The Transmigrated Heiress
एक जंगल में, एक लड़की बेतहाशा भागे जा रही थी।जैसे कोई उसका पीछा कर रहा हो। वो भाग रही थी, मगर उसका ध्यान अपने पीछे भाग रहे गुंडों पर था।
उसके कपङे फटे हुए थे। साथ ही उसका चेहरा भी जला हुआ था। मगर अभी भी उसके पास बस एक चीज थी। उसकी डार्क ब्राउन कैट आइज। जो किसी को भी हिप्नोटाइज कर दे।
तभी अचानक वो एक खाई में आकर रूकी। वो खाई काफी गहरी थी। तभी उसके सामने , चार पांच गाङियां आकर रूकी।
उसने जब अपनी नजरें उठाकर देखा तो , उसकी आंखों में नफरत उतर आई। उसके सामने उसका सगा बाप महेंद्र शाह ,और सौतेली बहन रितिका शाह और सौतेली मां कविता शाह थी।
जिसे वो अपनी सगी मां जितना ही प्यार करतीं थीं। मगर आज वहीं लोग उसे मारना चाहते थे। वो भी प्रॉपर्टी के लिए, उस लड़की का नाम हिमांशी शाह था।
जो करोङो कि मालकिन थी। मगर आज वहीं प्रॉपर्टी उसकी जान कि, दुश्मन बन चुकी थी। हिमांशी बोली, तुम घटिया लोगों ने क्या सोचा ? मैं मर जाऊंगी तो, प्रॉपर्टी तुम्हारे नाम हो जायेगी।
जिस पर रितिका घमंड से बोली, बिल्कुल हिमांशी दी। इसलिए ही तो अब आप मरने वाली हैं। जिसे सुनकर, हिमांशी बोली, तुम रखैल कि घटिया बेटी, अपना मुंह बंद करो।
और क्या तुमने प्रॉपर्टी तुम्हारे नाम हो जायेगी। तो ये तुम्हारी सबसे बङी गलतफहमी है। क्योंकि मैंने अपनी सारी प्रॉपर्टी ट्रस्ट में दान कर दी है।
अब तुम कुछ भी हासिल नहीं कर पाओगे। जिसे सुनकर वो तीनों गुस्से में आ गये। उन तीनों ने ही, अपनी अपनी इन उठा ली। मगर जैसे ही वो हिमांशी को, गोली मारने को हुए, उससे पहले ही हिमांशी खाई में कूद गयी।
वहीं वो तीनों अभी भी हैरान थे। मगर तभी अचानक वहां पुलिस आ गयी। और पुलिस ने, उन तीनों को हिमांशी कि जान लेने के जुर्म में, अरेस्ट कर लिया। क्योंकि हिमांशी को जब, टॉर्चर किया गया। उसने वहां से भागने से पहले, महेंद्र शाह के फोन से , पुलिस को कॉल कर सबकुछ बता दिया था। मगर अफसोस वो लेट पहुंचे, और हिमांशी की जान नहीं बचा पाये।
इधर हिमांशी गिर रही थी। वो अपने मन में बोली, हे भगवान अब मैं और नहीं जीना चाहती। इसलिए मैं आपके पास आ रही हूं। मगर अगले जन्म में मुझे, ऐसा घटिया परिवार मत देना। इतना बोलकर वो खाई में एक पत्थर पर गिरी। जिससे उसका सिर फट गया। और उसकी मौत हो गयी।
तभी एक लड़की अस्पताल के वार्ड में , चींख के साथ बिस्तर में बैठ गयी। उसने आस पास देखा , मगर खुद को अंजान जगह देखकर वो डर गयी।
वो आस पास देखने लगी। मगर वो इस जगह को, नहीं जानती थी। तभी एक नर्स दरवाजा खोलकर अन्दर आई।
मगर जैसे ही , उसने उस लड़की को होश में देखा, वो हैरान रह गयी। वो भागकर बाहर चली गयी। वो बैड पर लेटी हुई लङकी, अभी भी समझने की कोशिश कर रही थी कि, क्या हुआ है ?
तभी डॉक्टर आ गया। उसने उस लड़की को होश में देखा, वो भी हैरान रह गया। उसने जल्दी से कुछ चैकअप किये। जिसे देखकर, वो हैरान रह गया। क्योंकि जो लङकी कोमा में थी, आज वो जागी हुई थी, वो भी बिल्कुल नॉर्मल।
डॉक्टर अपनी हैरानी से बाहर आया। और नर्स के साथ बाहर चला गया। क्योंकि उसे उस लड़की के घर वालों को बताना था।
वहीं वो लड़की, दोनों के जाने के बाद , बिस्तर से खङी हुई। मगर वो लङखङा रही थी। इसलिए वो सहारा लेकर, बाथरूम तक पहुंची।
उसने जल्दी से अपना चेहरा धोया। मगर जैसे ही उसने खुद का चेहरा देखा, वो एक दम हैरान रह गयी। क्योंकि ये उसका चेहरा नहीं था। ना ही ये शरीर उसका था।
वो खुद को बार- बार सीसे में देखने लगी। मगर उसे वहीं अंजान चेहरा नजर आता। तभी अचानक उसके सिर में तेज दर्द उठा।
जिससे उसने अपना सिर पकङ लिया। उसके दिमाग में कुछ धुंधली यादें चलने लगी। जिसमें उसे बुली किया जा रहा था।
कुछ देर बाद वो सारी यादें साफ हो गयी। ये लड़की कोई और नहीं बल्कि हिमांशी शाह थी। जिसका इयारा चौहान नामक , टीन एज लङकी के शरीर में पुनर्जन्म हो गया था।
तभी उसे कुछ आवाज आई। मिस हिमांशी आपका नोवेल वर्ल्ड में स्वागत है। आप इस वक्त The Inocent Princess नामक नोवेल में हैं।
आप इस नोवेल कि फीमेल लीड के शरीर में है। जो बहुत डंब है, जो कभी भी अपने लिए स्टैंड नहीं लेती है। जिस वजह से सब लोग उसे बुली करते हैं। साथ ही वो एक लङके जिसका नाम अनंत सुर्यवंशी है।
उसे सीक्रेटली डेट कर रही है। मगर वो लङका इस लङकी से बिल्कुल प्यार नहीं करता। आपको सबकुछ ठीक करना होगा। वरना आपकी मौत बहुत ट्रेजिक होगी।
जिसे सुनकर , हिमांशी का सिर चकरा गया ( अब से हम हिमांशी को इयारा बोलेंगे ) इयारा गुस्से से बोली, ये क्या बकवास है ? कौन हो तुम मुझे यहां से निकालो। मुझे यहां नहीं रहना। मगर इस बार कोई आवाज नहीं आई। इयारा ने अपने दांत पीस लिये।
तभी बाहर से एक औरत , और आदमी की घबराई हुई आवाज आई। प्रिंसेस कहां हो आप ? जिसे सुनकर इयारा के चेहरे पर परेशानी उतर आई। अभी उसे पूरी मेमोरी नहीं मिली थी। उसका दिमाग भी, सुन्न पड़ चुका था।
वो वॉशरूम से बाहर निकली। उसके पैर अभी ठीक से काम नहीं कर रहे थे। इसलिए वो हल्का सा लगङाते हुए, चल रही थी।
जब बाहर खङी औरत ने , उस लड़की की ऐसी हालत देखी तो, उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। वो जल्दी से, इयारा के पास आई और उसे सहारा देकर, बैड पर बिठा दिया।
इयारा अभी भी समझने की कोशिश कर रही थी। कि सामने मौजूद लोग कौन हैं ? मगर उसने कुछ नहीं बोला। तभी उसकी नज़र , एक अपनी ही उम्र की लङकी पर पङी। जिसका चेहरा सामने मौजूद औरत जैसा ही था।
जैसे ही इयारा की नजर उस लड़की पर पङी।अचानक ही फिर से उसके सिर पर दर्द होने लगा। दर्द इतना बढ़ गया कि, वो बेहोश हो गयी। वहीं उसे बेहोश देखकर , वो दंपति डर गये। औरत की आंखों से आंसू बहने लगे।
उस आदमी ने , डॉक्टर को बुला लिया। डॉक्टर ने इयारा को चैक किया। फिर समझाते हुए बोले, मिस्टर चौहान डोंट वरी, मिस चौहान अभी बहुत कमजोर है। इसलिए वो बेहोश हो गयी हैं। कुछ देर बाद उन्हें होश आ जायेगा।
वहीं वो दूसरी लड़की, बैड में बेहोश पङी इयारा को नफरत से देख रही थी।
आइये जानते हैं चौहान फैमिली को ? राघव चौहान पिता , आशा चौहान मां, इनकी बेटी शनाया चौहान, और इयारा चौहान ।
कुछ देर बाद, इयारा कि पलकें हिलने लगी। और उसने धीरे धीरे आंखें खोल ली। मगर अब उसका चेहरा बिल्कुल भावहीन था। क्योंकि उसे सब याद जो आ गया था।
उसने सामने खङे कपल को देखा। फिर धीमी आवाज में बोलीं, मॉम डैड मुझे माफ़ कर दीजिए। मैंने आप दोनों को, बहुत परेशान किया ना ? जिसे सुनकर दोनों ने ना में सिर हिला दिया।
फिर उसकी नज़र , शनाया पर पङी। जो उसे ही देख रही थी। उसने एक नजर उसे देखा। फिर अपने मॉम डैड को देखते हुए , सिरियस आवाज में बोलीं " डैड मैं अपने बायलॉजिकल पैरेंट्स के पास जाना चाहती हूं।
जिसे सुनकर तीनों हैरान रह गये। कल तक तो इयारा ऐसा बिल्कुल नहीं चाहती थी। यहां तक कि, जब उसे पता चला कि, वो मिस्टर चौहान की रियल बेटी नहीं है। उसने अपने असली पैरेंट्स के बारे में नहीं पूछा। मिस्टर एंड मिसेज चौहान इयारा से बहुत प्यार करते थे। वो दोनों भी, नहीं चाहते थे वो कहीं जाये।
आशा जी बोली, क्यों बच्चा तुम ऐसा क्यों बोल रही हो ? क्या तुम्हें कोई प्रॉब्लम है ? जिसपर इयारा बोली, नहीं मॉम। मुझे कोई प्रॉब्लम नहीं है। मैं तो बस इसलिए ऐसा कह रही हूं। जैसे आपने शनाया को ढूंढा। उसे घर ले आये। वैसे ही वो भी तो मेरा वेट कर रहे होंगे ना ?
इस पर आशा जी कुछ नहीं बोल पाई। आखिर इयारा सच ही तो बोल रही थी। तभी इयारा ने शनाया को देखा, फिर बिना भाव के बोली, शनाया तुम मेरे रियल पैरेंट्स को जानती हो ना ? क्या तुम मुझे उनका एड्रेस दे सकती हो ?
शनाया हैरान थी कि, इयारा ये क्या बोल रही है। मगर फिर भी उसने इयारा को एड्रेस बता दिया। जब राघव जी ने देखा, इयारा का पक्का इरादा है तो, वो बोले, ठीक है जब तुम जा रही हो तो, मैं तुम्हें नहीं रोकूंगा। मगर हमसे मिलने आती रहना , चौहान मैंशन अभी भी तुम्हारा घर है। जिसे सुनकर इयारा ने सिर हिलाया।
मगर शनाया को ये बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा था। उसके हाथों की मुट्ठियां कस गयी। राघव जी ने, एक नौकर को फोन किया। और इयारा का सामान पैक करने का बोल दिया। इयारा मना कर रही थी। मगर राघव जी ने उसकी एक नहीं सुनी।