उसे गंदगी से नफरत है
ये बोलकर उसने एकदम से नीचे झुककर उस लड़की का हाथ पकड़ लिया। वो लड़की रो रही थी, चिल्ला रही थी, खुद को छोड़ देने के लिए भीख माँग रही थी। उन चारों को तरह-तरह की उलाहनाएँ दे रही थी, उनके घर-परिवार, बीवी-बच्चों की दुआएँ दे रही थी, भगवान का डर बता रही थी, लेकिन शैतानों ने कब भगवान पर विश्वास रखा है।
वो मालिक उस लड़की का हाथ पकड़कर उसे जमीन पर खींचते हुए ही कमरे में ले जाता है और बाकी तीन हँसते रह जाते हैं। जैसे ही वो कमरे में जाता है, कमरे का दरवाजा बंद कर देता है और अगली ही पल उस लड़की के चीखने की आवाज कमरे से बाहर आती है। वो बुरी तरह से चीख रही थी कि किसी के भी कानों में वो आवाज पड़ती तो उसका दिल तड़प उठता और आँखों से आँसू निकलने लगते। शायद मौत भी इससे ज्यादा हसीन लगती, जितना दर्दनाक ये मंजर था।
वो तीनों के तीनों उस चीज के साथ मजे से सोफे पर बैठे हुए थे और मजे से ठहाके लगाकर हँस रहे थे। उन तीनों ने सिगरेट जलाई और शराब के घूँट लेने लगे, जैसे कि बस कुछ पल का इंतजार कर रहे हों।
आधे घंटे बाद दरवाजा खुलता है और अब वो लड़की शांत हो गई थी। ऐसा लग रहा था जैसे अंदर कोई लाश पड़ी है, लेकिन अफसोस कि अभी वो लाश बनी नहीं थी। उसकी साँसों में अभी भी जिंदगी जिंदा थी।
मालिक बाहर आते हैं और अपने कपड़ों को ठीक से पहनते हैं। अपनी शर्ट के बटन लगाते हुए कहते हैं, “घर जाकर नहाऊँगा। यहाँ पर तो नहाने में भी घिन आ रही है। कितनी गंदी है ये लड़की, खून से बुरी तरह से सनी हुई है।”
ये शख्स भूल गया था कि जिस लड़की को इसने गंदी कहा है, अभी-अभी ये उसी के साथ क्या करके आया है। तब इसे उसकी गंदगी नजर नहीं आई, तब तो बस अपनी **** नजर आ रही थी।
जैसे ही मालिक वहाँ से बाहर निकलता है, एक दूसरा शख्स उठता है और अंगड़ाई लेते हुए कहता है, “यार, मैं भी थक गया हूँ। सोच रहा हूँ थोड़ा सा इंजॉय कर लेता हूँ, थकान बढ़ जाएगी।”
इतना कहकर वो शख्स कमरे में चला जाता है और अंदर जाकर फिर दरवाजा बंद हो जाता है। थोड़ी देर बाद फिर से चीखें आती हैं, लेकिन इस बार उन चीखों में घुटन भी थी।
मालिक सोफे पर आकर बैठ जाता है और सिगरेट जलाते हुए कहता है, “अगली बार से थोड़ा होशियारी से करना। पता नहीं कौन है जिसने उसे प्रेग्नेंट किया था। अगली बार थोड़ा संभलकर... हर बार इंटिमेट होने के बाद उसे दवाई जरूर देना। चाहे वो खाए चाहे ना खाए, जबरदस्ती उसके मुँह में दवाई ठुसुना । क्योंकि इस बार अगर वो प्रेग्नेंट हुई ना, हाँ, तो समझ लेना मैं किसी को छोड़ूँगा नहीं।”
वो दोनों हँसते हैं। थोड़ी देर बाद दरवाजा खुलता है और दूसरा शख्स भी अंदर आ जाता है। इसी तरीके से बारी-बारी से वो दोनों शख्स भी अंदर जाते हैं और थोड़ी-थोड़ी देर बाद खुद को शांत करके, लेकिन उस लड़की को और ज्यादा तड़पाकर बाहर आते हैं।
अंदर वो लड़की उस कमरे में बिना कपड़ों के पड़ी हुई थी और उसके बदन पर एक भी कपड़ा नहीं था। बेडशीट पूरी तरह से खून से भरी हुई थी, लेकिन अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रही थी।
पहले तो चीखें और दर्द भी निकल रहा था, लेकिन अब तो चीखें और दर्द भी शांत हो गया था। ऐसा लग रहा था, बस मौत का इंतजार है और जिंदगी से कोई लगाव ही नहीं है।
लेकिन दिल के अंदर से निकल रही बद्दुआ असर दिखाएगी या नहीं, ये तो समय बताएगा।
उस लड़की ने धीरे से अपने हाथों को उठाया, जो खून से भरे हुए थे, और धीरे से अपने पेट पर रखा। उसने अपनी आँखें बंद कर लीं और दर्द भरा आँसू उसके गालों पर आ गया। एक ठंडी और गहरी साँस छोड़ते हुए उसने बस दुआओं के इन चार शब्दों को अपने मुँह से निकाला।
“ये मेरे दर्द की इंतहा की आखिरी हद है... भगवान पर भरोसा तो बहुत पहले उठ गया था, लेकिन आज शैतान के वजूद पर यकीन हो गया है। पर देखना, एक दिन तुम सबके पाप का घड़ा फट जाएगा और उस दिन तुम सबकी मुलाकात अपने अंत से होगी। उस दिन तुम्हारा तमाशा बनेगा और मैं इस खेल का मजा लूँगी।
पर अगर वो दिन नहीं आता है और इस संसार में कोई ऐसी शक्ति है भी, तो मैं बस अपने लिए मौत माँगती हूँ। मुझे इस जिंदगी से नहीं, बल्कि मौत से प्यार है। और अगर मुझे मौत नहीं मिल रही है तो मेरी आँखों के सामने इंसानों की मौत होनी चाहिए।
जैसे आज जिन लोगों ने मुझे दर्द दिया है, मेरे होने वाले बच्चों को होने से पहले ही मार दिया है, वैसे ही इन चारों का मरना तय है और इन्हें मारने के लिए हर यमराज जमीन पर आएंगे।”
दूसरी तरफ शाह मेंशन...
आज शाम मेंशन की रौनक कुछ और ही है। मीडिया सुबह से ही शाह मेंशन के बाहर खड़ी है और अंदर की एक नजर लेने के लिए बेताब है, लेकिन उन्हें कुछ भी नहीं मिल रहा है क्योंकि जहाँ मेंशन की सिक्योरिटी बहुत टाइट है, वहीं दूसरी तरफ मेंशन के अंदर भी काफी हलचल है।
सीढ़ियों से उतरते हुए कोहिनूर जल्दी से हॉल में आती है और सारे नौकरों को देखकर डाँटते हुए कहती है, “क्या कर रहे हो तुम लोग? समझ में नहीं आ रहा है? उसे जरा सी भी गंदगी बर्दाश्त नहीं है और तुम लोगों ने अभी तक हॉल साफ भी नहीं किया है। अगले दस मिनट में मुझे ये जगह पूरी चमकती हुई नजर आनी चाहिए, वरना सोच भी नहीं सकते हो कि अगर उसने ये सब देख लिया तो तुम्हारी क्या हालत करेगा।”
कोहिनूर की डाँट सुनकर सारे नौकर डर जाते हैं और फिर से उस चमकती हुई जगह को और चमकाने लगते हैं।
कोहिनूर टेंशन से इधर-उधर चक्कर काट रही थी और अपनी साड़ी के आँचल को मरोड़ जा रही थी। जब एकदम से उसे किसी ने अपनी बाहों में भर लिया। सारे नौकरों ने अपना चेहरा नीचे झुका लिया था, लेकिन कोहिनूर की टेंशन खत्म नहीं हुई। वो पलटकर दास्तान को देखकर बोली, “आपको बस रोमांस के अलावा और कुछ नहीं सोचता है।”
दास्तान मुस्कुराते हुए कोहिनूर को अपने और करीब करता है और कहता है, “सोचता हूँ ना, अपना बिजनेस, अपना काम और अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करना। ये सभी तो करता हूँ। अभी सबके लिए पड़ोसी थोड़ी ना आता है। और ये सब छोड़ो, ये बताओ मेरी स्वीटहार्ट का चेहरा इतना लाल क्यों हो रखा है? आज तो उसके लिए खुशी का दिन होना चाहिए था, लेकिन वो तो गुस्से में भारी पड़ी है।”
कोहिनूर ने दास्तान के हाथ अपने कंधे से हटाते हुए कहा, “गुस्सा ना करूँ तो क्या करूँ? ये देखिए, यहाँ पर जरा भी सफाई नहीं हुई है। अब वो आएगा तो क्या यहाँ गंदगी देखेगा? आप जानते हैं ना, उसे गंदगी से बहुत नफरत है। उसे गंदी चीज बिल्कुल पसंद नहीं है और धूल-मिट्टी से तो उसे एलर्जी है। ये सारे नौकर इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं, लेकिन फिर भी ये अपना काम ठीक से नहीं कर रहे हैं।”