Miracles joules - Chapter 1
एक घना जंगल था, जहाँ के पेड़-पौधे धरती के पेड़-पौधों के समान नहीं थे। वे आकार में बहुत विशाल और रंग में भिन्न थे। उनके आकार से अंदाजा हो जाता था कि जहाँ के पेड़-पौधे इतने विशाल हों, वहाँ के जीव-जंतु कैसे होंगे। जंगल के बीच से धुआँ आ रहा था, जो जंगल के जलने का सबूत नहीं दे रहा था, पर वह धुआँ एक इमारत से आ रहा था जो पेड़-पौधों से ढँकी हुई थी। इस इमारत को देखकर कहा जा सकता था कि यह कभी हेडक्वार्टर थी, लेकिन अब खंडहर बन चुकी थी।
इस बड़ी इमारत के सामने एक बड़ा दरवाज़ा था, जिसका ढाँचा सही-सलामत था। उस दरवाज़े पर कुछ वायर निकले हुए थे, जिनमें से स्पार्क्स आ रहे थे, जो बताते थे कि यह कभी एक ऐसी इमारत थी जो वक्त से आगे, हाई टेक रूप में थी। कई लोग दरवाज़े के पास काले कपड़े पहने हुए थे, जिनका चेहरा ढँका हुआ था। इन सब के बीच एक जीव इमारत के अंदर जा रहा था, जो एक scorpion और electric eel का मिश्रण लगता था।
वह जीव कोरिडोर से एक कमरे की ओर जाकर एक खूबसूरत लड़की का रूप धारण कर लिया। यह वेल्श आर्मी की बहुत शक्तिशाली लोगों में से एक थी। यह लीसा (lisa) थी, जिसके पास ऐसी अद्भुत शक्ति थी कि वह किसी भी जीव-जंतु का रूप धारण कर सकती थी, बस उसका रूप उसे मालूम होना चाहिए था। इस विशाल कमरे में कई लोग मरे पड़े थे। लेकिन एक बूढ़ा व्यक्ति एक ऊँची जगह पर चमकीली रोड पर, चमकीले बेडियो से बँधा हुआ था, जिसकी चमक नीले रंग की थी।
लीसा उसकी ओर जाकर उसके सफ़ेद हुए बाल पकड़ कर पूछती है, "जेमेट्स कहाँ है?"
वह बूढ़ा व्यक्ति, जो बहुत वक्त से खाना न मिलने की वजह से कमज़ोर हो चुका था, अपने जख्मी होठों से कहता है, "मुझे नहीं मालूम।"
उसके चेहरे पर लगे हुए जख्म और शरीर के घाव बताते थे कि उसकी उम्र की परवाह न करके उस पर जुल्म ढाया गया था। लीसा के गुस्से से लगता था कि वह अभी-अभी किसी से लड़ाई कर आई है। जो लड़ाई कोई आम लड़ाई नहीं थी, जो हर कोई लड़ता है, मगर ऐसी लड़ाई जो जादुई शक्तियों से लड़ी जाती है। उसने बैंगनी रंग का war suit पहना हुआ था, जो हाईटेक हथियारों से लैस था और उसके हाथ पर एक सुपर वॉच थी। लेकिन क्या यहाँ टेक्नोलॉजी ही सब कुछ थी? नहीं, लीसा के दाहिने हाथ की उंगली पर एक अनघोटी थी, जिससे उसे कुछ जादुई शक्तियाँ मिलती थीं, जो शायद टेक्नोलॉजी नहीं दे सकती थी।
उसे अपनी सुपर वॉच पर एक कॉल आया। वह कॉल उसके बॉस का था। उसने वह कॉल उठाकर, बगैर समय गँवाए, एक आदर्शवादी अंदाज़ में कहा, "आपके आदेश का पालन करने में हमेशा मौजूद हूँ। बस हुक्म करें।"
"उसे मार दो। यह हमारे किसी भी काम का नहीं है, इससे अब कुछ नहीं पता चलेगा क्योंकि इसे कुछ नहीं पता है।"
"तो हमें जेमेट्स के बारे में कैसे पता चलेगा कि वह किसके पास है?"
बॉस ने एक गहरी साँस लेकर कहा, "जेमेट्स जिसके पास थे, उसे मैंने पहले ही मार दिया, लेकिन अभी वह जिसके पास है, वह हम में से ही है।"
लीसा को यह बात सुनकर बहुत क्रोध आया क्योंकि उनको नुकसान पहुँचाने वाला उनमें से ही था।
"क्या? मैं उसकी जान ले लूँगी।"
लीसा की यह बात सुनकर बॉस का क्रोध सारी सीमाओं को लाँघ गया और सुपर वॉच में से एक गुस्से वाली आवाज़ आई, जिसने लीसा के क्रोध को सीमा दे दी।
"मुझे वह हर हालत में ज़िंदा चाहिए। मैं रेग (Reg) को तुम्हारे साथ भेज रहा हूँ। तुम दोनों उसे सही-सलामत या ज़िंदा वापस लाओ।"
वह कॉल बंद हो गई और लीसा का बड़बड़ाना शुरू हो गया।
"अब मुझे उसे ढूँढना होगा, वह भी उस जोकर रेग के साथ।"
यह बड़बड़ा कर वह अपने पीठ के पीछे से धारदार हथियार निकालती है और उस बूढ़े की साँसें खत्म कर देती है।
धरती पर, इटली (italy) देश की बहुत ही खूबसूरत और शांत गली के हलचल से भरे रेस्टोरेंट (restaurant) में, शांति से एक नौजवान लड़का टेबल पर टेक लगाए, सुकून से इटली में इडली खा रहा था, जहाँ चटनी के बजाय सॉस दिया गया था। अचानक से उस रेस्टोरेंट में वेल्श आर्मी के लोग घुसकर उस पर हमला करते हैं, तो वह अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए एक को उसने मुँह पर घूँसा मारा, दूसरे को पेट पर लात मारी और वह सभी को मारने ही वाला था कि वह इटली से सीधा न्यूयॉर्क पहुँच गया, जहाँ एक रेशमी बालों वाली अति सुंदर महिला बॉक्सिंग कर रही थी।