Miracles joules - Chapter 1
एक घना जंगल जहां के पेड़ और पौधे धरती के पेड़ पौधों के समान नहीं। वह आकार में बहुत विशाल और रंग में अलग-अलग है। उनका आकार देखकर अंदाजा हो जाता है कि जहां के पेड़ और पौधे इतने विशाल हो वहां के जीव जंतु कैसे होंगे। जंगल के बीच में से धुआं आ रहा था जो के जंगल के जलने का सबूत नहीं दे रहा था मगर कि वह धुआं एक इमारत में से आ रहा था जो पेड़ पौधों से ढकी हुई थी। इस इमारत को देखकर कह सकते हैं कि यह कभी हेडक्वार्टर थी लेकिन अभी खंडार बन चुकी है। इस बड़ी इमारत के सामने एक बड़ा दरवाजा है जिसका ढांचा सही सलामत है। उस दरवाजे पर कुछ वायर्स निकले हुए हैं जिसमे से स्पार्क्स आ रहे हैं, जो बताते है कि यह कभी एक ऐसी इमारत थी जो वक्त से आगे हाई टेक रूप में थी। कहीं सारे लोग दरवाजे के पास काले कपड़े पहने हुए है जिनका चेहरा ढाका हुआ है। इन सब के बीच एक जीव इमारत के अंदर जा रहा है जो की एक scorpion और electric eel का मिश्रण लगता है। वह जीव कोरिडोर से एक कमरे की तरफ जाकर एक खूबसूरत लड़की का रूप धारण कर लेता है। यह वेल्श आर्मी की बहुत शक्तिशाली लोगों में से एक है। ये लीसा (lisa) है जिसके पास ऐसी अद्भुत शक्ति है कि यह किसी भी जीव जंतु का रूप धारण कर सकती है बस उसका रूप इस को मालूम होना चाहिए। इस विशाल से कमरे में कहीं सारे लोग मरे पड़े है। लेकिन एक बूढ़ा व्यक्ति जो एक ऊंची जगह पर चमकीली रोड पर चमकीले बेडियो से बंधा हुआ है जिसकी चमक नीले रंग की है। लीसा उसकी ओर जाकर उसके सर के आधे सफेद हुए बाल पकड़ कर पूछती है " जेमेट्स कहा है?" वह बूढ़ा व्यक्ति जो बहुत वक्त से खाना न मिलने की वजह से कमजोर हो चुका था, अपने जख्मी होठों से कहता है "मुझे नहीं मालूम." उसके चेहरे पर लगे हुए जख्म और शरीर के घाव बताते हैं कि उसकी उम्र की परवाह ना कर के उस पर जुल्म उठाया गया है। लीसा का गुस्सा देखकर लगता है कि यह अभी-अभी किसी से लड़ाई कर कर आई है। जो लड़ाई कोई आम लड़ाई नहीं जो हर कोई लड़ता है मगर ऐसी लड़ाई जो जादुई शक्तियों से लड़ी जाती है। उसने बैंगनी रंग का war suit पहना हुआ था जो के हाईटेक हथियारों से लैस है और उसके हाथ पर एक सुपर वॉच है। लेकिन क्या यहां टेक्नोलॉजी ही सब कुछ है? नहीं लिसा के दाहिने हाथ की उंगली पर एक अनघोटी है जिससे उसे कुछ जादुई शक्तियां मिलती है जो शायद टेक्नोलॉजी नहीं दे सकती। उसे अपनी सुपर वॉच पर एक कॉल आता है। वोह कॉल उसके बॉस का था। उसने वह कॉल उठाकर बगैर समय गवाए एक आदर्शवादी अंदाज में कहा " आपके आदेश का पालन करने में हमेशा मौजूद हूं। बस हुक्म करे।" बॉस " उसे मार दो। यह हमारे किसी भी काम का नहीं है, इससे अब कुछ नहीं पता चलेगा क्योंकि इसे कुछ नहीं पता है।" लीसा " तो हमें जैमेट्स के बारे में कैसे पता चलेगा कि वह किसके पास है?" बॉस एक गहरी सांस लेकर कहता है " जेमेट्स जिसके पास थे उसे मैंने पहले ही मार दिया लेकिन अभी वह जिसके पास है वह हम में से ही है।" लीसा को यह बात सुनकर बहुत क्रोध आ गया क्योंकि उनको नुकसान पहुंचाने वाला उनमें से ही है। लीसा बड़े गुस्से वाले अंदाज में कहती है "क्या? मैं उसकी जान ले लूंगी।" लीसा कि यह बात सुनकर बॉस का क्रोध सारी सीमाओं को चलांग दिया और सुपर वॉच में से एक गुस्से वाली आवाज आई जिसने लीसा के क्रोध को सीमा दे दी। बॉस " मुझे वह हर हालत में जिंदा चाहिए। मैं रेग (Reg) को तुम्हारे साथ भेज रहा हो। तुम दोनों उसे सही सलामत या जिंदा वापस लाओ।" वह कॉल बंद हो गई और लीसा का बरबराना शुरू। लीसा गुस्से में बदबराती है "अब मुझे उससे ढूंढना होगा वह भी उस जोकर रेग के साथ।" यह बड़बड़ा कर वह अपने पीठ के पीछे से धारदार हथियार निकलती है और उस बूढ़े की सांसे खत्म कर देती है। ***** धरती पर इटली ( italy ) देश की बहुत ही खूबसूरत और शांत गली के हलचल से भरे रेस्टोरेंट ( restaurant ) में शांति से एक नौजवान लड़का टेबल पर टेक लगाए सुकून से इटली में इडली खा रहा था जहां चटनी के बजाय सॉस दिया गया था। अचानक से उस रेस्टोरेंट में वेल्श आर्मी के लोग घुसकर उस पर हमला करते हैं तो वह अपने ताकत का प्रदर्शन करते हुए एक को उसने मुंह पर घूंसा, दूसरे को पेट पर लात मारी और वह सभी को मारने ही वाला था कि वह इटली से सीधा न्यूयॉर्क पहुंच गया जहां एक रेशमी बालों वाली अति सुंदर महिला बॉक्सिंग कर रही थी।