दिखने में मेरी बीवी लगो.. खुद को समझ मत लेना - Chapter 2
कहानी आगे शुरू करने से पहले इन दोनों किरदारों के बारे में थोड़ा जान लेते हैं.. अभिनव दीवान एक ऐसा नाम है, जिसे बिजनेस वर्ल्ड में हर कोई जानता है। वह ना सिर्फ दौलत और रुतबे का मालिक है, बल्कि उसकी पर्सनालिटी भी बेहद प्रभावशाली और रहस्यमयी है। उम्र 30 साल लंबाई: करीब 6 फीट, जिससे वह और भी प्रभावशाली नजर आता है। बॉडी एथलेटिक और मस्कुलर, जिसे देखकर ही उसकी ताकत और दबदबा महसूस किया जा सकता है।
वह अपनी फिटनेस का खास ध्यान रखता है। चेहरा शार्प और परफेक्टली कट फेस, मजबूत जॉलाइन जो उसे एक डॉमिनेटिंग लुक देती हैं।आँखें हल्की ब्राउन जो रहस्य और जुनून से भरी होती हैं। उसकी आँखों में एक ठंडापन है, लेकिन जब वह किसी को देखता है, तो उसकी निगाहों से बचना मुश्किल हो जाता है। बाल घने, काले और हल्के रफ स्टाइल में सेट किए हुए। कभी-कभी थोड़े बिखरे रहते हैं, जिससे उसका लुक और ज्यादा किलर लगता है। बिहेवियर ऑफ़ पर्सनालिटी का तो पूछो ही मत इसने पैदा होकर दुनिया पर एहसान किया है..अभिनव अपने हर शब्द और हर हरकत से दिखा देता है कि वह हर चीज़ का कंट्रोल अपने हाथ में रखता है।
वह जल्दी गुस्सा नहीं करता, लेकिन जब करता है तो उसकी एक नजर ही सामने वाले को कांपने पर मजबूर कर सकती है। वह अपने इमोशंस को एक्सप्रेस नहीं करता, लेकिन उसकी आँखों में छिपे अनकहे राज उसे और ज्यादा इनट्रिगिंग बनाते हैं। हमेशा परफेक्टली ड्रेस्ड ब्लैक और डार्क कलर्स के ब्रांडेड सूट्स, महंगे घड़ियाँ और शूज़। महंगी कारों और लग्जरी लाइफस्टाइल का मालिक बुलेटप्रूफ ब्लैक कार, पेंटहाउस, और दुनिया की सबसे एक्सक्लूसिव चीजों का शौक है
अभिनव के पास सब कुछ है—पैसा, पॉवर, इज्जत—लेकिन फिर भी उसकी जिंदगी में खालीपन है। उसकी आँखों में एक अनकहा दर्द है, जिसे वह कभी किसी के सामने नहीं आने देता।
अभिनव की पर्सनालिटी ऐसी है, जो सामने वाले को मजबूर कर देती है कि वे उसे देखें, लेकिन उसकी असली सोच को समझ पाना हर किसी के बस की बात नहीं। वह प्यार पर विश्वास नहीं करता, लेकिन जब करता है तो जुनून की हद तक करता है।
प्रीत महाजन – वह लड़की जिसे अभिनव ने खरीदा है
प्रीत महाजन उम्र: 25 साल लुक्स: मासूमियत और हुस्न का ऐसा संगम, जो किसी को भी पहली ही नजर में कैद कर ले।
नाज़ुक, परफेक्ट ओवल शेप, जिसके फीचर्स किसी कारीगर की तराशी हुई मूर्ति जैसे लगते हैं। उसकी मासूमियत और दर्द भरी आँखें ही उसकी सबसे बड़ी खूबसूरती हैं।
आँखें गहरी हेज़ल ब्राउन, जिनमें छिपा दर्द और मजबूरी उसकी कहानी खुद बयां कर देती है। जब वह किसी को देखती है, तो ऐसा लगता है जैसे उसकी आँखों में कोई अनकहा अफसाना छुपा हो। बाल लंबे, घने, वेवी और डार्क ब्राउन, जो उसके गोरे चेहरे पर एक परफेक्ट फ्रेम बनाते हैं। जब हवा से उड़ते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे वक़्त वहीं ठहर गया हो। होंठ हल्के गुलाबी, परफेक्ट शेप में, जब कांपते हैं तो ऐसा लगता है जैसे किसी ने गुलाब की पंखुड़ियों को छू दिया हो उसकी पतली कमर और उभरी हुई कमर की लचक किसी को भी दीवाना बना सकती है। वह हर तरह के कपड़ों में खूबसूरत लगती है, लेकिन जब वह साड़ी या कोई ट्रेडिशनल ड्रेस पहनती है, तो उसकी मासूमियत और खूबसूरती एक अलग ही लेवल पर चली जाती है। वह बाहर से नाजुक दिखती है, लेकिन उसके अंदर हिम्मत की कोई कमी नहीं।
अभिनव जैसा ताकतवर और डॉमिनेटिंग इंसान भी जब उसे देखता है, तो उसे समझ नहीं आता कि वह उसकी मासूमियत से लड़ाई करे या फिर उसकी तरफ खिंचता चला जाए।
प्रीत को मजबूरी में अभिनव का सौदा मानना पड़ा, लेकिन वह कोई कमजोर लड़की नहीं। उसकी आँखों में जो दर्द है, वह उसे अंदर से तोड़ नहीं सकता, बल्कि और ज्यादा मजबूत बनाता है। वह धीरे-धीरे अभिनव के दिल में एक ऐसी जगह बना लेगी, जहां नफरत भी मोहब्बत में बदलने लगेगी।
अभिनव और प्रीत – आग और पानी का मेल। अभिनव आग है – जो जलाता है, और प्रीत पानी – जो खुद जलकर भी किसी और को ठंडक देने की ताकत रखती है। उनकी कहानी नफरत, दर्द और जुनून से भरी होगी, लेकिन क्या यह नफरत मोहब्बत में बदलेगी या फिर यह सिर्फ एक सौदे का हिस्सा बनकर रह जाएगी?
अगले दिन सुबह,
प्रीत सोफे पर सो रही थी जब तेज़ आवाज़ से उसकी नींद खुली। उसने देखा कि ये आवाज़ दरवाज़े से आ रही थी, शायद किसी ने घंटी बजाई थी।
प्रीत ने हैरानी से अपनी पलकें झपकाईं और देखा कि वो कमरे में अकेली थी। उसे कल रात का सारा मंजर याद आ गया। भले ही मोमबत्तियाँ बुझ चुकी थीं और फूल सूख चुके थे, लेकिन फिर भी इस कमरे में अभिनव की खुशबू अब भी मौजूद थी। अभिनव बेड पर नहीं था, लेकिन सिलवटें अभी भी वहीं थीं...
प्रीत ये सब सोच ही रही थी कि तभी दरवाज़े पर फिर से दस्तक हुई और बाहर से किसी लड़की की आवाज़ आई, "मैम, क्या आप उठ गई हैं?"
प्रीत ने खुद को ठीक किया और अपने दुपट्टे को कंधे पर ठीक करते हुए बोली, "हाँ, मैं उठ गई हूँ, आप अंदर आ सकती हैं।"
दरवाज़ा खुला और एक वेट्रेस अपने हाथ में एक बैग लेकर कमरे में दाखिल हुई। वो प्रीत को देखते हुए बोली, "गुड मॉर्निंग, मैम! ये बैग आपके लिए सर ने भिजवाया है और कहा है कि आप इसे पहनकर तैयार हो जाएँ, वो थोड़ी देर में आपको लेने आ रहे हैं।"
प्रीत हैरानी से उस लड़की को देखने लगी। धीरे से हाथ बढ़ाकर उसने उसके हाथ से वो कैरी बैग ले लिया। वो लड़की वहाँ से चली गई।
उसके जाने के बाद, प्रीत ने जब पैकेट खोला तो एकदम से हैरान रह गई। ये एक दुल्हन का जोड़ा था—एक लाल बनारसी साड़ी, साथ में चूड़ियाँ और सोने के कड़े। गले में पहनने के लिए हीरे का एक नेकलेस था और साथ ही एक भारी सोने का मंगलसूत्र भी। माथे पर लगाने के लिए बिंदी और साथ ही सिंदूर की डिब्बी भी थी।
प्रीत इस शृंगार को हैरानी से देखने लगी। उसे समझ ही नहीं आ रहा था कि ये सब उसे क्यों दिया गया है। लेकिन तभी उसे कल रात का सौदा याद आया—जब अभिनव ने उससे कहा था कि उसे तीन महीने के लिए उसकी बीवी बनना होगा, उसके बाद वो आज़ाद होगी...
प्रीत हैरानी से उसे देख रही थी। क्या सच में अभिनव उसे 3 महीने के लिए शादी करने जा रहा है? और वो 3 महीने तक उसे अपने नाम की बीवी बनाकर रखेगा? वो ये सब सोच ही रही थी कि दरवाजे से उसे अभिनव की भारी-भरकम आवाज सुनाई दी—
"ये देखने के लिए नहीं दिया है तुम्हें..."
प्रीत ने अनचाहे भी अभिनव को देखा। वो हैरानी से उसे देखते हुए बोली—
"मिस्टर दीवान, ये क्या है?"
"शादी का जोड़ा है। शादीशुदा दुल्हन, दुल्हन जैसी लगनी भी तो चाहिए ना? तभी तो लोग तुम्हें मेरी बीवी के रूप में देखेंगे... जल्दी से तैयार हो जाओ, मेरे घर से दो बार फोन आ चुका है। तुम्हारा इंतजार हो रहा है।"
अभिनव बिना किसी एक्सप्रेशन के प्रीत को देखते हुए कहता है। तो प्रीत जल्दी से खड़ी हो जाती है और बैग को अभिनव की तरफ बढ़ाते हुए बोली—
"आप शायद गलत समझ रहे हैं, मिस्टर दीवान। मैंने ये जरूर कहा था कि मैं 3 महीने तक आपके साथ रहूंगी क्योंकि आपने मुझे खरीदा है, लेकिन इस तरीके से मैं आपसे शादी नहीं कर सकती।"
अभिनव की आंखें छोटी हो गईं उसे देखकर, और वो अपने कदम प्रीत की तरफ बढ़ाने लगा। प्रीत अपने कदम पीछे लेने लगती है, पर ज्यादा पीछे नहीं जा पाती क्योंकि पीछे सोफा रखा हुआ था। वो लड़खड़ाकर सोफे पर बैठ जाती है, लेकिन उसकी बड़ी-बड़ी निगाहें अभी भी अभिनव की तरफ थीं। अभिनव प्रीत के बिल्कुल सामने आकर खड़ा हो जाता है और कहता है—
"तुम्हारे छोटे से दिमाग में जो ये फालतू का फितूर आया है, इसे अभी के अभी उठाकर डस्टबिन में फेंक दो। शादी तो दूर की बात है, तुम अभिनव दीवान के साथ खड़े रहने लायक भी नहीं हो। सात जन्म का साथ तो भूल ही जाओ!"
उसकी बात सुनकर प्रीत को भी गुस्सा आ गया। उसने जल्दी से बैग के अंदर से वो सिंदूर और मंगलसूत्र निकालते हुए कहा—
"अगर ऐसी बात है, तो फिर ये क्या है? क्यों दिया है आपने मुझे ये सब?"
"पहनने के लिए... ये सामान लो और इसे पहनो, ताकि तुम मेरी बीवी लगो, बनो नहीं।"
अभिनव ने उसे अपनी ठंडी आवाज में धमकाते हुए कहा, तो प्रीत हैरानी से उसे देखने लगी। अभिनव ने अपने दोनों हाथ सामने की तरफ फोल्ड किए और अपनी एरोगेंट और डैशिंग पर्सनालिटी में प्रीत को देखते हुए आगे कहा—
"अगर मैं अपने चेहरे पर शाहरुख खान का मुखौटा पहन लूं, तो मैं शाहरुख खान नहीं बन जाऊंगा। इसी तरह, ये पहन लेने से तुम मेरी बीवी नहीं बन जाओगी।"
प्रीत के चेहरे पर डर आ गया था क्योंकि अभिनव उसके और ज्यादा करीब आते हुए ये कह रहा था। अचानक अभिनव के कदम रुक गए, और वो अपने कदम पीछे लेने लगा। प्रीत उसे देखने लगी। अभिनव दरवाजे की तरफ बढ़ते हुए बोला—
"10 मिनट हैं तुम्हारे पास। तैयार हो जाओ, वरना मैं सर्वेंट को भेजूंगा तुम्हें तैयार करने के लिए। और हां, ऐसे तैयार होना जैसे शादी के बाद एक नई नवेली दुल्हन तैयार होती है।"
अभिनव कमरे से चला गया और जाते वक्त दरवाजा भी बंद कर दिया। प्रीत एकदम से हैरान रह गई। अभिनव उसके दुल्हन बनने पर इतना जोर क्यों दे रहा है? और ये सब क्या है? मतलब, एक बात तो साफ थी— अभिनव प्रीत को ये सब खुद पहनना था। लेकिन वो ऐसा क्यों कर रहा है? और वो क्यों चाहता है कि प्रीत एक नई नवेली दुल्हन की तरह लगे?
प्रीत ये सब सोच ही रही थी कि तभी उसका छोटा सा कीपैड वाला पुराने जमाने का फोन बजने लगा। उसने जब फोन देखा, तो उसका चेहरा गुस्से से भर गया। फोन उठाकर उसने कान पर लगाया, तो सामने से एक लड़के की गुस्से भरी आवाज आई—
"प्रीत, कहां है तू?"
और प्रीत ने भी उसी लहजे में गुस्से से कहा—
"तुम्हारे कर्ज की कीमत चुका रही हूं... लेकिन प्लीज़, भाई, भगवान के लिए जब तक मैं वापस नहीं आ जाती, मां का ख्याल रखना। कहीं मेरी तरह मां को भी दांव पर मत लगा देना!"