obsession his heart Ch. 1

मैंने तुम्हें खरीदा है और अब मैं तुम्हारा मालिक हूं - Chapter 1

Posted by unicorngirl ✔️ • May 04, 2025 01:05 PM

गुलाबी और लाल फूलों से सजे कमरे में खुशबू घुली थी। नर्म रेशमी परदे हवा में हल्की-हल्की सरसराहट कर रहे थे। कमरे का हर कोना किसी नई नवेली दुल्हन के स्वागत के लिए तैयार किया गया था, लेकिन यहाँ जो लड़की बैठी थी, वो दुल्हन नहीं थी। वो खरीदी गई थी।

गुलाबी सूट में लिपटी उस लड़की की आँखों में नफरत थी, घबराहट थी, और एक अनकही चीख जो उसके हलक में ही दब गई थी।, और उसके चेहरे पर बेबसी की हल्की परछाईं थी।

सामने कुर्सी पर बैठा वो आदमी , जिसने उसे खरीदा था, ठंडी आँखों से उसे देख रहा था। उसके होंठों पर हल्की मुस्कान थी, लेकिन आँखों में एक अजीब-सी कशिश थी। उसके चौड़े कंधे और गहरी आँखें एक रौबदार आभा बिखेर रही थीं। वो अभिनव जिसने पैसे देकर उसे हासिल किया था, उसके सामने इत्मीनान से बैठा था, जैसे उसे कोई फर्क ही ना हो।

"तुम्हें पता है, मैंने तुम्हें कितने में खरीदा है?" उसने अपनी धीमी, मगर भारी आवाज़ में कहा।

लड़की ने कोई जवाब नहीं दिया। उसकी उंगलियाँ कसकर उसकी कलाई के कंडा पकड़ रही थीं, मानो वो खुद को रोक रही हो।

वो आदमी उठकर धीरे-धीरे उसकी ओर बढ़ा। उसके हर कदम के साथ लड़की का दिल ज़ोर से धड़कने लगा। वो उसके सामने आकर रुका, फिर धीरे से झुककर उसके चेहरे को अपनी उंगलियों से छूते हुए बोला, " घाटे का सौदा नहीं है।"

लड़की ने एक झटके से उसका हाथ हटा दिया और दूर हटने की कोशिश की, लेकिन उसका दुपट्टा उसके कंधे से फिसलकर उस आदमी की उंगलियों में आ गया।

"मुझे छूने की कोशिश भी मत करना," लड़की की आवाज़ काँप रही थी, लेकिन उसमें एक अजीब-सा साहस भी था।

वो आदमी हल्के से हँसा, मगर उसकी हँसी में ठंडापन था। "मैंने तुम्हें खरीदा जरूर है, लेकिन तुम्हारी औकात नहीं है अभिनव दीवान को रिझा सको , पर मैं यह भी नहीं चाहता कि तुम भूलो कि अब तुम्हारा मालिक कौन है।"

लड़की की आँखों में आँसू तैरने लगे, लेकिन उसने उन्हें बहने नहीं दिया।

"हर चीज़ खरीदी नहीं जा सकती mr दीवान ," उसने दबे हुए गुस्से से कहा।

 अभिनव ने उसकी ठुड्डी को हल्के से ऊपर किया और उसकी आँखों में झाँकते हुए फुसफुसाया, "मुझे देखो, और खुद से पूछो... क्या तुम सच में ये सच मानने से इनकार कर रहे हो ?"

कमरे में सन्नाटा छा गया। बाहर हल्की बारिश होने लगी थी, और खिड़की से आती ठंडी हवा ने कमरे में मौजूद तनाव को और गहरा कर दिया।

यह रात सिर्फ एक शुरुआत थी... आज रात एक सौदा हुआ था और उसकी कीमत पर कुछ जिंदगी हो तय की गई थी.. सौदा एक लड़की का हुआ था और उसे पैसों मे तोला गया था लेकिन जज्बातों में तय की गई जिंदगी यहां क्या इस सौदे की कीमत चुका पाएगी 

कमरे में एक ठहरा हुआ सन्नाटा था। लड़की का दिल ज़ोर-ज़ोर से धड़क रहा था, लेकिन उसने खुद को कमजोर नहीं पड़ने दिया। अभिनव अब भी उसकी आँखों में देख रहा था, जैसे उसके भीतर छुपे हर डर, हर ख्याल को पढ़ने की कोशिश कर रहा हो।

"क्या तुम मुझे मार दोगे अगर मैं तुम्हारी बात नहीं मानूँगी तो ?" लड़की ने धीमे लेकिन ठोस लहजे में पूछा।

 अभिनव मुस्कुराया, लेकिन उस मुस्कान में कोई नरमी नहीं थी। वो वापस कुर्सी पर बैठ गया और अपनी उंगलियाँ चटकाते हुए बोला, "अगर मारना होता, तो मैं तुम्हें खरीदता ही क्यों?"

लड़की का गला सूखने लगा। उसने अपनी मुट्ठियाँ भींच लीं। "फिर क्यों लाए हो मुझे यहाँ?"

अभिनव ने अपनी घड़ी पर नज़र डाली और फिर उसकी तरफ झुकते हुए फुसफुसाया, "इस सौदे की शर्तें हैं, और तुम्हें उन्हें मानना होगा।"

लड़की की आँखों में उलझन और घबराहट तैर गई। "शर्तें?"

अभिनव उठकर कमरे की खिड़की तक गया और बाहर बारिश को देखने लगा। कुछ पलों की खामोशी के बाद, उसने बिना पीछे देखे कहा, "तीन महीने... सिर्फ तीन महीने के लिए तुम्हें मेरी पत्नी की तरह रहना होगा।"

लड़की की साँसें रुक गईं। उसने अविश्वास से उसकी तरफ देखा। "क्या?"

अभिनव ने अब उसकी तरफ देखा, उसकी आँखों में एक रहस्यमयी ठंडक थी। "मैंने तुम्हें खरीदा, लेकिन जिस्म के लिए नहीं... मुझे एक बीवी चाहिए। तीन महीने तक तुम मेरी पत्नी बनकर रहोगी, सबके सामने, और उसके बाद तुम्हें आज़ादी मिल जाएगी। तुम जहां चाहे जा सकती हो और बदले में तुम्हें जितने भी पैसे चाहिए मैं देने को तैयार हूं."

लड़की के होंठ काँपे, गुस्से और डर से बोला। "और अगर मैंने मना कर दिया तो?"

अभिनव धीरे से मुस्कुराया। "तो फिर... मुझे दूसरा तरीका अपनाना पड़ेगा, और मैं वादा करता हूँ, वो तरीका तुम्हें पसंद नहीं आएगा।"

कमरे की घड़ी की सुइयाँ टिक-टिक कर रही थीं। बारिश अब तेज़ हो चुकी थी, और खिड़की से ठंडी हवा अंदर आ रही थी। लड़की ने उसकी आँखों में देखा, और उसे समझ आ गया—यह आदमी जो भी कह रहा था, वो मज़ाक नहीं था।

अब सवाल था—क्या वो इस सौदे को स्वीकार करेगी? या फिर लड़कर भागने की कोशिश करेगी?

कमरे की घड़ी की टिक-टिक उसके दिल की धड़कनों से मेल खा रही थी। बाहर बारिश और तेज़ हो चुकी थी, और खिड़की पर गिरती बूँदों की आवाज़ कमरे के भारीपन को और बढ़ा रही थी।

लड़की ने गहरी साँस ली और खुद को संभालने की कोशिश की। "तीन महीने?" उसने अविश्वास से दोहराया।

अभिनव ने उसकी तरफ बढ़ते हुए कहा, "हाँ, सिर्फ तीन महीने।"

"और उसके बाद?" लड़की ने संदेह से पूछा।

"उसके बाद तुम आज़ाद होगी," अभिनव ने हल्के से मुस्कुराते हुए कहा, लेकिन उसकी आँखें अब भी वैसी ही ठंडी थीं।

लड़की के पास ज़्यादा विकल्प नहीं थे। वो जानती थी कि भागना आसान नहीं होगा। अभिनव ने उसे खरीदा था—एक सौदे के तहत, और अब वो उसकी दुनिया में थी, जहाँ नियम वो तय करता था।. वैसे वो भागने की कोशिश भी नहीं करती क्योंकि बाहर की दुनिया में से बचकर ही तो वो इस सौदे में शामिल हुई थी अब जब एक सौदे ने उसे अभिनव के पास ला दिया है. तो वो उससे बचकर फिर से उस दुनिया में नहीं जाना चाहती थी.. 

अभिनव ने अभी-अभी कहा कि वो सिर्फ 3 महीने के लिए उसे अपनी बीवी के रूप में चाहता है उसके बाद वो आजाद हो जाएगी इसका मतलब 3 महीने बाद वो कहीं भी जा सकती है बात से 3 महीने की ही है और तब तक माहौल भी ठंडा हो जाएगा इसलिए उसे लड़की ने अभिनव को देखा 

उसने गहरी साँस लेते हुए कहा, "ठीक है, लेकिन मेरे कुछ नियम होंगे।"

अभिनव के होंठों पर हल्की मुस्कान आई, जैसे उसे इस जवाब की उम्मीद थी। "मुझे सुनना पसंद है, बताओ?"

लड़की ने आँखें उठा कर उसकी तरफ देखा। "तुम मुझे छू नहीं सकते। ये सिर्फ दिखावे की शादी होगी, कुछ और नहीं।"

अभिनव एक पल के लिए चुप रहा, फिर उसने कदम बढ़ाकर लड़की के ठीक सामने खड़े होकर फुसफुसाया, " तुम अगर बिना कपड़ों के भी मेरे सामने आकर खड़ी हो गई तो भी मेरा इरादा नहीं है तुम्हें छूने का.. लेकिन याद रखना इस बारे में इस कमरे से बाहर किसी को भी इस सौदे की भनक नहीं होनी चाहिए."

लड़की को उसकी आँखों में कुछ अजीब-सा दिखा—जैसे कोई दर्द, कोई अनकही कहानी।

लड़की ने अनजाने डर से अपनी उंगलियाँ भींच लीं। ये सिर्फ एक रात की बात नहीं थी। यह एक खेल था, जिसकी हर चाल सोच-समझकर चली जा रही थी हालांकि वो इस खेल से अभी अनजान है लेकिन यह शख्स जो उसके सामने खड़ा है और उसका मालिक है उसकी आंखों में अंजना राज और जुनून नजर आ रहा है।

अभिनव कमरे के दूसरे कोने में गया, कोट उतारा और बेड के पास खड़ा होकर एक गहरी नजर लड़की पर डाली।

"सो जाओ। सुबह से यह सौदा शुरू हो जाएगा।"

लड़की ने एक नजर उस आलीशान बेड पर डाली, जो फूलों और रोशनी से सजा था। फिर उसने काउच की तरफ देखा और खुद को सोफे की तरफ ले गई..।

अभिनव कुछ नहीं बोला। बस एक लंबी नजर डालकर बेड पर लेट गया।

कमरे की बत्तियाँ बुझ गईं, लेकिन खेल शुरू हो चुका था। यह पहली रात थी, मगर इसकी हदें अभी तय नहीं हुई थीं...

 लड़की तो सोफे पर सो गई थी लेकिन अभिनव बेड पर लेट लेट पूरी रात जगता ही रहा था..

उसकी नज़रें सीलिंग फैन पर थी और उसके दिमाग में कुछ बातें चल रहा था, सुबह चिड़ियों के चर्चा के साथ अभिनव ने अपनी नजर सोफे पर सो रही उसे लड़की के चेहरे पर डाली..। वो थोड़ी मासूम थी और उसकी मासूमियत को उसने जिस तरीके से अपने अंदर कैद करके रखा हुआ था यह भी साफ देख सकता है।

कल रात का सौदा अभिनव को अच्छी तरह से याद था लेकिन वो ना तो इस सौदे को याद करना चाहता था और ना ही इस लड़की को उसने इसे जिस मकसद के लिए खरीदा था उसे वो उसे मकसद को पूरा करना था.

100%