कभी सोचते हैं, उन्हें हम भुला दें। - Chapter 1
मिस वेदिका आपकी यूटीआई में प्रॉब्लम है जिसकी वजह से आपको पेट दर्द महसूस हो रहा है आइंदा ध्यान रखिए कि अपने बॉयफ्रेंड के साथ जब भी आप फिजिकल रिलेशन बनाएं तो थोड़ा ध्यान रखें वरना इन्फेक्शन और ज्यादा बढ़ सकता है डॉक्टर वेदिका की तरफ देखते हुए बोली ।
तब वेदिका हड़ बढ़ाते हुए धीरे से बोली जी और अपनी रिपोर्ट और दवाइयां की पर्ची लेकर बाहर आ गई, उसने मेडिकल पर से दवाइयां ली और अपने घर पर आ गई जहां पर उसकी मां रुचिका उसका इंतजार कर रही थी ।
तब अपनी मां को देखकर वेदिका बोली आप मां यहां दरवाजे पर खड़ी हुई है ।
तब यह सुनकर रुचिका बोली हां कब से तुम्हारा इंतजार कर रही थी एक तो सारी रात तुम होटल में ड्यूटी करती हो और सुबह से तुम्हें कॉल कर रही हूं कब से तुम्हारा इंतजार कर रही थी आखिर कहां थी तुम तुम्हारी तबीयत तो ठीक है ना परेशान लग रही हो ।
तब यह सुनकर वेदिका बोली हां मां अभी हॉस्पिटल से आ रही हूं, अचानक उसके मुंह से यह बात निकल गई ।
तब हॉस्पिटल का नाम सुनकर उसकी मां रुचिका हैरानी के साथ बोली हॉस्पिटल लेकिन क्यों तुम ठीक तो होना ।
तब यह सुनकर वेदिका हड़ बढ़ाते हुए बोली हां मां आप परेशान मत होइए थोड़ा पेट में दर्द था तो सोचा कि हॉस्पिटल दिखाने चली जाऊं जिससे आराम मिल जाएगा तो रात को मुझे अपनी जॉब पर भी तो जाना है ।
तब यह सुनकर उसकी मां उसके सिर पर हाथ रखते हुए बोली हां बेटा इतनी सी उम्र में तुमने घर की सारी जिम्मेदारी संभाली है अपने पापा के जाने के बाद तुमने अपनी हर जिम्मेदारी को पूरा करने की पूरी कोशिश की है अगर तुम्हारी जगह मेरे कोई बेटा होता ना तो वह भी इतना ना सोचता जितना तुम सोचती हो ।
तब यह सुनकर वेदिका बोली मां मैं भी तो आपका बेटा हूं आप और पापा हमेशा ही तो कहते थे कि मैं आप दोनों का बेटा हूं ।
तब यह सुनकर रुचिका बोली हां बेटा तुम हमारे लिए हमारा बेटा ही हो वैसे बेटा आज उसे रघु मल्ला के आदमी फिर से आए थे धमकी देने के लिए की कुछ दिन में अगर उनके रुपए दिए नहीं गए तो फिर हमसे हमारा यह घर भी छीन लेंगे, तुम्हें तो पता है ना पहले ही तुम्हारे पापा के इलाज में हमारी सारी जमीन बिक गई थी अब बस एक मात्र यह घर हमारे पास रहने के लिए बचा है अगर ₹200000 रघु मल्ला को नहीं दिए गए तो वह हमसे हमारा यह घर भी छीन लेगा तब हम ऐसे में कहा जाएंगे कोई नाते रिश्तेदार कोई भी हमारा सगा नहीं है सब ने नाता तोड़ लिया है, रुचिका परेशान होते हुए बोली ।
तब यह सुनकर वेदिका बोली मां आप परेशान मत होइए मैं हूं ना मैं सब कुछ कर लूंगी ।
तब यह सुनकर रुचिका बोली तुम क्या करोगी बेटा तुम्हे तो इतनी सी सैलरी मिलती है जिससे हमारा ही खर्च चल पाता है ₹200000 कहां से लेकर आओगी ।
तब यह सुनकर वेदिका बोली मां मैं सब कर लूंगी आप चिंता मत कीजिए यह कहते हुए अपनी मां को तसल्ली दी ।
तब रुचिका उसकी तरफ देखते हुए बोली आजा बेटा खाना तैयार है यह कहते हुए अपनी बेटी को अपने साथ अंदर लेकर आई ।
फिर दोनों मां बेटी ने एक दूजे के साथ खाना खाया उसके बाद वेदिका बोली मां मैं थोड़ा आराम कर लेती हूं मुझे शाम को जॉब पर भी तो जाना है ।
तब सुनकर उसकी मां बोली ठीक है बेटा ।
तब वेदिका अपने कमरे में आ गई कमरे का दरवाजा बंद करके बेड पर सोने के लिए लेट गई थी लेकिन आंखों में नींद नहीं थी बार-बार कल रात का दृश्य उसकी आंखों के सामने आ रहा था साथ में ही डॉक्टर की बात भी उसे याद आ रही थी कि उसे यह प्रॉब्लम कैसे हुई है यह भी उसे पता था,तब ना चाहते हुए भी फिर से आंखों के सामने वही दृश्य आ गया ।
वेदिका के पापा अभिमन्यु की एक लंबी बीमारी के चलते मौत हो गई थी, कभी उनका एक हंसता खेलता परिवार था उसके पापा अभिमन्यु और मां रुचिका दोनों अपनी बेटी वेदिका से बहुत प्यार करते थे उनकी जिंदगी अच्छे से गुजर रही थी लेकिन कुछ वक्त से उसके पापा बीमार रहने लगे थे जिसकी वजह से वह अपने काम पर भी नहीं जा सकते थे ।
धीरे-धीरे उन्होंने बिस्तर पकड़ लिया था रुचिका मेहनत मजदूरी करके अपने पति और अपनी बेटी का गुजारा करती लेकिन दवाइयां में इतना खर्चा होता था कि इतनी उनकी हैसियत नहीं थी, ऐसे में रघु मल्ला नाम का गांव का एक व्यक्ति था जिसके नाम से गांव के सब लोग घबराते थे जो न जाने कितने अनैतिक कार्य भी करता था साथ में लोगों को दुगुना ब्याज पर कर्ज देकर उनसे उनकी जमीन और घर भी छीन लिया करता था ।
ऐसे में उनके यहां से रुचिका ने ना चाहते हुए भी कर्जा लिया और अपने पति का इलाज करवाया, इस उम्मीद में की उसके पति पूरी तरह ठीक हो जाएंगे और फिर धीरे-धीरे सब कुछ ठीक हो जाएगा लेकिन कोई फायदा ना हुआ काफी इलाज करवाने पर भी अभिमन्यु की हालत बिगड़ती ही चली गई और एक दिन वह रुचिका और अपनी बेटी वेदिका को छोड़कर इस दुनिया से हमेशा हमेशा के लिए चले गए ।
तब अपने पति की मौत के बाद रुचिका तो टूट गई थी लेकिन वेदिका ने अपनी मां को संभाला उसे हिम्मत दी, अपने पापा के जाने की तकलीफ वेदिका को भी बहुत थी लेकिन वह जानती थी कि इस समय अपनी मां को संभालना उसके लिए ज्यादा जरूरी है ।
वही अपने पिता के जाने के बाद घर खर्च चलाने के लिए वेदिका ने भी कोई जॉब तलाशना शुरू कर दिया क्योंकि अब उसकी मां रुचिका भी बीमार रहने लगी थी उसकी तबीयत वैसे ही ज्यादा ठीक नहीं रहती थी जिससे वेदिका नहीं चाहती थी कि उसकी मां कहीं पर भी मेहनत मजदूरी करने के लिए जाए ।
आखिरकार वेदिका को पास के ही शहर में एक होटल में बैटर की नौकरी मिल गई थी जहां पर वह शाम को बस से जाया करती थी और सुबह आया करती थी सारी रात उसे होटल में बैटर की नौकरी करनी पड़ती थी ।
तब गांव के लोग वेदिका को इस तरह जॉब करते देखकर तरह-तरह की बातें बनाने लगे थे कानाफूसी करने लगे थे कि जवान बेटी घर से सारी सारी रात गायब रहती है, कोई कहता कि इस उम्र में रुचिका को अपनी बेटी को बाहर नहीं भेजना चाहिए लेकिन दोनों मां बेटी लोगों की बातों को नजर अंदाज करती क्योंकि उन्हें पता था कि अगर लोगों की बातों पर ध्यान दिया गया तो उनका जीवन गुजारना मुश्किल हो पाएगा ।
वैसे वेदिका को जो सैलरी मिलती थी उससे वह अपनी मां का इलाज और अपना खर्चा जैसे तैसे चला लेती थी लेकिन रघु मल्ला वह आए दिन अपना कर्ज मांगने के लिए आ जाता, आखिरकार उन्होंने इतना मजबूर कर दिया कि गांव में जो उनकी थोड़ी बहुत खेती की जमीन थी वह भी रघु मल्ला ने अपने नाम करवा ली थी अब रुचिका और वेदिका के पास रहने के लिए बस उनका घर बाकी था जिस पर भी रघु मल्ला की नजर थी क्योंकि अभी भी कर्ज बकाया था, ऐसे में ₹200000 के लिए रघु मल्ला के आदमी आए दिन आकर उन्हें धमका कर जाते थे कि अगर जल्दी ही ₹200000 नहीं दिए तो वे लोग जबरदस्ती उनसे वह घर खाली करवा देंगे जिसकी वजह से रुचिका और वेदिका बहुत ज्यादा परेशान थी उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि ₹200000 कहां से लेकर आए उनके पास ना जमीन जायदाद थी ना गहने थे, सब तो अभिमन्यु के इलाज में बिक गया था अब तो रहने के लिए मात्र यज्ञ घर था अगर यह भी उनसे छिन जाएगा तो वे दोनों मां बेटी कहां जाएगी यह सोचकर दोनों मां बेटी बहुत परेशान थी ।
अभी कुछ दिनों पहले रघु मल्ला ने साफ कह कर गया था कि अगर एक महीने के अंदर उनके रुपए उन्हें नहीं लौटाए गए तो एक महीने के बाद में वह किसी की एक न सुनेगा और उन्हें धक्के देकर इस घर से बाहर निकाल देगा जिसकी वजह से वेदिका और देविका बहुत परेशान हो गई लेकिन वेदिका ने अपनी मां को हिम्मत दी कि वह कुछ ही वक्त में कहीं ना कहीं से रूपए का इंतजाम कर लेगी लेकिन वेदिका खुद जानती थी कि आखिर इतने रुपए में कहां से लेकर आएगी यही सोच में वह डूबी रहती और बहुत ज्यादा परेशान थी ।