ek rishta,do dil - Chapter 2
तभी फोन की रिंगटोन से दोनों अपने होश मे वापस आते हैं l kiyara अर्जुन को धक्का देकर हटा देती है , तभी अर्जुन उसका हाथ पकड़ लेता हैं , ' फोन की रिंग बार बार बज रही थीं l ''
Kiyara का दिल जोरों से धड़क रहा था l kiyara कहती हैं, 'आपका फोन बज रहा है l '
अर्जुन कहता हैं , 'वैसे मुजे इग्नोर करने की सजा मिलकर रहेगी l '
Kiyara कहती हैं , ' आप में हिम्मत नहीं है l '
अर्जुन कहता है, 'मेरी हिम्मत देखी कहा है अभी तुमने? '
Kiara कहती हैं , 'सेम'
अर्जुन देखता हैं कि इस लड़की को उसके गुस्से वाले लुक से भी कोई फर्क़ नहीं पड़ता l
अर्जुन की पकड़ kiyara के हाथ पर कस जाती है l तभी दरवाजा नोक होने की आवाज आती हैं l अर्जुन दरवाजे की तरफ जाता है और दरवाजा खोलता है , सामने लता जी खड़ी हुई थीं l
लता जी कहती हैं, 'बहू उठ गई क्या ? आज उसकी पहली रसोई की रस्म है l '
तभी kiara भी वहा आ जाती है और लता जी का आशीर्वाद लेती हैं l
लता जी कहती हैं , 'सदा सुहागन रहो मेरी बच्ची l आज तुम्हारी पहली रसोई की रस्म है , और तुम्हें सभी के लिए खाना बनाना है तो जल्दी से नीचे आ जाना l'
Kiara अपना सिर हाँ मे हिलाती हैं और लता जी के साथ ही नीचे चली जाती हैं l
अर्जुन अपने बालों मे हाथ फेरता है और कहता हैं , kiara सूर्यवंशी , इतना कहते हुए उसके चहरे पर हल्की मुस्कान आ जाती हैं l
Kiara और लता जी किचन मे थे l लता जी kiara को किचन का सारा समान बता रही थी l
लता जी कहती हैं , ' तुम मीठे मे खीर जरूर बनाना l हमारे यहा पहली रसोई पर नई बहु खीर बनती है l उसके साथ तुम्हें जो ठीक लगे वो बना देना l '
Kiara अपना सिर हाँ मे हिलाती हैं और हिचकिचाते हुए कहती हैं , ' वो उनको क्या पसंद है ? '
लता जी हल्के से मुस्कराकर कहती है , 'वो तुम अपने उन्हीं को पूछ लो l ' इतना कहकर वह किचन के दरवाजे पर अपने हाथों को फ़ोल्ड कर दरवाजे पर पीठ लगाकर खड़े हुए अर्जुन की और इशारा करती हैं और वहाँ से चली जाती हैं l
लता जी के जाने के बाद अर्जुन सिटी बजाते हुए Kiara के पास आता है और कहता हैं , ' लगता हैं की तुम्हारे अंदर का पत्नी धर्म जाग रहा है l '
Kiara कहती हैं , ' पहेले आप पति धर्म निभाए उसके बाद मे अपना पत्नी धर्म का जरूर पालन करूंगी l '
अर्जुन कहता है , ' वो भी जल्दी करूगा मे l वैसे तुम मेरी पसंद क्यु पूछ रही थीं ? '
Kiara कहती हैं , ' बस एसे ही ,मम्मी ने कहा था कि अपने पति की पसंद का खाना ही पहली रसोई में बनाना है l '
अर्जुन कहता हैं , ' मम्मी ने यह कहा होगा कि पति के दिल का रास्ता पेट से होकर गुजरता है l '
Kiara हस्ते हुए कहती हैं , ' मुजे इसके लिए खाना बनाने की ज़रूरत नहीं है और हाँ मुजे आपके दिल मे जगह नहीं बनानी l '
अर्जुन कहता हैं , ' आई लाइक योर एटिट्यूड l '
अर्जुन अपनी पसंद बताता है और kiara भी उसकी पसंद का खाना बनाती है l अर्जुन kiara को खाना बनाते हुए ध्यान से देख रहा था l
Kiara की खूबसूरती को वो ध्यान से देख रहा था l उसके सुर्ख लाल होंठ , काजल वालीं आंखे , माथे पर लाल बिंदी और गले मे मंगलसूत्र l दोनों के बीच हल्की हल्की बातें भी हों रही थीं l
Kiara सारा खाना बनाकर टेबल पर रख देती है l सभी लोगों को खाना बहुत अच्छा लगता है , सभी Kiara को नेक के तौर पर पैसे और गिफ्ट देते हैं l
तभी अर्जुन के पापा अरविंद जी कहते हैं , ' वैसे शादी के बाद तुम दोनों कहा घूमने जाने वाले हो सोचा कि नहीं ? '
इतना सुनते ही kiara के गले मे निवाला अटक जाता हैं और वह खांसने लगती हैं l
तभी अर्जुन की छोटी बहन रिया , kiara की तरफ पानी का गिलास बढ़ाकर कहती हैं , ' अरे भाभी ! आराम से , वैसे आप दोनों की गोवा की टिकिट अवनी दीदी ने पहले ही बुक कर दी है और आपको जाना ही होगा l '
अरविंद जी कहते हैं , ' और अर्जुन अपनी अवनी दीदी को कभी मना नहीं कर सकता l '
अर्जुन मुस्कुराते हुए कहता हैं , ' वैसे कब की टिकिट है ? '
Kiara कहती है , ' आज शाम को l जाओ और मेरी बेटी का ख्याल रखना l '
इतना कहकर वह kiara के सिर पर अपना हाथ फेरते है l kiyara को उनका अपने सिर पर हाथ रखना बहुत अच्छा लगता है l
सभी एसे ही हल्की फुल्के बातें कर रहे थे l कमरे में आकर kiara अर्जुन से कहती हैं , ' मुजे आपके साथ कहीं नहीं जाना हैं l '
अर्जुन अपनी आंखें छोटी कर उसकी तरफ देखकर कहता हैं , ' क्यु ? और नीचे तो सब को हाँ कहा l '
Kiara कहती हैं , ' सब इतने प्यार से कह रहे थे कि मैं मना नहीं कर पाई l '
अर्जुन कहता हैं , ' मे अपनी दीदी को मना नहीं कर सकता l तुम्हें आना ही होगा l '
Kiara कहती है , ' ठीक हैं , हम घर से बाहर साथ मैं जाएगे और मैं दिल्ली चली जाउंगी मेरी दोस्त के घर l
अर्जुन कहता हैं , ' ठीक है , जैसी तुम्हारी मर्जी l '
Kiara कहती हैं , ' बहुत जल्दी मान गए l '
अर्जुन उसके इस सवाल के बदले कोई जवाब नहीं देता और अपने कमरे से बाहर निकल जाता है l
Kiara सोचती हैं, 'इस डेविल ने इतनी जल्दी कैसे हाँ करदी? जो भी हो मे गोवा नहीं जा सकती l '