"लाईफ़ इज़ नॉट अ फैरीटेल"....!! - Chapter 3
आरना एक अंधेरे कमरे के बीचों-बीच खड़ी थी। चारों तरफ घना अंधेरा ही अंधेरा था, और आरना डर की वजह से पसीने में लथपथ हो रही थी। कुछ पल बाद, आरना यहां से बाहर निकलने के लिए रास्ता खोजने के लिए कमरे में चारों तरफ दौड़ी, लेकिन सिवाय घने अंधेरे के उसे कुछ भी नज़र नहीं आया। आरना का डर और यह अंधेरा हर बढ़ते पल के साथ गहरा होता जा रहा था, और उसे महसूस हो रहा था कि जैसे कुछ पल में ही यह अंधेरा उसे पूरी तरह अपने आगोश में भर लेगा। जैसे ही आरना की सारी उम्मीदें टूटने लगी थीं, वैसे ही तभी कमरे में किसी और के कदमों की आहट उसे सुनाई देने लगी। कुछ पल में ही एक शख्स उसके ठीक सामने खड़ा था, और तभी एक चमकदार रोशनी कमरे के कुछ हिस्से में जल उठी। आरना उस शख्स का चेहरा देखने की बहुत कोशिश करती रही, लेकिन वह मद्धम रोशनी सिर्फ उस शख्स की मंत्रमुग्ध करने वाली आँखों पर पड़ रही थी, और उसकी वह आँखें एक अलग ही दास्तान बयां कर रही थीं। आरना धीरे-धीरे उस शख्स की तरफ अपने कदम बढ़ाती गई। तभी अचानक आरना का खुद के ड्रेस में पैर फँसने से बैलेंस बिगड़ गया, और वह शख्स उसे अपनी मज़बूत बाहों में थाम लिया। उसकी वह खूबसूरत आँखें आरना को एक अलग सी बेचैनी दे रही थीं!
"हू आर यू?" आरना ने पूछा।
शख्स आरना के कान के पास जाकर, सर्द आवाज़ में बोला, "योर डेस्टिनी…"
"योर डेस्टिनी! योर डेस्टिनी! योर डेस्टिनी! योर डेस्टिनी!"
ये यही दो शब्द आरना के कानों में गूंजने लगे, और इसी के साथ आरना हड़बड़ाकर झट से अपनी आँखें खोली और बिस्तर पर उठकर बैठ गई। उसका सपना टूट गया, और वह इस वक्त पसीने से तर-बतर थी, और उसकी साँसें बहुत तेज़ चल रही थीं। आरना कमरे में चारों तरफ नज़र दौड़ाती है, और वह अपनी धुंधली और भारी आँखों से कमरे को पहचानने की कोशिश करती रही, क्योंकि यह न तो उसका कमरा था और न ही यह उसका घर था। उसका सिर बहुत तेज़ दर्द कर रहा था, जिसकी वजह से उसका सिर पूरा घूम रहा था।
तभी दरवाज़ा खोलकर नैना उसके लिए नींबू पानी लेकर अंदर आई। आरना को समझ आ गया कि वह आखिर कहाँ है!
"गुड मॉर्निंग अरु… कैसा फील कर रही हो अब?" नैना ने पूछा।
"हाय! यार मेरा सिर दर्द से फटा जा रहा है!!" आरना ने अपना सिर पकड़ते हुए कहा।
"इसे पी लो… बेहतर फील करोगी!" नैना ने आरना को नींबू पानी देते हुए कहा।
आरना ने एक सांस में नींबू पानी पीने के बाद पूछा, "मुझे तुम्हारे घर कौन ले कर आया?"
"अब ज़ाहिर है कोई सुपरमैन तो आया नहीं होगा… मैं और राहुल ही ले कर आए। अगर तुझे घर ले कर जाते तो अंकल तुझे ऐसी हालत में देखकर हंगामा कर देते, इसीलिए राहुल तुझे यहाँ छोड़कर वापस घर चला गया था!" नैना ने बताया।
"लेकिन वो... वो अलग सी आँखों वाला इंसान... वो कहाँ गया?" आरना ने पूछा।
"कौन सी अलग सी आँखों वाला इंसान... किसकी बात कर रही है तू?" नैना ने कन्फ्यूज्ड होकर पूछा।
"वही जो कल रात को मुझे क्लब में मिला था और उसकी आँखें अजीब सी, आकर्षण रखने वाली थीं। और वो खुद को मेरी... मेरी डेस्टिनी बता रहा था और फिर वो मुझे अपनी बाहों में उठाकर वहाँ से ले गया था और फिर मुझे आगे कुछ याद नहीं!" आरना ने कहा।
"क्या अनाप-शनाप बोल रही है... तू कल रात को पूरे वक्त मेरे साथ ही थी और फिर अचानक से तू गायब हो गई। इसके बाद राहुल और मैं जब तुझे ढूँढ़ने निकले, तब तू वहीं पर आराम से टेबल पर सर रखे सो रही थी। उसके बाद राहुल तुझे उठाकर गाड़ी तक ले गया और फिर उसी ने मुझे बोला कि मैं तुझे अपने साथ घर ले आऊँ ताकि अंकल तुझे इस हाल में न देखें। और फिर राहुल हम दोनों को यहाँ छोड़कर वापस चला गया... बस यही सब हुआ था कल रात को और तू पता नहीं क्या अंट-शंट बक रही है नीली-पीली आँखों के बारे में!" नैना ने कहा।
"नहीं, मैं सच बोल रही हूँ नैना... मैंने उसे अभी-अभी सपने में भी देखा!" आरना ने कहा।
"अच्छा, कैसा दिखता है? वो हैंडसम है?" नैना ने दाँत दिखाते हुए पूछा।
"पता नहीं, मैंने उसकी शक्ल नहीं देखी, बस उसकी वो आँखें..." आरना ने कहा।
"मेरी माँ, बस कर! आँखें ना हुईं, फ़्रेंच फ़्राइज़ हो गईं! ये सिर्फ़ और सिर्फ़ तेरा सपना था और कुछ नहीं!" नैना ने कहा।
"लेकिन... मैंने तो उसे खुद देखा था कल!" आरना ने कहा।
"वो सब तेरी उन परी-शहजादियों वाली फ़िज़ूल कहानियों का असर है जो तू हर वक्त पढ़कर अपना दिमाग खपाती रहती है। और बाकी तूने ना कल पहली बार ट्राई की है, इसीलिए तुझे ज़्यादा ही चढ़ गई थी। इसीलिए दोनों बातों के मिलान करके तू कुछ का कुछ इमेजिन करने लगी होगी!" नैना ने कहा।
"इमेजिन?" आरना ने पूछा।
"हाँ, मेरी जान, इमेजिन! जब मैंने पहली बार पी थी ना, तब मुझे भी तेरी ही तरह कुछ भी उल-जुलूल दिख रहा था... इसीलिए तू ज़्यादा मत सोच और राहुल हमें पिक करने आता ही होगा, इसीलिए तू जल्दी से फ़्रेश हो जा। इतने में तेरे लिए बढ़िया सी कॉफ़ी बनाती हूँ!" नैना ने कहा।
"हम्म, शायद तू ठीक कह रही है। ये सिर्फ़ मेरा वहम ही होगा!" आरना ने कहा।
"हम्म!... अच्छा, ठीक है। अब जल्दी से नीचे आ जा। मैंने तेरे कपड़े निकालकर बाथरूम में ही रख दिए हैं। अब तू जल्दी से रॉकेट की स्पीड से नीचे आ जा, बड़ी भूख लगी है मुझे तो!" नैना ने कहा।
"बस पाँच मिनट में आती हूँ!!" आरना ने मुस्कुराकर कहा।
इसके बाद आरना नहाने के लिए चली गई। अक्सर आरना और नैना एक-दूसरे के घर रुकने आ जाया करती थीं, इसीलिए उनके कुछ कपड़े और सामान हमेशा एक-दूसरे के घर पर रहता था। दोनों एक-दूसरे के लिए बिल्कुल बहनों की तरह थीं। कुछ देर में आरना येलो लॉन्ग स्कर्ट पर व्हाइट स्लीवलेस टॉप पहने नीचे आई और नाश्ते की टेबल पर बैठी, उसका इंतज़ार कर रही नैना के पास आकर बैठ गई। दोनों मिलकर नाश्ता करने लगीं।
"अंकल-आंटी कहाँ हैं?" आरना ने पूछा।
"मॉम-डैड किसी काम से बाहर गए हैं... शाम तक वापस आएंगे!" नैना ने बताया।
"ओके!" आरना ने कहा।
तभी राहुल भी वहाँ आकर उन दोनों के साथ नाश्ता करने लगा। कुछ देर बाद दोनों राहुल के साथ वहाँ से निकल गईं।
"पापा घर पर हैं?" आरना ने पूछा।
"नहीं, वो सुबह ही ऑफ़िस निकल गए!" राहुल ने बताया।
"तूने मेरे लिए क्या बोला? पापा गुस्सा तो नहीं कर रहे थे ना?" आरना ने पूछा।
"नहीं। और जब उन्हें कुछ पता ही नहीं चला तो क्यों गुस्सा करेंगे? और मैंने उनको यही बोला कि तू उनके उठने से पहले सुबह ही कॉलेज के लिए निकल गई क्योंकि आज तेरा सेकेंड ईयर का रिजल्ट जो आने वाला है!" राहुल ने बताया।
"ओह, शिट! मैं तो भूल ही गई थी कि आज हमारा रिजल्ट आने वाला है!" आरना ने कहा।
"हे भगवान! कितनी ना-शुक्रगुज़ार है ये लड़की! मतलब भई, मुझे देखो, मेरा दिल पासिंग मार्क्स से ही मेरे सीने में खुशी से उछल-उछल फिर रहा है और एक परसेंट के लिए ऐसे मातम मना रही है जैसे इसकी पूरी दुनिया ही उजड़ गई हो!!!" नैना ने अपने सर पीटते हुए कहा।
"नैना ठीक ही तो कह रही है... एक परसेंट ही तो रहा है यार, जो फ़ाइनल में कवर हो जाएगा... तू ख़ामख़ा टेंशन ले रही है!" राहुल ने कहा।
"यार, तुम लोग तो जानते हो ना कि पापा को खुश करने का ये एक सुनहरा मौका था मेरे पास, लेकिन... लेकिन सब ख़राब हो गया!" आरना ने उदासी से कहा।
"ओहो! तो आगे भी तो तेरे पास ये मौका है ना? तो अब आगे तू दुगनी मेहनत करना, और देखना तेरी मेहनत ज़रूर रंग लाएगी। (आरना का मूड ठीक करने के लिए) और अंकल ने कुछ ज़्यादा बोला ना, तो हम मिलकर घर छोड़ देंगे, और अपनी नैना को भी साथ में ले लेंगे। और फिर हम तीनों मिलकर एक साथ अपना बिज़नेस शुरू करेंगे!" राहुल ने कहा।
"और नहीं तो क्या? बिज़नेस चलता है तो ठीक है, वरना आकर अपने माँ-बाप के हाथ-पैर जोड़ लेंगे। और वैसे भी शास्त्रों में कहा गया है कि जितना मिला है, उतने में ही खुश रहना सीखो, बच्चे!" नैना ने कहा।
"अच्छा, बस करो नोटंकियो… (राहुल की तरफ़ देख कर) … अरे! तू तो बता, तेरा रिजल्ट कैसा रहा?" आरना ने मुस्कुरा कर कहा।
"बस ठीक ही रहा… अच्छा, चलो घर चलते हैं अब!" राहुल ने अपनी नज़रें नीचे करके कहा।
"पहले मेरे सवाल का जवाब दे… कैसा रहा तेरा रिजल्ट?" आरना ने राहुल का हाथ पकड़ कर पूछा।
"फ़र्स्ट पोज़िशन आई है!" राहुल ने उदासी से कहा।
"तो डफ़र, इतनी अच्छी खबर ऐसे मुँह लटका के क्यों बता रहा है!" आरना ने खुशी से राहुल के गले लगकर कहा।
"क्योंकि जब तू उदास है, तो मैं कैसे खुश हो सकता हूँ!" राहुल ने कहा।
"तो डफ़र, अपने बेस्ट फ़्रेंड की इतनी बड़ी खुशी में जब मैं शरीक होऊँगी, तो मेरी उदासी तो यूँ ही उड़ जानी है! (खुशी से) … आई एम वेरी हैप्पी फ़ॉर यू, मोटे!" आरना ने राहुल के गाल खींच कर कहा।
"थैंक्यू, मेरी मोटी!" राहुल ने मुस्कुरा कर कहा।
"कांग्रेचुलेशन राहुल! और इस बार हमें बहुत बड़ी ट्रीट चाहिए, नो कंजूसी! वरना तुम्हें ही गिरवी रख आऊँगी खाने के बदले!" नैना ने मुस्कुरा कर कहा।
"हम्म, बिल्कुल! और इस बार तो मैं भी नैना की ही साइड हूँ!" आरना ने कहा।
"नहीं देवियों, इसकी कोई ज़रूरत नहीं है। मैं शराफ़त से आप दोनों को आपकी मनचाही ट्रीट दे दूँगा!" राहुल ने हँसते हुए अपने हाथ जोड़ते हुए कहा।
"हम्म, फिर ठीक है!" नैना ने खुश होकर कहा।
इसके बाद नैना को ड्रॉप करते हुए राहुल और आरना वापस घर आ गए। आरना का सर अभी भी थोड़ा भारी था, इसीलिए वह सोने के लिए जाने लगी। तभी उसके पिता, मि. कपूर, घर के अंदर आए, तो वह उन्हें देखकर सीढ़ियों पर ही रुक गई। मि. कपूर टेबल पर रखी अपनी फ़ाइलें उठाकर चेक करने लगे, और कुछ पल बाद फ़ाइलें उठाकर वहाँ से वापस बाहर जाने लगे। यह देखकर आरना का चेहरा बुझ गया, मगर अगले ही पल मि. कपूर वापस पलटकर आरना की तरफ़ देखे।
"पापा, आ…" आरना ने खुशी से कहा।
"रिजल्ट कैसा रहा तुम्हारा? पास भी हुई हो या फिर हमेशा की तरह आज भी मेरी उम्मीदें या नाम डुबोकर ही आई हो!" मि. कपूर ने बीच में ही कहा।
"हमारी आरना बहुत ही अच्छे मार्क्स से पास हुई है!" राहुल पीछे से आते हुए बोला।
"अच्छा, वैसे उम्मीद तो नहीं है इस लड़की से मुझे, मगर फिर भी तुम कह रहे हो तो बताओ ज़रा कि क्या डिवीज़न लाई है ये मैडम?" मि. कपूर ने तंज कसते हुए पूछा।
"सेकंड डिवीज़न से!" राहुल ने खुश होकर कहा।
"आई न्यू इट! आई न्यू इट! ये लड़की सिर्फ़ अपना वक़्त और मेरा पैसा ही बर्बाद करेगी, क्योंकि इसने मेरा सुकून और चैन हराम करने के लिए ही जन्म लिया है!!!" मि. कपूर ने आरना को घूर कर कहा।
"ऐसा कुछ नहीं है, अंकल। आरना हमेशा से ही बहुत मेहनती रही है। वो तो इस बार एग्ज़ाम के वक़्त इसकी तबीयत ख़राब हो गई थी, जिस वजह से वो सिर्फ़ एक परसेंट की कमी से रह गई, जो अगली बार ये यकीनन पूरा कर लेगी!" राहुल ने हल्की नाराज़गी से कहा।
"हुंह! ये लड़की कभी कुछ नहीं कर सकती! और राहुल, तुम… तुम भी तो हमेशा अव्वल आते हो, चाहे फिर जो भी हालात हों, और यकीनन इस बार भी यही हुआ होगा, क्योंकि तुम मेहनत और पैसे की क़दर बखूबी समझते हो! लेकिन इस लड़की की आँखें बेशुमार दौलत में ही खुली हैं, तो इसे इन सब की कुछ क़दर ही नहीं! और ये लड़की मेरे पैसे को सिर्फ़ बर्बाद करने पर ही तुली है! इसने हमेशा से सिर्फ़ मेरा नाम और पैसा अपनी कामयाबी पर उड़ाया है! मेरे नाम के बिना ये लड़की और इसका नाम, इसकी ज़िंदगी की तरह ही बिल्कुल यूज़लेस हैं!" मि. कपूर ने कहा।
इतना कहते हुए मि. कपूर वहाँ से अपने ऑफ़िस के लिए निकल गए, और राहुल उन्हें नाराज़गी से जाते हुए देख रहा था। लेकिन जब उसके कानों में आरना की सुबक भरी आवाज़ पड़ी, तो वह जल्दी से पीछे पलटा। और हमेशा की तरह मि. कपूर की कड़वी बातों के तीर से आरना के जज़्बात और दिल को छलनी होते देखता है। और आरना अपनी आँसुओं से भरी आँखों में दर्द और तकलीफ़ के साथ अपने मुँह पर हाथ रखकर अपने इमोशन्स और सुबकियों को रोकने की नाकाम कोशिश कर रही थी। और जैसे ही राहुल उसके पास जाने के लिए क़दम बढ़ाया, तो आरना जल्दी से रोते हुए वहाँ से अपने कमरे की तरफ़ दौड़ पड़ी…...