रखैल Ch. 1

रखैल - Chapter 1

Posted by Mamta Meena • Nov 16, 2026 08:19 PM

यह क्या बोल रहे हो बाबोसा आप अरे अपने बेटे की गलती की सजा मुझे क्यों दे रहे हो गलती आपके बेटे ने की है और बलि का बकरा मुझे बनाने पर तुले हुए हो आप, अगर खून आपके बेटे के हाथों हुआ है तो सजा उसे ही मिलनी चाहिए मुझे नहीं, मैंने तो कोई गलती नहीं की ना बाबोसा तो फिर मुझे सजा क्यों मिल रही है बताइए कौन सा गुनाह किया है मैंने और वह मुखिया जसवंत सिंह एक नंबर का घटिया आदमी है, अगर उसके भाई की मौत आपके बेटे के हाथों हुई है तो सजा उसे ही दे क्यों अपनी गन्दी **** भरी नजरे मुझ पर गढ़ाए बैठा है, उसे अपने भाई की मौत के लिए न्याय नहीं चाहिए उसे तो बस अपनी जिद पूरी करनी है, उस घटिया इंसान की पता नहीं कब से मुझ पर गंदी नजर थी और अब शायद उसे एक मौका मिल गया है आप सबको मजबूर करके इस मौके का फायदा उठाकर अपनी जिद पूरी करने का, मुझे पता है भाई सा ने जो कुछ किया वह गलत है लेकिन मेरे साथ जो कुछ करने के बारे में आप लोग सोच रहे हैं वह कौन सा ही सही है बाबोसा जिसने जो किया है उसकी सजा किसी इंसान के तय करने से नहीं होती आजकल कानून का जमाना है और बाबोसा हम लोग कानून की मदद लेंगे कानून सही न्याय करेगा परंतु मेरे साथ ऐसा मत कीजिए क्योंकि चाहे जो हो जाए बाबोसा मैं अपनी जान दे सकती हूं लेकिन मैं उस मुखिया जसवंत सिंह के घर बनी होकर, समाज की नजरों में उसकी रखेल बनकर नहीं जाऊंगी, कभी नहीं, मैं आप लोगों से बहुत प्यार करती हूं आपके लिए अपनी जान भी दे सकती हूं लेकिन अपनी इज्जत दांव पर नहीं लगा सकती बाबोसा, आप लोग सोचिए क्या मेरे साथ यह सब कुछ करके आप लोग अपने आप को माफ कर पाओगे क्या मेरी जिंदगी बर्बाद करके आप लोगों को सुकून मिल जाएगा बताइए बाबोसा रोते हुए आराध्या ने जैसे ही यह कहा तो उसके गाल पर उसके बाबोसा सुंदर सिंह ने एक जोरदार तमाचा जड़ दिया और गुस्से में बोले कुछ ज्यादा जवान नहीं चलने लग गई छोरी तेरी, यह कहते हुए उसका गला पकड़ कर गुस्से में चिल्लाते हुए बोला एक बात कान खोल कर सुन ले छोरी मेरा बेटा अरुण मेरे खानदान का इकलौता वारिस है और तू चाहती है कि तेरी वजह से मैं अपने खानदान के वारिस को उस ठाकुर जसवंत सिंह के हवाले कर दूं जिससे वह उसे मौत के घाट उतार दे और अरे कैसी बहन है तू अपने ही भाई की दुश्मन बनी बैठी है, बहन तो अपने भाई के लिए क्या नहीं कर सकती और एक तू है कि अपने भाई के लिए बस इतना सा काम नहीं कर सकती, जिससे तेरे भाई की जिंदगी बच जाए, हम लोगों की भी जिंदगी बच जाए और हम लोग शांति से इस गांव में रह सके यह बात है तेरे समझ में क्यों नहीं आती, देख छोरी बात समझने की कोशिश कर हमारे पास और कोई रास्ता नहीं है माना की गलती हुई है अरुण से लेकिन अब उस गलती के बदले उसकी जान तो दाब पर नहीं लगा सकते ना, अगर तेरे खातिर तेरे भाई की जान बचती है तो तू अपने आप को भाग्यशाली समझ कि तू अपने भाई की जान बचा रही है, गांव के लोग भी यह सब कुछ देखकर तेरी ही तारीफ करेंगे कि तूने अपने भाई की जिंदगी बचा ली लेकिन अगर तूने यह बेफिजूल की जिद की ना तो लोग तेरे नाम से भी नफरत करेंगे कि कैसी बहन है तू और वैसे भी इस समाज के सामने तो तू बस बनी होकर उस ठाकुर जसवंत सिंह के घर में जाएगी लेकिन वहां तेरी जिंदगी किसी महारानी से कम नहीं होगी वहां पर तू राज करेगी क्योंकि हम लोगों ने काफी बार सुना है की बनी होकर गई हुई छोरी की जिंदगी काफी अच्छी भी हो सकती है और वैसे भी भगवान ने तुझे इतना खूबसूरत बनाया है ।

यह सुनकर आराध्या अपनी बाबोसा का हाथ झटके से छुड़ाते हुए बोली वाह बाबोसा क्या बात है अपने बेटे की जिंदगी बस बच जाए लेकिन बेटी की जिंदगी चाहे बर्बाद हो जाए और झूठी तसल्ली देना तो आपको अच्छे से आता है लेकिन मैं थूकती हूं उस ठाकुर जसवंत सिंह की धन दौलत पर जहां इज्जत दांव पर लगानी पड़े और वैसे आप मुझे इतना कुछ सुना रहे हैं तो फिर मेरी तो गलती बता दीजिए बाबोसा मैंने क्या किया है उस मुखिया जसवंत सिंह का भाई एक नंबर का शराबी और आवारा था बिल्कुल आपके बेटे की तरह और शराब के नशे में दोनों के बीच में झगड़ा हुआ जान उसकी गई तो फिर तेरी जिंदगी बर्बाद क्यों कर रहे हो बाबोसा इससे अच्छा तो यही है अपने हाथों से मुझे जहर दे दो कम से कम मैं जिंदा तो नहीं बच पाऊंगी, आराध्या रोते हुए बोली ।

अब उसकी मां अनोखी देवी गुस्से में उसकी तरफ देखकर चिल्लाते हुए बोली चुप कर छोरी बड़ी जवान चल रही है तेरी इतनी देर से, हम लोग तुझे प्यार से समझाने की कोशिश कर रहे हैं और एक तू है कि अपनी ही जवान  चलाई जा रही है एक बात कान खोल कर सुन ले हमारे बेटे को बचाने के लिए हम लोग कुछ भी कर सकते हैं अरे वह ठाकुर जसवंत सिंह उसे जिंदा नहीं छोड़ेगा उसकी जान ले लेगा तू क्या चाहती है कि उसकी जान चली जाए,अरे वह तुझे कम से कम मार तो नहीं रहा है ना जिंदा रखेगा ना यह कहते हुए आराध्या को उसके मां और बाबोसा दोनों ही भला बुरा कहने लगे और आराध्या रोते हुए कुछ समझ नहीं पा रही थी कि क्या करें ।

तभी कुछ देर बाद उसका भाई अंदर आते हुए दिखाई दिया तो वह उसके सामने हाथ जोड़कर बोली मैं आपके सामने हाथ जोड़ती हूं भाई सा मेरी जिंदगी इस तरह बर्बाद मत होने दीजिए इससे अच्छा तो आप अपने हाथों से गला दबा कर मुझे मार दीजिए ।

अब यह सुनकर उसके भाई सा अरूण उसकी तरफ देखकर गुस्से में बोले और तू क्या चाहती है कि मेरी जान चली जाए अरे कैसी बहन है तू यह कहते हुए गुस्से में अंदर चले गए और आराध्या रोते हुए कुछ बोल नहीं पाई, वैसे उसे समझ में आ गया था कि उसकी तकलीफ समझने वाला कोई नहीं है आज एक बेटे की गलती की सजा आखिर एक बेटी को मिल रही है एक समाज एक पंचायत जिसमें सब कुछ जानते हुए भी बिना किसी सजा के उसे ऐसी सजा सुनाई है कि उसकी जिंदगी पूरी तरह बर्बाद होने पर तुली हुई है यह सोचते हुए वह अपने कमरे में आ गई और सोने के लिए अपने बिस्तर पर लेट गई लेकिन नींद आंखों से कोसों दूर थी तो वह फूट-फूट कर रोने लग गई थी ।

100%