Write
Story Creator Story Creator Author
← Back to Explore
Anant Anveshan
Fantasy Mythological Fantasy romance Friendship

Anant Anveshan

By Divya Verma Ongoing
0.0 Total rating
3 Views
0 Likes
1 Bookmarks
0 Ratings
पाँच दोस्त, एक ऐसी पहेली का हिस्सा बन जाते हैं जिसकी गूँज सदियों पुरानी है। उनके पास न कोई नक्शा है, न ही कोई निश्चित मार्ग, उनके पास बस एक अटूट विश्वास है कि इस 'कलयुग' के अंधकार में भी एक ऐसी दिव्य शक्ति जीवंत है, जिसे समय और मृत्यु छू तक नहीं पाई । वे नि...
Chapter 0
Words 0
Updated Recently
Published Unscheduled
No chapters available yet.
पाँच दोस्त, एक ऐसी पहेली का हिस्सा बन जाते हैं जिसकी गूँज सदियों पुरानी है। उनके पास न कोई नक्शा है, न ही कोई निश्चित मार्ग, उनके पास बस एक अटूट विश्वास है कि इस 'कलयुग' के अंधकार में भी एक ऐसी दिव्य शक्ति जीवंत है, जिसे समय और मृत्यु छू तक नहीं पाई । वे निकल पड़े हैं एक ऐसे सफर पर जिसकी मंज़िल तो स्पष्ट है, पर रास्ता पूरी तरह ओझल, महाबली हनुमान की खोज ।
​यह यात्रा केवल भौगोलिक दूरियों को नापने की नहीं है, बल्कि तर्क और आस्था के बीच छिड़े युद्ध की है । आधुनिक युग के ये पाँच युवा जब महानगर की सुख-सुविधाओं को पीछे छोड़कर भारत के उन दुर्गम कोनों, रहस्यमयी गुफाओं और अनछुए पर्वतों की ओर बढ़ते हैं, तो उन्हें अहसास होता है कि 'ढूँढने' और 'पाने' के बीच का फासला कितना विशाल है । प्रकृति का हर बदला हुआ मिजाज और हर अनसुलझी चुनौती उनके धैर्य की परीक्षा लेती है ।
​जैसे-जैसे वे आगे बढ़ते हैं, उन्हें समझ आता है कि भगवान यूँ ही किसी को दर्शन नहीं देते । उनकी खोज उन्हें ऐसे अनुभवों से गुज़ारती है जो विज्ञान की समझ से परे हैं । क्या ये पाँचों दोस्त उस चिरंजीवी सत्ता तक पहुँच पाएंगे जिनके बारे में कहा जाता है कि वे आज भी इसी धरा पर विराजमान हैं ? या फिर यह सफर उन्हें किसी ऐसे अंजाम पर ले जाएगा जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी ?
No ratings yet.
No comments yet.
No fan art available for this story yet.