we come back for revange Ch. 1

we come back for revange - Chapter 1

Posted by alone girl alone girl • Nov 01, 2026 11:08 PM

मुंबई ।

सुबह का वक्त ।

एक आलीशान का विला । जिसके चारों तरफ़  आर्मी ऑफिसर्स अपने हाथों में गन लिए खड़े थे ।

वो विला बिलकुल किसी राजा महाराजा की तरह लग रहा था । उसे देख कर ही ऐसा लग रहा था की उस विला को बनाने में करोड़ों का खर्चा किया गया है ।  वो विला थोड़ा आउट एरिया में बना था । जिस वजह से उसके चारों तरफ़ पेड़ पौधे और जंगल थे ।

उसी विला के लिविंग हॉल में एक बुजुर्ग आदमी बैठे थे । जिनकी नज़रे सामने चल रही न्यूज पर थी । इस वक्त उनके फेस पर एक अलग ही रॉब था । उनका और ऐसा की कोई भी उनके सामने सर झुकाने को तयार हो जाए ।

वो अपनी चमकती आंखों से सामने चल रही न्यूज देख रहे थे । जिसमे न्यूज एंकर कह रही थी । एक बार फिर से MLA के पद को हमारे सबसे यंगेस्ट भूत पूर्व MLA मिस्टर कृषिव मल्होत्रा ने अपने नाम किया । आज उनकी जीत से पूरी मुंबई में खुशी का माहोल , चारों तरफ बस उन्ही के नाम की जयकार सुनाई दे रही है ।

वही वो बुजुर्ग आदमी अपनी मूछों को गर्व से ऊपर करते हुए कहते हैं । हमे पता था की इस बार भी हमारा पोता ही MLA बनेगा । ये हैं मिस्टर राजीव मल्होत्रा , मल्होत्रा ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के ओनर जिन्हे अब उनका पोता कृशिव मल्होत्रा संभालते हैं । साथ ही में वो सबसे यंगेस्ट MLA भी है ।

राजीव जी एक सर्वेंट को देख कर कहते हैं । रघु कहां है कृष , उनकी बात सुन कर रघु कुछ कहता उससे पहले ही सीढियों से नीचे आ रहे कृषिव की आवाज़ सुनाई देती हैं । मैं यहां हूं दादू । वही इस आवाज़ को सुन कर राजीव जी अपनी छड़ी किए खड़े होते हैं । और एक स्माइल के साथ कहते हैं । मेरा बच्चा आज फिर तूने अपने इस दादा का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है ।

उसकी बात सुन कर कृषिव अपने दादू के पैर छू कर कहता है । दादू आप भी जानते हैं की मैं आप को हमेशा खुश देखना चाहता हूं । इतना कह कर वो उनके गले लग जाता है । जिसके बाद राजीव जी कहते हैं । हमारी राजकुमारी कहां हैं क्या अभी तक सो रही हैं । उनकी बात सुन कर कृषिव अपने वॉच में टाइम देखते हुए कहता है । दादू मैं देख कर आता हूं आप तब तक डाइनिंग टेबल पर चलिए ।

कृषिक की उम्र 32 साल है , गोरा रंग , आंखों में एक अजीब सी कशिश , गुस्सा ऐसा की इनके सामने बड़े से बड़े नेता भी कांपने लगते हैं । यहां तक कि इन्हे सब ये भी कहते हैं की अगर ये किसी से गुस्सा हुए तो उसकी शामत आ जाती है । वो इंसान न तो घर का रहता है और न ही घाट का । लेकिन इनकी इस पर्सनैलिटी का असर इनकी प्यारी सिस्टर्स पर नहीं होता । क्युकी जो कृषिव बाहर सभी को अपने झुकने की ताकत  रखता है । घर में बिचारे को कोई भाव ही नही देता लेकिन अगर इन्हें गुस्सा आ गया तो फिर इनकी सिस्टर्स की भी हिम्मत नही होती की इनके सामने आ जाएं ।

कृशिव जैसे ही ऊपर जाता है तो एक रूम के बाहर आ कर उसके कदम रुक जाते है  । वो बाहर खड़ा ही दो बार नॉक करता है । लेकिन जब उसे अंदर से कोई आवाज सुनाई नही देती है । तो वो अंदर चला जाता है ।

वो जैसे ही अंदर कदम रखता है । तो सामने  का नजारा देख कर उसके होठों पर हल्की मुस्कान आ जाती है ।  वो अपने कदम बेड की तरफ बढ़ा देता है । वो जब बेड के पास जाता है तो वहां पर एक खूबसूरत सी लड़की सो रही थी । उसे देख कर कृषिव प्यार से उसके सिर को सहला कर कहता है । बेटा उठ जाओ  सुबह हो गई है । वही वो लड़की  जब  अपने सिर पर किसी का स्पर्श महसूस करती है ।

तो उसके होठों पर स्माइल आ जाती है । वो अपनी आंखे खोल कर अपनी नींद भरी आवाज़ में कहती है । गुड मॉर्निंग भाई वही कृषिव भी प्यार से उसका सिर सहला कर कहता है । गुड मॉर्निंग बेटा उठ जाओ आप और जल्दी से फ्रेश हो कर नीचे आओ , मैं और दादू तुम्हारा इंतजार कर रहे हैं ।

कृशिव इतना कह कर वहां से नीचे चला जाता है और वो लड़की भी वहां से सीधा वॉशरूम में चली जाती है । ये हैं कृष की छोटी सिस्टर इविका मल्होत्रा , उम्र 23 साल , दिखने में जितनी खूबसूरत कारनामे उतने ही खतरनाक । इन्हे मासूम कहना तो गलत होगा लेकिन दिल की बहुत साफ हैं  ।

ये  अपनी फैमिली से बहुत प्यार करती हैं । लेकिन सबसे ज्यादा ये अपनी जुड़वा बहन से बहुत प्यार  करती है । इविका कुछ देर में फ्रेश हो कर बाहर आती है । उसके बाद वो अपने बाल बना कर वहां से सीधा नीचे चली जाती है । जहां पर  कृषिव और राजीव जी पहले ही उनका इंतजार कर रहे थे ।

इविका उनके पास आती है और उन्हें गुड मॉर्निंग विश करती है । उसके बाद तीनों अपना अपना नाश्ता  करते हैं । नाश्ता होने के बाद कृषिव कहता है दादू मुझे ऑफिस जाना है । तो मैं चलता हूं शाम को मिलेंगे । उसकी बात सुन कर राजीव जी कहते हैं ।

बेटा आप जाओ लेकिन जल्दी  आ जाना क्युकी आज राणा फैमिली घर आने वाली है । उनकी बात सुन कर कृषिव हां कह कर चला जाता है ।  वही  इविका भी कहती है दादू मुझे भी कुछ काम है । मैं भी जाती हूं । उसकी बात सुन कर राजीव जी भी हां कह देते हैं । उसके बाद दोनों ही वहां से बाहर निकल जाते हैं । उन दोनों के जाते ही राजीव जी भी राणा फैमिली के वेलकम की तयारी करने लगते हैं।

वही दूसरी तरफ ।

एक आलीशान सा विला , जिसके इंट्रेंस पर बड़े ही सुंदर तरीके से लिखा हुआ था राणा मेंशन ।

इस वक्त वहां पर बहुत लोग बैठे थे ।   इस वक्त उनके फेस पर एक बड़ी सी स्माइल थी । वहां का माहोल बेहद ही खुशनुमा था ।

100%