dewdrop of love - Chapter 2
शादी का सच
नमस्ते दोस्तों कैसे हैं आप सब ।आशा है अच्छे होंगे तो चलिए शुरू करते हैं
शीत और उसके भाई उदास बैठें थे, कोई इस शादी से खुश नहीं था पर कुछ कर नहीं पा रहा था. देखते- देखते एक महीना कब बीता और शादी का दिन आ गया. शीत का घर छोटा और एक मंजिला था जो आज दुल्हन की तरह सजाया गया था. मन्डप में शादी हो रही थी. कुछ समय में सभी रीच्यूल पूर्ण हुए और बिदाई हो गई. शीत का स्वागत हुआ और उसे Room में छोड दिया.
कुछ समय बाद मयंक Room में आया. शीत को डर और घबराहट हो रही थी. मयंक उसके पास पहुंचा और बोला मेरी बात ध्यान रखना मैं ये शादी सिर्फ अपनी इज्जत के लिए किया है. तुम्हारा काम सिर्फ इतना है कि यहां चुपचाप रहना. और अपने कपडे लेकर फ्रेश होकर बेड पर सो जाता है. शीत उसकी सारी बातें सुन कर सन्न रह गई. जब खिडकी से ठंडी हवा का झोंका आया तब होश आया.
अब आगे-शीत कपडे लेकर फ्रेश होकर बाहर आई और बाल्कनी में बैठकर सोचने लगी कि हे पिता श्री महादेव ये क्या हो रहा है मेरी जिंदगी में. आपने मुझे सांवला रंग दिया मैंने शिकायत नहीं की. बल्कि ये माना मैं आपके लिए बहुत खास हूं. कद छोटा दिया तब भी कुछ नहीं. इस शादी को आपकी मर्जी मानकर अपनाया. पर यहा तो सिर्फ इज्जत रखने केलिए शादी की गई है. ये तो गलत है ना मेरे साथ ये क्यों हुआ बताइए, बताइए ना क्यों.
ऐसे ही अपने महादेव से शिकायत करते- करते वहीं पर सो गई. सुबह जब सूर्य की किरणें चेहरे पर पडी तब शीत की आंख खुल गयी. उठकर देखा तो बाल्कनी में सो गयी थी. शीत Room में गई तो मयंक Room में अब भी सो रहा था. उसने एक नजर डाल कर बाथरूम में नहाने चली गई कुछ देर बाद वो फ्रेश होकर बाहर आई और मिरर के सामने तैयार होने लगी. तो चुडियों के शोर से चिढकर मयंक ने उठकर शीत पर चिल्लाने लगा कि क्या है क्यों शोर कर रही हो निकलो यहां से सुबह सुबह नींद खराब कर दिया.
उसकी बात सुनकर शीत को बुरा लगा पर वो कुछ नहीं कर सकती थी. उसकी आंखों में आसूं आ गए थे जिन्हें साफ कर शीत Room से बाहर निकल आई और नीचे चली गई. सबको चरण स्पर्श कर किचन में काम करने लगी. मयंक के घर में सिर्फ उसके पिता साफ दिल के है बाकी सब मयंक की तरह छोटी सोच वाले. किसी को भी शीत पसंद नहीं थी कारण उसका रंग और कद. अपने पिता के दबाव में आकर मयंक ने ये शादी की, एक और कारण है मयंक को नशें की और लडकीयों की लत है. जिसे छुपाने के लिए उसने ये शादी की है.
कुछ देर बाद नास्ता तैयार होने के बाद शीत ने डाइनिंग टेबल पर लगा दिया और सबने मिलकर नास्ता किया. ऐसे ही शीत दीनभर घर के कामों में व्यस्त रहती. उसे खाना खाने को कभी मिलता तो कभी नहीं. घर पर फोन कर बात हो जाती लेकिन शीत ने किसी को कुछ नहीं बताया. ऐसे ही एक दिन मयंक घर आकर शीत पर गुस्सा होकर उस पर हाथ उठा दिया उसके पिता ने उसे डांटा. और शीत से माफी मांगी और कहा सब मेरी गलती है जो मैंने इसकी शादी तुमसे करवा कर तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर दी मुझे माफ कर दो बेटा.
शीत बोली नहीं पिता जी इसमें आप की क्या गलती, हाथ मत जोडिए बडों के हाथ आर्शिवाद देने केलिए उठे तो अच्छे लगते है. और वहां से चली जाती है. अब यह रोज का हो गया था मयंक का हाथ उठाना. एक दिन मयंक ने उसे घर से बाहर निकाल दिया. शीत ने बहुत कोशिश की पर दरवाजा किसी ने नहीं खोला और मयंक के पिता घर पर नहीं थे अपने दोस्त के यहां गए थे. शीत वैसे ही रोते हुए आधी रात को बिना चप्पल के बेसुध होकर चली जा रही थी कि उस सुनसान सडक पर पांच- छ: कार आ रही थी. अचानक एक लडकी कार के आगे आ गई और ठोकर लगकर कुछ दूर जाकर गिरी. ड्राइवर ने तुरंत कार रोक दी. पहली कार रूकने पर बाकी सारी कार भी झटके से रूकी. तीसरी कार में पिछले सीट पर आदमी तेज झटका लगा. वो गुस्से में ड्राइवर पर चिल्लाने वाला ही था कि अचानक उसकी आंखों के सामने एक लडकी को का चेहरा सामने आ गया जो खून से लथपथ था और उसके दिल की धडकनें बहुत तेजी से चलने लगी. और उसकी आंखें गोल्डन हो गई. वो तेजी से कार के बाहर कदम रखा और अपनी आंखें बंद की तो उसे सभी गाडियों के आगे कुछ दूरी पर एक लडकी खुन से लथपथ दिखी. वह उस ओर बढ गया, जैसे जैसे वो आदमी उस लडकी की ओर अपने कदम बढा रहा था वैसे वैसे उसे अपने दिल में दर्द तेज हो रहा था.
उस लडकी के पास पहुंचकर जब उसे देखता है तो उसे अपनी धडकनें रूकती हुई महसूस होती है. वह उसे जल्दी से अपनी गोद में उठा लेता है. उसके सभी सो बोडीगाड जो कार रूकते ही उतर गए थे वो सब हैरान हो अपने मालिक को देख रहे थे.उस कार का मालिक उस लडकी को उठा कर अपनी कार में सवार होकर ड्राइवर को कार हस्पताल ले चलने को बोलता है. इस समय उसके फेस पर कोई एक्सप्रेसन नहीं थे. कुछ समय बाद कार हस्पताल के सामने रुकी तो वह उस लडकी को गोद में लेकर अंदर जाता है तो डॉक्टर तुरंत उसका इलाज करने में लग गए. उसके असिस्टेंट ने पहले ही सारा इंतजाम कर दिया था. जब दो घंटे बाद ओटी का दरवाजा खुला तो डाक्टर ने उस आदमी से कहा sir मैम अब खतरे से बाहर है एक- 2 घंटे में होश आ जायेगा, उन्हें VIP ward में सिफ्ट कर दिया गया है और वहां से चला गया.
वो आदमी VIP ward में गया तो देखा वह लडकी मशीनों में घिरी बिल्कुल बेजान सी लेटी हुई थी. उस लडकी का रंग सांवला और कद पाँच ft से कम है. वो छोटी बच्ची लग रही थी और सांवला रंग के बावजूद खुबसूरत. कुछ समय तक उसे निहारने के बाद उस आदमी का ध्यान टूटा जब दरवाजे पर दस्तक हुई. और वह वार्ड से बाहर चला गया तो सामने उसका असिस्टेंट खडा था. उसने अपने असिस्टेंट से कहा मुझे इस लडकी की सारी इन्फोर्मेशन चाहिए सुबह तक. असिस्टेंट ने कहा जी बोस और चला गया तो वो आदमी वापस वार्ड में चला गया.
आज के लिए इतना ही। आशा है आपको पसंद आएगा। धन्यवाद।
जय श्री गणेश।
हर महादेव।