Reborn a magical son - Chapter 2
आर्यन ने खुद से कहा, "वाह, अब स्नान के लिए भी सेवक हैं? ये भगवान शायद कुछ ज़्यादा ही सीरियस हो गए।"
और तभी उसे भगवान की अंतिम बात याद आई।
"Aaryan मैंने तुम्हें तुम्हारी इच्छाओं के अनुसार विशेष क्षमताएँ दी हैं। तुम्हें अभी पता नहीं चलेगा, लेकिन जल्द ही समझ आ जाएगा।"
आर्यन ने गहरी सांस ली और अपने चारों ओर फैले विलासिता के माहौल को देखा। उसने बड़बड़ाया, "चलो, देखते हैं इस ड्रामे में आगे क्या होता है।"
आर्यन ने कुछ अजीब और नई आवाज़ें सुनीं, जो थोड़ी दबे हुए और उत्साह से भरी हुई थीं। कुछ पल बाद, उसने महसूस किया कि उसका सिर किसी गर्म और चिपचिपी जगह से बाहर खींचा जा रहा था। फिर, एक तेज़ चमकदार रोशनी। उसकी आँखों को उस रोशनी के साथ तालमेल बिठाने में कुछ सेकंड लगे।
"मैं कहाँ हूँ? ये लोग क्या कह रहे हैं?"
"[लगता है, ये लोग तुम्हारे जन्म की बधाई दे रहे हैं।]"
"क्या?! तुम कौन हो?"
"मैं तुम्हारे अंदर बसा एक सिस्टम हूँ..."
"मेरा भी जन्म तुम्हारे साथ हुआ है, हालांकि आपको जितनी जानकारी नहीं है उतनी मुझे है। सभी इनफॉरमेशन मेरे अंदर है। मैं आपके लिए एक गॉड गिफ्ट हूँ....."
"अच्छा। चलो फिर कोई तो अच्छा काम किया गॉड ने।"
तभी उसके कानों में आवाज गुंजी..
"क्या ये बच्चा ठीक है? ये रो क्यों नहीं रहा?"
बच्चे के जन्म के साथ ही पूरा कमरा चिंता और हैरानी के साए में था। हर कोई उस क्षण का इंतजार कर रहा था, जब नवजात की पहली चीख कमरे में गूंजेगी। लेकिन इसके उलट, बच्चा एकदम शांत था। उसकी बड़ी-बड़ी गहरी आँखें सबको टकटकी लगाकर देख रही थीं, मानो वह सबका डेटा प्रोसेस कर रहा हो।
"डॉक्टर, कुछ गड़बड़ तो नहीं है?"
डॉक्टर ने एक लंबी साँस ली और अपनी चमचमाती सफेद लैब कोट की जेब से जादुई स्कैनर निकाला। वह स्कैनर किसी sci-fi मूवी के गैजेट जैसा था, लेकिन चारों ओर हल्की हरी चमक छोड़ रहा था।
"बच्चा शारीरिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ है," डॉक्टर ने कहा। फिर थोड़ी नाटकीय चुप्पी के बाद, "लेकिन... यह सामान्य बच्चा नहीं है।"
दूसरी ओर, उस शांत नवजात के भीतर हलचल थी। असली "आर्यन" जाग चुका था।
"ओह, पुनर्जन्म! चलो, ये तो मेरे प्लान के मुताबिक हुआ।"
आर्यन ने अपनी माँ की ओर देखा। उनके चेहरे पर चिंता, प्यार और थकावट का एक दिलचस्प कॉम्बो था। सुनहरे बाल, चमकती त्वचा—मानो कोई K-ड्रामा की हीरोइन हॉस्पिटल में आ गई हो।
"वाह! माँ तो एकदम क्वीन मैटेरियल हैं। और ये... पापा? ओहो, ये तो किसी रॉयल सीरीज के किंग लग रहे हैं! क्या ये लोग कॉस्प्ले कर रहे हैं?"
आर्यन का दिमाग तेज़ी से घूम रहा था।
"ये कौन-सी दुनिया है? ये 21वीं सदी नहीं लगती। यह तो जैसे किसी फैंटेसी RPG गेम का प्रोमो चल रहा है!"
"[यह तुम्हारा नया संसार है।]"
एक अजीब आवाज उसके दिमाग में गूँजी।
"क्या? दिमाग में डायरेक्ट वॉयस? ये भगवान का कोई कस्टमर हेल्पलाइन सिस्टम है?"
"[तुम दुनिया के सबसे शक्तिशाली जादुई परिवार में पैदा हुए हो। यह एक अलग दुनिया है—जहाँ तकनीक की जगह जादू राज करता है।]"
"जादू?! ओह, मुझे गेम वाली वाइब्स आ रही हैं।"
आर्यन ने हंसते हुए कहा।
आर्यन ने डॉक्टर की तरफ देखा। डॉक्टर के चारों ओर हरियाली-सी रोशनी चमक रही थी। वह किसी गुप्त मंत्र की तरह हाथ घुमा रहा था।
"[डॉक्टर 'मेडिकल आईज़' नामक जादू का उपयोग कर रहा है। यह उसे किसी के भी शरीर के अंदर झाँकने और बीमारियों का पता लगाने की शक्ति देता है।]"
"ये तो कमाल है! अगर मैं इस दुनिया का मेन कैरेक्टर हूँ, तो हर जादू और स्किल मेरी पहुँच में होगी।" आर्यन की आँखें उम्मीदों से चमकने लगीं।
लेकिन खुशी ज़्यादा देर तक टिक नहीं पाई। जैसे ही आर्यन ने अपने चारों ओर ध्यान दिया, उसे सच्चाई समझ में आने लगी।
"टीवी कहाँ है? इंटरनेट? और ये गंध... ये क्या है?"
"[यह इस दुनिया की हवा की 'प्राकृतिक सुगंध' है। यहाँ पाइपलाइन और आधुनिक शौचालय जैसी चीज़ें नहीं हैं।]"
"क्या?!! भगवान, ये तो धोखा है! सबसे अमीर परिवार भी एसी और टीवी के बिना?!"
आर्यन का दिल टूटने के कगार पर था। उसने एक लंबी साँस ली, फिर पूरी ताकत से चिल्लाया।
"उवाआआआ!"
लेकिन बाहर के लोगों ने इसे बच्चे की पहली खुशी भरी आवाज समझ लिया।
"देखा, बच्चा रो रहा है! सब ठीक है!"
डॉक्टर और माता-पिता के चेहरों पर राहत की मुस्कान आई। लेकिन असल में, यह आवाज आर्यन की नाराजगी और असमंजस का पहला कदम था।
"भगवान, आपने मुझे किस मिडिल एज वर्ल्ड में फेंक दिया?!"
आर्यन का जन्म हुए कुछ दिन ही हुए थे, और उसका पूरा समय सिर्फ एक ही काम में बीत रहा था—अपने पालने में लेटकर छत को घूरने में। अगर यह कोई नोवेल या ऐनिमे होता, तो इस हिस्से को सीधे स्किप कर दिया जाता। लेकिन अफसोस, आर्यन की जिंदगी में कोई टाइम स्किप नहीं था। वह हर बोरिंग सेकंड को झेलने के लिए मजबूर था। उसके एंटरटेनमेंट का एकमात्र साधन था पालने के ऊपर लटके हुए वो घुमते हुए चिड़िया वाले खिलौने। लेकिन सच कहें तो... "यह तो धोखा है भगवान! ऐसा तो नहीं चलता!"
तभी...
"मेरा नन्हा आर्यन कैसा है?"
"अरे! ये क्या... मैं अपनी माँ की बात समझ रहा हूँ?"
"( हा हमने उनकी भाषा को डिकोड कर दिया है। अब से आपको सबकुछ समझ आएगा। आपकी सेवा में, सिसटिम हाज़िर है)"
फिर से वही आवाज गुंजने लगी।
"ए सुनकर..."
आर्यन का चेहरा अंदर से खिल उठा। "भाई वाह! यह एआई तो फुल पैसा वसूल है।" इस जादुई दुनिया में यह टेक्नोलॉजी किसी jackpot से कम नहीं थी।
"मेरा आर्यन कितना प्यारा है! बोलो, प्यारा है ना?" उसकी माँ ने नौकरानी से पूछा।
"बिल्कुल, मैडम। छोटे मास्टर सबसे प्यारे हैं," नौकरानी ने जवाब दिया, मानो यह उसकी ड्यूटी में लिखा हो।
आर्यन यह जानकर हैरान था कि इस दुनिया में उसका नाम भी आर्यन ही है। उसे यह संयोग मजेदार लगा। "भगवान, क्रिएटिविटी नहीं की, लेकिन ठीक है!"
उसकी माँ ने झुककर उसके गाल खींचे।
"आउच! अरे मॉम, आराम से!" आर्यन ने मन ही मन चीखा।
"मैडम, शायद आपने छोटे मास्टर को थोड़ा जोर से पकड़ लिया।"
"ओह! मैं तो भूल ही गई। मेरा बच्चा इतना प्यारा है, खुद को रोक ही नहीं पाई।"
आर्यन अपनी माँ की over-the-top क्यूटनेस को एंजॉय कर रहा था। "चलो, भगवान ने माँ तो अच्छी दी है!"
लेकिन असली मज़ा तो अब शुरू होने वाला था।
"आर्यन, आज मैं तुम्हें कुछ खास सिखाने वाली हूँ। चलो ध्यान करते हैं। शायद तुम भी मेरी तरह पृथ्वी तत्व के मास्टर बन जाओ!"
आखिर क्या सिखाने वाली है आर्यन की माँ उसे, जानेंगे हम अगले एपिसोड में।