इश्क दफन ए राज - Chapter 1
ये मेरी पहली कहानी होगी या होने वाली होगी जो शायद पुरी हो जाए बस इसी चाह से लिख रही हूं बाकी कोई विश्वास नहीं है अधुरी भी रह सकती है 😌 अगर कोई नहीं पढ़ेगा तो आगे नहीं बढेगी और गलती से कोई इक्का दुक्का पढ़ लिया तो हो ही जाएगी पुरी तो इसी के साथ कहानी शुरू करते हैं
कहानी का परिचय _ये कहानी है दो लड़कियों वान्या और अधि के जीवन में आने वाले मोड़ के लिए जिससे की उनकी जिंदगी में कुछ खोफनाख बदलाव आने वाले हैं और कुछ विचित्र परिस्थितियों से उनका सामना होगा और इन्हीं परिस्थितियों में उनके जीवन में कई तरह के सवाल आएंगे और उन्हीं सवालों जवाबों का है ये सफर....
रात के अंधेरे में वो दो जोड़ी क़दम बढ़े जा रहे थे... तभी अचानक से किसी आहट से वही थम कर जमीन से लग कर रह गए एक डर का अहसास हुआ बहुत सारी हिम्मत जुटाकर उन कदमों ने अपनी दिशा बदली पर वहां रात के सन्नाटे के अलावा कुछ और दिखाई नहीं दिया...!
एक साया जो कहीं से छिपी नजरों से उसकी ओर देख रहा था.... एक काली परछाई जो कि उसके पीछे कुछ ही दुर पर थी,
वो कदम फिर बढ़ने लगे कि फिर वही जम गए इस बार आहट नहीं अहसास था जिसे झुठलाया नहीं जा सकता था और हिम्मत तो जवाब दे ही चुकी थी कंधे पर टिके उस हाथ ने दिल दहला देने वाला भय उत्पन्न कर दिया था और साथ में माहौल को और भयानक बना रहा था रात का वो हद से बढ़कर सन्नाटा
और उन कदमों की जमावट और उसके शरीर से उठती कम्कमपी देख कर पीछे से एक भयानक हंसी की आवाज आई जिसे सुन कर किसी का भी दिल कांप उठे तभी हंसी ने एक आवाज का रूप लिया " मैंने कहा था ना अकेले नहीं कर पाएगी तु तुने तो यहीं दिखा दिया या डरपोकडी़ है तु"
ये जानी पहचानी आवाज उसके दिल को एक राहत देती है वो खुद को निर्भय दिखाने के लिए तेजी से पीछे मुड़कर उसको कहती हैं" तु तो आने भी नहीं वाली थी ना फिर अब क्युं मर रही है "
वो उसकी तरफ देख कर एक तिरछी मुस्कान देते हुए कहती हैं मैं आई क्योंकि ये तेरे अकेली के बस का काम नहीं है 😏 तुझे मेरे जैसे प्रोफ़ेशनल की जरूरत पड़ेगी 😌
वो उसको बिना कोई भाव के उसकी तरफ न देखते हुए चिढ़ भरा जवाब देती है" प्रोफेशनल तो ऐसे बोल रही है जैसे कोई महान कृत्य करने जा रही है 🙄 चोरी करने जा रहे हैं
वो उसकी बात सुनकर झट से उसके आगे आते हुए उसके कंधे जोर से पकड़ते हुए कहती हैं एएएए ये काम भी बहुत मेहनत का है और चोरी नहीं हाथ की सफाई कहते हैं इसे ये एक आर्ट है आर्ट हुंह तेरे जैसे डरपोक लोग आते हैं माल भी उड़ाते हैं और ज्ञान भी दे जाते हैं बड़ी आई चोरी वाली, चोरी तो तुम जैसे अमीर करते हैं 😏 हम तो तुम जैसों के घर में से बस थोड़ा सा काला धन उठाते हैं वैसे तु ये सब क्यों बोल रही है तु तो अब अमीर भी नहीं रही
अधि के कहे शब्द वान्या के कलेजे को छलनी कर गए उसे खुद से एक घृणा महसूस हुई क्या कर रही है वो और क्युं पर उसके पास क्युं का जवाब था और उसी को याद करके उसकी आंखों में आंसु आ गए वो ऐसी नहीं थी बिल्कुल भी नहीं लेकिन उसके हालातों ने उसे बहुत ज्यादा मजबुर कर दिया था और हालातों को देखते हुए उसने ये कदम उठाया और उसे ये गलत नहीं लगता
दुसरी तरफ अधि जिसके लिए चोरी करना एक शौक था, अधि उसने खुद अपना ये नाम रखा न तो उसका कोई नाम था न पहचान जबान जब भी खोलती दिल को छलनी करने वाले ही शब्द निकलते पर लोगों के दुःख और रोती हुई शक्लें उससे बर्दाश्त नहीं होती यही तो वजह रही थी इन दोनों के साथ होने की
वो दोनों कुछ ही पलों में उस घर के सामने खड़ी होकर जिसके आस पास अधि कई दिनों से चक्कर लगा रही थी वहां कोई आता जाता नहीं घर बिल्कुल सुना था बरसों से लोगों का मानना था वहां भुत प्रेत है पर जहां तक अधि की जानकारी है वहां प्रेत का तो पता नहीं पर खजाना जरूर उसके आस पास सिर्फ दो ही घर थे एक जिसमें ताला लगा था और दुसरा जिसमें अधि ने कभी किसी को देखा तो नहीं पर उस में शायद कोई रहता जरूर था
तभी अचानक से वान्या ने अधि का हाथ पकड़ कर खींचते हुए कहा चलो यहां से चलते हैं मुझे कुछ अजीब अहसास हुआ कुछ बहुत अजीब हमें आगे नहीं बढ़ना चाहिए ....वो साया अब भी उन दोनों के पीछे था पर उन्हें खबर नहीं थी वो दोनों उसे नहीं देख पा रही थी लेकिन उसकी गहरी काली बड़ी बड़ी आंखें अब भी उन दोनों पर ही थी ... और उसके होने का यही अहसास कहीं न कहीं वान्या को भी हो चुका लेकिन वो पूरी तरह से समझ नहीं पा रही थी पर उसका मन आने वाले उस तुफान को कहीं न कहीं जान चुकी थी तभी वो अधि को अपने कदमों को आगे बढ़ाने से इंकार कर रही थी ....... पर सवाल ये है कि क्या वो आगे बढेगी और कौन है वो साया जो इंतजार कर रहा है उनके आगे बढ़ने का आखिर ऐसा क्या राज है इस सुनसान घर में जो यहां दफन है और इंतजार कर रहा है इन दोनों के आने का... वान्या इस अहसास के बारे में सोचते हुए फिर से बोल पड़ी सच में अधि इस बार बहुत बुरी फीलिंग आ रही है जैसे अंदर गए तो फंस जाएंगे और ऐसे फंसेंगे की कभी निकल ही ना पाएंगे
तो क्या ये लोग चोरी को अंजाम देंगे क्या अधि वान्या की बात सुन लेगी या आगे बढेगी ....?? क्या इस दफन राज की कहानी में इन दोनों का भी कोई किरदार है
इतने सारे सवालों के जवाब चाहिए तो अगला भाग पलट ल्यो
......
जारी है....😌😌