Billionaire secret husbands - Chapter 2
उस होटल से निकलकर वह अपनी कार में बैठ गया और सीधे अपने ऑफिस चला गया। जैसे ही वह ऑफिस पहुँचा, उसने देखा कि उसके कर्मचारी आपस में गॉसिप कर रहे थे।
एक कर्मचारी दूसरे से बोला, "ये वैश्विक सर मास्क में क्यों घूमते हैं?"
दूसरा बोला, "मुझे तो लगता है कि वह दिखने में बहुत खराब हैं। इसलिए अपने को छिपाकर घूमते हैं। आज तक उनकी एक भी फोटो पब्लिश नहीं हुई। और तो और सर ना ही किसी पब्लिक फंक्शन में बिना मास्क के रहते हैं और ना ही किसी प्राइवेट पार्टी में। इसलिए इतना बड़ा बिजनेस मैन होने के बाद भी इनका कोई अफेयर नहीं है।"
अपने कर्मचारियों की बातें सुनकर उसे बहुत हँसी आ रही थी। फिर वह अपने बॉस वाले अंदाज में कहता है, "आप सब यहाँ बैठकर क्या कर रहे हैं? GO to your work. I gave salary for work, not for gossip. आप लोगों के पास लगता है, फ़ालतू की बात करने के लिए बहुत समय है तो आज से एक घंटा ओवरटाइम कर लेना।" यह कहकर वह अपने पर्सनल लिफ्ट की तरफ़ बढ़ गया।
वह अपने केबिन में जाकर अपनी कुर्सी पर बैठ गया। फिर उसने अपना मास्क हटाकर अपने चेहरे को वाइप किया। तब तक उसका असिस्टेंट अमर उसके पास आ गया।
"गुड आफ्टरनून सर। यह क्या किए हुए हो, आपका यह ब्यूटीफुल चेहरा देखकर बहुत सारे लोग बेहोश हो जाने वाले हैं। आखिर इंडियाज मोस्ट हैंडसम मैन जो हो।" अमर ने कहा।
वैश्विक उसकी बात से चिढ़ते हुए बोला, "तू तो आज तक बेहोश नहीं हुआ।"
"मैं बेहोश होकर क्या करूँगा? तू तो मेरा भाई है।" अमर ने कहा।
"अमू यार एक कप अच्छी सी मसाला चाय बना दे, उस कमीने ने मूड खराब कर दिया। तू जानता है ना मुझे अपने कपड़े पर सिलवटें पसंद नहीं हैं।" वैश्विक ने कहा।
"खुद जाने की ज़रूरत ही क्या थी, अपने गार्ड्स में से किसी एक को भेज देता, दो मिनट में संभाल लेते।" अमर ने कहा।
"मैंने तीस सेकेंड में ही संभाल दिया साले को।" वैश्विक ने कहा।
"अभी की तेरी लैंग्वेज अगर तेरे घर वाले सुन लें तो सदमे से बेहोश हो जाएँगे कि उनके संस्कारी बेटे को ये क्या हो गया।" अमर ने कहा।
"अमू जाने दे यार, ये जो तेरे सामने है वही असली वैश्विक है। मैं लोगों को उनकी भाषा में जवाब देना पसंद करता हूँ। अगर वह टपोरी है तो मैं उससे बड़ा टपोरी हूँ।" वैश्विक ने कहा।
तभी उसके फ़ोन पर उसकी माँ का फ़ोन आया।
"हैलो माम, आप ठीक तो हैं? आज आपने ऑफिस में हमें कॉल किया, क्या हम इस बात का प्रयोजन जान सकते हैं? आप चिंता मत कीजिए, मैं ठीक सात बजे तक आ जाऊँगा। माम आप बुरा ना माने तो हमारे लिए खीर बना सकती हैं। आज हमें खीर खाने का मन है। साथ ही दाल भरी पूरी भी हो तो और भी अच्छा रहेगा। अगर आपको कोई कष्ट ना हो तो, आप कृपा करके मेरे लिए यह बना देंगी।" वैश्विक ने कहा।
कुछ देर तक बात कर वह फ़ोन रख देता है। जैसे ही वह फ़ोन रखता है, अमर जोर-जोर से हँसने लगा। फिर वह कहता है, "तुम तो अपनी माँ से भी ऐसे फ़ॉर्मल होकर बात करते हो। अच्छा है कि मैं वैश्विक ओबेराय नहीं हूँ।"
"मेरे घर में लोग ऐसे ही बात करते हैं। सबके बीच में एक आदर का भाव रहता है।" वैश्विक ने कहा।
"मैं तो यह सोच रहा हूँ कि अगर तेरी शादी एक नॉर्मल लड़की से हो गई, तब क्या होगा?" अमर ने पूछा।
"तुझे सच में लगता है कि कोई नॉर्मल लड़की को मेरे घर वाले अपनी घर की बहू बनाएँगे? उनकी बहू भी उनकी ही तरह की खोज कर लाएँगे।" वैश्विक ने कहा।
"भगवान करे कि तेरी शादी एक गरीब इंसान से हो जाए, जो पाँच रुपए खर्च करने के पहले उसका जोड़-घटाव करे। वैसा इंसान जब तेरे साथ तेरे उस विला में रहने आएगा तो क्या होगा?" अमर ने कहा।
"ऐसा अगर हो गया तो कमाल हो जाएगा। मैं तो सोच भी नहीं सकता कि मेरे घरवालों का क्या रिएक्शन होगा। वह तो शो ऑफ में यकीन रखते हैं।" वैश्विक ने कहा।
"ये ले, बात करते-करते तेरी मसाला चाय तैयार हो गई। ले पी। दो दिन से विदर्भ सर ऑफिस आ रहे थे। आपके बारे में पूछने पर मैंने कहा कि आप मीटिंग के सिलसिले में बाहर गए हैं।" अमर ने कहा।
"अच्छा किया, कुछ देर शांति से रहने के लिए ही क्लब गया था। अब यह सब छोड़ो, मुझे ज़्यादा बात नहीं करनी। मेरा शेड्यूल बताओ। और अभी ही सारे हेड ऑफ डिपार्टमेंट के साथ मेरी मीटिंग फ़िक्स करो। मुझे अपनी कंपनी के ग्रोथ रेट में आई कमी के बारे में कुछ प्लान बनाना है। भले ही यह गिरावट 0.006% है, पर फिर भी मुझे यह बात मंज़ूर नहीं है। मैं ऊपर चढ़ने में विश्वास रखता हूँ, नीचे आने में नहीं। I always wanted to be on top. अभी भी मुझे वर्ल्ड टॉप फ़ाइव बिजनेस मैन की सूची से टॉप बिजनेस मैन बनना है।" वैश्विक ने कहा।
"अभी थोड़ी देर पहले तेरा कुछ और मूड था। अभी तू बहुत ही डिफ़रेंट लग रहा है। मैं तेरे साथ बचपन से हूँ फिर भी तुझे समझना मेरे लिए मुश्किल है।" अमर ने कहा।
"ये भी मैं हूँ और वो भी मैं ही था। बस ये मेरे पर्सनालिटी के अलग-अलग पहलू हैं। जैसे मैं लड़ने में बहुत अच्छा हूँ। मैं एक अच्छा बिजनेस मैन हूँ। पर मैं बहुत खराब कुक हूँ। उसके भी खराब सिंगर और डांसर हूँ। मैं किसी के साथ भी रोमांटिक बातें नहीं कर सकता हूँ। मुझे किसी के साथ एडजस्टमेंट करने में बहुत दिक्कत होती है। मैं अपने कम्फ़र्ट में रहना पसंद करता हूँ।" वैश्विक ने कहा।
"अब जो बोला हूँ, वो करो। उनसे कहो कि उनके पास सिर्फ़ दस मिनट हैं। और मि. खन्ना वाले प्रोजेक्ट का क्या हुआ?" वैश्विक ने पूछा।
"वह प्रोजेक्ट पूरा हो गया है और उसकी क्लोज़र रिपोर्ट आपके डेस्क पर रखी है। उसके साथ ही मेहरा इंडस्ट्रीज़ के साथ के प्रोजेक्ट का भी करंट स्टेटस रिपोर्ट भी है। बाकी के सारे प्रोजेक्ट रिपोर्ट इस पेन ड्राइव में हैं। यह दो घंटे बाद में होने वाली मीटिंग की इनीशियल रिपोर्ट भी है।" अमर ने कहा।
"ओके, सबको मीटिंग रूम में आने को कहो, मुझे देरी पसंद नहीं है। उनसे कह देना कि जो लोग टाइम पर नहीं पहुँचेंगे, उनका आज आखिरी दिन होगा।" वैश्विक ने कहा।
उसकी बात मानकर अमर मीटिंग की तैयारी करने चला गया और वही वैश्विक अपने को फ़्रेश करने वाशरूम चला गया।
अगले भाग में जारी........