I love you - Chapter 3
शाम का समय था।
अथर्व अपने कमरे में खिड़की के पास बैठा था, उसके हाथ में खुली कॉपी थी, पर निगाहें कहीं और थीं।
मन में बस एक ही खयाल घूम रहा था —
“वेदांशी को सस्पेंड कर दिया…”
उसने आह भरी,
कॉपी बंद की, और कुर्सी से उठ गया।
खिड़की से बाहर झाँका तो वही पुराना ग्राउंड दिखा … जो अब हरियाली से भरा था।
और तभी —
अथर्व की नज़र किसी पर जाकर ठहर गई।
वो थी — वेदांशी शास्त्री।
वो धीरे-धीरे चलती हुई उस तालाब के पास आ रही थी,
जहाँ बरसात के बाद पानी फिर भर गया था।
उसने आज एक येलो कलर की फ्रॉक पहनी थी,
जो हवा के झोंकों के साथ हल्के-हल्के उड़ रही थी।
वो जाकर उस पुराने पत्थर पर बैठ गई,
जहाँ वो पहले कागज़ की नावें छोड़ा करती थी।
उसके बालों की कुछ लटें चेहरे पर गिर आईं,
पर उसने उन्हें हटाने की भी कोशिश नहीं की।
बस नीचे देखती रही —
उस पानी की ओर, जो सूरज की किरणों में सुनहरा लग रहा था।
अथर्व खिड़की के पास खड़ा,
उसे देखता रहा —
बिलकुल वैसे ही जैसे हर बार देखता था।
अथर्व के कदम अपने-आप खिड़की से हटकर दरवाज़े की तरफ़ बढ़े।
वो नहीं जानता था कि वहाँ जाकर वो क्या कहेगा…
पर वो जानता था —
उसे वहाँ होना चाहिए।
वो नीचे उतरा,
धीरे-धीरे तालाब की तरफ़ चला गया।
वो अब बस कुछ कदम दूर था —
और सामने, पत्थर पर बैठी वेदांशी।
वो बिल्कुल बेख़बर थी कि कोई उसे देख रहा है —
कि कोई उसके हर इमोशन को महसूस कर रहा है।
अथर्व धीरे-धीरे उसके पास पहुँचा।
पैरों की आहट सुन वेदांशी ने हल्का-सा सिर घुमाया — और जैसे ही उसने उसे देखा, चेहरा तमतमा उठा।
“तू यहाँ क्या कर रहा है?” — उसने तीखे लहज़े में कहा,
“ मेरा पीछा कर रहा है?”
अथर्व ठिठक गया,
“नहीं… बस ऐसे ही… टहलने आया था।”
वेदांशी ने आँखें सिकोड़ते हुए कहा,
“टहलने आया था? और सीधा यहीं आकर रुक गया? क्या तालाब के आस-पास ही ऑक्सीजन ज़्यादा मिलती है?”
अथर्व मुस्कुराया,
“शायद… या फिर शांति।”
वेदांशी ने झट से नज़रें फेर लीं,
“शांति? मेरे आसपास रहकर किसी को शांति नहीं मिलती, समझा? सबको टेंशन ही मिलती है!”
“मुझे नहीं।” — अथर्व ने धीरे से कहा।
वेदांशी ने भौंहें चढ़ाईं,
“क्या मतलब?”
अथर्व ने एक पल उसकी ओर देखा —
“मतलब… जब तुम पास होती हो न, तो हर शोर धीमा लगने लगता है।”
वेदांशी ने गुस्से में पत्थर पर हाथ मारा,
“ओए! तेरे पास कोई काम-धंधा नहीं है क्या? हर बार इतनी फिल्मी बातें क्यों करता है?”
अथर्व हल्के से हँसा,
“शायद इसलिए कि ज़िंदगी भी फिल्म जैसी लगती है जब तुम आस-पास होती हो।”
“बस!” — वेदांशी उठ खड़ी हुई,
“एक और डायलॉग मारा न तूने, तो मैं तुझे झील में फेंक दूँगी!”
अथर्व ने हाथ उठाकर कहा,
“ठीक है बाबा, नहीं बोलूँगा।”
वेदांशी ने झुंझलाकर अपनी फ्रॉक नीचे तक ठीक की —
हवा में उड़ती लहरें उसने हाथों से थाम लीं।
फिर झुककर पास से एक छोटा-सा पत्थर उठाया…
और छपाक!
उसे तालाब में फेंक दिया।
फिर दूसरा उठाया —
फिर तीसरा —
हर पत्थर के साथ जैसे उसका गुस्सा थोड़ा-थोड़ा बाहर निकल रहा था।
अथर्व बस उसे देखता रहा।
वो हवा में उड़ते वेदांशी के बालों को, सूरज की किरणों में चमकती उसकी आँखों को,
और हर बार पत्थर फेंकने के बाद चेहरे पर आती “अब चैन मिला” वाली झलक को…
वो बस चुपचाप देखता रहा।
वेदांशी ने चौथा पत्थर फेंका ही था कि अचानक उसकी नज़र अथर्व पर पड़ी।
वो ठिठक गई —
फिर झट से बोली,
“क्या है? ऐसे घूर क्यों रहा है?”
अथर्व जैसे हड़बड़ा गया,
“न-नहीं तो… मैं… मैं बस देख रहा था कि… पत्थर कितनी दूर गया।”
वेदांशी ने आँखें तरेरीं,
“झूठा! तू मेरे फेस को देख रहा था?”
अथर्व ने हिचकिचाते हुए सिर खुजाया,
“न-नहीं तो…”
वेदांशी ने आँखें और सिकोड़ लीं —
फिर अचानक वो तेज़ी से दो कदम बढ़ाकर सीधे अथर्व के सामने आ खड़ी हुई।
अथर्व एक पल को पीछे हटने ही वाला था कि
वो ठिठक गया —
क्योंकि अब वेदांशी का चेहरा बिलकुल उसके सामने था।
उसने ठोड़ी थोड़ा-सा ऊपर उठाई ताकि वो उसकी आँखों में देख सके —
क्योंकि अथर्व उससे काफ़ी लंबा था।
उन दोनों के बीच बस कुछ इंच का फ़ासला रह गया था।
वेदांशी ने भौंहें चढ़ाईं,
“एईई… ये क्या?” — उसने उंगली से इशारा करते हुए कहा,
“तेरा फेस तो पूरा लाल हो गया!”
अथर्व झेंप गया,
चेहरे पर हाथ फेरा और नज़रें चुरा लीं,
“क-कुछ नहीं… धूप लग रही है इसलिए शायद।”
वेदांशी हँस पड़ी,
“धूप? शाम के पाँच बजे धूप? वाह! क्या लॉजिक है तुम्हारा।”
अथर्व ने धीरे से कहा,
“तो फिर तुम ही बता दो, क्या वजह है?”
वेदांशी ने नकली सोचने का नाटक किया —
उंगली ठोड़ी पर रखकर बोली,
“हम्म… शायद डर गया होगा मुझसे?”
अथर्व बस मुस्कुरा दिया।
वेदांशी ने उसे ऊपर से नीचे तक देखा —
फिर थोड़ा और पास आकर बोली,
“सुन… एक बात पूछूँ?”
अथर्व ने हल्की मुस्कान के साथ कहा,
“हम्म, पूछो।”
वो उसके चेहरे को ध्यान से देखने लगी,
भौंहें चढ़ाकर बोली —
“तू ये बताना ज़रा… क्या लगाता है अपने फेस पर?”
अथर्व थोड़ा चौंका,
“क्या मतलब?”
वेदांशी ने गंभीरता से कहा,
“मतलब ये कि इतना साफ़, इतना चमकता हुआ फेस है तेरा और
देख मेरा फेस —
सुबह उठो तो डल, स्कूल से आओ तो टैन, और रात में तो बस पांडा आईज!”
अथर्व हँस पड़ा।
वेदांशी ने उसका हँसना सुना तो तुरंत मुँह बना लिया —
पैर ज़मीन पर पटके और बोली,
“अबे हँस क्यों रहा है तू?”
अथर्व ने हँसी रोकने की कोशिश की, पर फिर भी होंठों के कोनों में मुस्कान तैर ही गई।
“न-नहीं… कुछ नहीं…”
वेदांशी ने हाथ बाँध लिए सीने पर,
“कुछ नहीं मतलब? मैंने तेरी तारीफ की, और तू हँस रहा है मुझ पर?”
अथर्व ने धीरे से सिर हिलाया,
“अरे नहीं! तूमने तारीफ नहीं की, तूमने तो अपने फेस की शिकायत की थी।”
वेदांशी की आँखों की चमक एक पल में मंद पड़ गई।
“मेरा फेस भी तुम्हारे जैसा होता न…” — उसने धीमे से कहा,
“…तो मैं भी प्रीटी होती।”
वो ज़मीन की तरफ़ देखने लगी।
हवा में उसके बाल हल्के से उड़ रहे थे,
पर उसने उन्हें रोकने की कोशिश भी नहीं की।
उसकी उंगलियाँ फ्रॉक के किनारे से खेलती रहीं,
जैसे वो अपने अंदर की झिझक को छिपा रही हो।
अथर्व ने गहरी साँस ली और धीरे से बोला —
“किसने कहा कि तुम प्रीटी नहीं हो?”
वेदांशी ने चौंककर ऊपर देखा —
उसकी आँखों में थोड़ा-सा हैरान होना था, और थोड़ा-सा अविश्वास भी।
“मतलब?” — उसने धीमे से पूछा।
अथर्व ने अपना सिर झुकाया और अपने चेहरे को वेदांशी के चेहरे के स्तर तक लेकर आता।
“…प्रीटी तो वो होती है, जो किसी के मन में बस जाए।”
वेदांशी ने आंखे उठाई।
और कुछ पल तक उसे बस देखती रही।
हवा हल्के से उसके बालों को उड़ा रही थी,पर उसकी आँखें टिकी थीं सिर्फ़ अथर्व पर।
फिर अचानक —
वो ठहाका मारकर हँस पड़ी।
अथर्व चौंक गया।
“अरे… क्या हुआ?” — उसने घबराकर पूछा।
वेदांशी हँसते-हँसते दो कदम पीछे हटी,
“कुछ नहीं… बस… तू!” — उसने हँसी रोकते हुए कहा,
“तू इतना सीरियस होकर वो ‘मन में बस जाने’ वाला डायलॉग बोल रहा था…
जैसे कोई रोमांटिक हीरो!”
अथर्व ने पलकें झपकाईं,
“क्या? मैं तो बस सच कह रहा था।”
वेदांशी ने नकली भाव से सिर हिलाया,
“हाँ हाँ।”
फिर उसने नकल उतारी —
आवाज़ को थोड़ा भारी बनाकर बोली,
“‘प्रीटी वो होती है… जो किसी के मन में बस जाए…’
उफ़्फ़! भगवान, किसी ने सुना होता तो सोचता मूवी का सीन चल रहा है!”
अथर्व ने भौंहें उठाईं,
“अच्छा? तो मतलब तूम मुझ पर हँस रही हो?”
वेदांशी ने कंधे उचकाए,
“नहीं, तेरे डायलॉग पर।"
अथर्व कुछ पल तक चुप रहा —
बस उसकी हँसी को देखता रहा।
वो पहली बार इतने करीब से वेदांशी को देख रहा था —
बिना किसी झगड़े, बिना किसी तकरार के।
आज पहली बार वो उससे सच में बात कर रही थी।
अचानक, वेदांशी की हँसी एकदम थम गई।
चेहरे पर वही पुरानी तुनक झलक आई,
और उसने झट से कहा —
“बस अब बहुत हुआ, तू मुझसे बात क्यों कर रहा है?”
अथर्व ने चौककर देखा,
“क्या मतलब?”
वेदांशी ने आवाज़ ऊँची की,
“मतलब ये कि… तुझे कोई और काम नहीं है क्या?
हर बार सामने आ जाता है!”
अथर्व ने शांत लहज़े में कहा,
“वेदांशी, मैं बस—”
“बस क्या?” — उसने बीच में काटा,
“तू सोचता है कि तुझे बहुत समझ है? सबके दिल की बात जान लेता है?”
अथर्व ठिठक गया।
वेदांशी की आँखों में जो पहले शरारत थी,
अब वहाँ सिर्फ़ गुस्सा और झुंझलाहट बची थी।
वेदांशी ने दो कदम पीछे हटे अथर्व को घूरते हुए कहा —
“तो सुन… मैं कोई ओपन बुक नहीं हूँ, समझा?
हर किसी को मेरे अंदर झाँकने का हक़ नहीं है!”
अथर्व ने धीरे से कहा,
“मैं झाँकने नहीं आया था, बस…”
“बस क्या?” — वेदांशी फिर बोली,
“मुझे समझने आया था?"
अथर्व ने होंठ भींच लिए।
वो कुछ कहना चाहता था, पर शब्द गले में अटक गए।
वेदांशी ने मुँह फेर लिया,
आवाज़ अब काँपने लगी थी —
“सबको लगता है मैं बहुत बोलती हूँ, बहुत ऐटिट्यूड दिखाती हूँ…
पर किसी ने ये नहीं सोचा कि शायद मैं बस…”
वो रुक गई।
गहरी साँस ली।
“बस क्या?” — इस बार अथर्व ने पूछा।
वेदांशी ने आँखें बंद कीं,
फिर धीरे से बोली,
“…बस थक गई हूँ।”
अथर्व ने पहली बार उसके चेहरे पर वो नमी देखी —
जो हँसी के नीचे छिपी रहती थी।
उसने धीमे से कहा,
“थक गई किससे?”
वेदांशी ने ठंडी हँसी हँसी,
“सबसे। स्कूल वालों से, क्लास वालों से…
यहाँ तक कि खुद से भी।”
अथर्व कुछ कहना चाहता था,
कुछ ऐसा जो उसे सुकून दे सके,
पर उससे पहले ही —
वेदांशी ने झटके से रुमाल निकाला,
आँखें पोंछीं,
और बोली,
“तू बस मुझे अकेला छोड़ दे, प्लीज़।”
अथर्व ने धीमे से सिर हिलाया,
“ठीक है…”
वेदांशी ने बिना उसकी ओर देखे कहा,
“और हाँ… अगली बार हीरो बनने की ज़रूरत नहीं है, ठीक है?
किसी को जरूरत नहीं तेरी बड़ी-बड़ी बातों की।”
उसका लहज़ा फिर से तेज़ हो गया था।
अथर्व बस उसे देखता रहा —
तब तक जब तक कि वो तेज़ी से पलटकर वहाँ से चली नहीं गई।
अब वहाँ बस अथर्व था।
उसने गहरी साँस ली,
अपने बालों पर हाथ फेरा और बुदबुदाया,
“ये टॉपिक तो कहीं से कहीं चला गया…”
वो ठंडी हँसी हँसा —
“मैं तो बस बात करने आया था…
और अब देखो.....”
उसने ज़मीन पर पड़ा एक छोटा कंकड़ उठाया,
फेंक दिया पानी में —
छपाक!
छपाक की आवाज़ के साथ ही पानी में गोल-गोल लहरें उठीं —
बिलकुल वैसी ही, जैसी अभी-अभी वेदांशी ने उसके दिल में छोड़ी थीं।
कंटिन्यू.....