❤️ Rebirth – Passionate Love ❤️ - Chapter 3
Aba
राजू ने आकर सभी को चलने को कहा,और बोला कि आज हम मेहरानगढ़ के किले मे जाएंगे जो कि ज़मीन से 400 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित है । सब वहाँ जाने के लिए बस मे बैठ गए। रानी भी अपने नियत स्थान पर बैठ गयी।
राजू भी अपनी जगह पर बैठ गया,आज ठंड ज्यादा होने की वजह से बस के सारे शीशे चढ़े हुए थे पर रानी जहां बैठी उसने अपने पास काशीशा थोड़ा खोल रखा था जिससे थोड़ी हवा अंदर आ रही थी और रानी के बालों को उड़ा रही थी। जिससे उसकी खूबसूरती मे चार चांद लग गए थे ।
अचानक राजू की नज़र रानी पे पड़ी और वहीँ ठहर गयी। नारी का ऐसा सुंदर रूप शायद राजू ने आज तक नही देखा था। राजू लगातार रानी को देख रहा था,और ये सारा नज़ारा पास बैठी रिया देख रही थी।
अचानक रानी की नज़र राजू पर पड़ी और उसने भी उसे देखा। राजू ने जब देखा कि रानी उसे देख रही है तो उसने अपनी नज़रें इधर उधर घुमा ली,ताकि रानी को ये नही लगे कि वो उसे देख रहा है। पर थोड़ी थोड़ी देर मे राजू दबी नज़रों से रानी को देख लिया करता था।
अबकी बार जब राजू ने रानी को देखा तो उसकी नज़रें रानी से मिल गयी पर इस बार उसने अपनी नज़रें रानी पर से हटाई नहीं क्योंकि पता नही क्यों रानी भी राजू को मदहोश नज़रों से देख रहीं थी। उसकी नशीली आंखों मे जैसे राजू खो सा गया ।
यही सब चलता रहा और बस मेहरानगढ़ फोर्ट पर आ गयी।
राजू ने सबको उतरने को कहा और फिर स्कूल का सारा स्टाफ बस से नीचे उतरा और राजू उन्हें किले के बारे मे बताने लग गया । रह रह कर राजू की नजरें रानी पे आकर टिक जाती थी,
क्योंकि रानी की मदहोश आंखे राजू को भी अलग नज़र से देख रही थी। और रानी हमेशा जब भी राजू सबको इकट्ठा करके किले के बारे मे बताता था तो उसके सामने आकर खड़ी हो जाती और बस उसको घूरकर देखती रहती।
राजू को एक ही दिन मे रानी का बदला हुआ व्यवहार समझ नही आरहा था पर वो रानी को देखे बिना भी नही रह पा रहा था। ये सिर्फ रानी के प्रति राजू का झुकाव था या कुछ और उसकी समझ से परे था। राजू धीरे धीरे रानी की तरफ आकर्षित होने लगा था ।
एक बार राजू किले की एक दीवार के पास खड़ा हुआ था कि तभी रिया वहां आती है और राजू से कहती है कि उसे रानी ने वहाँ उस जगह बुलाया है। रिया राजू को किले के पीछे की तरफ इशारा करते हुए कहती है।
राजू रिया से कहता है - अगर रानी जी को मुझसे बात करनी है तो यहाँ आकर कर ले,उन्हें जो भी पूछना हो किले के बारे मे,मैं बता दूंगा,फिर मुझे अलग से क्यों बुलाया है..?
राजू ने आश्चर्य भरे शब्दों मे पूछा
तो रिया ने जवाब मे कहा- मुझे नही पता,तुम खुद ही जाकर पूछ लो।
ऐसा कहकर रिया वहाँ से चली गयी,
राजू ने भी हाँ में सर हिलाते हुए कहा,ठीक है मैं आता हूँ ।
और तभी महल के सन्नाटे को चीरती हुई रानी की चीखें सभी के कानों मे पहुँच जाती है । सभी उस चीख की दिशा मे ऊपर की तरफ दौड़ते हैं । रिया भी चीख सुनके तुरंत वहां पहुचंती है । राजू भी तुरंत दौड़ता हुआ रानी के पास पहुँचता है । जब वहाँ पहुँचता है तो देखता है कि रानी किले की दीवार पे लटक रही है अपने हाथों से,और ज़ोर ज़ोर से चिल्ला रही है बचाओ ....बचाओ...
ये देख सभी के होश उड़ गए और सभी परेशान होने लगे,किसी को कुछ समझ नही आ रहा था कि क्या किया जाए । तभी राजू ने तुरंतवहाँ के कर्मचारियों की मदद से एक रस्सी का इंतज़ाम किया और रानी को बचाने कूद पड़ा ।
वहां के स्टाफ ने भी इस काम मे साथ दिया और उन दोनों को बचाने के लिए रस्सी ऊपर खिंचने लगे । राजू रानी के पास रस्सी के सहारे पहुँचा क्योंकि रानी जब दीवार से फिसली तो कुछ नीचे की तरफ आकर लटक गई थी,राजू भी रस्सी के सहारे थोड़ा नीचे आया और रानी के पास आकर उसे पकड़ लिया और उससे कहा - रानी जी आप मेरे कंधो पर आ जाइये और ज़ोर से पकड़ लीजिये,घबराइए मत कुछ नही होगा,मैं हूँ ना,
राजू के ये 3 शब्द जैसे रानी पर जादू कर गए,उसके कानों मे जैसे ये 3 शब्द ही गूंज रहे थे "मैं हूँ ना,और रानी को ये भी पता नही था कि अभी वो जीवन और मृत्यु के बीच लटकी हुई है,वो लगातार राजू को देख रही थी कि अचानक बोल पड़ा -
मैडम...मैडम...कहाँ खो गयी आप..? जल्दी कीजिये रस्सी दो लोगों का वज़न ज्यादा देर नही उठा पाएगी । अचानक जैसे रानी की तंत्रा टूटी और वो राजू का कहना मानती हुई उसके कंधे पर आ गयी । अब राजू ने ऊपर खड़े कर्मचारियों को रस्सी ऊपर खिंचने के निर्देश दिए,और वो रस्सी खिंचने लगे ।
इस सारे वाकये के दौरान रानी लगातार राजू को देख रही थी जैसे राजू का जादू रानी पे चल गया था,जैसे उसने अपनी जान की परवाह नही करते हुए रानी की जान बचाई जबकि ये काम उसका नही था । ये सब सोचकर रानी खुश हो रही थी । रानी को शायद अब ये प्यार का नाटक करने की ज़रूरत नही पड़ेगी क्योंकि अब उसके प्यार का नाटक राजू के प्रति सच मे प्यार मे बदल गया था ।
धीरे धीरे दोनो रस्सी के सहारे ऊपर आते हैं और राजू पहले रानी को ऊपर खिंचने के लिए बोलता है । रानी को सभी ऊपर खींच लेते है । रिया भी ये देख परेशान हो जाती है और रानी जैसे ही ऊपर आती है
वो उसके गले लगकर ज़ोर से रोने लगती है।जैसे मानो रानी मौत के मुह से बचकर आयी हो,उसको खोने का डर रिया के चेहरे पर साफ दिख रहा था ,पर रानी को सही सलामत देख रिया की सांस मे सांस आ जाती है,पर अभी भी उसके चेहरे के भाव बदले नही थे ।
रानी के ऊपर आने के बाद राजू अभी भी रस्सी पे लटका हुआ था,पर जैसे ही वो ऊपर आने लगता है वैसे ही रस्सी कमज़ोर होने के कारण टूट जाती है ओर तभी...
राजू उस दीवार से नीचे गिर जाता है,ये देख सभी ज़ोर से चिल्लाने लगते हैं। शाम होते होते रात का अंधेरा गहराने लगता है। कुछ नीचे नही दिखाई देता और राजू को पुकारने पर उसकी कोई आवाज़ भी नही आती है ।
मेहरानगढ़ किला पहाड़ी पर स्थित था जैसे कि आमतौर पर हर किला होता है। और किले की बड़ी दीवार के नीचे पहाड़ी थी,और फिर नीचे जोधपुर शहर ।