दुनिया के सबसे बेपरवाह और सख्त साइकोलॉजिस्ट डॉ. तन्मय कोठारी यानी डॉक्टर TK, जिसके पास दिल नाम की कोई चीज नहीं थी। आइस-कोल्ड, घमंडी और अपनी तय की गई सरहदों का पक्का मालिक। उस तूफानी रात जब दुल्हन के जोड़े में नंगे पाँव भागती हुई नियति श्रीवास्तव उसकी कार के ठीक आगे आकर गिरी, TK के दिमाग ने साफ कहा इग्नोर करने , लेकिन नियति आँखों का खौफ देखते ही TK के अंदर कुछ ऐसा जागा जो उसके खुद के कंट्रोल में नहीं था। प्यार? बिल्कुल नहीं! दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं था, कोई जान-पहचान नहीं थी। फिर भी TK क्यों उसकी एक-एक सांस पर पागल होने लगता है? क्यों नियति पर आने वाले हर खतरे के आगे वो आग की दीवार बनकर खड़ा हो जाता है? नियति एक बेहद मासूम लड़की है, जिसे अतीत के एक भयानक हादसे और उसके जख्मों ने अंदर तक तोड़ दिया था। यही वजह थी कि तन्मय बिना उसे छुए, बिना उसकी इजाजत के एक इंच भी पास आए, उसके खौफ का सबसे बड़ा ढाल बन जाता है। "हमारे बीच कोई रिश्ता नहीं है! फिर क्यों कर रहे हैं आप यह सब मेरे लिए?!" तन्मय के पास शब्दों में कोई जवाब नहीं था... सिर्फ एक ऐसी डार्क, जुनूनी सुरक्षा थी जो आगे चलकर उनके बीच की हर दीवार को पिघलाने वाली थी। आखिर ऐसा क्या झेला है नियति ने अपने अतीत में? और क्यों तन्मय उसे हर वक्त प्रोटेक्ट करता है, उसके लिए इतना पसेसिव रहता है? जानने के लिए अभी पढ़िए— "His Fragile Patient" ---
-
Chapter 1
तबाही का साया -
Chapter 2
रूह तक उतरता डर..... -
Chapter 3
मीडिया के शिकंजे में फँसी नियति -
Chapter 4
शक के घेरे में नियति -
Chapter 5
शेर की गुफा में आकर हिरण शेर को ही धमकी दे रही है? -
Chapter 6
शाही दावत और बागी तेवर