Zaalim ishq author_alfariya sheikh.. - Chapter 2
राजेश राजपूत (45), आकर्ष के पिता थे। वे थोड़े गुस्सैल स्वभाव के थे, उनका मिजाज़ सख्त था। उनका अपना व्यापार था। उनकी पहली पत्नी, अर्थात् आकर्ष की माँ, का निधन हृदयाघात से हुआ था।
शिवानी राजपूत (40), राजेश जी की दूसरी पत्नी और आकर्ष की सौतेली माँ थीं। आकर्ष उनसे बेहद नफ़रत करता था। उनका स्वभाव बहुत ही प्यारा था। वे आकर्ष की माँ की सगी बहन थीं।
अनाहिता राजपूत (19), राजेश जी और शिवानी जी की इकलौती बेटी थी। उसका स्वभाव बहुत ही प्यारा और खुशमिजाज़ था। वह अपने भाई आकर्ष से बहुत प्यार करती थी। उसका परिवार ही उसकी दुनिया थी।
शिवानी जी, आकर्ष की माँ रागिनी राजपूत की छोटी सगी बहन थीं। रागिनी जी का निधन हृदयाघात से हुआ था जब आकर्ष दस साल का था। राजेश जी ने अपने बच्चों को एक माँ का प्यार देने के लिए शिवानी जी से दूसरी शादी की थी, लेकिन आकर्ष ने कभी शिवानी जी को अपनी माँ नहीं माना। वह उनसे बेहद नफ़रत करता था क्योंकि उसे लगता था कि शिवानी जी ने उसकी माँ की जगह ले ली थी और उसके पिता को छीन लिया था। आकर्ष अपने विला में अलग रहता था। वह कभी-कभी केवल अनाहिता से मिलने राजपूत मेंशन आता था।
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
मीक्षा अपने कमरे में तैयार हो रही थी। उसने जींस और एक शॉर्ट टॉप पहना था। उसने आईने में अपने आपको एक नज़र देखा और बाहर आ गई जहाँ सब उसका इंतज़ार कर रहे थे। मीक्षा पहले आकर अपनी माँ के गले लगी। उसकी आँखें नम हो चुकी थीं।
"माई, आप प्रॉमिस करें आप अपना ख्याल रखेंगी। खाना और दवाई दोनों टाइम पर खाएँगी और रोज़ मुझे कॉल करेंगी।" मीक्षा ने नम आँखों से कहा।
माँ, जो अब तक अपने आँसू रोक रही थीं, मीक्षा की बात सुनकर फूट-फूट कर रोने लगीं।
"तू ख्याल रखना अपना, मेरे कलेजे का टुकड़ा। इतनी दूर जा रही है। तू अपने खाने-पीने का ध्यान रखना और ज़्यादा किसी से मत बोलना।" माँ ने मीक्षा के चेहरे को हाथों में भरकर रोते हुए कहा।
मीक्षा ने अपने हाथों से माँ के आँसू साफ़ किए और कुछ पल रुककर कहा, "माई, मैं अपना पूरा ख्याल रखूँगी। आप प्लीज़ रोएँ मत, वरना मैं जा नहीं पाऊँगी।"
माँ ने मीक्षा की बात सुनकर सिर हिलाया और जल्दी से अपने आँसू साफ़ करके कहा, "नहीं-नहीं, मैं नहीं रोऊँगी। तुझे अपने माँ-बाप का सपना पूरा करना है, डॉक्टर बनना है।"
"गुड गर्ल," मीक्षा ने हँसते हुए कहा।
मीक्षा की बात सुनकर माँ उसे घूरने लगी और फिर दोनों साथ में हँसने लगीं।
मीक्षा ने एक नज़र सब जगह देखी और पूछा, "विशु कहाँ गया? अभी तो यहीं था।"
माँ ने सब जगह नज़र घुमाई। तभी उन्हें एक कोने में एक आकृति दिखाई दी। उन्हें समझने में देर नहीं लगी कि वह कौन है। माँ ने मीक्षा के कंधे पर हाथ रखा। मीक्षा मुड़कर माँ की तरफ देखी। माँ ने उसे कोने में देखने का इशारा किया जहाँ विशु छुपा हुआ था। मीक्षा नम आँखों से उसकी तरफ बढ़ गई। जब वह पास पहुँची तो उसे विशु के सिसकने की आवाज़ आई, जिसे सुनकर उसकी आँखें भर गईं।
वह विशु के पास जाकर बैठ गई। अपने पास किसी की आहट महसूस करके विशु सिर उठाकर देखा। अपनी दीदी को एक नज़र देखकर वह जल्दी से आँसू छिपा लेता है और मुँह फेर लेता है ताकि उसकी दीदी उसके आँसू न देख पाएँ।
"क्या हुआ लिटिल चैंप? क्यों रो रहे हो?" मीक्षा ने उसके चेहरे को अपने हाथों में भरकर पूछा।
"नहीं, मैं नहीं रो रहा हूँ। मैं इतना कमज़ोर नहीं हूँ आपकी तरह जो बात-बात पर रोने लग जाऊँ।" विशु ने अपने आँसू छिपाते हुए कहा।
विशु की बात सुनकर मीक्षा के चेहरे पर हल्की सी मुस्कान आ गई क्योंकि वह जानती थी कि उसका भाई उससे अपने आँसू छिपाने की नाकाम कोशिश कर रहा है। मीक्षा ने उसे खींचकर अपने गले लगा लिया। विशु, जो अपने आँसू छिपाने की नाकाम कोशिश कर रहा था, अपनी दीदी के गले लगते ही बच्चों की तरह रोने लगा। मीक्षा उसकी पीठ सहला रही थी। मीक्षा ने विशु को हमेशा एक बच्चे की तरह रखा था। दोनों लड़ते थे, झगड़ते थे, लेकिन भाई-बहन कितना भी लड़ लें, फिर भी उन दोनों का रिश्ता नायाब होता है। एक बहन अपनी दिल की बात अगर माँ-बाप से शेयर नहीं कर पाती तो अपने भाई से करती है क्योंकि उसे भरोसा होता है कि उसका भाई उसके लिए किसी से भी लड़ जाएगा। मीक्षा और विशु बचपन से कभी एक-दूसरे से दूर नहीं हुए थे। आज इतने साल बाद मीक्षा उसे छोड़कर मुंबई जा रही है, इसी वजह से वह खुद को संभाल नहीं पा रहा था।
"बच्चे रोते नहीं। दीदी माँ-पापा का सपना पूरा करने जा रही है ना? मैं जॉब करके तुम लोगों को भी वहाँ बुला लूँगी। जब तक हम रोज़ वीडियो कॉल करेंगे।" मीक्षा ने नम आँखों से कहा।
"सच कह रही हो ना आप?" विशु ने अपनी दीदी से अलग होकर अपने आँसू साफ़ करते हुए पूछा।
मीक्षा ने उसके चेहरे को अपने हाथों में भरकर उसका माथा चूमा और उससे अलग होकर कहा, "बिल्कुल सच, लिटिल चैंप।"
"ठीक है। आप अपना ख्याल रखना।" विशु ने कुछ पल रुककर कहा।
"तू भी स्कूल जाना। अपना और माई का ख्याल रखना और कोई भी प्रॉब्लम हो तो मुझे कॉल करना।" मीक्षा मुस्कुराते हुए बोली।
विशु और मीक्षा को देखकर माँ की आँखें नम हो चुकी थीं। वह मन में कहती है, "हे मातारानी, मेरे बच्चों की रक्षा करना।"
इतना कहकर वह उन दोनों की तरफ़ बढ़ गई और दोनों को गले लगा लिया। यह गले लगना विदाई का था, लेकिन इस गले लगने में एक सुकून था, ममता थी। माँ दोनों से अलग होकर बारी-बारी दोनों का माथा चूम लेती है।
"अब जाओ बेटा, तुम्हारी ट्रेन का टाइम हो रहा है।" माँ ने अलग होकर कहा।
"जी माई, अपना ख्याल रखना।" मीक्षा मुस्कुराकर बोली।
एक बार फिर दोनों को गले लगाकर मीक्षा घर से निकल गई। वैसे माँ उसे छोड़ने स्टेशन तक आने वाली थी, लेकिन मीक्षा ने उसे नहीं आने दिया क्योंकि उसे लगता था कि अगर वह आई तो वह उन्हें देखकर कमज़ोर पड़ जाएगी।
लगभग पन्द्रह मिनट बाद मीक्षा स्टेशन पहुँच गई। कुछ देर में ट्रेन आ गई। मीक्षा अपने सामान को लेकर ट्रैक पर चढ़ गई और खिड़की वाली सीट पर बैठ गई। कुछ देर में ट्रेन चलने लगी। मीक्षा खिड़की से अपने शहर को पीछे छूटता हुआ देख रही थी जहाँ उसने अपना बचपन गुज़ारा था। यह सब सोचकर कुछ आँसू टूटकर उसके बालों में समा गए। आज वह अपनी ज़िंदगी का नया सफ़र शुरू करने जा रही थी। यह सफ़र क्या रंग लाएगा, यह तो आने वाला वक़्त बताएगा।
मुंबई (इंडिया)
शाम का समय
आज राजपूत मेंशन में बहुत चहल-पहल थी। पूरा मेंशन सजा हुआ था। राजपूत मेंशन काफी बड़ा था। बाहर गार्डन था और अंदर कई सारे कमरे थे। अगर कोई एक बार देख ले तो देखता ही रह जाए। अंदर तैयारियाँ चल रही थीं क्योंकि आज राजपूत खानदान की इकलौती बेटी अनाहिता का जन्मदिन था। आज वह पूरे उन्नीस साल की हो गई थी।
शिवानी जी ने एक नौकर को एक बैग दिया और कहा, "यह अनाहिता को दे आओ और कहना उसे आज यही पहनना है।"
"जी मालकिन," नौकर ने सिर झुकाकर कहा।
नौकर वहाँ से एक कमरे के बाहर पहुँचा और कमरे पर दस्तक दी। तभी अंदर से एक प्यारी आवाज़ आई, "अंदर आ जाइए।"
इजाज़त पाकर नौकर अंदर गया और कहा, "बेबी जी, यह मालकिन ने भेजा है। आज आपको यही पहनना है।"
वह लड़की, जो वॉर्डरोब में घुसी हुई थी, मुड़कर देखती है। उसके चेहरे की बनावट बहुत अच्छी थी। उसकी काली आँखें, तीखी नाक, गुलाबी होंठ, उसके चेहरे का रंगत सफ़ेद थी, लेकिन वह मीक्षा से ज़्यादा प्यारी नहीं थी। उसने शॉर्ट्स और टॉप पहना हुआ था। यह अनाहिता राजपूत, शिवानी जी और राजेश जी की इकलौती बेटी थी।
अनाहिता आगे बढ़कर अपने बैग को देखती है और नौकर को जाने का इशारा करती है। नौकर इशारा पाकर वहाँ से चला जाता है। अनाहिता बैग खोलती है जिसमें नीले रंग का गाउन था। उसमें सोने की कढ़ाई थी जो दूर से ही चमक रही थी। यह गाउन ख़ास अनाहिता के लिए बनवाया गया था।
अनाहिता गाउन देखकर खुशी से उछलने लगती है और कुछ पल रुककर कहती है, "वाह! यह कितना प्यारा है! आज तो मैं बहुत प्रीटी लगूँगी!"
कुछ देर में अनाहिता तैयार हो जाती है। उसने अपने बाल खुले रखे हुए थे और हल्का-हल्का टचअप किया था जिसमें वह बहुत प्यारी लग रही थी। वह खुद को आईने में देख रही थी तभी कोई दस्तक देता है।
"आ जाइए," अनाहिता ने दरवाजे की तरफ़ देखते हुए कहा।
इजाज़त पाकर शिवानी जी अंदर आती हैं। अपनी बेटी को देखकर उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। वे आगे बढ़कर उसके गले लग जाती हैं।
"बहुत प्यारी लग रही है मेरी बेटी। किसी की नज़र न लगे।" शिवानी जी ने दूर होकर अपनी आँखों से काजल निकालकर अनाहिता के कान के पीछे लगाते हुए कहा।
"मम्मा, भाई से बात हुई? वह आ रहे हैं ना?" अनाहिता ने अपनी माँ से दूर होकर पूछा।
अनाहिता की बात सुनकर शिवानी जी की मुस्कान गायब हो जाती है। वह मायूसी से कहती हैं, "पता नहीं।"
शिवानी जी की बात सुनकर अनाहिता का मुँह उतर जाता है। उसे उदास देखकर शिवानी जी मुस्कुराकर कहती हैं, "फ़िक्र मत करो, वह ज़रूर आएगा। अब नीचे चलते हैं, सब इंतज़ार कर रहे होंगे।"
अनाहिता और शिवानी जी नीचे चली जाती हैं। सब लोग अनाहिता को बर्थडे विश करते हैं, लेकिन अनाहिता की नज़र बार-बार गेट पर जा रही थी। वह अपने भाई का इंतज़ार कर रही थी। कुछ लोग आकर्ष के न आने पर बातें बना रहे थे, तो कुछ लोग उसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। सभी बिज़नेस पार्टनर अपनी बेटियों को साथ लाए थे ताकि एक बार आकर्ष की नज़र उनकी बेटी पर पड़ जाए और राजपूत खानदान से उनका रिश्ता जुड़ जाए।
सभी लोग बात कर रहे थे तभी बाहर चार-पाँच गाड़ियों के रुकने की आवाज़ आती है।
रात 8 बजे
आखिर इतना लंबा सफ़र तय करने के बाद मीक्षा की मंज़िल आ गई। वह ट्रैक से उतरती है और एक सुकून की साँस लेती है। वह मुंबई की खुशबू को अपने अंदर उतारने की कोशिश कर रही थी। वह मुस्कुराकर हाथ फैलाती है और गहरी साँस लेकर आसमान की तरफ़ देखती है। आज उसने अपने सपने का पहला क़दम रख लिया था। वह मुंबई आ गई थी। अब देखना यह था कि आगे की ज़िंदगी उसके लिए क्या मोड़ लाने वाली थी। कुदरत ने उसका सफ़र आसान नहीं लिखा था। उसे बहुत कुछ खोना था अभी और बहुत कुछ पाना था। किस्मत उसकी खुशी पर हँस रही थी क्योंकि वह जानती थी आने वाला वक़्त उसकी खुशी छीन लेगा और उसे दर्द तोहफ़े में देगा।
मीक्षा वहाँ से एक टैक्सी रोककर उसमें अपना सामान रखती है और हॉस्टल की तरफ़ निकल जाती है।