मखमल की जंजीरे- वेलवेट चैन Ch. 3

मखमल की जंजीरे- वेलवेट चैन - Chapter 3

Posted by rukhsar khan • Nov 13, 2026 07:03 PM

सुबह के करीब पौने नौ बज रहे थे। दिल्ली की सड़कों पर ऑफिस और स्कूल जाने वालों की चहल-पहल शुरू हो चुकी थी।

शांति निकेतन की मुख्य सड़क पर हमारी दुआ शर्मा कंधे पर भारी बैग लटकाए तेज़ कदमों से ऑटो स्टैंड की तरफ बढ़ रही थी। लेकिन उसका ध्यान सड़क पर बिल्कुल नहीं था। वह चलते-चलते अपना बैग खोले उसमें कुछ ऐसे ढूँढ रही थी मानो उसका कोई खज़ाना खो गया हो, और साथ ही खुद से ही ज़ोर-ज़ोर से बातें भी किए जा रही थी।

"हे भगवान! कहाँ गया मेरा अटेंडेंस रजिस्टर? पक्का मैं उसे स्टडी टेबल पर ही भूल आई! हाय राम, दुआ तेरी बुद्धि क्या सच में घुटनों में चली गई है? अब वो खड़ूस प्रिंसिपल वर्मा मेरी क्लास लगाएगा और कहेगा—मिस शर्मा, आप बच्चों को क्या सिखाएंगी जब खुद ही भुलक्कड़ हैं!" दुआ खुद पर ही गुस्सा होते हुए मुंह बनाकर बड़बड़ा रही थी, "आज तो सुबह-सुबह ही मेरी किस्मत ने मुझसे कट्टी कर ली है!"

अपनी ही धुन में मगन दुआ को इस बात का ज़रा भी होश नहीं था कि वह सड़क के बीचों-बीच आ चुकी है।

तभी, सामने से मौत की रफ़्तार से आ रही एक चमकती हुई काली बुलेटप्रूफ मर्सिडीज अचानक उसके बिल्कुल करीब आ पहुँची!

चींईईईईई!!

टायरों के ज़मीन पर रगड़ने की एक कान फाड़ देने वाली आवाज़ गूंजी। ड्राइवर ने पूरी ताकत से ब्रेक मारा और गाड़ी दुआ से महज़ एक इंच की दूरी पर आकर रुक गई। झटका इतना ज़ोरदार था कि पीछे आ रही अभिमान के बॉडीगार्ड्स की पांचों काली एसयूवी गाड़ियां भी एक के बाद एक चीखती हुई रुक गईं।

गाड़ी के अंदर बैठे अभिमान सूर्यवंशी का माथा गुस्से से तन गया। उसकी भूरी आँखों में अंगारे दहक उठे। उसने बेहद सर्द और खौफनाक नज़रों से ड्राइवर को घूरा। "क्या बकवास है ये? गाड़ी क्यों रोकी?"

ड्राइवर डर के मारे कांपते हुए बोला, "सॉरी बॉस... वो एक लड़की अचानक गाड़ी के सामने आ गई थी।"

अभिमान के चेहरे पर नफ़रत और बेरहमी की एक लकीर खिंची। उसने बिना एक पल सोचे, बेहद ठंडे लहजे में आदेश दिया, "तो उड़ा दो! अभिमान सूर्यवंशी के काफिले के बीच आने की हिम्मत किसी की नहीं होनी चाहिए।"

लेकिन इससे पहले कि ड्राइवर एक्सीलेटर पर पैर रखता, बाहर खड़ी दुआ—जो पहले तो सदमे से पत्थर बन गई थी—अब अपने होश में आ चुकी थी। डर की जगह उसके अंदर की झांसी की रानी जाग उठी। वह गुस्से से लाल-पीली होती हुई सीधे गाड़ी की ड्राइवर सीट के काले शीशे के पास आई और शीशे पर ज़ोर-ज़ोर से ठक-ठक करने लगी।

"ओए मिस्टर अंधे ड्राइवर! बाहर निकल! आँखें घर पर छोड़ आया है क्या? या फिर तेरे मालिक ने तुझे गाड़ी चलाने के बजाय लोगों को ऊपर पहुँचाने की ट्रेनिंग दी है? अरे मैं अभी 22 साल की हूँ, मेरी तो अभी शादी भी नहीं हुई है और तू मुझे सीधा स्वर्ग का टिकट कटवाने चला था!" दुआ एक ही सांस में बिना रुके चिल्ला रही थी।

गाड़ी के अंदर बैठा अभिमान बाहर से आती इस अजीब और तेज़ आवाज़ को सुनकर हैरान रह गया।

उधर, दुआ को गाड़ी के इतने करीब आकर चिल्लाते देख पीछे की गाड़ियों से दर्जनों काले सूट पहने खतरनाक बॉडीगार्ड्स बिजली की तेज़ी से बाहर निकले। पलक झपकते ही उन सबने दुआ को चारों तरफ से घेर लिया और अपनी चमचमाती काली बंदूकें सीधे दुआ पर तान दीं!

टिक-टिक-टिक! एक साथ दर्जनों बंदूकों के लोड होने की आवाज़ गूंजी।

इतनी सारी असली बंदूकें और हट्टे-कट्टे गुंडों को अपने सामने देख दुआ की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। उसकी ज़ुबान पर अचानक ब्रेक लग गया और वह किसी पत्ते की तरह थर-थर कांपने लगी।

लेकिन दुआ तो दुआ ठहरी—इस जानलेवा डर में भी उसका दिमाग फनी बातें सोचने से बाज़ नहीं आया! उसने कांपते हुए अपने दोनों हाथ ऊपर उठाए और रोंदू सी शक्ल बनाकर बोली, "अरे-अरे भैया लोग, ये खिलौने नीचे करो! कहीं गलती से बटन दब गया तो मेरी सुंदर-सी शक्ल का नक्शा बिगड़ जाएगा! और वैसे भी मेरी मम्मी कहती हैं कि मुझमें खून कम और चाय ज़्यादा है, गोली मारोगे तो सिर्फ अदरक वाली चाय ही निकलेगी!"😂🤣

तभी, काली मर्सिडीज का पिछला दरवाजा खुला।

बाहर कदम रखा अभिमान सूर्यवंशी ने। गुस्से से तमतमाता चेहरा, सख्त जबड़े और आँखों में किसी को भी भस्म कर देने वाला तेवर। वह इस बेवकूफ लड़की को सबक सिखाने के इरादे से बाहर निकला था।

लेकिन जैसे ही अभिमान की नज़र सामने खड़ी दुआ पर पड़ी... उसके कदम वहीं ज़मीन पर जड़ हो गए। उसका सारा गुस्सा मानो किसी जादू से हवा में गायब हो गया और वह बस एकटक उसे देखता ही रह गया।

सुबह की सुनहरी धूप दुआ के मासूम चेहरे पर पड़ रही थी। आसमानी रंग के सादे से कॉटन सूट में लिपटी वह लड़की किसी परी से कम नहीं लग रही थी। हवा से उड़ती उसकी काले बालों की एक लट, माथे पर सजी छोटी-सी काली बिंदी, कानों में झूलते चांदी के झुमके, और डर से कांपते हुए भी उसकी बड़ी-बड़ी हिरणी जैसी काली आँखें—जिसमें मासूमियत और शरारत का एक अजीब-सा संगम था। अभिमान, जिसने आज तक किसी लड़की की तरफ नज़र उठाकर भी नहीं देखा था, आज पहली बार किसी के चेहरे से अपनी नज़रें नहीं हटा पा रहा था।

उधर, दुआ ने जब इस छह फीट लंबे, बेहद हैंडसम लेकिन बेहद खड़ूस दिखने वाले शख्स को बाहर आते देखा, तो वह समझ गई कि यही इन सबका 'बॉस' है।

दुआ ने डर के मारे थूक निगला और एक नकली, सहमी हुई मुस्कान चेहरे पर लाते हुए अभिमान से बोली, "य... ये लोग आपके आदमी हैं न? वो... मैं तो बस मज़ाक कर रही थी! सारी गलती मेरी ही है, मेरी ही आँखें खराब हैं जो आपकी इतनी बड़ी गाड़ी नहीं दिखी। आप लोग जाइए, प्लीज जाइए, आपका बहुत कीमती वक्त बर्बाद हो रहा है!"

और फिर दुआ ने नज़रें झुकाकर धीरे से ही गुस्से से बड़बड़ाते हुए कहा—"आज तो मुझे स्कूल के लिए देर हो रही है इसलिए छोड़ रही हूँ, लेकिन मिस्टर खड़ूस, अगर नेक्स्ट टाइम गलती से भी मिल गए न, तो कड़वे करेले का जूस पिला-पिला कर नानी याद दिला दूँगी!"

अभिमान, जो दुआ के बिल्कुल करीब खड़ा था, उसके होंठों की बुदबुदाहट सुनकर और उसके चेहरों के बदलते अजीबोगरीब भावों को देखकर पूरी तरह शॉक्ड रह गया। उसने अपनी भवें सिकोड़ते हुए बेहद गहरी और ठंडी आवाज़ में इंग्लिश में पूछा—

"Are you crazy? (पागल हो क्या तुम?)"

'पागल' शब्द सुनते ही दुआ का सारा डर फिर से उड़नछू हो गया और उसका पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया! वह कमर पर हाथ रखकर अभिमान की आँखों में आँखें डालकर बोली, "ओ हेलो मिस्टर अंग्रेज़! पागल किसे बोला? अरे मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी से लिटरेचर में मास्टर्स कर रही हूँ, और बच्चों को पढ़ाती हूँ! पागल तो आप और आपके ये बॉडीगार्ड्स हैं जो सुबह-सुबह बंदूकें लेकर ऐसे घूम रहे हैं जैसे किसी फिल्म की शूटिंग चल रही हो! जाइए यहाँ से, वरना मैं प्रिंसिपल सर की तरह आपको भी..."

दुआ आगे कुछ और अजीब बोलने ही वाली थी कि तभी पीछे से रुद्र ने आगे बढ़कर अभिमान को याद दिलाया, "बॉस, हमें देर हो रही है, रमेश निकल जाएगा।"

अभिमान ने एक गहरी, रहस्यमयी नज़र दुआ के गुस्से से लाल हुए मासूम चेहरे पर डाली। उसके सख्त होंठों के कोने में एक बेहद हल्की, अनजानी-सी हरकत हुई। वह बिना एक शब्द कहे वापस अपनी गाड़ी में बैठ गया और उसका काफिला वहां से तेज़ रफ़्तार से आगे बढ़ गया।

पीछे सड़क पर खड़ी दुआ अपने दिल पर हाथ रखकर गहरी सांस लेने लगी। "हाय रब्बा! ये कौन-सा अजूबा था? भगवान करे इस खड़ूस से मेरी दोबारा कभी मुलाकात न हो!"

वहीं दूसरी तरफ, काली बुलेटप्रूफ मर्सिडीज के अंदर।

गाड़ी तेज़ रफ़्तार से रमेश मल्होत्रा के बंगले की ओर दौड़ रही थी। अभी कुछ पल पहले जो शख्स किसी राक्षस और यमराज जैसा खतरनाक दिख रहा था, अचानक उसके फोन की स्क्रीन चमकी और उस पर नाम लिखा आया—'Dad Calling'।

नाम देखते ही अभिमान का सख्त और बेरहम चेहरा पल भर में बदल गया। उसकी भूरी आँखों की बर्फीली ठंडक गायब हो गई और उसके होंठों पर एक बेहद शांत, प्यारी और सच्ची मुस्कान तैर गई—मानो वह खौफनाक माफिया बॉस कोई और था, और यह आज्ञाकारी बेटा कोई और ही शख्स है।

अभिमान ने तुरंत कॉल रिसीव किया और बेहद नरम आवाज़ में कहा, "जी डैड, गुड मॉर्निंग।"

दूसरी तरफ से उसके पिता अर्णव सूर्यवंशी की भारी, लेकिन गुस्से और फिक्र से भरी आवाज़ गूंजी।

"Maan! What is this I am hearing? (मान! ये मैं क्या सुन रहा हूँ?) तुम्हें अचानक इंडिया आने की क्या ज़रूरत थी? And if it was so urgent, couldn't you at least inform us before boarding the flight? (और अगर इतना ही ज़रूरी था, तो क्या तुम फ्लाइट में बैठने से पहले हमें बता नहीं सकते थे?)"

अभिमान हल्का-सा मुस्कुराया और बेहद शांति से अपने पापा को शांत करते हुए बोला, "सॉरी डैड, सब कुछ इतना अचानक हुआ कि मैं आपको परेशान नहीं करना चाहता था। दरअसल, मॉस्को में हमारे शिपिंग और लॉजिस्टिक्स डिपार्टमेंट के एक मैनेजर रमेश मल्होत्रा ने हमारे साथ गद्दारी की है। उसने हमारे अगले बड़े प्रोजेक्ट की सीक्रेट फाइल हमारे राइवल विक्टर ग्रोमोव को बेच दी और भागकर दिल्ली आ गया। बस उसी का हिसाब करने आया हूँ।"

वीरेंद्र जी ने गहरी सांस ली। वे जानते थे कि जब बात साम्राज्य और धोखे की हो, तो उनका बेटा किसी की नहीं सुनता। वे तुरंत बिज़नेस के अंदाज़ में गंभीर होते हुए बोले—

"Alright, handle your mess quickly and quietly. (ठीक है, अपने इस मामले को जल्दी और शांति से निपटाओ।) By the way, since you are already in Delhi, we need to discuss some urgent business matters. Our European shipping merger and the Mumbai port tender documents are pending for your final approval. (वैसे भी, जब तुम दिल्ली में आ ही गए हो, तो हमें कुछ ज़रूरी बिज़नेस मैटर्स पर बात करनी है। हमारे यूरोपियन शिपिंग मर्जर और मुंबई पोर्ट टेंडर के कागज़ात तुम्हारी आखिरी मंजूरी के लिए रुके हुए हैं।)

"Azlaanऔर armaan ने सारे फाइनेंशियल्स चेक कर लिए हैं, लेकिन तुम्हारे साइन के बिना डील क्लोज़ नहीं हो सकती।"

"आप बिल्कुल फिक्र मत कीजिए डैड," अभिमान ने पूरे सम्मान के साथ जवाब दिया। "मैं आज शाम तक यह काम खत्म करके सीधा ऑफिस आऊँगा और सारी फाइल्स क्लियर कर दूँगा।"

वीरेंद्र जी की आवाज़ में अब पिता वाली ममता लौट आई। "Good. अपना काम खत्म करके घर जल्द आना बेटा, we all are waiting for you. (हम सब तुम्हारा इंतज़ार कर रहे हैं।)"

"जी डैड, ज़रूर," कहकर अभिमान ने कॉल काट दिया।

जैसे ही फोन कटा, अभिमान के चेहरे की वह प्यारी मुस्कान फिर से गायब हो गई और उसकी जगह उसी पुराने, पत्थर दिल माफिया बॉस ने ले ली। लेकिन इस बार उसकी गहरी आँखों में बदले की आग के साथ-साथ, आसमानी सूट पहने उस अजीब और बातूनी लड़की—दुआ—की झलक भी बार-बार उभर रही थी।

तो दोस्तों, कैसा लगा आपको अभिमान का यह दोहरा रूप? एक तरफ दुनिया के लिए वह किसी राक्षस और यमराज से कम नहीं है, तो वहीं दूसरी तरफ अपने पापा के सामने एक बेहद शांत और प्यारा बेटा! ❤️

और दुआ के साथ उसकी पहली मुलाकात और 'करेले' वाली धमकी ने तो इस एपिसोड में चार चाँद लगा दिए! 😂🔥

अब अभिमान का काफिला गद्दार रमेश मल्होत्रा के बंगले के दरवाजे पर पहुँचने ही वाला है। अगले अध्याय (Part 4) में होगा सबसे बड़ा धमाका! क्या रमेश पकड़ा जाएगा? और दुआ का इस परिवार से क्या कनेक्शन निकलेगा जिसकी वजह से अभिमान उसे अपने साथ ले जाएगा?

जानने के लिए बने रहिए! अपना प्यार, वोट और कमेंट रेटिंग दीजिए प्लीज़ ।।

100%