बेवफ़ा - Chapter 2
दूसरी तरफ न्यूज में रागिनी की शादी कि खबर देख अनुज अपने आपे में नहीं था... तुमने मुझे इतना बड़ा धोखा क्यों दिया रागिनी , तुम्हें मेरे सवालों का जवाब देना होगा
वो बारिश में भीगता हुआ शराब पीते हुए सड़क पर चल रहा था
उसके दोस्त देव, गौरव उसे किसी तरह उसके घर ले जाते हैं जहां अनुज एक बिल्डिंग के 3बीएचके से फ्लैट में अकेले रहता था उसके रुम में चारों तरफ सजावट कि हुई थी वहीं बेड के सामने कि दीवार पर उसकी और रागिनी कि एक खुबसूरत तस्वीर थी वो अपनी बॉटल उस तस्वीर पर फेंक देता है जिससे दोनो टूट निचे गिर गई
वहीं ऋषभ कि कार एक बड़े से आलीशान बंगले के सामने रुकती हैं जहा नोकरो कि फौज उनका स्वागत करने के लिए खड़ी थी इन सबसे अनजान रागिनी अपने ही ख्यालों में खोई हुई थी ऋषभ उसे कार से बाहर निकलते हुए
बीबी घर आ गया अब बाहर भीं आ जाओ.... क्या किसका घर, देखो तुम उन्हे छोड़ दो हों तो गई शादी और मुझे अपने घर जाना है
उसकी बात सुन ऋषभ का चेहरा सख्त हो गया वो कड़कते हुए बोला...... बीबी शादी हो गई अब यहीं तुम्हारा घर हैं, बिना किसी ड्रामे के अन्दर चलो वरना और भी तरीके हैं
और भी तरीके मतलब, देखो मैं तुमसे डरती नहीं तो कोशिश भीं मत करना मुझे अपने घर जाना है सुना तुमने.,, वो डरते हुए पर गुस्से में कहती है
वो उसकी बातों को इग्नोर कर उसे कार से खींचते हुए बाहर निकलता है और गोद में उठा घर के अन्दर सीढ़ियों से होते हुए रुम में ले आता है इस दौरान रागिनी बार बार उसके सीने पर वार करती हैं खुद को छुड़ाने कि कोशिश करती हैं पर सब बेकार था क्योंकि ऋषभ पर इनसब चीजों का कोई असर ही नहीं पड़ रहा था
वो रागिनी को बेड पर पटक देता है उसके मुंह से... आह्ह्ह्हह निकल जाती हैं पर इन सब को इग्नोर कर ऋषभ दरवाजा बंद करते हुए उसकी तरफ़ बढ़ता है वहीं रागिनी का मन डर और आशंकाओं से घिर गया वो हकलाती जुबान में.... म म मेरे पास आने की कोशिश भीं मत करना , देखो डरती नहीं हूं मैं , मैं मैने कहा दूर रहों
ऋषभ उसके गालों को बेरहमी से दबाते हुए..... तुममें वो बात नहीं कि ऋषभ सिन्हा तुम्हरे पास आए, दुनिया कि नजरों में मेरी बीबी हो पर तुम्हारी ओकात मेरी नौकरानी बनने कि भीं नहीं समझी रागिनी कोहली
रागिनी , मैं सिर्फ़ रागिनी हूं समझे तुम,, वो चीखते हुए बोली
क्या बात हैं अपने सरनेम से इतनी चिढ़ चलो इसे बदल देते हैं, रागिनी कोहली नही रागिनी सिन्हा अब ठिक है..... वो कुटिल मुस्कान के साथ कहता है
तो रागिनी उसे धक्का देते हुए,, मै रागिनी हूं सिर्फ़ रागिनी याद रखना, और तुमसे शादी मेरी मजबूरी है मर्ज़ी नहीं
जानता हूं मुझसे शादी मजबूरी है तुम्हारी, पर ये बात तुम याद रखना और अपनी हद में रहना, वो गुस्से में उसके बालों से पकड़ अपने चेहरे के पास लाते हुए कहता हैं और फिर बेड पर धक्का दे वाशरूम में चला जाता हैं
दूसरी तरफ शराब के नशे में चूर अनुज बार बार रागिनी को कॉल करता है पर उसका फ़ोन हर बार स्विच ऑफ आ रहा था वो गुस्से में फ़ोन दीवार पर फेंक देता है जिससे उसके टुकड़े हो गए फिर साइड टेबल से रागिनी की एक तस्वीर उठा उसे घूरते हुए
"क्यों रागिनी क्यों मेरे सपनो को चकनाचूर कर दिया, तुमने मुझे जीने लायक नहीं छोड़ा तुम बहुत पछताओगी रागिनी इसके लिए बहुत पछताओगी, फिर शराब पीने लगाता है"
वहीं ऋषभ के वाशरूम में जाते ही रागिनी वहीं बेड के साइड मे घुटनों में मुंह छुपाए रो रही थी उसकी आंखें अनुज के साथ बिताए उन खुबसूरत लम्हों को याद कर रही थी जब दोनों साथ में खुश थे और अनुज ने शादी के लिए उससे कहा
वो खड़ी हो आईने के सामने जा खुद को देखती है दुल्हन का जोड़ा मांग में सिन्दूर गले में मंगलसूत्र
"कैसे कैसे कर सकते हैं भगवन आप ऐसा अनुज ना जानें क्या सोच रहे होंगे हमारे बारे में हम कैसे बताए कि हम बेवफ़ा नहीं पर हम उनसे वफ़ा भीं न कर सके कैसे"
वो रोते रोते ही बेहोश हो कर गिर जाती हैं जब ऋषभ बाहर आया तो उसे जमीन पर पड़ा देख उस पर पानी छिड़कता है फिर भी वो होश में नहीं आती तो वो उसके उपर जग भर पानी उड़ेल देता है
रागिनी हड़बड़ाते हुए उठती हैं..... बीबी सोने के लिए बैड हैं , बोल वो आईने के सामने खड़ा अपने बाल सेट करने लगता हैं सिर्फ़ टावल में लिपटा, वो हॉट एंड स्पाइसी लग रहा था पर हमारी संस्कारी नारी ने जैसे ही उसे बिना कपड़ो के देखा तो आखों पर हाथ रख चिल्लाई
इतने बडा घर हैं कपड़े नहीं है क्या.... वो घूम उसे घूरते हुए..... बीबी ये रुम मेरा हैं तो मैं बिना कपड़ो के रहूंगा कोई दिक्कत हैं तुम्हें....... हां तो रहो मैं जा रही हूं
ऋषभ उसके क़रीब आ उसके कानों के पास..... बीबी अपने हबी को ऐसे देख शर्माना अच्छी बात नहीं.... डोंट, मैं इस शादी को नहीं मानती
वो गुस्से में उसके चेहरे के सामने चेहरा ले जा..... ये तुम्हारी प्रॉब्लम है पर एक बात अपने दिमाग़ में अच्छे से बिठा लो अब तुम्हे यहीं रहना है और मेरी इज़ाजत के बीन तुम कहीं नहीं जा सकतीं समझी
वो झटके से उसे पीछे कि तरफ़ धकेल छोड़ देता है और रागिनी बेड पर.... आउच्च, कर गिर गई
ऋषभ कपडे पहन बाहर निकल गया उसके जाते ही रागिनी वहा से भागने के बारे में सोचने लगती हैं
वहीं रागिनी को समझ नहीं आ रहा था कि ऋषभ ने उससे शादी क्यों कि जबकि वो कहता कि उससे नफरत करता है पर क्यों
रागिनी तो उसे जानती तक नहीं , वो ऋषभ के रूम से बाहर निकलते ही ख़ुद भागने का फैसला करती हैं और भागने के लिए दरवाजा खोलने कि कोशिश करती है पर दरवाजा तो बाहर से बंद था
वो खिड़कियों के पास आ उन्हे खोलने कि कोशिश करती हैं पर नाकामयाब रहती हैं वहीं ऋषभ दुसरे रुम में बैठ सीसीटीवी फुटेज के ज़रिए रागिनी कि हरकतों को ध्यान से देख रहा था

वहीं दूसरी तरफ एक बड़ी सी हवेली नुमा बंगले के एक कमरे में एक लडकी उम्र लगभग 23,24 साल गोरा रंग काली आंखे, एक फिट ब्लैक शॉर्ट 👗 ड्रेस पहने लगातार चीखने, रोते हुए अपने आस पास का समान तोड़ रही थी
उसकी गहरी काली आंखो का काजल बुरी तरह फैल गया था चेहरा पुरी तरह लाल , कि अगर कोई सामने आ जाए तो उसे वो जान से मार दे
दरवाज़े के बाहर उसका परिवर लगातार शांत रहने और दरवाजा खोलने के लिए कह रहा था,
मोहिता बेटा प्लीज़ बाहर निकालो, हम बैठ कर बात करतें हैं, मधुमिता यानी उसकी मां कहती हैं
हा लाडो बाहर आओ देखो हम सब हैं न तुम्हारे साथ बाहर आ जाओ प्लीज़, राजीव यानी उसके बड़े पापा कहते हैं
वो चीखते हुए... क्या ठीक हो जाएगा, उसने मेरे ऋषभ को मुझसे छीन लिया और आप सब मुझे दिलासा दे रहे हैं मुझे दिलासा नहीं उस लड़की कि लाश चाहिए
एक सास में बोल वो फिर बिलख पड़ी "तुम मेरे साथ ऐसा नहीं कर सकते ऋषभ मैं तुम्हें बहुत चाहती हूं तुम्हारी बीबी सिर्फ मैं बनूंगी"
मोहिता, रघुवीर रानावत (माफिया किंग)कि एकलौती पोती जिसके तीन बच्चें हैं माया, मोहन,राजीव जिसमे से मोहिता मोहन कि बेटी हैं जबकि बाकि दोनों को बेटे ही है इसलिए घर कि लाडली और नकचढ़ी, घमंडी बेटी हैं
मोहिता को ऋषभ से प्यार हो गया पर प्यार से ज्यादा जिद्द थी वहीं ऋषभ ने अचानक रागिनी से शादी कर ली जिसे मोहिता के लिए बर्दास्त करना मुस्किल हों रहा है
वहीं थोड़ी देर रागिनी को ओवजर्व करने के बाद ऋषभ कमरे में वापस आता है तो रागिनी सोफे के पीछे छुप गई पर उसका लहंगा दिख रहा था जिसे देख ऋषभ एक तिरछी मुस्कान के साथ सोफे पर बैठ.... बीबी हाइड एन सिक खेलने की उम्र नहीं है हमारी, जो खेलने कि हैं वहीं गेम खेला जाए
क्या? ,, वो चीखते हुए बाहर आई जिसे देख ऋषभ फिर तंज कसते हुए..... बीबी जाओ चेंज कर लो, फिर उठ उसके क़रीब जाते हुए
या फिर तुम चाहती हों कि मैं हेल्प करू,, और अपने हाथ उसके ब्लाउज कि डोरी कि तरफ़ बढ़ा देता हैं, रागिनी उसे धक्का देते हुए..... दूर हटो मेरे साथ कुछ करने कि सोचना भीं मत, वो गुस्से में ऋषभ को घुर रही थी
ऋषभ को भीं गुस्सा आ गया, और वो जबरजस्ती रागिनी को वाशरूम में ले गया और शॉवर ऑन कर उसके नीचे खड़ा कर देता हैं..... मैं क्या कर सकता हूं ये तुम तो क्या मैं भी नहीं जनता तो मुझे गुस्सा दिलाने कि कोशिश भीं मत करना
वो उसको दुप्पटा खींच अलग करता है और वहीं छोड़ बाहर आ सिगरेट पीते हुए बालकनी में खड़ा हो गया
रागिनी रोते हुए वहीं शावर के नीचे बैठ गई और उस दिन को कोसने लगी जब वो पहली बार ऋषभ से टकराई थी आज़ से दो दिन पहले जब वो अनुज से मिलने कैफे जा रही थी तो ऋषभ कि कार से उसका एक्सीडेंट हो गया पर वो बीना रुके बिना सॉरी बोले वहा से निकल गया
इसलिए रागिनी ने उसके खिलाफ़ एफआईआर दर्ज कराई , पर उसे क्या पता था ये उसकी जिन्दगी की सबसे बड़ी गलती होगी जिसकी सज़ा ऋषभ की बीबी बन उसे मिलेगी
वहीं अनुज शराब के नशे में चूर था तभी एक लंबा चौड़ा आदमी उम्र लगभाग 40 गौरा रंग उसके पास आता है और उस पर लात घुसो कि बौछार करते हुए "तुने कहा था की तू रागिनी मुझे देगा ताकी मैं उसे अपनी रखैल बना सकू, फिर वो ऋषभ कि बीबी कैसे बन गई"
ये हैं विराट सिंग एक जाने माने डायरेक्टर जिसका दिल रागिनी पर आ गया पर वो इन्हें भाव नहीं देती थीं तो रागिनी के दोस्त अनुज के ज़रिए वो रागनी को अपनी रखैल बनाना चाहता था इसलिए अनुज ने उससे प्यार का झूठा नाटक किया और सुसाइड कि धमकी दे कोर्ट में शादी के लिए मनाया, जिसके एवज में उसने विराट से बहुत सारा पैसा और तीन फिल्मों में लीड हीरो का काम मांगा था
पर सारी मेहनत फेल हो गई क्योंकि रागिनी कि शादी ऋषभ से हों गई
अब तक आपने पढ़ा कि ऋषभ ने रागिनी को कैद कर रखा है वो भागने के बारे में सोचती हैं पर नाकामयाब रहती हैं वहीं एक दूसरी लडकी मोहिता जो ऋषभ के प्यार में पागल है अपने घर पर चीख पुकार कर रो रही है और रागिनी कि मौत चाहती हैं
वहीं जहां अनुज एक विक्टिम लग रहा था वो सबसे बडा फरेबी है जिसमे रागिनी को प्यार के जाल में फंसाया ताकी खुद हिरो बन सकें और पैसे कमा सकें
विराट गुस्से में था पर अनुज को कोई होश कहा वो तो नशे में बेहोश हो गया था थोडी देर बाद जब उसका गुस्सा शांत होता है तो वो पास पड़ी रागिनी कि तस्वीर ले "तुम सिर्फ़ मेरी हों , तुमने मेरी बेजजती कि थी न फिर मैं तुम्हें इज्ज़त से केसे जीने दू, तुम्हें मेरा होना पड़ेगा बीबी नहीं रखैल"