Zaalim ishq author_alfariya sheikh.. Ch. 3

Zaalim ishq author_alfariya sheikh.. - Chapter 3

Posted by alfariya sheikh • Feb 06, 2025 05:11 AM

रात आठ बजे, लंबे सफ़र के बाद मीक्षा अपनी मंज़िल पर पहुँची। वह ट्रैक से उतरी और सुकून भरी साँस ली। उसने मुंबई की खुशबू को अपने अंदर उतारने की कोशिश की। मुस्कुराते हुए उसने हाथ फैलाए और गहरी साँस लेकर आसमान की ओर देखा। आज उसने अपने सपने का पहला क़दम रख लिया था; वह मुंबई आ गई थी। अब देखना यह था कि आगे की ज़िंदगी उसके लिए क्या मोड़ लाने वाली थी। कुदरत ने उसका सफ़र आसान नहीं बनाया था; उसे बहुत कुछ खोना था, और बहुत कुछ पाना भी। किस्मत उसकी खुशी पर हँस रही थी, क्योंकि वह जानती थी कि आने वाला वक़्त उसकी खुशी छीन लेगा और उसे दर्द तोहफ़े में देगा।

मीक्षा ने वहाँ से एक टैक्सी रोकी, अपना सामान उसमें रखा और हाॅस्टल की ओर चल दी।

गाड़ियों की आवाज़ सुनकर सबकी नज़र दरवाज़े की ओर गई और अनाहिता के चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान आ गई। वह अपना गाउन संभालते हुए गेट तक गई।

सबसे पहले एक गाड़ी का गेट खुला। उसमें से कोर्ट का बटन लगाते हुए श्लोक सिन्हा बाहर आया। यह आकर्ष का सबसे अच्छा दोस्त और जूनियर डॉक्टर था, जो आकर्ष के अधीन काम करता था। इनका मिजाज बहुत प्यारा और चुलबुला था। श्लोक की उम्र पच्चीस साल थी। श्लोक ने व्हाइट थ्री पीस सूट पहना हुआ था; वह बहुत स्मार्ट लग रहा था। श्लोक को देखकर लड़कियाँ आहें भरने लगीं।

तभी एक लग्ज़री गाड़ी का गेट खुला, जिसमें से आकर्ष, ब्लैक थ्री पीस सूट पहने और चश्मा लगाए, बाहर आया। उसे देखकर सारी लड़कियाँ आहें भरने लगीं। आकर्ष सारी लड़कियों की दिल की धड़कन था; कौन नहीं चाहता था कि इतना हैंडसम और बेस्ट सर्जन डॉक्टर उनका हो जाए? आकर्ष सभी को अनदेखा करते हुए गेट पर खड़ी अनाहिता के पास आया। अनाहिता अपने भाई को आता देख, गाउन संभालकर आगे बढ़ी और आकर्ष के गले लग गई। आकर्ष ने भी उसे गले लगा लिया।

आकर्ष अनाहिता से अलग हुआ और उसके माथे को चूमा। कुछ पल रुककर बोला, "हैप्पी बर्थडे प्रिंसेस।"

अनाहिता ने नम आँखों से कहा, "थैंक्यू भाई। आप कहाँ रह गए थे? मैं आपका कब से इंतज़ार कर रही थी।"

आकर्ष ने उसके चेहरे को हाथों में भरकर कहा, "मीटिंग में था बच्चा, इसलिए लेट हो गया। आखिरी बार अपने भाई को माफ़ कर दो।"

अनाहिता के चेहरे पर बड़ी मुस्कान आ गई। वे दोनों भाई-बहन आपस में बात कर ही रहे थे कि वहाँ श्लोक आ गया और बड़ी मुस्कान के साथ बोला, "हैप्पी बर्थडे अना।"

अनाहिता आकर्ष से अलग होकर श्लोक के गले लग गई और मुस्कुराते हुए बोली, "थैंक्यू श्लोक भाई।"

वे सब बात कर ही रहे थे कि शिवानी जी मुस्कुराते हुए आईं और बोलीं, "आकर्ष भी आ गया। अब केक काट लें, मेहमान इंतज़ार कर रहे हैं।"

शिवानी जी को देखकर आकर्ष की मुट्ठी कस गई। उसने उन्हें इस तरह अनदेखा किया जैसे शिवानी जी यहाँ हों ही नहीं। उसने उन्हें अनदेखा करके अनाहिता को लेकर अंदर चला गया। खुद को अनदेखा होते देख शिवानी जी का चेहरा मुरझा गया।

श्लोक ने उनके कंधे पर हाथ रखा और मुस्कुराते हुए कहा, "आंटी आप उदास मत होइए। आप जानती हैं ना, वो ऐसा ही है, खड़ूस बचपन से।"

श्लोक की बात सुनकर शिवानी जी ने कड़वी मुस्कान के साथ कहा, "वो खड़ूस है, लेकिन मुझसे नफ़रत करता है क्योंकि उसे लगता है मैंने उसकी माँ की जगह ले ली।"

श्लोक उन्हें शांत करते हुए बोला, "आंटी आप ऐसा मत सोचिए। और चलिए, अंदर चलते हैं। अनाहिता को केक काटना है।"

श्लोक की बात सुनकर शिवानी जी ने हाँ में सर हिलाया और अंदर चली गईं। श्लोक ने भी एक गहरी साँस ली और अंदर चला गया। कुछ देर में अनाहिता ने केक काट लिया। काफ़ी बिज़नेस पार्टनर आकर्ष से बात करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह सबको अनदेखा करके बार काउंटर पर बैठा ड्रिंक कर रहा था। वह ड्रिंक कर ही रहा था कि एक लड़की अदाओं से उसके पास आ गई। यह पार्टी में आए बिज़नेस पार्टनर की बेटी रीवा थी। रीवा उसके पास बैठ गई। किसी की आहट महसूस करके भी आकर्ष ने अपनी नज़रें उठाकर देखने की जहमत नहीं की और चुपचाप ड्रिंक करने लगा।

रीवा ने मदहोशी भरी आवाज़ में कहा, "हे हैंडसम, आई एम रीवा मल्होत्रा।"

रीवा की बात सुनकर भी आकर्ष ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। खुद को इस तरह अनदेखा होते देख रीवा की मुट्ठी कस गई। वह और मदहोश होते हुए अपने हाथ को आकर्ष के हाथ पर रख दिया। तभी एक जोरदार चीख मेंशन में गूँजी। सभी लोग उस तरफ़ देखने लगे जहाँ रीवा नीचे गिरी हुई थी और दर्द से तड़प रही थी क्योंकि आकर्ष ने उसके हाथ को मोड़ दिया था जिससे उसकी हाथ की हड्डी टूट गई थी।

मि. मल्होत्रा अपनी बेटी को देखकर उसकी ओर भागे और उसे उठाते हुए बोले, "हाउ डेयर यू आकर्ष राजपूत!"

आकर्ष ने पानी लेकर अपने हाथ पर डाला और पॉकेट से रूमाल निकालकर अपने हाथ साफ़ करते हुए कहा, "आवाज़ नीचे।"

आकर्ष की आवाज़ में एक चेतावनी थी, जिसे महसूस कर मि. मल्होत्रा काँप गए। आकर्ष ने रूमाल नीचे फेंक दिया और रीवा की ओर देखकर कहा, "आकर्ष राजपूत को हाथ लगाने की औक़ात नहीं है तुम्हारी। इसलिए जरा संभलकर। इस बार हाथ तोड़ा है, अगली बार जान ले लूँगा।"

आकर्ष की धमकी सुनकर रीवा के शरीर में सिहरन दौड़ गई। आकर्ष की बदतमीज़ी देख राजेश जी आगे आए और आकर्ष पर चिल्लाते हुए बोले, "आकर्ष ये क्या बदतमीज़ी है? तुमने रीवा के साथ ऐसा क्यों किया? वो हमारे बिज़नेस पार्टनर हैं।"

आकर्ष ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, "आवाज़ नीचे मि. राजपूत। कहीं ऐसा ना हो कि इस उम्र में आपकी आवाज़ चली जाए। और दूसरी बात, वो आपके पार्टनर हैं, मेरे नहीं। तो उनसे कहें कि मुझसे दूर रहें, यही उनके लिए अच्छा है। वरना मुझे मौत की नींद सुलाने में वक़्त नहीं लगेगा।"

अपने साथ बदतमीज़ी होते देख राजेश जी बौखला गए। वे आगे कुछ कहते, तभी शिवानी जी आकर उनके कंधे पर हाथ रख दिया और ना में इशारा किया क्योंकि वो जानती थीं कि आकर्ष भरी महफ़िल में बेइज़्ज़ती कर सकता है। शिवानी के ऐसा करते देख आकर्ष के होठों के कोने मुड़ गए। राजेश जी गुस्से का घुट पीकर वहाँ से चले गए। सारे मेहमान भी धीरे-धीरे जाने लगे क्योंकि आज पार्टी में बहुत तमाशा हो चुका था। मि. मल्होत्रा भी अपनी बेटी को लेकर वहाँ से चले गए।

हॉल में सिर्फ़ श्लोक, आकर्ष और अनाहिता बचे थे। अनाहिता आकर्ष के पास आकर उसके हाथ को छूकर देखती है और कहती है, "भाई आप ठीक हैं ना?"

आकर्ष ने उसके सर पर हाथ फेरते हुए कहा, "मैं ठीक हूँ। तुम्हारा गिफ़्ट गार्डन में है, देख लेना। अब मैं चलता हूँ।"

अनाहिता ने उसका हाथ पकड़ लिया और नम आँखों से कहा, "भाई आज रुक जाए ना।"

आकर्ष ने उससे अपना हाथ छुड़ाया, उसके चेहरे को हाथों में भरकर उसका माथा चूमा और कुछ पल रुककर कहा, "बच्चे, मैं नहीं रुक सकता। मैं तुम्हारे लिए आया था। तुम जब चाहो मुझसे मिलने मेरे विला आ सकती हो।"

आकर्ष की बात सुनकर अनाहिता ने अपना सर हिला दिया क्योंकि वह जानती थी कि आकर्ष नहीं रुकेगा। इसलिए उसने कुछ नहीं कहा और आकर्ष के सीने से लग गई। आकर्ष ने भी उसके इर्द-गिर्द अपने हाथ लपेट दिए। अनाहिता अलग हुई। आकर्ष ने उसके सर पर हाथ फेरकर वहाँ से निकल गया। श्लोक भी उसके पीछे चला गया।

दूसरी ओर, मीक्षा हाॅस्टल पहुँच चुकी थी। उसके हाथ में एक बैग था और बाकी बैग एक गार्ड पकड़े हुए था। गार्ड आगे चल रहा था और मीक्षा पीछे चल रही थी। गार्ड रूम के बाहर खड़ा हो गया और मीक्षा की ओर मुड़कर बोला, "ये रहा आपका रूम।"

मीक्षा ने उन्हें धन्यवाद कहा और अपना सामान लेकर रूम में चली गई। रूम खुलने की आवाज़ सुनकर जो लड़की बिस्तर पर सोई हुई थी, उसकी आँख खुली और वह उठकर दरवाज़े की ओर देखने लगी। रूम में आते ही मीक्षा की नज़र भी बिस्तर पर बैठी लड़की पर गई, जिसने एक नाइटसूट पहना हुआ था। उसकी गोरी रंगत, काली आँखें, गुलाबी होंठ; वह बहुत प्यारी लग रही थी।

मीक्षा को देखकर वह बड़ी मुस्कान के साथ बोली, "क्या तुम मेरी रूममेट हो?"

मीक्षा कुछ पल रुककर बोली, "जी, मैं आज ही आई हूँ यहाँ।"

वो लड़की बिस्तर से उछलकर उसके पास आई और उसके सामने हाथ आगे करके बोली, "मैं भी आज यहाँ शिफ्ट हुई हूँ। बाय द वे, मेरा नाम राम्या कपूर है। तुम्हारा क्या नाम है?"

मीक्षा ने उससे हाथ मिलाते हुए कहा, "मेरा नाम मीक्षा है और मैं लखनऊ से हूँ।"

राम्या ने उसके बैग को किनारे रखा और बोली, "अब तुम आराम कर लो, रात बहुत हो गई है। हम बाकी बातें सुबह करेंगे और कल शॉपिंग पर चलेंगे। फिर परसों से क्लासेस हैं।"

मीक्षा राम्या के बगल वाले बिस्तर पर आते हुए बोली, "हाँ, मैं बहुत थक गई हूँ।"

राम्या अपने बिस्तर पर चली गई। वह कुछ ही देर में गहरी नींद में सो गई, लेकिन मीक्षा कुछ सोच रही थी। "हे माँ, मैं जिस सफ़र पर निकली हूँ, जानती हूँ वो बिलकुल आसान नहीं है। मुझ पर और मेरे परिवार पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखना। मैं नहीं जानती यह सफ़र कैसा होने वाला है, लेकिन मुझे पता है जब तक आप मेरे साथ हैं, तब तक सब सही होगा।" यह सोचते-सोचते उसकी आँख लग गई और वह गहरी नींद में सो गई।

100%