Feels like ishq (Contract marriage) Ch. 3

Feels like ishq (Contract marriage) - Chapter 3

Posted by Jahnavi Sharma • Jan 24, 2025 03:03 PM

अनुभव अपनी गर्लफ्रेंड प्रार्थना के साथ घर जा रहा था। उसके सामने अपना इंप्रेशन जमाने के लिए उसने क्लब में आए सभी लोगो का बिल पे कर दिया।

वो दोनो बात कर ही रहे थे कि अनुभव के पास उसके पिता मिस्टर आकाश मित्तल का कॉल आया। प्रार्थना की नजरों से अपना मोबाइल बचाकर अनुभव ने अपने पापा का नंबर देखा तो वापस मोबाइल को अपने पॉकेट में रख लिया। उसके पापा के लगभग तीन से चार कॉल्स आ गए थे।

“तुम्हारा मोबाइल बज रहा है।” अनुभव के कॉल पिक ना करने पर प्रार्थना बोली। “हो सकता है, कोई इंपोर्टेंट कॉल हो।”

“हेहेहेहहह...” अनुभव नकली हंसी हंसते हुए बोला, “बेबी.. तुम सच में बहुत इनोसेंट हो। जानती नहीं क्या... ये क्रेडिट कार्ड वाले... इन्हें पता होता है किस के अकाउंट में कितना पैसा है। बहुत कॉल्स करते हैं। दिन भर परेशान करके रखते हैं।”

उसकी बात सुनकर प्रार्थना ने आंखें घुमाई और अपनी घड़ी उसके सामने करते हुए बोली, “रात के 2:30 बज रहे हैं। इस टाइम तुम्हें कौन क्रेडिट कार्ड के लिए कॉल करेगा? तुम कॉल पिक करो। हो सकता है कोई इमरजेंसी हो।”

“मेरे लिए इस वक्त तुम से बढ़कर और कुछ नहीं है।” कहकर अनुभव ने प्रार्थना को गले लगा दिया या यूं कहें कि अपने चेहरे के भावों को छुपाने के लिए उसने अपना चेहरा दूसरी तरफ कर लिया। उसे जल्दी से मोबाइल निकाला और अपने पापा को मैसेज करने लगा, “मैं आपको कुछ देर बाद कॉल करता हूं। अभी एमरजैंसी में फंसा हूं।”

मैसेज सेंड करने के बाद अनुभव ने राहत की सांस ली। उसने अपने मन में कहा, “इसके सामने चौड़ दिखाने के चक्कर में इतने पैसे तो खर्च कर दिए लेकिन पापा को क्या जवाब दूंगा? सोच अनुभव सोच... कहीं ऐसा ना हो उन्हें सच का पता चल जाए और वो मुझे अपनी प्रॉपर्टी से बेदखल... नहीं-नहीं, ऐसा थोड़ी हो सकता है। मैं उनका इकलौता बेटा हूं। मैं भी क्या बकवास और मनहूस बातें सोच रहा हूं।”

अनुभव अपने ख्यालों में गुम था। वो काफी देर तक प्रार्थना के चिपका रहा। प्रार्थना ने उसे खुद से दूर किया और कहा, “अच्छा ठीक है, अब मुझे घर जाना है।”

“मैं छोड़ कर आऊं? तुम्हें प्रॉब्लम होती होगी ना, गार्डन से सीढ़ियां चढ़कर अपने कमरे तक जाने में...”

अनुभव की बात सुनकर प्रार्थना ने मुंह बनाया। उसने उसके कंधे पर हल्का सा मारकर कहा, “ये सब भी तुम्हारी वजह से हो रहा है। अगर तुम जॉब करने के बजाय अपना एंपायर संभाल रहे होते तो मुझे तुम्हें अपने घर वालों से मिलाने में कोई दिक्कत नहीं होती।”

“बस कुछ दिन एडजस्ट कर लो बेबी, फिर देखना हम दोनों साथ रहेंगे... खुशी खुशी एक घर में और फिर पूरी लाइफ मजे करेंगे।”

प्रार्थना ने मुस्कुराकर उसकी बात पर हामी भरी। जाने से पहले उसने अनुभव को गले लगाया और उसके गाल पर हल्का सा किस कर के वहां से टैक्सी लेकर चली गई।

उसके जाने के बाद अनुभव ने भी टैक्सी ली और वहां से अपने फ्लैट पर आ गया। वो अपने घर पहुंचा, तब सुबह के लगभग 3:30 बज रहे थे।

दरवाजा अंदर से बंद होने की वजह से वो बार-बार डोरबेल बजा रहा था।

“अबे साले गतिक के बच्चे... घोड़े बेच कर सोया है क्या?” इस बार अनुभव ने डोर बेल बजाने के बजाय दरवाजे पर जोर से अपनी लात मारी।

“आ रहा हूं... भगवान जी तुझ जैसा दोस्त किसी शैतान को भी ना दे। ना दिन में चैन से रहने देता है और ना ही रात को...” अंदर से उसके दोस्त गतिक की आवाज आई, जो उसके साथ रहता था। वो उसी का हम उम्र था, एक नॉर्मल हाइट का, दुबला पतला क्यूट दिखने वाला लड़का था।

गतिक ने अनुभव के लिए दरवाजा खोला। वो नींद से उठ कर आया था इसलिए उसके बाल बिखरे थे। उसकी आंखों में अभी भी नींद तैर रही थी।

“अगली बार अगर इतना लेट करना है तो पहले ही बता देना मैं दरवाजा लॉक करके नहीं सोऊंगा। मेरी भी नींद खराब कर देते हो।”

“हां हां ठीक है। तुझे फ्री में मेरे साथ रहने को मिल रहा है, ये काफी नहीं है क्या.. और तू मेरे लिए इतना भी नहीं कर सकता? आखिर दोस्त होते ही किसलिए हैं।” अनुभव अंदर आते हुए बोला।

“तू खुद को मेरा दोस्त कहता है?” गतिक आंखें तरेर कर बोला,“तू मेरा दोस्त नहीं, दुश्मन है... दुश्मन।”

दोनों दोस्त वहीं सोफे पर ही पसर गए। वो एक टू बीएचके फ्लैट था, जिसमें जरूरत के हिसाब से सारी सुविधाएं थे। ये फ्लैट अनुभव का ही था। उसे अकेलापन महसूस ना हो इसलिए उसने अपने दोस्त गतिक को भी वहां रहने के लिए बुला लिया था।

“क्या जिंदगी है यार? कौन कह सकता है कि मैं इतने बड़े एंपायर का मालिक हूं। भिखारियों जैसी हालत है मेरी...” अनुभव बोला।

“सही कह रहा है तू। तेरी हालत देखकर कोई नहीं कह सकता कि तू दी आकाश मित्तल का बेटा है। वैसे तू इतना परेशान क्यों लग रहा है? कुछ हुआ है क्या?” उसका उतरा हुआ चेहरा देखकर गतिक ने पूछा।

“कुछ नहीं यार, बहुत कुछ हुआ है। प्रार्थना के सामने शो ऑफ करने के चक्कर में मैंने वहां आए सभी लोगों का बिल पे कर दिया... वो भी लगभग पांच लाख रुपए।” अनुभव के मुंह से पांच लाख का नाम सुनकर गतिक जल्दी से उठा और बोला, “बाप रे पांच लाख... तेरे पापा को तो हार्टअटैक ही आ गया होगा।”

“हां,अब उनका बार-बार फोन आ रहा है। मैंने कॉल पिक नहीं किया, लेकिन जानता हूं वो क्यों कॉल कर रहे होंगे। यार प्लीज मेरी हेल्प कर दे। मैं उन्हें क्या कहूंगा।” परेशानी में अनुभव उठ कर बैठ गया। वहीं उससे सारी बातें जानने के बाद गतिक जोर जोर से हंस रहा था।

“तेरी हालत तो सच में खराब है। मुझे समझ नहीं आता तू अपने पापा से इतना डरता क्यों है? सब कुछ तेरा ही तो है। तू तो ऐसे डर रहा है जैसे तेरे तीन चार भाई बहन और हो... और वो सारी प्रॉपर्टी उनके नाम कर देंगे।”

गतिक की बात सुनकर अनुभव ने गहरी सांस लेकर छोड़ी। “तीन-चार नहीं मेरे भाई, तीन-चार सौ भाई-बहन बोल...” बोलते हुए अनुभव की आंखों के आगे एक दृश्य घूमने लगा।

वो लगभग सत्रह साल का था और अपने पापा के साथ एक अनाथ आश्रम में था। वहां काफी सारे बच्चे थे। उस दृश्य को याद करते ही अनुभव के अंदर एक कंपकंपी सी उठी और वो तुरंत ही होश में आ गया। फिर उसने गतिक से कहा, “आज तक मैंने ये बात किसी को नहीं बताई। तू बहुत किस्मत वाला है कि मैं तुझसे सब शेयर कर रहा हूं। आज से लगभग 10 साल पहले मेरे पापा मुझे एक जगह ले कर गए थे। वो एक अनाथ आश्रम था, जो उन्होंने अडॉप्ट किया था।”

“कहना पड़ेगा यार तेरे पापा सच में बहुत दयालु इंसान है। वरना पूरे के पूरे अनाथ आश्रम को कौन अडॉप्ट करता है।”

“सही कहा। जब वो वहां गए थे तब उन्होंने मुझे एक बात कही थी। वो कुछ ऐसी बात थी, जो आज भी मेरे कानों में सोते वक्त गूंजती है।” उसे सब बताते हुए अनुभव खड़ा हुआ और बिल्कुल आकाश मित्तल की तरह बात करते हुए बोला, “अनी बेटा, अपने नए भाई-बहनों से मिलो। मेरे बाद तुम ही इनकी देखरेख करोगे। अब तुम कभी अकेला महसूस नहीं करोगे। तुम्हारे हर सुख दुख में ये तुम्हारे साथ रहेंगे।”

“ये तो अच्छी बात है। फिर तू उनसे इतना डरता क्यों है?” गतिक ने बीच में कहा।

उसके यूं बीच में बोलने पर अनुभव ने उसकी तरफ आंखें दिखाई, “क्या यार, सारा फ्लो खराब कर दिया।” उसके बाद वो फिर से आकाश मित्तल की तरह बात करने लगा और आगे बताते हुए बोला, “अगर तुम अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकामयाब हुए या किसी भी तरह से मेरे एंपायर को ना संभाल पाए, तो यूं समझ लेना कि ये सब तुम्हारी जिम्मेदारी उठाएंगे।”

सारी बात जानने के बाद गतिक की आंखें बड़ी हो गई। अनुभव को उसे आगे कुछ और कहने की जरूरत नहीं पड़ी। “इसका मतलब अगर तू उनकी एक्सपेक्टेशन पर खरा नहीं उतर पाया तो क्या वो सारी प्रॉपर्टी उस अनाथ आश्रम को चली जाएगी।”

अनुभव ने रोनी सूरत बनाई और उसकी बात पर हां में सिर हिलाया। “बिल्कुल कुछ ऐसा ही होगा। तुझे पता है उसके बाद से मैंने आज तक उनकी कोई बात नहीं टाली। उन्होंने जिस कॉलेज में मेरा एडमिशन कराया, मैंने वहीं पढ़ाई की। दिन रात मेहनत करके टॉप किया। जॉब एक्सपीरियंस का टाइम आया तो उन्होंने कहा कि अगर मैंने अपनी कंपनी ज्वाइन की तो सब मुझे एज ए बॉस स्ट्रीट करेंगे इसलिए मुझे किसी और कंपनी में जॉब करनी होगी... मुझे आकाश मित्तल का बेटा नहीं एक नॉर्मल आम आदमी की तरह रहना होगा। ये सब तो कुछ नही... तुझे पता है मेरे भाई... मुझे करेला बिल्कुल पसंद नहीं। फिर भी मैने उन्हें कभी करेला खाने से मना नहीं किया। बहुत दुखभरी कहानी है यार मेरी...”

सारी बातें बताने के बाद अनुभव बच्चों की तरह रोने का दिखावा करने लगा। गतिक ने उसे गले लगाया और सहलाते हुए कहा, “अब तो मुझे भी तुम पर बहुत दया आ रही है। मैं तेरे लिए दुआ करूंगा।”

“हां, साथ में मेरी बेबी के लिए भी कि पापा हम दोनों की शादी के लिए तैयार हो जाए।” अनुभव उससे अलग होकर बोला।

दोनों फिर से सोफे पर पसर गए। कुछ ही देर में अनुभव नींद के आगोश में था और उसके सपने में फिर से उसके पिता की कही बातें गूंज रही थी।

“न.. नहीं पापा... मैं.. मैं अपनी जी जान लगा लूंगा... अपने भाई बहनों का भी पूरा ध्यान रखूंगा.. लेकिन मुझे प्रॉपर्टी से बेदखल मत कीजिएगा।” अनुभव नींद में भी बड़बड़ा रहा था।

★★★★

कहानी पढ़कर समीक्षा जरूर करिएगा। ये कहानी थोड़ी फन लेवल के हिसाब से लिखी गई है तो किसी भी करैक्टर को जज मत कीजिएगा। ‌

100%