Mad For Each Other - Chapter 3
स्रोत का सबाल सुन जबाब देते हुए डॉक्टर बोले "मि. राणा के सर पर उतनी गहरी चोट नहीं आइ जिस वजह से इनकी याददाश्त चली जाये बस हल्की सी चोट लगी है मगर ऐसे..."
उनकी आधी बात सुन कुछ सोच उन्हें टोकते हुए स्रोत अपनी बात कहने लगा "आपको जो कहना था आप कह चुके मेने सुना पर अब मैं इसे बापस ले जाने चाहता हु" ,शांत लिहाजे में हिदायत देते हुए जिस तरह स्रोत ने कहा इसका मतलब वो उसकी बात टोक या मना कर सकते यानी उन्हें मानना ही परेगा, उन्होंने कहा "ठीक है आप इन्हें ले जा सकते है " और स्रोत के आगे कुछ और कहने की उन्होंने कोशिश नहीं की ना ही कुछ कह पाये बस चल दिये,,
स्रोत प्रलय के पास जाकर बैठ उसे देखने लगा तभी पकेट में रखा प्रलय का फोन वाइब्रेट करने लगा फोन निकाल देखा तो किसी लड़की का नाम फ्लैश होता पाया उस नाम को देखते ही स्रोत की मुठ्ठिया भींच गई उसके चहरे पर रोष कि लकीरे उभरने लगी फोन अब भी बजे जारहा था उसने कॉल रिसीव नही किया बल्कि फोन जोड़ से पकट दिया और प्रलय को एक नजर देख बाहर आगया,,
___________________
किसी ने उसके सर पर वार किया कइ वार किये और कुछ ही पलों में वो जमीन पर गिर गया उसका सफेद शर्ट कुछ ही पलो में खुन के दाग से लाल होगया फिर से वही सब देख फिर से वैसे ही खुन प्रलय ने आखें खोल दिया और उठकर बैठ गया उसके चहरे पर घबराहट की लकीरें खीच़ गई, आखें बंद सांस लेते हुए वो खुद को शांत करने लगा, फिर खुद को सम्हाल उसने आसपास देखा तो खुद को किसी अंजान जगह मे पाया,,
उसे समझ नहीं आरहा है ये किस का कमरा है कौन सी जगह है आसपास देखते हुए उसकी नजर शीशे पर रूक गई वो उठकर शीशे के पास जाने लगा, शीशे के पास जाने लगा शीशे के सामने अपने चहरे को गौर से देखने लगा इस चहरे को देख उसका चहरा भावहीन होगया उसके लिए हर एक चीज अंजान है ये जगह ये कमरा , स्रोत, उसका नाम उसका ये चहरा , वो अवदान है मगर उसे अपना चहरा अपना नही अंजान लग रहा है क्यों? उसे कुछ समझ नहीं आरहा इस वक्त वो है कौन?,,
खुद को देखते हुए उसने हाथ बढ़ाये अपने चहरे को छुया ये कोई ख्याब नहीं हकिकत है ये नाम उसका हकिकत है ,ये चहरा हकिकत है ,मगर इस बात को वो समझना नही चाह रहा नाही मानने को तय्यार है, उसके आखों में क्रोध की लकीरे एकबार फिर उभरने लगी उसने एक ही झटके में शीशा तोड़ दिया बस इतने में ही वो शांत नहीं हुआ उसके सामने जो भी था वो सब कुछ तब तक तोड़ता रहा जबतक कमरे का हर एक सामान बिखर नागया, वो थक चुका था मगर उसका दिमाग ना थका ना उसका गुस्सा शांत हुआ, खुबसूरती से सजाया कमरा अस्तव्यस्त होगया, टुटे काच से उसके हाथ पे चोट लग चुके थे, उसके हाथ के जख्म खुन रिस रहा था,,
कुछ पलके लिए वो खामोश हुआ फिर अचानक उसकी नजर दूसरी तरफ रखे वाइलिन पर चली गई वो उस तरफ बढ़ गया, उस वाइलिन को उठाया तोड़ने के लिए मगर ऐसा करने से पहले ही किसी ने उसे रोक दिया,,
प्रलय ने वाइलिन उठाया तोड़ने के लिए मगर ऐसा करता उसके पहले ही उसे रोकते ही दूसरी तरफ घुमाये उसके गाल पर थप्पड़ मारा , प्रलय को एक पल को कुछ समझ नही आया स्रोत ने अचानक उसे थप्पड़ क्यों मारा?
स्रोत की आखें आग उगल रही थी चुप्पी तोड़ वो तेज आवाज में चीख़ते हुए उसका कॉलर पकड़ बोला "हुआ क्या है तुझे प्रलय सिंह राणा ? जानता भी है तु क्या करने जारहा था?" उसके सबाल के जबाब में कुछ कहने के बजाय वो अपनी बात कहने लगा "नहीं जानता मैं कुछ भी नही हु मैं प्रलय नहीं जानता मैं, मैं कौन हु! नहीं समझ आरहा कुछ भी " स्रोत का हाथ झटकते हुए वो भी तेज आवाज में ये सब बोला उसके मुंह से वापस से एक जैसी बात सुन स्रोत ने एक बार फिर उसके कॉलर को पकड़ आगे कहा ,
स्रोत -मुझे समझ नहीं आरहा तु क्या कह रहा है या ऐसा क्यों कर रहा है मगर अभी जो हरकत तुने की वो अगर गलती सी भी दोहराया तो मैं भुल जाऊंगा के हमारा कोई रिश्ता है या तु मेरा दोस्त है,
अपनी बात खत्म करते हुए स्रोत ने उसे छोड़ दिया और एक नजर देख नीचे परे वाइलिन और एक फोटो को उठाया उस फोटो के फ्रेम का काच टुट चुका था, इन दो चीजो को लेकर प्रलय को वैसे ही छोड़ वो बाहर चला गया ,,
बाहर आते ही उसने देखा एक लड़की दरवाजे के पास खड़ी जमीन को घुर रही है स्रोत की आहट सुन उसने नजरें उठाये जरा सा देखा स्रोत कुछ बोले बगैर ही उसे देख चला गया, वो कुछ पल वही रुकी उसके बाद वो अंदर चली गई कमरे का हाल देखते हुए उसने प्रलय को देखा जो शांत बैठा है वो उसकी ओर जाने लिये कदम बढ़ाने बाली थी पर उसके कदम बढ़े नहीं फर्श की ओर देखा काच क टुकड़े विछे है जो कमरे के आधे हिस्से में बिखरे हुए हैं वो काच प्रलय को चुभ सकता है ये सोच वो काच समेटने लगी,
काच समेटते हुए फर्श पर खुन के निशान जैसे ही उसने देखा उसकी नजर एकाएक प्रलय की ओर चली गई उसने उसके हाथ पर लगे चोट को देख लिया वो जल्दी से उठकर दवा लाने के लिए जाने लगी पर वो जाती तभी उसके पैर में काच चुभ गया वो अचानक बैठ गई और पैर से काच निकालने लगी दर्द से ना चाहते हुए भी उसकी आखें बंद होगई, धीरे से उसने काच निकाल तो लिया मगर उसी काच से उसके हथेली पर घाव लग गया दर्द हो रही है पर उसने एक शब्द नहीं निकाला खुन निकलने लगा हाथ से पर इस वक्त उसे अपनी नहीं सिर्फ प्रलय का जख्म दिख रहा है वो जल्दी से उठ गई,,
क्रमश...
(रेटिंग और कमेंट प्लीज प्लीज)