आपकी कसम Ch. 2

आपकी कसम - Chapter 2

Posted by कुमार किशन कीर्ति • Nov 09, 2026 10:16 AM

बाहर बरामदे में सुरेखा की मां निर्मला और उसके पिता जगमोहन बैठे हुए बातचीत कर रहे थे। तभी जगमोहन बोले"मुझे लगता है अब हमें सुरेखा की शादी करनी चाहिए। आख़िर उसकी उम्र बैठी तो नहीं रहेगी?"अपने पति की बातें सुनकर तो निर्मला बोली"अब इतनी भी क्या जल्दी है आपकी। एक ही बेटी है ऐसे कैसे उसे किसी भी लड़के के साथ ब्याह देंगे!"इतना कहकर वह अपने पति जगमोहन की ओर देखने लगी।

जगमोहन जानते थे की निर्मला की मां का प्यार बोल रहा है। अतः, वह अपनी पत्नी निर्मला को देखकर उसको समझाते हुए बोले"देखो निर्मला,मैं भी सुरेखा का पिता हूं। मुझे भी उससे प्यार है, मगर इसका मतलब यह थोड़े है की उसकी शादी ही नहीं किया जाएं।कल शाम को मुझसे तिवारी जी मिले थे। उन्होंने अपनी बेटी सुरेखा के लिए एक लड़का देखा है। उसी के बारे में मुझसे काफी देर तक चर्चा किए। मैंने भी कह दिया की अब घर जाकर राय करुंगा।"इतना कहकर वह चुप हो गए।

तभी वहां निर्मला आई और अपने पिता जगमोहन की ओर देखकर बोली"पापा, भोजन तैयार हो गया है। क्या यही लेती आऊं?"अपने बेटी की ओर देखकर पिता बड़े ही प्यार से बोले"हां बेटी, यही लेती आना।मगर,क्या तुम खाना खाई हो?"यह सुनकर तो सुरेखा बोली"पापा,आज तक बिना आपको खाना खिलाएं मैंने खाया है?"अपने बेटी सुरेखा की ओर देखकर तो पिता जगमोहन के मन में अनुराग उमड़ आया।वह कुछ नहीं बोल सकें। इसके बाद,सुरेखा भी खाना लाने चली गई। उसके जाते ही निर्मला बोली"आपने सही कहा है जी बेटी सुरेखा की शादी करनी चाहिए।"इतना कहकर वह उदास हो गई।मगर, जगमोहन बोले"नहीं निर्मला, कुछ पल और।आखिर,इसको कैसे विदा करेंगे?"इतना कहकर वह चुप हो गए। बेटी की जुदाई का गम वह भी सहना नहीं चाहते थे।

दोपहर को मोहन अब सुरेखा से मिलने उसके घर आया। वह भी तो उससे प्यार करता था। मोहन को देखकर तो सुरेखा नाराज़ होकर बोली"क्यों अब क्या लेने आए हो? जाओ, अपना काम देखो।"इतना कहकर वह चुप हो गई और उसकी तरफ से अपने मुंह को घूमा ली। मोहन यह सुनकर तो मुस्करा उठा और बोला"नहीं सुरेखा, मैं तो तुमसे ही प्यार करता हूं। माना की मुझसे गलती हो गई थी।चलो,अब तो मुझको माफ कर दो।"इतना कहकर वह सुरेखा के कंधे पर हाथ रखा। सुरेखा इस बार तो मोहन की बातें मान गई। उसके चेहरे पर मुस्कान आ गई।वाह मोहन से बोली"चलो मोहन,तुमको माफ़ किया।मगर,तुमसे एक बात कहनी है "मोहन उसकी तरफ देखकर बड़े ही हैरानी से बोला"बात कौन सी बात है?जरा मैं भी तो सुनूं।"इतना कहकर वह मुस्कुराने लगा। इस बार सुरेखा उससे दूर हटकर बोली"मोहन, तुम मुझसे शादी कब करोगे?देखो,आज सुबह मेरे पापा मेरी शादी की बातें कर रहे थे "अब तो इतना सुनते ही मोहन का चेहरा उदास हो गया।वह उदास होकर बोला"सुरेखा,तुम मेरी घर की आर्थिक स्थिति को जानती हो। मुझे अभी वक्त चाहिए।"उसकी ऐसी बातें सुनकर तो सुरेखा को काफ़ी गुस्सा आया।वह कमरे से बाहर निकल कर चारों ओर देखी।फिर मोहन के पास जाकर धीरे से बोली"तब तुम मुझे भूल जाओ मोहन तुम्हारी नसीब में मैं नहीं हूं।"मोहन उसकी बातों को सुनकर नीचे सिर झुका लिया। वह खामोश था। उसकी खामोशी को देखकर तो सुरेखा का गुस्सा और तेज़ हो गया।वह फिर मोहन की ओर देखकर बोली"ठिक है, तुम ऐसे ही सर झुकाकर खड़े रहना और मुझे कोई और ब्याह कर कर ले जाएगा।"इतना कहकर उसकी आंखों से आसुओं की बूंदे टपक पड़ी। अब तो मोहन से रहा नहीं गया।वह सुरेखा की ओर देखकर बोला"सुरेखा, मैं तुमसे वादा करता हूं की तुम्हारी शादी मुझसे ही होगी। मैं किसी अच्छी सी नौकरी की तलाश में हूं। आख़िर, तुम्हारे पापा को भी तो लगना चाहिए की उनका दामाद अच्छी_खासी नौकरी करता है। मेरी बातों पर यकीं करो सुरेखा अच्छा अब मैं चलता हूं।"इतना कहकर उसने सुरेखा की माथे को चूमा और फिर अपने घर की ओर निकल गया।

अगले दिन, जगमोहन किसी काम से बाज़ार गए हुए थे। निर्मला आंगन में अनाज साफ़ कर रही थी।सुरेखा अपनी कमरे में बैठी हुई रेडियों पर धीमी आवाज़ में कोई पुराना गीत सुन रही थी। गर्मी का मौसम और बाहर काफ़ी तेज धूप निकली हुई थी। इसी बीच, सुरेखा की सहेली दीपमाला आई।उसका घर सुरेखा की घर से चार घर के बाद पड़ता था।दोनों साथ ही पढाई की थी। दीपमाला चुपके से सुरेखा के कमरे में जाना चाहती थी,मगर सुरेखा उसको देखकर बोली"अब यूं चोरों की तरह मेरे पास क्यों आ रही हो दीपमाला?"दीपमाला इतना सुनते ही झुंझला गई और बोली"ओहो, तुम मुझे पहचान गई? मैं तो तुमको बेवकूफ बनाना चाहती थी।"इतना सुनते ही दोनों सहेली हंसने लगी। इसके बाद, दीपमाला उसके पास बैठती हुई बोली"और सब बताओ आजकल क्या चल रहा है, और वह मोहन तुम्हारे घर बराबर क्यों आता रहता है?कोई बात है क्या?"उसकी बातों में शरारत भरी हुई थी। इतना सुनते ही सुरेखा हैरानी से दीपमाला की ओर देखकर बोली"तुम भी कमाल करती हो दीपमाला? वह मेरा दोस्त है, और तुमसे भी तो मिलने कभी_कभी चला ही जाता है!"मगर,उसकी सफेद झूठ को दीपमाला पकड़ ली, और मुस्कुराती हुई बोली"नहीं सुरेखा, तुम्हारी आंखें तो कुछ और बता रही है। खैर, जाने दे। तुम बताना ही नहीं चाहती हो तो बात ही और है।"इस बार सुरेखा उसकी तरफ देखकर पहले तो चुप रही। फिर बोली"क्या तुम्हे मुझ पर भरोसा नहीं है? मैं कह रही हूं ना मेरा और मोहन का संबंध केवल दोस्ती तक ही सीमित है।"इस बार, दीपमाला उसकी बातों पर यकीन करती हुई बोली"अच्छा चलती हूं सुरेखा। फिर कभी आऊंगी।"इतना कहकर वह जाने के लिए उठी, मगर सुरेखा उसकी हाथ पकड़ कर बोली"अभी रुको ना। तुमसे कुछ और बातें करनी है।"अब उसकी बातें सुनकर तो दीपमाला बोली"रोहन कैसा है? क्या अभी भी उससे बातें होती है?"इतना कहकर वह चुप हो गई, मगर दीपमाला के चेहरे पर मुस्कान की जगह गुस्सा और उदासी छा गई।वह अपनी सहेली सुरेखा की ओर देखकर थोड़ा सा नाराज़ होकर बोली"क्यों बीती हुई बातों को दुहारना चाहती हो? अब रोहन मेरे लिए मर चुका है।"इतना कहकर वह चुप हो गई। अब वहां का माहौल उदास हो गया। सुरेखा भी कुछ देर तक खामोश हो गई।उसको लगा की बेकार ही वह बीती हुई कहानी को सुनने के लिए कह दी।वह चुप रही।

100%