"कुछ मोहब्बतें सुकून नहीं… तबाही लेकर आती हैं।" ये कहानी है अव्यान के ऑब्सेशन और इशिता के पागलपन की—एक ऐसी दीवानगी, जहाँ वो अपने ही दीवाने के पीछे पागल है। अव्यान, जो मजबूरी में इशिता का बॉडीगार्ड बना था, उसकी मासूमियत में इस कदर उलझ गया कि अब उसके लिए वो पूरी दुनिया को आग लगा सकता था… और उसी आग में खुद भी जल सकता था। वहीं इशिता, मासूमियत और खूबसूरती की वो मिसाल थी, जिसके पीछे कई दीवाने पागल थे लेकिन उसकी दुनिया कहीं न कहीं सिर्फ एक इंसान के इर्द-गिर्द सिमटती जा रही थी। अब देखना ये है—क्या इशिता अपने ही दीवाने की दीवानी बनेगी, या अतीत के राज खुलते ही ये कहानी पूरी तरह बदल जाएगी? क्या अव्यान का ये ऑब्सेशन मोहब्बत की राह पकड़ेगा… या इशिता उसके लिए सिर्फ एक खतरनाक जुनून बनकर रह जाएगी? क्योंकि मोहब्बत दर्द का मरहम बनती है… लेकिन ऑब्सेशन—मरहम को भी दर्द बना देती है।
No chapters available.