Miracles joules Ch. 2

Miracles joules - Chapter 2

Posted by SF • May 15, 2025 05:11 PM

उसका चेहरा उसके बालों से ढका हुआ था। हवा की हलचल से उसके रेशमी बाल हटने ही वाले थे और वह उसका चेहरा देखने वाला था के वह हवाई शहर में पहुंच गया जहां पर एक ठंडे पानी की विशाल लहर उसको ले डूबी। और उसका सपना खत्म। जैसे ही उसकी नींद टूट गई, वैसेही भीगे हुए चेहरे के साथ जब उसने सामने की ओर देखा तो एक लाल टॉप और पीला टाइट स्कर्ट पहने हुए एक बूढ़ी अबला नारी उसके सर का तबला बजाने वहां एक हाथ में मोटा डंडा और दूसरे हाथ में एक पानी की खाली गिलास पकड़ के खड़ी हुई थी। उसके सामने जो व्यक्ति ठहरा हुआ था उस के नाक से रक्त बह रहा था जैसे के किसी ने उसके मुह पर मुक्का मारा है और दूसरे व्यक्ति की हालत इस प्रकार हो गई थी कि वह फर्श पर पड़ा तड़प रहा था। यह देखकर उसको समझ आ गया के जिन लोगों को उसने वेल्श आर्मी का समझकर सपने में मारा वह लोग इस होटल के कर्मचारी है। और जिस व्यक्ति को उसने पेट पर लात मारी थी वह असल में उसके पेट के नीचे लगी। ( पीड़ा जनक) उस बूढ़ी अबला नारी ने गुस्से में कहा "तुम सुबह चेक आउट करने वाले थे लेकिन अब रात हो गई, ना तुमने चेक आउट किया ना ही पैसे दिए उल्टा मेरे लोगों के उठाने पर उन्हें बुरी तरह से पीट दिया। एक की तो हालत ऐसी हो गई कि मैं बता भी नहीं सकती लेकिन तुम देख सकते हो।" उसके कर्मचारियों की बुरी से बुरी हालत देखकर वह लड़का कुछ भी नहीं समझ पाया। उसने माफी मांगी, पैसे दिए और अपना काले रंग का बैग लेकर तेजी से वहां से रफू चक्कर हो गया। वह सब लोग कुछ समझ ही नहीं पाए कि वह इतनी तेजी से कहां चला गया। उस होटल से बहुत दूर जाकर वह एक गार्डन में बैठ गया। वह एक सफेद शर्ट और काले जींस पहना हुए एक जवान लड़का जो मजबूत शरीर का मालिक है लेकिन मजबूत मस्तिष्क का नहीं। वोह सर पकड़कर सोच रहा था के ट्रेनिंग के समय उसे एक जंग का सपना आता था जिसमें वह खुद को जंग के बीच में एक साल के बच्चे के रूप में देखा करता था और किसी के खून भरे हाथ उसे उठाते थे बस उसकी नींद यही टूट जाती थी। उसके पिताजी उसे इन सपनों पर ध्यान न देने के लिए कहते थे। यह बोलकर की "यह वह वक्त था जब वेल्श आर्मी ने हमारे परिवार पर हमला किया और मैं ने तुम्हें बचा लिया मगर तुम्हारी मां को बचा नहीं पाया था। क्योंकि तुम अभी जैमेट्स को कंट्रोल करना सीख रहे हो तो तुम्हें अपने दिल और दिमाग को मजबूत करना होगा। ऐसे सपने तुम्हारा ध्यान भटकाएंगे और ऐसे सपनों को सच बताने वाले लोग भी तुम्हारा ध्यान भटकाएंगे लेकिन तुम्हारे पास इमोशन नहीं होने चाहिए। लेकिन जब यह लड़का धरती पर आया, जैमेट्स की रक्षा करते हुए तो एक हात्से के दौरान इस से सबसे शक्तिशाली जैमेट् जो एक जल के मनी, बोतल में बंद रखा गया था उस बोतल का ढक्कन टूट गया। वह तखतवार जैमेट् का नाम 'Z-L' है। उसने उस जैमेट को बाहर गिरने से बचाने के लिए उस बॉटल के मुंह पर अपना हाथ रख दिया था लेकिन हलचल के दौरान थोड़ा सा जल उसके हाथ ने absorb कर लिया था। फिर उसने Z-L को खाली सौदे की बोतल मैं डालकर इसका ढक्कन बंद कर दिया। उसका रंग भी सौदे के मनी है। जिस दिन से इसके शरीर ने उस जल को सोखा है उस दिन के बाद इसे अपने सपनों की गति में तेजी मिली और इसकी सपना देखने की शक्तियां बढ़ गई। उस दिन के बाद इसे सटीक भविष्य दिखाई देने लगा लेकिन जब तक यह हवाई का सपना ना देख ले तब तक उसकी नींद नहीं टूटती। हर एक सपने में इससे हवाई की कोई ना कोई झलक नजर आती है इसके पिता ने इसको सपनों के बारे में सोचने से मना किया था लेकिन कौन से बच्चे अपने माता-पिता की सुनते हैं। और उसके पिताजी अभी जीवित नहीं है। अब इस लड़के के पास ऐसा कोई भी नहीं हैं जो इसे सिदी रह दिखाएं तो इसने सोचा –इस सपने के बारे में पता लगाने में हवाई जाऊंगा जहां मुझे अपने सपनों के सवालों का जवाब मिल सके।" इसने फैसला तो कर लिया लेकिन क्या यह अपने सपनों के सवालों का जवाब ढूंढ पाएगा या कोई नई मुसीबत इसका इंतजार कर रही होगी? आंखों में थोड़ी तकलीफ के चलते अगर मुझसे शब्दों के लिखने में कुछ चूक हो गई तो मैं आपकी माफी की तलब गार हूं। कृपया करके इस नोवेल को सपोर्ट कीजिए और अपने परिवार और दोस्तों में शेयर कीजिए। अगर आपने इसे पढ़ा है और आपको इसमें कुछ अच्छी बातें या बुरी बाते लगी है तो review में मुझे जरूर बताएं गा। एक लेखिका का प्यार आप सभी के लिए।

100%