बस आपके हम हो गए - Chapter 1
"ये क्या कह रहे हो तुम! ऐसे कैसे तुमने उससे ब्रेकअप कर लिया?" रितेश के चाचा काफी गुस्से में थे।
"चाचू प्लीज! आप ये सब छोड़िए मुझे ऑफिस के लिए लेट हो रहा है।" रितेश ने अपने हाथ में घड़ी बांधते हुए कहा।
फिर वो बिना उनकी तरफ देखे तेज़ी से वहां से निकल गया।
अपनी गाड़ी में बैठ उसने गहरी सांस ली।
"ये मैं किस चक्कर में फंस गया।"
अपना सिर झटक कर रितेश अपने ऑफिस चला गया।
वहीं रितेश के चाचू ने किसी को कॉल किया।
"हम्मम! जल्द से जल्द पता करो उस लड़की का और मुझे इंफॉर्म करो।"
उन्होंने कॉल एंड कर दिया।
____________
रोज की तरह आज भी रितेश लेट घर आया।
अपने चाचू को सामने देख रितेश मुस्कुराते हुए उनके पास आया।
"क्या बात है, आप सोए नहीं अब तक?"
रितेश मुस्कुराते हुए उनके सामने बैठ गया।
"मैं तुम्हारा ही वेट कर रहा था।" रिषभ ने सीधे बैठते हुए कहा।
"हम कल भी बात कर सकते थे चाचू।" रितेश ने मुंह फेरते हुए कहा।
"हां! पर बात बहुत जरूरी है।" रिषभ उसके सामने आ गया।
"कैसी बात?"
रितेश के माथे पर बल पड़ गए।
"मैने तुम्हारे लिए लड़की देखी है।"
रिषभ के इतना कहते ही रितेश झटके से उठ खड़ा हुआ।
"व्हाट?"
उसके चेहरे पर हैरानी थी।
"हां! अब तुम्हारा ब्रेकअप हो गया है तो अब तुम मेरी पसंद की हुई लड़की से ही शादी करोगे और हां! खाना खा के रेस्ट करो। कल मैं वापस घर जा रहा हूं तो तुम अपना काम संभालो और शादी की तैयारियां करो क्योंकि इसी महीने के पच्चीस तारीख को तुम्हारी शादी है।"
अपना फैसला सुनाने के बाद उसके चाचू वहां से जा चुके थे।
रितेश वापस अपनी जगह पर बैठ गया।
शादी ना करने के लिए कितने बहाने बनाए थे उसने और फिर फेक गर्लफ्रेंड बना के उसके साथ ब्रेकअप का भी ड्रामा कर चुका था वो! पर अब शायद उसके हाथ से सब कुछ जैसे छूट गया था। अब उसे अपने चाचा की बात मानने के अलावा और कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा था।
"पच्चीस तारीख को शादी है और आज बारह तारीख है।"
रितेश अपने बालो पर हाथ फेरने लगा।
उसे समझ नहीं आ रहा था वो क्या करे?
जिससे उसकी शादी होने वाली थी वो तो उसे जानता भी नहीं था।
रितेश की भूख जैसे मर सी गई थी।
वो बिना खाए ही वहां से अपने रूम में चला गया।
रितेश के चाचा उसे ही देख रहे थे उसके जाने के बाद वो खुद किचन में गए और उसका खाना ले कर उसके रूम में आए।
अपने चाचू को देख रितेश ने उनके हाथ से प्लेट ले ली।
"आप क्यों ले आए चाचू! मुझे भूख लगती तो मै खुद ले आता।"
रितेश ने खाने की प्लेट वहीं टेबल पर रख दी।
"बस इसीलिए मुझे तुम्हारी शादी की जल्दी है, तुम अपनी केयर नहीं करते और मुझे हर महीने तुम्हें देखने आना पड़ता है। वहां तुम्हारी चाची भी अकेली है।"
"मैं तो कब से कह रहा हूं चाचू आप यहीं शिफ्ट हो जाइए।"
"मुझे वहां भी काम देखना होता है बेटा।" रितेश ने उसके सिर पर हाथ फेरा।
रितेश ने अब कुछ नहीं कहा। वो जानता था की उसके चाचू उससे कितना प्यार करते है।
"अच्छा चलो खाना खाओ और रेस्ट करो।"
उसके चाचू ने प्लेट उसके हाथ में थमा दिया।
रितेश ने मुस्कुरा कर प्लेट थाम लिया।
"मैं खा लूंगा चाचू आप रेस्ट करो।"
रितेश के चाचू वहां से जा चुके थे।
रितेश ने अब सारा कुछ अपनी किस्मत पर छोड़ दिया और खाना खा के आराम से सो गया।
दिन तेज़ी से निकल रहे थे।
रितेश के चाचू अब अपनी वाइफ चंचल के साथ रितेश के साथ ही रहने आ चुके थे।
शादी होने तक।
_______________
"सुधा!"
"हां चाची।"
सुधा जल्दी से रूम से बाहर आई।
"अब तक तैयार नहीं हुई बेटा! हमे आज ही जाना है!"
"मैं बस थोड़ी देर में आई चाची।"
सुधा फौरन अपने रूम में आ गई।
उसने अपने लिए एक सिंपल सा सूट निकाला और जल्दी से तैयार हो गई।
रिषभ ने बड़ा सा हॉल बुक किया था।
"ये सब करने की क्या जरूरत थी चाचू। हम सिंपल वेडिंग भी तो कर सकते थे ना।"
रितेश ने आज पास हो रही डेकोरेशन पर नज़र डालते हुए कहा।
"मेरे एक लौते भतीजे की शादी है, ऐसे कैसे सिंपल होगी।" रिषभ ने मुस्कुरा कर कहा तो रितेश कुछ कह ना सका।
"वैसे लड़की भी यहीं है, तुम चाहो तो उससे मिल सकते हो।"
रितेश हैरानी से उसे देखने लगा।
"रुको मैं तुम दोनों के मिलने का इंतजाम करता हूं।" रिषभ वहां से चला गया।
रितेश को कुछ कहने का मौका ही नहीं मिला।
कुछ देर बाद एक लड़का रितेश के पास आया।
"सर! आपको उस रूम में जाना है।"
उसने एक रूम की तरफ इशारा किया।
रितेश ने अपना सिर हिला दिया तो वो लड़का वहां से चला गया।
उसके जाते ही रितेश भी रूम की तरफ बढ़ गया।
रितेश रूम के पास पहुंचा ही था की एकदम से उसकी धड़कने तेज हो गई।
रितेश ने रूम में कदम रखा।
अंदर सिंपल से सलवार सूट में एक लड़की उसकी तरफ पीठ किए खड़ी थी।
रितेश यहां आ तो गया।
पर उसे समझ ही नहीं आ रहा की वो कहे क्या?
"देखिए! मुझे ये शादी नहीं करनी।"
रितेश के इतना कहते ही वो लड़की उसकी तरफ पलटी।
"तुम?"
रितेश ने हैरानी से कहा।
सामने सुधा खड़ी थी।
"तो तुम्हें ये बात अंकल से कहनी चाहिए मुझसे नहीं।"
सुधा ने नाराजगी से कहा।
"तुमने शादी के लिए हां क्यों की?"
"अंकल आए थे रिश्ता ले के। उन्होंने चाचा चाची से कह दिया की हम रिलेशन में थे और अब ब्रेकअप कर लिया है। पर वो हम दोनों की शादी करवाना चाहते हैं। चाचा चाची की मंजूरी के आगे मेरी नामंजूरी किसी काम की नहीं। तो तुम ना करो जा कर।"
सुधा जा कर बेड पर बैठ गई।
रितेश तो बस उसे देखता ही रह गया।
फिर वो वहां से सीधे अपने रूम में चला गया।
अपने रूम में इधर से उधर चक्कर काटते हुए वो कुछ सोच रहा था।
____________
आज रितेश और सुधा की हल्दी थी।
हल्दी की रश्म की सारी तैयारियां हो चुकी थी।
सुधा और रितेश आमने सामने बैठे थे।
पर दोनों की नजरें एक दूसरे को देख नहीं रही थी।
धीरे धीरे हल्दी की रश्म हुई और उन दोनों को उनके रूम में भेज दिया गया।
सुधा रूम का दरवाजा बंद करने ही वाली थी के इतने में ही रितेश ने अपना हाथ रख बंद होते दरवाजे को रोक दिया।
"मुझे तुमसे बात करनी है।"
रितेश की बात सुन सुधा पीछे हट गई।
रितेश अंदर आया और दरवाजा बंद कर दिया।
"बंद क्यों किया दरवाजा?"
"तुम बैठो! मुझे बात करनी है तुमसे।"
सुधा ने अब कोई सवाल नहीं किया और चुपचाप बैठ गई।
"तुम मुझसे सच में शादी करना चाहती हो?"
उसका सवाल सुन सुधा उसे घूरने लगी।
"मतलब तुम्हारी ना है।"
सुधा का तो मन किया की उसका गला दबा दे।
सुधा अभी भी खामोशी से उसे ही देख रही थी।
"मेरी भी ना ही है।"
"तो तुम बार बार मेरे पास ही क्यों आते हो ये सब बोलने के लिए। तुम रिषभ अंकल को जा कर बोलो ना।"
सुधा ने थोड़ी तेज आवाज में गुस्से में कहा।
रितेश फौरन उसके करीब आया और उसने उसका मुंह बंद कर दिया।
"अरे! धीरे बोलो यार। मैं तो बस तुमसे इतना कहने आया था की हम शादी कर लेते हैं और इस रिश्ते को एक मौका देते हैं। एक दूसरे को थोड़ा स्पेस भी देंगे और जैसा तुम चाहो। किसी ना किसी से तो करनी है ही शादी तो एक दूसरे से ही सहीं। बोलो! हैं, मंजूर?"
सुधा कुछ पल उसके चेहरे को देखती रही फिर उसने धीरे से अपना सिर हिला दिया।
रितेश ने खुशी से उसके गाल चूम लिए।
"हैप्पी हल्दी।"
रितेश जल्दी से दरवाजा खोल के वहां से भाग गया।
जबकि सुधा धड़कते दिल के साथ एक हाथ गाल पर रखे हैरानी से दरवाजे की तरफ ही देख रही थी।
_______________
रितेश ने रूम में आते ही खुद को चपत लगाई।
आखिर वो करना क्या चाहता था?
To be continue:-