तड़प ए इश्क - Chapter 2(जरूर की पहली रात)
रीवांश की पर्सनालिटी सचमुच गज़ब की थी। वह जहाँ भी खड़ा होता, वहाँ उसकी मौजूदगी खुद-ब-खुद महसूस होने लगती। उसके चलने का अंदाज़, बात करने का तरीका और आत्मविश्वास से भरी उसकी खामोशी, सब कुछ उसे दूसरों से अलग बनाते थे।
लेकिन उसकी अट्रैक्टिव मुस्कान और प्रभावशाली व्यक्तित्व के पीछे एक ऐसा अतीत छिपा था, जिसने उसे भीतर से बदल दिया था।
अब वह इस शहर में सिर्फ एक नया नाम लेकर नहीं आया था। वह आया था अपनी तकदीर का नया अध्याय लिखने, और शायद… किसी ऐसे दिल से मिलने, जो उसकी ज़िंदगी की दिशा हमेशा के लिए बदल देने वाला था।
मतलब बंदे की पूरी पर्सनालिटी ही अट्रैक्टिव थी। दिल में हजारों राज लेकर वह अपना मकसद पूरा करने आया था। और उसके आसपास रहने वाले लोग नहीं जानते थे। कि उसके इरादे क्या है। अब यह तो वक्त बताने वाला था।
रीवांश अपने सामने खड़ी लड़की को एक तक देख रहा था। उस लड़की की आंखों में आज रात एक हो जाने की चमक साफ दिखाई दे रही थी।
उसके चेहरे पर सजी मुस्कान और उसकी निगाहों में छिपी उम्मीदें साफ बता रही थीं कि वह इस पल का कितनी बेसब्री से इंतज़ार कर रही थी।
वह धीरे-धीरे रीवांश के करीब आई और अपने दोनों हाथ उसकी गर्दन के पीछे रखते हुए मुस्कुराकर बोली, "तुम जैसे चाहो, वैसे मेरे करीब आ सकते हो। आज मैं खुद को पूरी तरह तुम्हारे हवाले करना चाहती हूँ। यह दिल ही नहीं, मेरी पूरी दुनिया तुम्हारे नाम करना चाहती हूँ।"
उसकी बात सुनकर रीवांश के होंठों पर हल्की-सी मुस्कान उभर आई।
उसने लड़की की कमर पर हाथ रखते हुए उसे अपने करीब कर लिया और उसकी आँखों में देखते हुए धीमी आवाज़ में कहा, "I am ready for you..."उसके लहजे में एक अजीब-सा आत्मविश्वास था।
रीवांश की बातें सुनकर लड़की के चेहरे पर मुस्कान और गहरी हो गई।
वह कोई और नहीं, बल्कि सेलिना सिंघानिया थी।
"बिल्कुल सही कहा तुमने, रीवांश! आज की रात मैं सिर्फ तुम्हारी हूँ। और यह सेलिना सिंघानिया भी आज अपना दिल तुम्हारे नाम करने वाली है।"
सेलिना ने मुस्कुराते हुए कहा।
सेलिना दिखने में बेहद खूबसूरत थी। उसकी उम्र लगभग इक्कीस साल थी। खूबसूरत चेहरे और आकर्षक व्यक्तित्व के साथ-साथ उसके स्वभाव में भी एक अलग ही अंदाज़ था।
वह जितनी मासूम दिखाई देती थी, उतनी ही चालाक भी थी। अपनी पसंद की चीज़ हासिल करने के लिए वह किसी भी हद तक जाने का हौसला रखती थी।
और इस वक्त उसकी सबसे बड़ी चाहत थी—रीवांश!
वह रीवांश को दिल से पसंद करती थी। उसके साथ वक्त बिताना, उसके करीब रहना और उसकी जिंदगी में अपनी एक खास जगह बनाना उसकी सबसे बड़ी ख्वाहिश थी।
वह नहीं चाहती थी कि रीवांश की जिंदगी में उसके अलावा किसी और लड़की की जगह हो।
आखिर रीवांश था ही ऐसा कि उसकी तरफ किसी का भी आकर्षित होना स्वाभाविक था।
लेकिन सेलिना के लिए वह सिर्फ एक आकर्षक शख्स नहीं था। वह उसकी चाहत था, उसका जुनून था और शायद उसकी सबसे बड़ी कमजोरी भी।
आज की रात को लेकर उसने न जाने कितने सपने देखे थे। और अब वह पल उसके सामने था। रीवांश ने उसके चेहरे को देखा और फिर उसके होठों पर अपने होंठ रख दिए और काफी पैशनेटली उसे किस करने लगा।
सेलिना ने अपनी आँखें बंद कर लीं। उसके चेहरे पर एक सुकून भरी मुस्कान थी। वह इस पल को अपने दिल में हमेशा के लिए सहेज लेना चाहती थी।
कुछ देर बाद रिवांश ने उसे छोड़ दिया। और दोनों एक-दूसरे के करीब बैठे थे। कमरे में फैली गुलाबों की खुशबू और मोमबत्तियों की हल्की रोशनी उस खूबसूरत रात को और भी खास बना रही थी।
सेलिना ने अपना सिर रीवांश के कंधे पर रख दिया।
लेकिन तभी उसकी नज़र रीवांश के चेहरे पर गई।
उसके चेहरे की रंगत कुछ बदली हुई लग रही थी।
सेलिना ने तुरंत उसकी तरफ देखा। और कहा, "रीवांश... क्या हुआ? तुम ठीक तो हो?"
रीवांश ने हल्की-सी मुस्कान के साथ कहा, "हाँ, मैं बिल्कुल ठीक हूँ। बस थोड़ी देर आराम करना चाहता हूँ।"
दरअसल रीवांश को कभी-कभी साँस लेने में परेशानी होती थी। यह उसकी एक ऐसी समस्या थी, जिसके बारे में सेलिना पहले से जानती थी।
वह उसके इस परेशानी को लेकर हमेशा चिंतित रहती थी। सेलिना ने प्यार से उसका हाथ थाम लिया और बोली,
"तुम अपनी सेहत का बिल्कुल ध्यान नहीं रखते। मुझे तुम्हारी बहुत चिंता होती है।"
रीवांश ने उसकी तरफ देखा। और कहा, "इतनी चिंता मत किया करो। मैं ठीक हूँ।"
"लेकिन मैं तुम्हें किसी परेशानी में नहीं देख सकती, रीवांश।" सेलिना ने उसका चेहरा अपने हाथों में लेते हुए कहा। फिर कुछ पल उसकी आँखों में देखते रहने के बाद वह धीरे से बोली, "I love you... I really love you, Reevansh." उसकी आवाज़ में भावनाएँ साफ झलक रही थीं। "मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूँ। तुम्हारी हर परेशानी में तुम्हारे साथ रहना चाहती हूँ। मैं चाहती हूँ कि तुम्हें जिंदगी में कभी किसी चीज़ की कमी महसूस न हो। मैं तुम्हें इतना प्यार दूँ कि तुम्हें हमेशा मेरे साथ सुकून मिले।"
सेलिना की बातें सुनकर रीवांश कुछ पल शांत रहा।
उसने बस हल्के से मुस्कुराकर उसकी तरफ देखा।
सेलिना ने आगे बढ़कर उसके माथे पर एक प्यारा-सा किस दिया और फिर उसके कंधे से लग गई।
रीवांश ने भी उसे अपने करीब कर लिया। कुछ देर तक दोनों उसी तरह एक-दूसरे के साथ बैठे रहे।
वक्त धीरे-धीरे गुजर रहा था। बालकनी से आती चाँदनी अब पूरे कमरे में फैल चुकी थी। मोमबत्तियों की लौ कभी तेज होती, तो कभी हवा के झोंके से धीमी पड़ जाती।
सेलिना ने रीवांश का हाथ अपने हाथों में ले लिया। और कहा, "रीवांश, एक बात पूछूँ?"
"हम्म... पूछो।" रीवांश ने धीरे से कहा,
"क्या तुम हमेशा मेरे साथ रहोगे?" सेलिना ने कहा, उसके इस सवाल पर रीवांश ने उसकी तरफ देखा। सेलिना की आँखों में उम्मीद थी। वह उसके जवाब का बेसब्री से इंतज़ार कर रही थी।
रीवांश कुछ पल खामोश रहा। फिर उसके चेहरे पर वही रहस्यमयी मुस्कान लौट आई। और उसने कहा, "तुम्हें इतनी जल्दी जवाब जानने की क्या जरूरत है, सेलिना?"
"क्योंकि मैं तुम्हें खोना नहीं चाहती।" सेलिना ने बिना देर किए कहा।
रीवांश ने उसकी आँखों में देखा, लेकिन इस बार उसके चेहरे पर कोई स्पष्ट भाव नहीं था। वह आखिर सोच क्या रहा था?
क्या सेलिना के लिए उसके दिल में भी वही फीलिंग थीं, या फिर उसके मन में कुछ और ही चल रहा था? यह समझ पाना फिलहाल मुश्किल था।
सेलिना ने उसके चेहरे को गौर से देखा और फिर मुस्कुराते हुए उसके करीब आ गई। रीवांश ने भी उसे अपने करीब कर लिया। वह दोनों थोड़ी देर ऐसे ही बैठे रहे फिर सेलीना उठकर वहां से जाने लगी। तो रीवांश ने उसके हाथों को पकड़ लिया और उसे जाने से रोक दिया।
रीवांश ने सेलिना को कमर से पकड़ कर दीवार से लगा दिया। और उसके दोनों हाथ को दीवार पर लगाकर अपनी उंगलियों में उलझा लिया। और अब वह भी सेलिना के होठों पर झुक गया और दोनों ही एक दूसरे को किस करने लगे।
कमरे में फैली मोमबत्तियों की हल्की रोशनी, गुलाबों की भीनी खुशबू और बाहर से आती ठंडी हवा उस पल को और भी खूबसूरत बना रही थी।
दोनों एक-दूसरे की आँखों में देखते रहे। और दोनों ही एक दूसरे को काफी इंटेंस से किस कर रहे थे। जैसे पूरी तरह से एक दूसरे को खा जाएंगे,
सेलिना ने अपने हाथ को रीवांश के बालों में फंसा दिया और अपनी उंगलियों को उसके बालों में धीरे-धीरे चलाने लगी। सेलिना की फीलिंग उस पर पूरी तरह से हावी हो चुकी थी। और फिर वह दोनों एक दूसरे में खो गए,
उस रात दोनों के बीच कई बातें हुईं। कुछ वादे किए गए, कुछ ख्वाब देखे गए और कुछ ऐसे एहसास साझा हुए, जिनके मायने शायद दोनों के लिए अलग-अलग थे।
धीरे-धीरे रात और गहरी होती चली गई। कमरे की रोशनी मंद पड़ने लगी और बाहर चाँद अपनी चाँदनी बिखेरता रहा।
लेकिन इस खूबसूरत रात के पीछे छिपे रहस्य अभी भी अपनी जगह कायम थे। सेलिना को लग रहा था कि उसने रीवांश को अपने करीब पा लिया है।
लेकिन क्या सचमुच रीवांश उसके प्यार को उसी तरह महसूस करता था? या फिर वह इस रिश्ते को किसी और नज़रिए से देख रहा था?
उसके चेहरे पर सजी मुस्कान के पीछे आखिर कौन-सा राज़ छिपा था? शायद इस सवाल का जवाब खुद रीवांश के पास भी अभी नहीं था।
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
कहानी का दूसरा चैप्टर पढ़कर आपको कैसा लगा। यह मुझे कमेंट में जरूर बताइए इस कहानी पर मैंने कंपटीशन लिया है। तो कमेंट में कोई कंजूसी मत कीजिएगा। तो प्लीज मुझे पूरा सपोर्ट कीजिएगा ताकि मैं कंपटीशन जीत सकूं,