My guardian professor husband Ch. 2

My guardian professor husband - Chapter 2

Posted by Simran • Nov 13, 2026 12:35 PM

अब तक.....

सांझ ने कांपते हाथों से वो कागज़ लिया। उस पर उसके पिता के वही जाने-पहचाने हस्ताक्षर थे। 'राजीव श्रीवास्तव'। आँसू एक बार फिर उसकी आँखों से निकलकर उस कागज़ पर गिर गए।मृत्युंजय ने एक ठंडी साँस ली। और बिना वक्त ज़ाया किए दोनों भारी सूटकेस एक साथ उठा लिए। उसकी ताकत का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता था कि भारी सूटकेस उसके हाथों में खिलौने जैसे लग रहे थे।

वह पलटा और कमरे के दरवाजे की ओर बढ़ गया, पर जाने से पहले रुका और मुड़कर उसे देखा। 4 मिनट नीचे इंतज़ार कर रहा हूँ। अगर तुम नीचे नहीं आईं, तो मैं खुद ऊपर आकर तुम्हें अपनी गोद में उठाकर गाड़ी में डालूँगा। और यकीन मानो, तुम नहीं चाहोगी कि ऐसा कुछ हो।मृत्युंजय बाहर निकल गया। उसके जूतों की आवाज़ गलियारे में गूंजती हुई धीरे-धीरे कम होने लगी। सांझ वहीं कोच के पास अकेली रह गई।

अब आगे...

सांझ के हाथ में वह कागज़ अब भी कांप रहा था। उसके पिता की लिखावट धुंधली पड़ रही थी क्योंकि सांझ की आँखों से गिरते आँसुओं ने स्याही को भिगो दिया था। कमरे की वह खामोशी अब उसे डराने लगी थी। उसे लग रहा था जैसे दीवारें उसे याद दिला रही हों कि अब यहाँ कोई नहीं है जो उसे सीने से लगाकर यह कहे "सब ठीक हो जाएगा, बेटा।"

सांझ ने एक लंबी सांस ली और अपने हाथों से आँखें पोंछीं। वो उस शख्स कि बातों से डर गई थी। ना चाहते हुए भी उसने अपने कापते पैरों से कमरे के बाहरकदम रखा।

हर एक सीढ़ी उतरते हुए उसे इस घर में बिताया हुआ हर एक लम्हा याद आ रहा था। नीचे हॉल में अम्मा खड़ी थीं, उनकी आँखों में बेतहाशा आँसू थे। जैसे ही सांझ नीचे पहुँची, वह अम्मा से लिपटकर फूट-फूटकर रो पड़ी।

अम्मा... मुझे न.. नहीं जाना यहां से" सांझ की सिसकी हॉल में गूंज उठी।अम्मा ने उसके सिर पर हाथ फेरा और रुंधे हुए गले से कहा, "बिटिया, राजीव बाबू ने उस साहिब पर भरोसा किया है, तो कुछ सोचकर ही किया होगा।

औ.. और बिटिया तुम यहां अकेली भी तो नहीं रह सकती ना। जाओ बीटो... अपनी नई किस्मत की ओर अच्छे से रहना। अम्मा ने अपने कांपते हाथों को उसके सिर पर रखा।  और धीरे से कहा जाओ बिटिया। सांझ भारी मन से बाहर की ओर बढ़ गई। बारिश थम चुकी थी

वहीं बहार मृत्युंजय की वह काली SUV खड़ी थी,मृत्युंजय गाड़ी के बाहर खड़ा था उसकी निगाहें कलाई घड़ी पर थीं। जैसे ही सांझ बाहर निकली, उसने घड़ी से नज़र हटाकर उसे देखा।

उसने कोई सहानुभूति नहीं दिखाई। बस आगे बढ़कर गाड़ी का पिछला दरवाज़ा खोल दिया। बैठो उसका वही संक्षिप्त और भारी आदेश। सांझ ने एक आखिरी बार अपने घर की नेमप्लेट को देखा 'राजीव श्रीवास्तव'। आज से वह पहचान खत्म हो रही थी। वह भारी मन से गाड़ी के अंदर सिमटकर बैठ गई।

मृत्युंजय ने दरवाज़ा बंद किया और खुद आगे की सीट पर ड्राइवर के बगल में बैठ गया। गाड़ी जैसे ही स्टार्ट हुई, सांझ ने खिड़की के कांच पर अपना सिर टिका दिया।

उसकी आंखें अब भी अपने घर की तरफ थी जो कि पीछे छूट रहा था। उसकी पलकें गीली हो गई। वहीं मृत्युंजय का पूरा ध्यान गाड़ी चलाने पर था। पूरे रास्ते दोनों में से किसी ने कुछ नहीं कहा।

इंदौर से मुंबई का 12 घंटे का रास्ता था...

12 घंटे का वह लंबा सफर सांझ के लिए किसी उम्र जैसा था। खिड़की के बाहर इंदौर की जानी-पहचानी गलियां पीछे छूट रही थीं और उनकी जगह अब अनजान हाईवे के पेड़ों और अंधेरे ने ले ली थी।

गाड़ी के अंदर का सन्नाटा इतना भारी था कि सांझ को अपनी ही सांसों की आवाज़ सुनाई दे रही थी। करीब 6 घंटे बीत चुके थे। हाईवे पर सन्नाटा था। सांझ की आँखें थकान और रोने की वजह से भारी हो रही थीं, लेकिन डर के मारे वह सो नहीं पा रही थी।

कुछ देर बाद गाड़ी एक सुनसान लेकिन साफ़-सुथरे ढाबे पर रुकी। मृत्युंजय बाहर निकला और उसने सांझ के लिए दरवाज़ा खोला। रात की ठंडी हवा ने सांझ का स्वागत किया।

"उतरो और कुछ खा लो।  मृत्युंजय ने घड़ी देखते हुए कहा। सांझ ने सहम कर अपना सिर हिलाया, "मुझे भूख नहीं है।

मृत्युंजय की गहरी समुद्र जैसी आँखें सांझ पर टिक गईं। वह थोड़ा झुका और धीमी आवाज़ में बोला, "ज़िद्दी होने और बेवकूफ होने में फर्क होता है छोटी लड़की।

अगले 6 घंटे गाड़ी कहीं नहीं रुकेगी तो बेहतर है तुम खा लो। सांझ ने कुछ कहने के लिए अपने होंठ खोलें पर उससे पहले ही मृत्युंजय ने सख्त आवाज में कहा "this is my order"।

उसका रौब ऐसा था कि सांझ बिना बहस किए उसके पीछे-पीछे चल दी। दोनों ने वही खाना खाया। और फिर वापस अपनी मंजिल कि ओर बढ़ गये।

मृत्युंजय रात भर ड्राइविंग करता रहा और वही बगल में सांझ सो चुकी थीं।सुबह की पहली किरण जब मुंबई के क्षितिज पर चमकी, तब गाड़ी शहर की ऊंची-ऊंची इमारतों के बीच से गुजर रही थी। मृत्युंजय की आँखों में थकान का नामोनिशान नहीं था, उसकी पकड़ अब भी स्टीयरिंग व्हील पर वैसी ही मजबूत थी जैसी 12 घंटे पहले थी।

बगल की सीट पर सांझ अभी भी गहरी नींद में थी। सोते हुए उसका चेहरा किसी मासूम बच्चे जैसा लग रहा था, जिसके गालों पर अब भी सूखे हुए आँसुओं के निशान थे। ठंडी एसी की हवा से वो थोड़ा सिमट गई थी।

मृत्युंजय ने एक पल के लिए अपनी गर्दन घुमाकर उसे देखा। उसकी पत्थर जैसी आँखों में एक पल के लिए कोई भाव आया और फिर गायब हो गया। उसने गाड़ी की रफ़्तार थोड़ी धीमी की ताकि उसे झटका न लगे।

कुछ वक्त बाद सांझ जाग गई थी और साथ ही उसका डर भी उसकी हालत समझ पाना थोड़ा मुश्किल था। क्योंकि वो इस वक्त एक अनजान शख्स के साथ थी जिसके बोलने मात्र से उसकी सांसे रुक जाती थीं।

सांझ ने धीरे से अपनी आँखें खोलीं और सामने का नज़ारा देखकर उसके गले में एक गोला सा फँस गया। मुंबई की ऊंची इमारतों और शोर-शराबे ने उसे डरा दिया था। उसने चुपके से बगल में बैठे मृत्युंजय को देखा।

सूरज की रोशनी उसके गेहुंआ चेहरे पर पड़ रही थी, जिससे उसकी जबड़े की लकीरे और भी सख्त और साफ दिख रही थीं। उसकी आँखों में वह पहले जैसी ही 'डेडली' गंभीरता थी।

गाड़ी अब समंदर के किनारे एक बेहद शांत और पॉश इलाके में दाखिल हुई। सामने एक विशाल लोहे का गेट था जिस पर सुनहरे अक्षरों में लिखा था'शेखावत मेंशन'। जैसे ही गाड़ी करीब पहुँची, गार्ड्स ने गेट खोल दिए और एक कड़क सैल्यूट ठोका।

गाड़ी रुकते ही मृत्युंजय ने इंजन बंद किया और खिड़की के बाहर देखते हुए सपाट आवाज़ में कहा, "उतरो, हम पहुँच गए।"सांझ कांपते हाथों से गाड़ी से बाहर निकली।

उसकी घबराहट अब चरम पर थी। उसके दिमाग में सवालों का तूफ़ान उठ रहा था क्या मैं यहाँ सुरक्षित रहूँगी? बाबा ने आखिर इसी शख्स को क्यों चुना? क्या ये वाकई वही है जो खुद को बता रहा है? अगर इसने मुझे यहाँ कैद कर लिया तो?

उसका छोटा सा दिमाग ना जाने कितनी डरावनी कहानियां बना रहा था। मृत्युंजय गाड़ी के सामने से घूमकर उसके पास आया। उसकी 6'3" की परछाईं ने सांझ को सूरज की रोशनी से पूरी तरह ढँक दिया। उसने सांझ के चेहरे पर उभरे डर और सवालों को पढ़ लिया था, लेकिन उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं आई।

उसने अपना हाथ कोट की जेब में डाला और धीमी मगर बेहद भारी आवाज़ में बोला, "दिमाग पर इतना ज़ोर मत दो छोटी लड़की। तुम्हारे सवालों के जवाब यहाँ की दीवारों के पास भी नहीं हैं।

मृत्युंजय की आवाज़ में एक ऐसा ठंडापन था जो मुंबई की उमस भरी सुबह में भी सांझ की रीढ़ में सिहरन पैदा कर गया। उसने बिना कुछ कहे अपने लंबे हाथ से गाड़ी की ****ी से सांझ के दोनों सूटकेस एक साथ उठा लिए ।

"खड़ी मत रहो, अंदर चलो," मृत्युंजय ने हुक्म दिया और भारी कदमों से मुख्य द्वार की ओर बढ़ गया।जैसे ही वे अंदर पहुँचे तभी सीढ़ियों से एक अधेड़ उम्र की महिला नीचे आई, उसने सफेद साड़ी पहनी थी और उसके चेहरे पर एक अजीब सी शांति थी। मृत्युंजय उसे देखते ही रुका।

वो महिला हैरानी से बोली जय कौन है यें। सांझ सामने खड़ी औरत को देखा और फिर उसने अपना सिर झुका लिया।

मृत्युंजय गंभीर लहज़े में बोला। ये सांझ हैं मां और ये आज से यहीं रहेंगी। सामने खड़ी महिला जड़ हो गई।मृत्युंजय की बात सुनते ही उस महिला के चेहरे पर ममता नहीं, बल्कि एक बर्फीली खामोशी छा गई।

उसने अपनी आँखों को सिकोड़कर सांझ को ऊपर से नीचे तक ऐसे देखा जैसे कोई पारखी किसी कचरे को देखता है। ये लड़की हाँ रहेगी?" उस महिला की आवाज़ में शहद नहीं, बल्कि ज़हर की कड़वाहट थी। "जय, तुम्हें अच्छे से पता है कि मुझे बाहरी लोगों का इस घर में दखल पसंद नहीं है। और तुमने एक बार मुझसे पूछना भी ज़रूरी नहीं समझा?"

जारी हैं.........

क्या मृत्युंजय सांझ को घर में रखने कों मानेंगी?

कमेंट जरुर करें और मुझे फॉलो करना बिल्कुल ना भूले धन्यवाद

100%