His Substitute Bride Ch. 2

शादी के लिए ज़बरदस्ती- Chapter 2

Posted by Nidhi Sharma • Nov 20, 2026 07:42 PM

जितना सम्राट अपने अवनी के साथ बिताए हुए पलों को याद करता, उतना ही उसकी आँखों में आँसू आ रहे थे।

“काश! मैं वो टाइम वापस ला पाता। काश, मैं घड़ी को फिर से उस समय पर ले जा पाता। क्या तुम मुझे कभी माफ करोगी, अवनी?”

फ्लैश्बैक स्टार्टस..

Sareen  & Co.

एक बड़ी सी दस फ्लोर की गिलास बिल्डिंग और जिस पर बड़े-बड़े अक्षरों में Sareen & Co.लिखा था। और अंदर सैकड़ों एम्प्लॉईस काम कर रहे थे। इसके दसवें फ्लोर पर था - CEO का ऑफिस। ये पूरा फ्लोर बस कंपनी के ओनर्स के लिए बना हुआ था।

और वहीं एक कैबिन पर लिखा था- Samrat Sareen, CEO. उसी कैबिन में से आवाज़ें आ रही थी। सामने बड़ी-सी चेयर पर हैन्सम सम्राट बैठा हुआ था। उसका aura इस टाइम देखने लायक था।

उसने सख्त आवाज़  में कहा,”देखिए, मिस्टर गिरीश! आप समझने की कोशिश कीजिए। आपकी कंपनी Bankrupt होने वाली है और ऐसी कंपनी में मैं इन्वेस्ट नहीं करूंगा।”

उसके सामने 60 साल के गिरीश मर्चन्ट अपनी बेटी, नेहा मर्चन्ट के साथ बैठे थे। नेहा जो दिखने में काफी ज्यादा खूबसूरत थी। उम्र 29 के आसपास, लंबा कद, झील सी आँखें, और आवाज़  में मिठास।

उसने सम्राट को समझाने की कोशिश करते हुए कहा,”मिस्टर सरीन! आप हम लोगों की बात समझने की कोशिश कीजिए। अगर आपने हमारी मदद नहीं की, तो हम लोग सड़क पर आ जाएंगे। We need investment desperately.”

सम्राट अपनी चेयर पर लीन हो गया। उसने नेहा पर नज़र डाली जो बहुत कॉन्फिडेंट लड़की थी। “देखिए मिस नेहा, मैं आपकी बात समझ रहा हूँ। लेकिन आप भी समझिए। I never invest in unprofitable businesses.”

इतने में सम्राट के कैबिन का दरवाज़ा खुला। अंदर उसके पिता यशवंत ने असिस्टन्ट नील के साथ कदम रखा।

यशवंत सरीन जो 65 के आसपास थे, दिखने में आज भी बहुत हैन्सम थे और सम्राट उन्ही पर गया था। गिरीश उठकर खड़े हो गए और उन्होंने यशवंत के सामने हाथ जोड़ते हुए कहा,”हमारी कंपनी को बचा लीजिए।”

“ये क्या है, सम्राट?”

सम्राट ने यशवंत को सब कुछ बता दिया। यशवंत ने नेहा की तरफ देखा और पूछा,”ये आपकी बेटी है?”

गिरीश ने हामी में सिर हिलाया तो यशवंत ने कहा,”हम आपकी कंपनी - GM Industries में इन्वेस्ट करेंगे। और वो भी पूरे 30  करोड़।”

गिरीश की आँखों में चमक आ गई। “क्या आप सच बोल रहे हैं?”

सम्राट ने बीच में टोकते हुए कहा,”पापा! ये आप क्या कह रहे हैं?”

उसने यशवंत को अपनी सीट दी। यशवंत ने लीन होकर गिरीश और नेहा की तरफ देखा,”लेकिन मेरी एक शर्त है।”

गिरीश- आप कंपनी में जितना शेयर चाहते हैं वो आपको दूंगा।

यशवंत ने स्मर्क किया,”मुझे सिर्फ दस पर्सेन्ट शेयर चाहिए। लेकिन ये सिर्फ एक business कलैबरैशन नहीं बल्कि एक family tie भी होगी।”

गिरीश कन्फ्यूज़ हो गए,”मैं कुछ समझा नहीं?”

यशवंत  ने नेहा की तरफ देखकर कहा,”मैं आपकी बेटी नेहा का हाथ अपने बेटे सम्राट के लिए चाहता हूँ।”

कैबिन में एक पल के लिए सन्नाटा छा गया।

“ये आप क्या कह रहे हैं?”

नेहा के चेहरे का रंग पीला पड़ चुका था। उसने कभी सोचा भी नहीं था कि यहाँ आकर कुछ ऐसा हो जाएगा।”

सम्राट ने बीच में बोलने की कोशिश की,”लेकिन पापा?”

यशवंत ने इशारे से उसे चुप करवा दिया। “बोलिए? क्या आपको ये रिश्ता मंज़ूर है?”

गिरीश ने नेहा की तरफ देखा तो नेहा ने ना में अपना सिर हिलाया। उसकी आँखें नम हो गयीं। यशवंत ने नील की तरफ देखा तो उसने जल्दी से उन्हें चेक्बुक पकड़ा दी। यशवंत  ने उसी टाइम 10 करोड़ का अमाउन्ट भरकर साइन कर दिए और चेक बीच में रख दिया।

“अब आपकी मर्ज़ी, गिरीश जी। सम्राट सरीन इस कंपनी का CEO  है,पर्सनैलिटी तो आप देख ही रहे हैं। नेहा बेटा, ये कोई घाटे का सौदा नहीं है। तुमसे अच्छी वाइफ मेरे बेटे को नहीं मिलेगी। आप लोग सोच लीजिए। आपके पास आज शाम तक का टाइम है।”

गिरीश और नेहा ने हाथ जोड़े और वहाँ से चले गए। उनके जाते ही सम्राट यशवंत पर बरस पड़ा,”आपने ये क्या किया, पापा? शादी के फैसले ऐसे नहीं लिए जाते।”

नील उन दोनों की बहस में नहीं पड़ना चाहता था; इसलिए वो वहाँ से चला गया। यशवंत गुस्से में बोले,”तो कैसे लिए जाते हैं? तुम्हें कोई और लड़की पसंद है, तो बताओ?”

सम्राट नाराज़  होते हुए बोला,”आप अच्छे से जानते हैं कि मुझे relationships में कोई इन्टरेस्ट नहीं है। ना मेरी कोई गर्लफ्रेंड थी और ना होगी।”

यशवंत भी चिल्लाए,”तो मैं जहां कहूँगा, तुम्हें वहीं शादी करनी होगी।”

सम्राट ने जवाब दिया,”मैं ये शादी नहीं करूंगा।”

“तो फिर मैं भी ये मान लूँ कि जो दुनिया कहती है, वही सही है।”

सम्राट के माथे पर शिकन आ गई। “मैं कुछ समझा नहीं।”

यशवंत- यही कि तुम एक gay हो।

सम्राट के माथे पर शिकन आ गई, “ऐसा कुछ  भी नहीं है। बस मैं अभी शादी नहीं करना चाहता। अभी मुझे अपने काम को बहुत आगे तक लेकर जाना है। I don't have time for marriage. "

यशवंत ने अपना सिर हिलाया, "तुम already तीस की उम्र पार कर चुके हो, सम्राट। तुम्हारे सब दोस्तों की शादी हो चुकी है। और नेहा में कमी क्या है? सुंदर है, अच्छा खानदान है।  और तुम…. मेरी एक बात कान खोलकर सुन लो। अगर तुमने ये शादी नहीं की तो मुझे CEO की ये कुर्सी विवान को देनी पड़ेगी। या फिर मान लो कि तुम gay हो।”

सम्राट गुस्से में वहाँ से बाहर निकल गया। यशवंत मुस्कुराये क्योंकि वो अच्छे से जानते थे कि अब सम्राट शादी के लिए कभी मना नहीं करेगा। और फिर वही हुआ जो वो चाहते थे।

एक  महीने के बाद,

सम्राट की बारात होटल ताज पहुँच चुकी थी। ग्रीन रूम में नेहा तैयार बैठी थी। दुल्हन के जोड़े में वो किसी परी से कम नहीं लग रही थी। लाल रंग का लहंगा, हाथों में चूड़ियाँ और मेहंदी , माथे पर बिंदी, माँग टीका।

लेकिन उसका चेहरा उतरा हुआ था। उसकी मम्मी, स्मिता आकर उसकी नज़र उतारते हुए बोली,”मेरी नेहा कितनी प्यारी लग रही है। तुझे किसी की नज़र ना लगे। अब थोड़ा स्माइल कर दे तो और भी प्यारी लगेगी।”

नेहा ने नाराज़ होते हुए कहा,”मम्मी! प्लीज़ मुझे ये शादी नहीं करनी। फिर भी आप लोग ज़बरदस्ती मुझे उस सम्राट सरीन के साथ बांध रहे हो।”

स्मिता ने उसका हाथ पकड़कर कहा,”बेटा! बात समझने की कोशिश कर। वो लोग हमें bankruptcy से बचाने वाले हैं। इस शादी का पूरा खर्च भी वही लोग कर रहे हैं। और सम्राट में क्या बुराई है? इतना हैन्सम तो है। सारी लड़कियां उसके साथ शादी करने के लिए मर रही हैं और तू… “

नेहा बीच में ही बोल पड़ी,”तो जो शादी के लिए मरी जा रही हैं, वही उससे शादी क्यों नहीं कर लेतीं? मुझे क्यों उस आदमी के साथ फंसा रहे हो?’

स्मिता ने थोड़ा नाराज़ होते हुए कहा,”तू अपने परिवार के लिए इतना भी नहीं कर सकती, बेटा?”

ये सुनकर नेहा चुप हो गई। “सॉरी मम्मी! आप लोग जैसा कहेंगे, मैं वैसा ही करूंगी।”

स्मिता उसकी बलाएँ लेने के बाद बाहर चली गई।

हॉल में मंडप सज चुका था। गोल्डन शेरवानी में सम्राट बहुत ज्यादा हैन्सम लग रहा था। सिर पर पगड़ी, गले में स्टोल- सरीन खानदान का राजकुमार। जिसके लिए लड़कियां दीवानी थीं कि वो बस एक बार उनकी तरफ देख भर ले, वो आज शादी करने जा रहा था। 33-34 की उम्र मे वो लड़कों को मात दे रहा था। पूरी मीडिया शादी कवर कर रही थी।

रिपोर्टर- तो आज है इंडिया के सबसे बड़े business tycoon सम्राट सरीन की शादी। अभी तक तो हमें दुल्हन का नाम तक रीवील नहीं हुआ। लेकिन शायद ये कोई business डील लग रही है। पता नहीं क्यों लड़की वालों की हर इनफार्मेशन को पूरी तरह से छुपाया जा रहा है।"

पंडित जी ने शादी की रस्में शुरू कर दीं। “अब दुल्हन को ले आईए।”

स्मिता ने सिर हिलाया और वो नेहा के ग्रीन रूम की तरफ चल पड़ी। अचानक ग्रीन रूम के पास के कॉरिडर से चीखने की आवाज़ आई,”नेहा दी।”

To be continued..

100%