जुनूनियत(दोस्ती की,प्यार की) Ch. 1

जुनूनियत(दोस्ती की,प्यार की) - Chapter 1

Posted by jasleen kaur • Oct 18, 2026 01:08 PM

एक रॉयल एनफील्ड  सड़क पर शोर मचाता हुआ दौड़ा जा रहा था। उसके पीछे दो कारें लगी हुई थी। वो कारों को मात देता हुआ बढ़ता जा रहा था।

" बब्बन आज ये बचना नहीं चाहिए। " सफेद कोट पैंट में हाथ में सिगार लिए एक आदमी बोला। दिखने में हैंडसम था उसके कंधों तक लंबे बाल थे,बिल्कुल फिल्मों के हीरो जैसा । कार में उनके इलावा दो और लोग थे।

बब्बन , "बॉस आप फ़िक्र ना करो। आज ये नहीं बचेगा। अरे बॉस ,देखो वो तो एक बार में घुस गया। " ये फिल्मों के हीरो जैसा हैंडसम आदमी इनका बॉस था।

बॉस, " तुम्हें कहा है ना कि आज इसे छोड़ना नहीं है। उसके पीछे चलो।" बब्बन ने भी कार उस बार के बाहर रोक दी। उनके पीछे वाली कार भी बार के बाहर रुक गई। उस कार से पांच लोग निकले और पहली कार से चार लोग। कुल मिला कर नो लोग थे। वो लोग उस बार में गए ।

अंदर माहौल गर्म था, सामने बार गर्ल्स नाच रही थी। लेकिन इन सबकी नज़रें उस बाइकर को ढूंढ रही थी। पर वो कहीं नज़र ही नहीं आ रहा था। उन्होंने बार के पार्टी रूम्स में देखा। पर वो कहीं नहीं मिला। उनका एक आदमी बाहर रॉयल  एनफील्ड की निगरानी कर रहा था।

तभी एक खूबसूरत लडकी ब्लू जीन्स के साथ टाइट सफेद रंग की टी शर्ट पहने वहाँ आई, जिसके लंबे खुले बाल उसके कमर को छू रहे थे। उसने काले हाई नेक वाले लैथर शूज़ पहने थे। सब लोग उसे ही देख रहे थे। उसने बड़ी स्टाइल से अपनी आँखों पर बर्बरी के शेड्स लगाए और  मोटरसाइकिल के पास आ गई।

वो आदमी उससे बोला, "ऐ ! ये तेरी है क्या ?"

वो स्टाइल से लात घुमा कर एनफील्ड पर बैठ गई। फिर उसने हेलमेट पहना और उसे स्टार्ट करके बोली, "तुझे क्या लगता है ? " कहकर उसने अपनी कातिल स्माइल मारी और हेलमेट का शीशा गिरा कर चली गई। वो आदमी तो सब कुछ भूल कर बेसुध सा उसे जाते हुए देख रहा था।

कुछ देर में उसे ध्यान आया कि वो तो उसे रोकने के लिए खड़ा था ।वो भागता हुआ अंदर गया।

" बॉस ! बॉस !  ......  वो .... एक ....लड़की...... वो मोटरसाइकिल ले गई। "

" क्या ? क्या बक रहा है तू? कोई लड़की ले गई। अरे बेवकूफ वो हमें फिर से बुद्धू बना गया। ये काले का तो दिमाग ही खराब हो गया है। वो लड़की नहीं लड़का था जो लड़की का वेश बना कर भागा है।" बब्बन गुस्से से उसका कॉलर पकड़ कर बोला।

काला, " मेरा दिमाग ख़राब नहीं है। मैंने उसे ध्यान से देखा है, उससे बात भी की उसकी स्माइल बहुत ही कातिल थी ।किसी लड़के की नहीं हो सकती। " वो खुद को बब्बन से छुड़ाते हुए बोला।

बॉस , "चुप हो जाओ तुम दोनों। बब्बन, अगर वो कह रहा है कि लड़की थी तो लड़की हो सकती है। पर काले , चाहे वो लड़की थी , तुम्हें वहाँ खड़ा किया था उसे पकड़ने के लिए और तुमने उसे जाने दिया।" सभी चुप हो गए।

बॉस फिर बोला, "जाओ दफा हो जाओ सब। एक से बढ़कर एक निक्क्में मेरे ही नसीब में लिखे हैं। " कहकर वो सभी बाहर आ गए। बब्बन और दो लोगों को छोड़ कर सभी चले गए। सबके जाने के बाद उसने फोन निकाल कर किसी को मिलाया।

कुछ देर बजने के बाद किसी ने फोन उठाया, एक कड़कती सी आवाज़ आई ,   "हेलो सूरज, क्या हाल है ? "

बॉस, "हाल क्या होना है ? वो जो तुझे बताया था ना उस कमीने के पीछे थे वो फिर से हाथ से निकल गया। मैं प्रिंस डांस बार के बाहर हूँ। आ जा उन दोनों को भी बुला लेते हैं। "

दूसरी तरफ से आवाज़ आई, " डांस बार ? तुझे पता है ना मैं ऐसी जगह नहीं जाता अगर चला भी गया तो कल सुबह मुंबई के सारे अखबार मेरी ही खबरों से भरें पड़े होंगें। फिर मेरे पापा को तो तुम जानते ही हो। ऐसा करते हैं। कि अपने अड्डे पर मिलतें हैं। उन दोनों को भी फोन कर ले। " कहकर उसने फोन रख दिया।

बॉस, " बब्बन , स्टार नाईट में ले चलो । " फिर अपने साथ के दो लोगों से कहा , "जाओ तुम भी वापस चले जाओ। वहाँ मुझे किसी की जरूरत नहीं है। "

वो दोनों भी दूसरों के साथ चले गए। बब्बन उसे स्टार नाईट बार में ले आया। उसने रस्ते में ही किसी को मैसज कर दिया था। उसने वहाँ पहुँच कर बब्बन को भी वापस भेज दिया। वो अंदर आया तो सबने उसे विश किया। वो अपनी सीट पर आकर टांग पर टांग रख कर बैठ गया । अभी तक और कोई आया नहीं था।

कुछ देर में दो और हैंडसम से अमीर लड़के  उसके पास आए, उनमें से एक बोला, "हेलो सूरज डियर ,क्या बात है ? आज फिर सफेद कोट पैंट। "

" निखिल तुझे पता है,इसके वाइट कलर पहनने के कारण मुंबई में वाइट कपड़ा खत्म हो गया और वैसे भी काले काम करने हो तो सफेद कपड़े पहन लो लोगों को तुम्हारे काले कारनामों का पता नहीं चलेगा । " दूसरा बोला।

" बात तो सोलह आने सही कही है तूने अमित। लेकिन ये गुरु कहाँ रह गया ? भाई काम हमें भी होता है ,ये दिखाता है कि बस यही काम करता है। " निखिल बोला।

सूरज , " तुम पुलिस वालों को क्या काम है ? ये तो हम जैसे काम में लगे रहते हैं तो तुम्हें कोई काम मिलता है नहीं तो सारा दिन मख्खियां मारते फिरते। "

निखिल, "देखो हम लोग हैं ना तभी तुम टिके हुए हो। अगर गुरु हमारे बीच ना होता तो तू कबका अंदर होता। "

अमित, "तुम लोग ये कैसे भूल जाते हो कि तुम्हारे बीच एक वकील भी है,यानि की मैं जो तुम्हें आपस में लड़ने ही नहीं देगा। बाकी तुम दोनों तो बचपन से  ऐसे ही लड़ते आए हो।ये तो मैं और गुरु तुम्हारे साथ थे नहीं तो तुम तो कभी आपस में मिलते ही नहीं। "

तभी एंट्रेंस पर कुछ हलचल हुई। तीनों ने उस तरफ देखा। वहाँ रॉयल ब्लू रंग के थ्री पीस सूट में पैंट की जेबों में दोनों हाथ डाले, इन सबसे हैंडसम लड़का आया था। उसका अलग ही औरा था। उसके आते ही सभी उसे देखने लगे। सारा स्टाफ उसे विश करने के लिए लाइन में खड़ा हो गया। सब उसके लिए राह छोड़ रहे थे। वो सिर हिलाकर उनकी विश का जवाब देते हुए तेज़ कदमों से उनकी तरफ आ गया।

100%