Sold to Devil Boss Ch. 2

Sold to Devil Boss - Chapter 2

Posted by Soumya Tripathi • Feb 02, 2026 06:55 AM

वहीं एक स्टाफ ने श्रेजल की ओर देखते हुए धीरे से कहा,

“मैम, आप तो बिना मेकअप के भी बहुत खूबसूरत लग रही हो। मुझे नहीं लगता कि आपको किसी मेकअप की ज़रूरत है।”

श्रेजल ने धीरे से अपनी आँखें उठाकर ऊपर देखा। जैसे ही उसकी नज़र शीशे पर पड़ी, आँखें और ज़्यादा भर आईं। उसी पल उसे अपनी माँ की कही हुई कुछ बातें याद आने लगीं।

एक बार की बात है, छत पर श्रेजल अपनी मॉम के साथ टहल रही थी। तभी उन्होंने देखा कि सामने से एक बारात जा रही है।

श्रेजल ने जिज्ञासा से पूछा, “मॉम, ये क्या चीज़ है? ये लोग इतना डांस करके इतने खुश क्यों हो रहे हैं? क्या ये लोग पार्टी कर रहे हैं?”

मॉम मुस्कुराईं और बोलीं, “ये लोग शादी करने जा रहे हैं। इसमें से एक दूल्हा होगा जो अपनी दुल्हन को लेने जा रहा है।”

श्रेजल ने मासूमियत से पूछा, “दूल्हा-दुल्हन क्या होता है माँ?”

मॉम ने प्यार से समझाया, “दूल्हा वो होता है जो अपनी दुल्हन को बहुत प्यार करता है।”

श्रेजल बोली, “अच्छा! तो सबकी शादियाँ होती हैं?”

मॉम हँसते हुए बोलीं, “हाँ बेटा, सबकी होती हैं। मेरी भी तो शादी हुई है ना, तुम्हारे पापा से।”

श्रेजल ने मासूम आँखों से पूछा, “तो मतलब मेरी भी शादी होगी?”

मॉम ने हल्का सा मुस्कुराते हुए कहा, “हाँ, ज़रूर होगी। क्यों नहीं होगी? तुम्हें भी तुम्हारा प्रिंस ज़रूर लेने आएगा।”

“वो बहुत सुंदर होगा ना?” श्रेजल ने शरारत भरी आवाज़ में पूछा।

माँ ने उसके गाल पर हाथ रखते हुए कहा, “बहुत सुंदर होगा... बिल्कुल मेरी प्यारी प्रिंसेस की तरह। और साथ ही बहुत स्ट्रॉन्ग भी होगा, जो तुम्हें पूरी दुनिया की नज़रों से बचाकर रखेगा।”

श्रेजल ने फिर पूछा, “और मैं? मैं क्या पहनूँगी शादी के दिन?”

मॉम ने मुस्कुराकर कहा, “ये बातें हम बाद में करेंगे, अभी तुम बहुत छोटी हो। पहले कुछ बन जाओ, फिर शादी की बातें करेंगे।”

श्रेजल बोली, “ओके मम्मा! मैं अच्छे से पढ़ाई करूँगी और जल्दी से कुछ बनकर अच्छे और हैंडसम लड़के से शादी करूँगी।”

मॉम हँस पड़ीं, “हाँ, बिल्कुल।”

वो यादें जैसे ही दिमाग़ में आईं, श्रेजल की आँखों से आँसू गालों पर ढलके।

एक स्टाफ ने चिंतित होकर पूछा, “मैम, आप ठीक तो हैं? हम मेकअप शुरू करें?”

श्रेजल ने अपने गले से आवाज़ निकालते हुए कहा, “हाँ… हाँ करिए।”

उसने अपने आँसू पोंछे, थूक गटका और मन ही मन बुदबुदाई,

“क्या इस दिन के लिए मैं इतनी खुश थी? क्या यही था वो दिन जिसके लिए बचपन से सपने देखती आई? क्या यही दिन देना था भगवान को मुझे?”

मेकअप आर्टिस्ट ने कहा, “मैम, अगर आप इसी तरह रोती रहेंगी, तो हम मेकअप नहीं कर पाएँगे। आप प्लीज़ शांत हो जाइए। आखिर आप दुखी क्यों हैं?”

एक स्टाफ ने भी चिंता से पूछा।

श्रेजल ने उसकी ओर देखा और बोली, “मैं दुखी नहीं हूँ। बस... बुआ जी की याद आ गई।”

उसके चेहरे पर झूठ साफ़ झलक रहा था। आँखों में डर था। स्टाफ समझ गई कि श्रेजल कुछ छुपा रही है, मगर उसने और पूछताछ नहीं की।

वो बस मुस्कुराकर बोली, “आई होप सो, मैम। अब आप नहीं रोएँगी वरना मेकअप में दिक्कत आ जाएगी — और देर भी हो रही है।”

श्रेजल ने धीमे स्वर में कहा, “जी, मैं ध्यान रखूँगी।”

अब मेकअप शुरू हो गया। ससुराल की ओर से ढेर सारी ज्वेलरी आई थी।

उन्हें देखकर श्रेजल ने अपनी मुट्ठियाँ कस लीं। बचपन में माँ की ज्वेलरी पहनकर वो कितनी खुश होती थी, मगर आज... आज जब वही सब उसके लिए आया था, तो मन बिल्कुल नहीं कर रहा था।

वो गले का हार उसे किसी ज़ंजीर जैसा लग रहा था — जैसे ये शादी नहीं, एक कैद हो। आने वाले वक़्त में वो किसी और के नियंत्रण में होगी। ये सोच-सोच कर उसका दिल ज़ोरों से धड़कने लगा।

मेकअप पूरा हुआ। अब स्टाफ ने उसे ज्वेलरी पहनाना शुरू किया। माथे पर माँगटीका, प्यारी सी बिंदी, कानों में बड़े डायमंड-गोल्ड झुमके, और तीन भारी हार।

जैसे ही स्टाफ उसे हार पहनाने लगी, तभी बाहर से कोई अंदर आया।

वो लगभग 24 साल की लड़की थी, मॉडर्न ड्रेस में। सीधे ड्रेसिंग टेबल के पास आई और शीशे में देखकर बोली,

“आहा! क्या जच रही हो आज तुम!”

फिर उसने स्टाफ से कहा, “आप लोगों का काम खत्म हो गया ना? अब जाइए, बाक़ी मैं संभाल लूँगी।”

स्टाफ ने सिर हिलाया, “ओके मैम,” और बाहर चली गई।

वो कोई और नहीं बल्कि उसकी बुआ की बेटी सुहाना थी, जिससे हमेशा श्रेजल की तुलना की जाती थी।

हालाँकि श्रेजल को उससे कोई शिकायत नहीं थी, पर सुहाना उसकी खूबसूरती और टैलेंट से बेहद जलती थी।

सुहाना ने टेबल अपनी ओर घुमाई, सामने स्टूल पर बैठते हुए बोली,

“तो मैडम, आज तो बहुत खुश होंगी ना आप? दिल में लड्डू फूट रहे होंगे? वैसे भी तुम्हारे जैसे कैरेक्टर की लड़की को और चाहिए ही क्या — एक अमीर लड़का, बस!”

वो ठंडी हँसी हँसते हुए बोली,

“तुम्हें पता भी है वो तुमसे कितने बड़े हैं? पूरे आठ साल! और उनकी अय्याशियों के बारे में कुछ जानती हो? हाँ, शायद जानती हो... कल उनकी अय्याशी का शिकार जो बनी थी तुम!”

श्रेजल चौंक गई। उसने शीशे में से सुहाना की ओर देखा और टूटी हुई आवाज़ में बोली,

“तो मतलब... तुम सब जानती हो? अगर जानती हो, तो तुमने ये शादी कैसे होने दी? मना क्यों नहीं किया बुआ जी को? तुम तो मेरी बहन हो ना!”

सुहाना के चेहरे पर तुरंत एक तीखी मुस्कान फैल गई। आँखों में अजीब सा गुस्सा चमक उठा।

वो बोली, “बहन? मैं तुम्हें बहन नहीं, अपनी ज़िंदगी का श्राप मानती हूँ। जिस दिन तुम इस घर में आई हो, उस दिन से मेरी ज़िंदगी जहन्नुम बन गई है।

तुम्हारी मौजूदगी ने मुझे हमेशा नीचा दिखाया है। जबसे तुम मेरे साथ रह रही हो, लोग मुझे बस ताने देते हैं  देखो, श्रेजल कितनी अच्छी है, कितनी टैलेंटेड है... और मैं? मैं बस हर जगह बेकार ठहराई जाती हूँ।

तुम्हारे साथ मेरा कोई मुकाबला ही नहीं! तुम दुनिया की सबसे अच्छी लड़की, और मैं... सबसे घटिया।”

श्रेजल की आँखें नम थीं। उसने काँपती आवाज़ में कहा,

“पर मैंने ऐसा क्या कर दिया सुहाना दी? इतनी नफ़रत क्यों है मुझसे?”

उसकी आवाज़ में दर्द था, पर सुहाना को न उसके जज़्बातों की परवाह थी, न उसकी बातों की।

100%