो समझ आएगी और इसमें तुम्हारा फायदा है और ये काम सिर्फ तुम कर सकती हो तुम ही मुझे बाहर निकाल सकती हो और इसके बदले में मैं तुम्हें वो सब कुछ दे सकती हुं जो तुम्हें चाहिए
अधि _ ठीक है मैंने मान लिया तुम सच कह रही हो पर सिर्फ मैं ही क्युं मैं तो इतनी अच्छाई की मुरत भी नहीं हुं, मैंने तो पाप ही बहुत करें है फिर मैं क्युं🙄
काव्या _ हर बात का एक हर एक चीज का एक कारण होता है इसका भी है
अधि _ और इस बात का जो भी कारण है मैं बस वो जानना चाहती हुं बस🙄
काव्या _ अभी सही वक्त नहीं है बताने का जब वक्त आएगा बता दुंगी फिलहाल बस ये याद रखो मैं तुम्हें तुम्हारे काम कि कीमत दुंगी
आखिर क्यों सिर्फ अधि ही कर सकती हैं वो काम ....? ऐसा क्या कारण है इसके पीछे
जारी है....😌😌