My psycho dear Ch. 3

My psycho dear - Chapter 3

Posted by Sangita • Feb 20, 2025 01:20 PM

वाणी की आखों में देखते हुए श्लोक ने कहा

श्लोक -तुम मेरी हो सिर्फ मेरी तुम्हारे जहन में तो मेरा नाम लिखा हुआ है ही तो क्यों ना **** पर भी मेरा नाम लिख दु

उसके कहे इन शब्दों को सुन वाणी अंदर तक डर गई मगर वो पुरी तरह उसके बातों का मतलब समझती उसके पहले ही अचानक उसके मुह से चीख़ निकल गई क्योंकि अब तक श्लोक दूसरे हाथ से जिस चाकू से खेल रहा था उसे उठा कर उसके सीने पे कुछ लिखने लगा, दर्द की वजह से उसके कंधे में चहरा छुपाये पुरी ताकत से वाणी ने उसपर पकड़ कस दिया पर श्लोक पर कोई फर्क नहीं पर रहा,

मगर अचानक जब उस के कानों से वाणी की चीख़ टकराइ तब उसे एहसास हुआ के वो क्या करने बाला था, उसके हाथ अब रूक गये वो स्थिर होगया मगर वही उसे इस तरह रुकता महसूस कर वाणी ने नजरें उठाये उसकी ओर देखा और कसने लगी,,"हर पल मारने से अच्छा एक बार में ही...." इन शब्दों को कहते हुए श्लोक के हाथ पर अपना हाथ रख उसके हाथ में पकड़ी चाकू को दबाना चाहा मगर वो ऐसा कर नहीं पाइ,,

उसके कहे शब्द अधूरे रह गये और उसने जैसा करना चाहा वो भी नहीं कर पाइ क्योंकि उसके पहले ही श्लोक ने उसके हाथ से चाकू खीचकर छटक दिया और इसी के साथ वाणी के गाल पर जोर से थप्पड़ मारा, दोनों के बीच सन्नाटा छा गया श्लोक ने एक शब्द नहीं कहा वाणी ने आसूंओं से भरी पलको से उसे देखे बगैर ही उसकी गोद से उतर चली गई उसने उसे दोबारा रोका नहीं,,

उसे जाते देख श्लोक ने नजरें झुकाये अपने हाथ को घुरने लगा उसने एक बार फिर अपने उसी हाथ में चाकू लिया और चाकू के सीरे पे अपनी पकड़ कस दिया कुछ ही पलो में उसके हाथ से खून टपकने लगा पर उसके चहरे पे दर्द के कोई भाव नहीं चंद लम्हों पहले की अपनी हरकत को याद करते हुए उसने और कसके पकड़ पलके मीच़ लिया,,

वही वाणी अपने कमरे में आते ही एकदम से नीचे बैठ गई दर्द तो बेहद हो रहा था मगर उसके मानो आसूं भी सूख गये वो उठकर शीशे के सामने चली गई, उसने अपने बाल हटाये और अपने सीने की तरफ देखा जहा श्लोक ने अपना लिखा था वो पुरा नही लिख पाया सिर्फ अपने नाम का पहला अक्षर यानी S ही लिख पाया, वाणी ने हाथ बढ़ाये उस जगह को छुना चाहा पर छुने से पहले ही उसके हाथ रुक गये उसने अपने हाथ को बासप खीच लिआ ,,

वक्त बढ़ने लगा धीरे धीरे रात की चादर गहरी होने लगी मगर श्लोक की आखों में नींद नहीं , कुछ देर तक बैसे ही बैठे रहने के बाद वो उठकर कमरे से निकल गया,

श्लोक चलकर वाणी के कमरे में आगया, आते ही उसने देखा वाणी फर्श पे सो रही है ये देखते ही वो बेआवाज़ उसके पास गया और उसे बाहों में उठाये बेड की ओर बढ़ गया बेड पर धीरे से लेटा कर उसके पास बैठ उसके चहरे को देखने लगा, वाणी के गाल पे श्लोक के ऊंगलीयो लाल पर चुके निशान साफ नजर आरहे है,,

वाणी चहरे को देखते हुआ श्लोक की नजरें उसके चहरे से खिसक उसके के सीने पे चली गई उसका लिखा अक्षर लाल पर चुका था खुन फिल्हाल थम गया पर खुन के निशान अभी भी बिल्कुल ताजे है उसे देखते हुए उसने हाथ से उस जख्म को छुकर नहीं देखा बल्कि झुककर वहाँ अपने होंठो छुआ फिर होंठ हटाये, अपने साथ वो जो दबाइ ले कर आया था वो उस जगह पर लगाने लगा, मगर अपने हाथ के जख्म पे उसने कुछ नहीं लगाया ,,

दबाइ लगाने के बाद उस जगह श्लोक ने हौले से फुक मारा और फिर दबाइ साइड में रख, जहा दबाइ लगाइ वहा से जरा सा हटके हमेशा की तरह वाणी के ऊपर आकर सीने पे सर रख वो भी लैट गया, अब जाकर श्लोक की पलके बंद हुइ, उसकी आखें तो बंद हुइ पर वाणी आखें खुल गई वो सोई ही नही थी बस उसने पलके मीची हुइ थी उसे सब महसूस हुआ श्लोक के कदमों की आहट, बाहों में उठाकर लेटाना, श्लोक की नजरें भी अपने ऊपर महसूस कर पारही थी उसके ठंडे होंठो का स्पर्श ऊंगलीयो की छुयन, दबाइ की जलन इस सब के बाबजूद वो जरा सी नहीं हिली,,,

उसने हल्का सा सर उठाकर श्लोक को देखा जो उसके सीने पे सर रख उसे पकड़े सुकून से सो चुका था उसे ऐसे सोते देख दर्द के बाबजूद वाणी के होंठो पे एक अजीब सी सुकून भरी लकीर आगई , , उसने देखने के बाद वाणी की शांत खाली नजरें सिलींग को एकटक ताकने लगी अचानक उसे अपने हाथ में कुछ गिला गिला सा महसूस हुआ, उसके हाथ में श्लोक का हाथ गया, वाणी उसका हाथ पकड़ उपर कर देखा तो पाया श्लोक के हाथ गहरा घाव है उसमें से खून बहकर अब थम चुका ,,

उसके घाव को देख वाणी नजरें इधर उधर घुमाये कुछ ढुंढने लगी उसके जख्म पे बांधने के लिए मगर उस कुछ भी नहीं मिला, साथ ही एक ख्याल आया जो इंसान उस्से नफरत करता है, उसे गुस्सा निकालने का जरिया बनाता है हर पल हर वक़्त दर्द देता है जख्म देता है एक जख्म भरने से पहले ही नया जख्म दे देता या पुराने जख्मों को कुड़ेद देता उस इंसान के जख्म को देख उसे अजीब क्यो लग रहा है क्यों बुरा लग रहा है, ये सोचते ये ख्याल आते ही उसने चहरा फेर आखें बंद कर लिया,,

मगर अचानक उसकी पलकें खुल गई जब श्लोक ने सोते हुए ही वाणी के हाथ को अपने ऊपर रख दिया, श्लोक को देख लग रहा है वो गहरी नींद में सोते हुए उसने ऐसा किया वाणी अब उसे देखने लगी श्लोक के इस हरकत कि वजह ये है के वाणी उसे पकड़ नहीं रही ना ही उसे छु रही थी उसके दोनों हाथ दोनों तरफ थे इसीलिए उसने ऐसा किया या शायद यू ही,

मगर वाणी ने हाथ नहीं हटाया बल्कि पहले जैसे ही चहरा घुमाये कसकर पलके मीच़ सोने की कोशिश करने लगी,,

क्रमश....

100%