His Forgotten Promise Ch. 3

His Forgotten Promise - Chapter 3

Posted by @moonbeam writez • Jul 29, 2026 02:48 AM

सुबह के वक्त जब इनायत ने कियान को उसे पिक करने के लिए मना कर दिया तो कियान कुछ कहने ही वाला था कि तभी एकदम से उसने इनायत की कलाई पकड़ी और दूसरे हाथ से उसकी कमर पकड़ उसे घुमाकर कार की दीवार से सटा लिया।उसके इस अचानक व्यवहार से इनायत बुरी तरह चौंक गई उसने आखें फाड़ उसकी तरफ देखा और कहा - व्हाट द हेल...

लेकिन कियान ने अपनी एक उंगली होठों पर लगाते हुए कहा - श!!! जस्ट लिस्टन केयरफुली..

इनायत एक पल के लिए चुप हो गई उसने कियान की तरफ देखा जिसका ध्यान और चेहरा दोनों दाई तरफ थे और उसी वक्त उसने इनायत को एकदम से और करीब खींच लिया।इस बार इनायत का चेहरा धीरे धीरे लाल पड़ने लगा।आज पहली बार उसके कोई इतने करीब आया था। लेकिन तभी ज़ोर से किसी छोटी सी चीज की टकराने की आवाज उसके कानो में पड़ी उसकी हल्की चीख निकल गई । कियान और इनायत दोनों ने चेहरा घुमाकर बाई तरफ गाड़ी की तरफ देखा वहां पर एक छोटा सा छेद बन चुका था जहां पर कुछ तो टकराया था वो भी बहुत तेजी से क्योंकि उस छेद से धुआ निकल रहा था... इनायत के हाथ कियान पर कस गई उसने कहा - ये.... इट वोज गन राइट .

कियान बिना कुछ कहे उससे दूर हुआ और उसने सर्द लहजे में कहा - तुम सीधा बिना रुके अंदर जाओ ....

इनायत ने उसके चेहरे की तरफ देखा कियान का चेहरा और नजरे उस छेद पर टिकी हुई थी और वो उस छेद को बहुत बुरी तरह घूर रहा था। इनायत दो पल ठहरी और फिर बिना रुके अंदर यूनिवर्सिटी कैंपस की तरफ भाग गई।वो थोड़ी दूर पहुंची ही थी कि उसी की हमउम्र की एक लड़की उसके पास आई और धीरे से बोली - इनायत हु इज़ ही..

इनायत बोली - न्यू बॉडीगार्ड...

वो लड़की चेहरे के भाव बिगाड़ते हुए बोली - अगेन..

इनायत ने सिर हिलाया और कहा - या अगेन... मगर तभी उसकी नजर ना चाहते हुए भी मुड़कर कियान की तरफ चली गई तो कियान कार से पीठ लगाए वहीं खड़ा था।उसके होठों से अनायास निकला - बट ही इज़ डिफरेंट...

इसे सुनते ही वो लड़की यानी नव्या चेहरे पर बड़ी सी मुस्कुराहट लाते हुए बोली - मतलब तुम्हे आखिर कार अपनी पसंद का मिल ही गया...

इनायत ने उससे तुरंत नजरे हटाई और कहा - मैंने ऐसा कब कहा मैंने सिर्फ ये कहा ये बाकी सब से थोड़ा सा अलग है बट ही इज़ आल्सो बोरिंग एंड रूड..

इनायत ने कहते हुए अपनी पुतलियां घुमा दी तभी अचानक किसी ने पीछे से उसके गले में अपनी बाह डाली और कहा - कौन बोरिंग है भई ..

इनायत और नव्या ने उस लड़के की तरफ देखा और एकसाथ अपनी आँखों की पुतलियां ऊपर करते हुए कहा - तुम!!

वो लड़का हल्का सा चिढ़ गया और बोला - क्या करूं तुम दोनों के साथ रहते रहते तुम्हारी पर्सनेलिटी आ गई है मुझमे..

इनायत ने अपने दाएं हाथ का मुक्का बनाया और सीधा उसकी पीठ पर दे मारा वो लड़का यानि आर्निक ने कहा - तुम्हे सुबह सुबह हिंसा करने के अलावा कुछ आता है क्या !!

इनायत ने नव्या का हाथ पकड़ा और अंदर की तरफ जाते हुए बोली - हा आता है ना तुझे इग्नोर करना...

नव्या और इनायत दोनों हंस पड़े वहीं आर्निक मुंह बनाते हुए उनके पीछे हो लिया लेकिन ये सब पीछे गाड़ी से टेक लगाकर खड़े कियान को जैसे बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा था वो उस लड़के को बुरी तरह घूर रहा था।

******

कुछ दिन इनायत के यूंही गए लेकिन जो बात हर दिन सेम रही वो थी इनायत के ऊपर कियान की नजरे। उसको यूनिवर्सिटी से लाने का और उसको छोड़कर आने का काम कियान का ही था । इनायत ने बहुत बार उसे परेशान करने की कोशिश की लेकिन जैसे उसे कोई फर्क ही नहीं पड़ता हो ।ऐसे ही रात के करीब नौ बजे इनायत धीरे से अपने कमरे से निकली और उसने चारों तरफ नजरे घुमाई उसे कियान कहीं नजर नहीं आया ।ये देख उसने गहरी सांस ली और वापिस अंदर कमरे से चली गई।अंदर कमरे में आकर उसने अपनी कमर पर कुछ बांधा और फिर बाल्कनी के चली गई बाल्कनी के ठीक नीचे एक परछाई खड़ी थी उस परछाई को देख इनायत ने उसे अपनी तर्जनी उंगली और अंगूठे मिलकर थम्स अप कर दिया। कुछ देर बाद वो मेंशन के दाई तरफ से निकली जहां बॉडीगार्ड्स पहरा नहीं देते थे। इनायत ने अपनी कमर पर बंधा वो चीज हटाई और बाई तरफ घासों के पीछे छिपा दी। फिर उसने उस सख्श को देखा और धीरे से कहा - आज बाबा भी नहीं है तो किसी को पता नहीं चलेगा बाइक रेसिंग के बारे में .

उस सख्श यानी आर्निक ने इनायत की तरफ कदम बढ़ाए और एकदम से अपनी जेब से रूमाल निकाल उसके माथे पर आया पसीना पोछने लगा लेकिन इनायत तुरंत पीछे हट गई उसे किसी का खुद को छूना बिल्कुल पसंद नहीं था। आर्निक ने दबी हुई आवाज में कहा - लेट्स गो वरना हम लेट हो जायेंगे...

इनायत ने भी उसी लहजे में कहा - माई बाइक!!

आर्निक ने कहा - उसकी फिक्र तुम ही करो वो ऑलरेडी अरेंज कर दी है मैंने ..

इनायत ने सिर हिलाया और मेंशन के पिछले गेट से बाहर की तरफ जाने लगी की तभी किसी ने पीछे से उसका हाथ पकड़ा और पीछे की तरफ देखा।इनायत और आर्निक दोनों एक साथ पीछे मुड़े तो सामने कियान खड़ा था जिसकी सख्त नजरे इनायत पर थी। उसने कहा - व्हाट आर यू डूइंग हेयर!!

इनायत एक पल के लिए चौकी और फिर उसने उसके हाथ से अपनी कलाई छुड़वाते हुए कहा - लीव माई हैंड... डैम इट...

लेकिन कियान की पकड़ तेज थी अगले ही मिनट उसने इनायत को अपनी तरफ खींच कर अपने पीछे कर लिया और आर्निक की तरफ देख कठोर लहजे में कहा - गेट लॉस्ट..

आर्निक ने उसे घूरा और कहा - एंड हु आर यू टू टेल मि दिस...

कियान ने कहा - मुझे तुम्हे अपनी पहचान बताने की जरूरत नहीं है... यहां से खुद जाओगे या बॉडीगार्ड्स को बुलाऊ...

इनायत पीछे से गुस्से में बोली - यू कांट टॉक टू हिम लाइक दैट... ही इज़ माई फ्रेंड...

कियान ने दो पल तक आर्निक को घूरा और फिर पीछे मुड़ इनायत की तरफ देखा।अगले ही पल उसने इनायत को अपने कंधों पर उठा लिया और अंदर की तरफ बढ़ गया।इनायत उसकी पकड़ से छुटने के लिए उसकी पीठ पर मुक्के मारने लगी लेकिन उसे जैसे कोई फर्क ही नही पड़ा।ये सब पीछे खड़ा आर्निक देख रहा था उसके चेहरे से साफ पता चल रहा था कि उसे कियान का ये मुव बिल्कुल पसंद नहीं आया।उसने धीरे से अपने दाएं हाथ की मुठ्ठी भींच ली और उसका जबड़ा कस गया।

आगे क्या मोड लेगी ये कहानी... जानने के लिए पढ़ते रहिए

100%