My ruthless husband Ch. 2

My ruthless husband - Chapter 2

Posted by Author Dream Girl✍️. • Dec 24, 2025 11:19 PM

अद्विका ने मोनिका जी की तरफ गहरी, आहत निगाहों से देखा। उसकी मासूमियत में अचानक एक स्वाभिमानी चमक आ गई थी। वह अब एक कदम भी पीछे हटने के मूड में नहीं थी।

"मम्मा, जब मैं साफ़-साफ़ कह रही हूँ कि मुझे अभी इस शादी-विवाह के झंझट और चक्कर में नहीं पड़ना है, तो फिर आप हाथ धोकर मेरे पीछे क्यों पड़ी हैं? आप मुझे मेरी लाइफ़ मेरे हिसाब से जीने क्यों नहीं देतीं? आख़िर मेरी ग़लती क्या है?" अद्विका का स्वर में कहा, उसकी आवाज भले ही धीमी थी, लेकिन उसमें एक बेबस बेटी की चीख और अपनी आज़ादी को बचाने की तड़प साफ़ सुनाई दे रही थी।

मोनिका जी के माथे पर त्योरियां चढ़ गईं। उनके चेहरे का नकली दोस्ताना नक़ाब उतर गया और उसकी जगह एक सख्त, कड़वे भाव ने ले ली। उन्होंने अद्विका की तरफ देखा और हल्के गुस्से में फुंकारते हुए बोलीं, "अद्वि! तुम मेरी इकलौती बेटी हो और यह सब कुछ जो मैं कह रही हूँ, वह तुम्हारी ही भलाई के लिए कह रही हूँ। मैं कोई तुम्हारी दुश्मन नहीं हूँ, तुम्हारी माँ हूँ! और मत भूलो कि तुम्हारे बाप के इस दुनिया से जाने के बाद मैंने अकेले तुम्हें पाला है। सिर्फ पाला ही नहीं है, बल्कि इस बड़े से राठौर मेंशन को और यहाँ की झूठी शान-शौकत को संभालकर रखा है। इसलिए तुम्हें मेरी बात माननी ही पड़ेगी! तुम्हारे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं है।"

मोनिका जी की इस ब्लैकमेलिंग ने अद्विका के दिल को छलनी कर दिया, लेकिन उसने अपने आंसुओं को बहने नहीं दिया। उसने अपने हाथ कसकर भींचे और अपनी ठुड्डी उठाकर अपनी माँ की आँखों में देखा।

"पर मम्मा, मैं आपकी कोई गुलाम नहीं हूँ जो आप जैसा कहेंगी, मैं आँखें बंद करके वैसा ही करती जाऊंगी!" अद्विका ने अपने लहज़े में गुस्सा और स्वाभिमान घोलते हुए कहा, "आप मुझे जिस रास्ते पर चलने के लिए कह रही हैं, वह गलत है। किसी अमीर लड़के को सिर्फ पैसों के लिए पटाना, अपनी पढ़ाई छोड़कर किसी के आगे घुटने टेकना... यह सब मुझे कभी मंज़ूर नहीं होगा, कभी नहीं!"

मोनिका जी ने एक ठंडी, तंजभरी हंसी हंसी। उन्होंने अद्विका को ऊपर से नीचे तक देखा और अपनी उंगली नचाते हुए बोलीं, "गलत रास्ता? तुम इसे गलत रास्ता कहती हो अद्वि? जबकि आज के ज़माने की लड़कियों के लिए यह सबसे बेस्ट अपॉर्चुनिटी होती है कि कोई अमीर लड़का उन्हें प्रपोज़ करे, उन्हें स्पेशल फील कराए और वे एक आलीशान ज़िंदगी जिएं! और तुम? तुम बीस साल की होकर भी सिंगल बैठी हो। जानती हो इसका मतलब क्या है? लोग तो यही समझेंगे ना कि ज़रूर तुममें ही कोई कमी है, तभी तो तुम अभी तक सिंगल हो और ना ही तुम्हारे लिए शादी के कोई बड़े रिश्ते आ रहे हैं! इससे तो लोगों को सच में कंफर्म हो जाएगा कि कमी राठौर खानदान की बेटी में ही है।"

मोनिका जी के शब्द ज़हर में बुझे हुए तीरों की तरह थे, जो अद्विका के आत्मसम्मान पर सीधे वार कर रहे थे। अद्विका ने एक लंबी और गहरी सांस ली। उसने अपनी आँखों को बंद किया और खुद को संभाला। उसे समझ आ गया था कि अपनी माँ से तर्क करना दीवार से सर फोड़ने जैसा है।

"ओके ठीक है मम्मा..." अद्विका ने गहरी सांस छोड़कर शांत पर सख्त आवाज़ में कहा, "अगर आप यही चाहती हैं ना कि मैं शादी कर लूँ, तो फिर ठीक है... मैं शादी के लिए रेडी हूँ। लेकिन मेरी एक शर्त है। लड़का मेरी अपनी चॉइस का होगा! मैं उससे खुद मिलूंगी, उससे बात करूंगी और देखूंगी कि वह मेरे लायक है भी या नहीं। और अगर वह लड़का मुझे पसंद नहीं आया, तो मैं सीधे उसके मुंह पर ही उसे रिजेक्ट कर दूंगी!"

यह सुनते ही मोनिका जी के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं, लेकिन अगले ही पल उनके होठों पर एक ख़ौफ़नाक और तिरछी मुस्कान आ गई। उन्होंने अपने हाथ अद्विका के कंधों पर रखे और एक ज़हरीली मिठास के साथ बोलीं, "ऐसे कैसे तुम उस लड़के को रिजेक्ट कर दोगी बेबी? मैंने तुम्हारे लिए पहले ही एक बेहद शानदार और नामी लड़का देख रखा है। और यकीन मानो, जिस लड़के को तुम्हारी माँ ने चुना है ना, वह तुम्हारे लिए एकदम बेस्ट है! तुम उससे शादी करने के बाद बहुत खुश रहोगी... या यह कहूँ कि तुम्हारे पास ना कहने का कोई ऑप्शन ही नहीं होगा।"

"कौन है वह लड़का मम्मा?" अद्विका के माथे पर चिंता की सलवटें पड़ गईं। उसकी माँ की आँखों में दिख रही उस अजीब सी चमक ने अद्विका के दिल में एक अनजाना डर पैदा कर दिया था।

मोनिका जी ने अद्विका के कान के पास झुककर बहुत ही धीमी लेकिन भारी आवाज़ में वह नाम लिया—"अक्षज... अक्षज रायज़ादा।"

कमरे में सन्नाटा छा गया। वह नाम सुनते ही अद्विका के पैर तले ज़मीन खिसक गई। उसके होंठ कांपने लगे और चेहरा ज़र्द पड़ गया।

"अ... अक्षज रायज़ादा?" अद्विका की आवाज़ हकलाने लगी, "मम्मा, क्या आप पागल हो गई हैं? अक्षज रायज़ादा... वह इंसान नहीं, एक हैवान है! पूरा मुंबई जानता है कि वह कितना बेरहम, सनकी और ख़ौफ़नाक बिज़नेस टाइकून है! वह एक बार बेरहम इंसान हैं और न जाने उसके कितने सारे लड़कियों के साथ अफेयर रह चुके हैं। आए दिन वह किसी न किसी लड़की के साथ नजर ही आता है। और आप मुझे उस शैतान के हवाले करना चाहती हैं?"

मोनिका जी ने अद्विका के गाल को ज़ोर से थपथपाया, "वह शैतान हो या भगवान, अद्विका... अक्षज रायज़ादा के पास पावर और संपत्ति अरबों में है। अगर तुम रायज़ादा खानदान के बड़े बेटे की बहू बनती हो, तो राठौर मेंशन का जो कर्ज़ा है और हमारी जो गिरती हुई साख है, वह एक पल में संभल जाएगी। और रही बात अक्षज की, तो उसकी शर्त ही यही थी कि उसे एक ऐसी बीवी चाहिए जो बेज़ुबान हो और उसके किसी काम में दखल न दे। कल शाम को शहर से बाहर रायज़ादा फार्महाउस पर एक ****ी है और तुम मेरे साथ वहां चल रही हो। यह मेरा आखिरी फैसला है।"

शहर के शोर-शराबे से दूर, घने जंगल के बीच बना रायज़ादा फार्महाउस किसी विशाल, काले किले जैसा दिखाई दे रहा था। फार्महाउस के सबसे ऊपरी फ्लोर पर एक आलीशान, अंधेरे से भरे स्टडी रूम में एक विशाल फ्रेंच विंडो के सामने एक लंबा, चौड़ा और रोबीला शख्स खड़ा था। हाथ में व्हिस्की का ग्लास लिए वह कांच के पार फैले सन्नाटे और बारिश की बूंदों को देख रहा था। उसके चेहरे पर कोई भाव नहीं थे एकदम सख्त, पत्थर जैसी रंगत और आँखों में एक ठंडी, कातिलाना और शातिर चमक।

वह था अक्षज रायज़ादा—रायज़ादा परिवार बड़ा बेटा जो काफी शार्प और काफी चालाक था और हर काम में सिर्फ अपना फायदा देखता था छह फीट दो इंच की हाइट कसरती ****, डार्क सूट में ढला हुआ उसका अट्रैक्टिव लुक किसी भी इंसान को एक नज़र में डराने के लिए काफी था। उसकी काली तीखी आँखें और चेहरे की सख्त जॉलाइन उसके निर्दयी और सनकी स्वाभाव की गवाही देती थीं। उसके लिए दुनिया में केवल तीन चीज़ें मायने रखती थीं खुद का अस्तित्व अटूट पावर और अपने रास्ते में आने वाले हर इंसान को कुचल देना।

पीछे से दरवाज़ा हल्का सा खटखटाया गया। उसका सबसे वफादार बॉडीगार्ड और राइट-हैंड 'विक्रम' अंदर आया।

विक्रम ने अदब से सिर झुकाया और डरते-डरते कहा, "सर... राठौर मेंशन से मोनिका राठौर का फोन आया था। उन्होंने कन्फर्म किया है कि कल की डील के मुताबिक वह अपनी बेटी अद्विका राठौर को लेकर फार्महाउस पर आ रही हैं।"

अक्षज ने अपनी व्हिस्की की एक चुस्की ली। उसके चेहरे पर कोई मुस्कान नहीं आई, सिर्फ आँखों की ठंडक और क्रूरता और बढ़ गई।

"क्या वह लड़की जानती है कि वह किस समझौते का हिस्सा बनने जा रही है?" अक्षज की भारी, गूंजती हुई और भयानक आवाज़ ने कमरे की खामोशी को चीर दिया।

"नहीं सर..." विक्रम ने कहा, "मोनिका जी ने उसे अंधेरे में रखा है। लड़की को लगता है कि यह सिर्फ एक आम शादी का रिश्ता है।"

°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°

100%