Billionaire's Obsession - Chapter 2
Walia Enterprises
कुछ देर में जूही का ऑटो Walia Enterprises के सामने खड़ा था। उसने बाहर निकलकर बड़ी सी बिल्डिंग पर नज़र डाली। गहरी सांस लेकर उसने Walia Enterprises में अंदर कदम रख दिया। उसका दिल बहुत ज़ोरों से धड़क रहा था। “पता नहीं सब कैसे होंगे?”
वो सीधा फर्स्ट फ्लोर के रीसेप्शन पर पहुंच गई। दिखने में Walia Enterprises की हर चीज़ शानदार थी। Glamourous डैकॉर, आलीशान सोफ़े, हर तरफ ग्लास स्ट्रक्चर, और रीसेप्शन एरिया। संगमरमर का बना फर्श जिस पर फिसले तो हड्डी टूट जाए।
“बाप रे! ऐसी जगह तो मैंने आज तक नहीं देखी।”
जूही ने रीसेप्शन पर जाकर कहा,”गुड मॉर्निंग, मैम।”
रीसेप्शनिस्ट ने उसकी तरफ बिना देखे ही कहा,”कहिए।”
जूही- “मैं ज…जूही खन्ना- न्यू इन्टर्न।”
अब रीसेप्शनिस्ट ने उसकी तरफ देखा, उसे चेकआउट करते हुए उसने हल्के से स्मर्क किया,”एक मिनट।”
उसने फोन उठाकर किसी को कुछ कहा। फोन रखने के बाद उसने कहा,”आप सीधा टेन्थ फ्लोर पर चले जाइए, मिस जूही। आपको CEO ऑफिस में कोई मिलेगा, उनसे बात कर लीजिए।”
जूही ने अपना थूक अंदर किया,”CEO ऑफिस।”
“मिस्टर वालिया की टीम इंटर्न्स से खुद मिलेगी।”
फाइल को सीने से चिपकाए वो थैंक्स बोलकर वहाँ से चली गई। उसने लिफ्ट ली और ऊपर जाने तक उसके दिल की धड़कनें और भी ज़्यादा तेज़ हो चुकी थीं। उसने टेन्थ फ्लोर पर नज़र डाली जो बहुत शांत था। सब इस जगह पर रोबॉट्स की तरह काम में लगे हुए थे। हर तरफ शीशे के बने दरवाज़े थे जहां आर-पार आराम से देख सकते थे सिवाय निशांत के कैबिन के। सब जानते थे कि निशांत वालिया कैसा आदमी था। इतनी सख्त नज़रे जिसे सामने वाले को डराने के लिए अपनी आवाज़ ऊंची करने की ज़रूरत नहीं थी।
निशांत जो कभी इंटरव्यू नहीं देता था, बस सिर्फ पिक्चर्स वो भी अगर ज़रूरत हो तो। जूही ये सब सोच ही रही थी कि एक औरत उसके पास आई, जो शक्ल मे ही काफी सख्त थी। उसे देखते ही जूही खड़ी हो गई।
“जूही खन्ना?”
“Yes मैम।”
“मैं अमिता। आईए मेरे साथ।”
जूही चुपचाप उसके पीछे-पीछे चल पड़ी। दोनों CEO के प्राइवेट लाउन्ज से निकलने लगीं। बहुत शांत जगह थी। इतनी शांत कि एक सुई की आवाज़ भी तेज़ आती।
दोनों एक बड़े से रूम में पहुंचीं। उसने जूही को कुछ फ़ाइल्स देते हुए कहा,”आज तुम्हें इन पर काम करना है। तुम मिस्टर वालिया की executives मे से एक हो। और हाँ ये रही रूल बुक। इन्हें पढ़ लो।”
“जी मैम।”
जूही को लगा जैसे वो किसी एक ऑफिस में नहीं बल्कि एक स्कूल में खड़ी थी।
अमिता - एक बात का हमेशा ध्यान रखना- जो भी कहा जाए वो करना होगा। यहाँ सभी को साइलन्स रखनी पड़ती है। कोई आवाज़ नहीं।
जूही ने सामने बड़े से ऑफिस के डोर पर नज़र डाली जिसके पीछे ही निशांत वालिया था। वो निशांत वालिया जिसका ये सब कुछ था। जिसके लिए जूही अब काम करने वाली थी। जूही ने अपना थूक अंदर निगल लिया। उसके हाथ -पैर ठंडे हो गए।
अमिता - इस रूल बुक पर साइन कर दो। और तुम मेरे अन्डर ही काम करोगी।
उस पर साइन करते हुए जूही के हाथ कांप गए।
“बस काम ठीक से करती रहो।”
जूही को ये सब देखकर लगने लगा कि वो कहीं बेहोश ही ना हो जाए। “तुम्हें files लगानी है और मीटिंग्स के लिए रेडी रखनी हैं।”
जूही उसी टाइम काम पर लग गई। लेकिन निशांत वालिया अभी भी कहीं भी नहीं था। उसे भूख लगने लगी। लेकिन अभी कुछ भी नहीं हो सकता था। दोपहर तक भी यही सब चल रहा था। लंच करके वो वापस आई, अमिता फिर से शुरू हो गई,
“कभी बीच मे मत खड़ी होना। ये मिस्टर वालिया के जाने का रास्ता है। और हाँ तीन बजे तक ****ोर्ट्स अपलोड कर देना। वो खुद सब कुछ चैक करते हैं।”
अमिता के इतने सारे instructions सुनकर जूही का सिर चकराने लगा था। “और हाँ! सर या मिस्टर वालिया… स्टाफ मे उनका कोई नाम नहीं ले सकता।”
जूही सामने के रूम में थी। निशांत के कमरे के थोड़ी सी दूरी पर रूम। बस उसे उसकी परछाई दिखी। जूही के दिल की धड़कन और भी तेज हो गई।
मीटिंग रूम,
और वहीं निशांत अपने मीटिंग रूम में कुछ एम्प्लॉईस पर नाराज़ हो रहा था। “क्या है ये सब? इसे रिपोर्ट कहते हैं? ना कोई proper मार्किंग और ना कोई कमेंट्स। जाइए और रिपोर्ट दुबारा बनाइये।”
“सॉरी सर।”
एम्प्लोयीस ने सिर झुकाया और वहाँ से निकल गए। निशांत खड़ा हुआ और गिलास वॉल से नीचे सड़क पर देखने लग गया।
लंबा कद,भूरी आँखें, गोरा रंग और चेहरे पर गुरूर। उसने शीशे पर अपनी उँगलियां टैप करनी शुरू कर दीं। फिर उसने टाइम देखा और बाहर अपने कैबिन की तरफ निकल गया। उसके पीछे दो गार्ड्स। चलते हुए उसने जूही के गिलास रूम पर नज़र डाली। सिर झुकाए जूही टैब की तरफ देख रही थी। एक मिनट के लिए सब कुछ शांत हो गया। निशांत वालिया ने जूही को देखा। चेहरे पर मासूमियत,सिम्पल कपड़े, कोई दिखावा नहीं।

जूही को महसूस हुआ कि कोई है। लेकिन नज़रे उठाकर देखने की उसकी हिम्मत नहीं हुई। वो टैब में देखते हुए नर्वस होकर अपने पैरों को ज़मीन पर टैप करती रही। ज़मीन पर हेवी footsteps की आवाज़ थी।
निशांत कभी इंटर्न्स पर नज़रें उठाकर नहीं देखता था, लेकिन आज उसकी आँखें रुकीं। वो आदमी जिसे ना शोर पसंद था और ना कमज़ोरियाँ। लेकिन निशांत को भी नहीं पता था कि उसने जूही को पलटकर क्यों देखा।
जूही ने उसे नहीं देखा; लेकिन निशांत ने नोटिस किया। उसकी एक-एक चीज़ को। कपड़ों से लेकर पतली सी बॉडी को,उसके मखमली होंठो को,खूबसूरत आंखों को।
इतने में अमिता उसके पास आ गई,”सर! सप्लायर्स की रिपोर्ट भेज दी है।”
निशांत ने जूही की तरफ देखा तो अमिता बोल पड़ी,”सर, न्यू इन्टर्न- जूही खन्ना।” निशांत ने अपने कोट का cufflink ठीक किया जिसका ग्लेर जूही की आँखों पर पड़ा। इससे पहले कि वो नज़रें उठाकर कुछ देख पाती, निशांत अपने कैबिन में जा चुका था।
निशांत- क्या नाम बताया उस इन्टर्न का?
अमिता ने अपना गला साफ करते हुए कहा,” जूही खन्ना, सर! वो हिन्दू कॉलेज की पोस्ट-ग्रैजूइट स्टूडेंट थी। पूरी पढ़ाई उसने स्कॉलरशिप से की है। साथ में किसी कॉफी हाउस में भी काम करती है। ना ये सोशल मीडिया पर है, मिडल क्लास गर्ल, क्लीन चिट गर्ल।”
निशांत की आँखों के सामने बस अब जूही का चेहरा घूम रहा था। वो अपनी चेयर पर बैठा और स्क्रीन ऑन की जिस पर जूही को वो साफ देख पा रहा था। वो शांत हो गया। चेहरे पर कोल्ड इक्स्प्रेशन।
अमिता समझ नहीं पाई कि उसके दिमाग में क्या चल रहा था। निशांत ने उसे जाने का इशारा किया। अमिता के जाने के बाद वो चुपचाप रूम में बैठा रहा। उसकी आँखों से नींद भी गायब हो चुकी थी।
अगले दिन,
अगले दिन, अमिता निशांत के कैबिन में थी। निशांत ने कोल्ड लुक्स के साथ सिर्फ इतना कहा,”Shift her.”
To be continued..