तेरे इश्क में बेकाबू Ch. 2

तेरे इश्क में बेकाबू - Chapter 2

Posted by Author Dream Girl✍️. • Sep 27, 2025 10:34 PM

अंशिका का पैर स्लिप हो गया। जिस वजह से वह डर की वजह से चीख पड़ी। इससे पहले कि वह बालकनी की दीवार पर से नीचे गिरती। तभी विधान ने उसके एक हाथ को पकड़ लिया। और दूसरे हाथ को सौरभ ने पकड़ा था। दोनों ने उसे ऊपर खींच लिया।

"अंशिका इस वक्त बहुत ज्यादा डर गई थी। इसलिए उसकी आंखों में आंसू भरे हुए थे। वह जल्दी से सौरभ के गले लग गई। तो सौरभ ने उसके सर को सहलाते हुए कहा" कुछ नहीं हुआ सब ठीक है।

"अंशिका रो रही थी फिर वह सौरभ से अलग हुई। सौरभ ने उसके आंसू को पूछते हुए कहा" हो गया तेरा ड्रामा या और हम सबको और परेशान करना है। हमेशा एडवेंचर लेते रहती है।

"अंशिका ने मासूमियत से कहा" भाई मुझे कॉलेज ट्रिप पर जाना है। आप प्लीज इस बारे में पापा से बात कर लो। अगर आपने बात नहीं कि तो मैं सच में यहां से कूद कर अपनी जान दे दूंगी। आप लोग मुझे कभी बाहर नहीं जाने देते पर इस बार तो जाने दो। मैं अकेली कहां हूं मेरी और भी फ्रेंड तो मेरे साथ जा रही है ना।

"तो विधान ने कहा" अच्छा ठीक है अंशु तू रो मत मैं डैड से बात करूंगा। और उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करूंगा। लेकिन अगर उन्होंने मना किया। तो फिर इसमें हमारी कोई गलती नहीं होगी। और तू हमें ब्लैकमेल नहीं कर सकती।

"अंशिका ने जिद करते हुए कहा" भाई प्लीज मुझे जाने दो ना।

"तो सौरभ ने अंशिका की तरफ देखकर थोड़ी गुस्से में कहा" अंशु जिद मत करो।

"तो अंशिका ने थोड़े गुस्से में कहा" ऐसे तो आप सब कहते हो। कि आप सब मुझसे बहुत प्यार करते हो। लेकिन आप लोग मेरी इतनी छोटी सी विश पूरी नहीं कर सकते। इतना बोलकर अंशिका वहां से वॉशरूम में चली गई।

"सौरभ विधान सोफे पर बैठ गए वेदिका ने परेशान होते हुए कहा" आप पापा जी से बात क्यों नहीं करते है। अंशिका कभी इस घर से बाहर नहीं गई है। पर इस बार जिद कर रही है। तो प्लीज आप पापा जी से बात करके देखिए शायद वह मान जाए।

"सौरव ने वेदिका की तरफ देखकर कहा" नहीं भी दिखा मुझे नहीं लगता डेड मानेंगे क्योंकि हमारे बहुत से दुश्मन है। जो एक मौके की तलाश में बैठे हैं। और अंशिका वह हम सबकी जान है हम उसे बाहर जाने नहीं दे सकते।

"तो विधान ने मुस्कुराते हुए कहा" भाई अगर ऐसी बात है। तो अंशु के साथ मैं चला जाता हूं। थोड़े दिन में भी घूम फिर कर आ जाऊंगा। और वैसे भी काम के चक्कर में मैं भी बाहर नहीं जा पा रहा हूं।

"सौरभ ने विधान की तरफ देखकर गुस्से में कहा" कोई जरूरत नहीं है। चुपचाप से घर में ही बैठे रहो काम पर ध्यान दो। पहले से ही हमारा बिज़नेस और घाटे में जा रहा है। और तुम यह सब छोड़कर बाहर घूमने जाना चाहते हो। अगर डैड को यह सब पता चला तो तेरी खैर नहीं।

"तभी अंशिका वॉशरूम से बाहर आई उसने देखा कि सभी उसके रूम में ही बैठे हुए थे। वह जाकर वेदिका के पास बैठ गई और उसने गुस्से में कहा" अब आप सब यहा बैठकर क्या कर रहे हो। मैं सुसाइड नही करूंगी। इसलिए प्लीज आप सब यहा से जाओ।

"विधान ने हंसते हुए कहा" तेरा कोई भरोसा थोड़ी है। तू पागल लड़की है। कभी भी कुछ भी कर सकती है। इसलिए हम तुझे छोड़कर कहीं नहीं जाने वाले।

"अंशिका ने विधान की तरफ देखकर मुंह फूलाते हुए कहा" विधान भाई मैं आपको पागल कहां से नजर आती हूं। अब आप सब मुझे घर से बाहर नहीं जाने दोगे तो मैं ऐसा ही करूंगी।

"सौरभ ने अंशिका की तरफ देखकर कहा" अंशु बिल्कुल गलत बात है आज तो तुमने ऐसी गलती कर ली है। पर दोबारा ऐसा कुछ मत करना। समझ गई। ना और तुम कहीं नहीं जाओगे। और ना मैं डेड से इस बारे में बात करूंगा। सो जाओ। फिर सौरभ सोफे से उठकर रूम से बाहर चला गया।

"अंशिका बुलाए बैठी थी उसे इस तरह देखकर विधान ने कहा" अंशु अब मैं तेरे लिए कुछ नहीं कर सकता। तू तो जानती है। ना इस घर में डैड और भाई के मर्जी के बिना इस घर में एक पत्ता भी नहीं हिलता है। सो प्लीज अपने इस भाई को माफ कर देना।

"अंशिका ने विधान की तरफ देखकर गुस्से में कहा" भाई मैं क्या कहती हूं। आप सब मेरे लिए एक बड़ा सा पिंजरा लेकर आओ। जिसमें मैं आराम से पंछी की तरह कैद होकर रह सकूं।

"विधान ने जोर से हंसते हुए कहा" हां यह भी सही आईडिया दिया है। तूने मैं इस बारे में भाई से बात करता हूं।

" वेदिका ने विधान की तरफ देखकर गुस्से में कहा" विधान एक तो पहले से ही अंशु परेशान है। और ऊपर से तुम और उसे परेशान कर रहे हो।

"विधान ने अपना कान पड़कर अंशिका से सॉरी कहते हुए कहा" सॉरी अंशु माफ कर दे अपने इस पागल भाई को।

"अंशिका ने कुछ नहीं कहा" वह अपनी जगह से उठी और बैठकर साइड में आकर लेट गई। उसे लेटते देख कर विधान और वेदिका रूम से बाहर चले गए।

अगली सुबह...

एक बड़े से होटल के एक प्राइवेट रूम में एक लड़का उल्टा बैठ पर लेटा हुआ था। इस वक्त उसने अपनी बॉडी पर सिर्फ टॉवल पहना था उसके बांहे पर पट्टी बंधी हुई थी।

"तभी उसे रूम में तीन लड़के एक साथ इंटर हुए और दो लड़का उस सोए हुए लड़के के ऊपर आकर लेट गया। और उसके कानों में धीरे से कहा.. good morning baby..

"सोए हुए लड़के ने उन दोनों को अपने ऊपर से हटाया। और उसे एक लात मारकर बेड से नीचे गिरा दिया। वह लड़का अपनी कमर पर हाथ रखते हुए उसे लड़के की तरह घूरते हुए कहा" वह क्या कर रहा है। अगर अभी मेरा कमर टूट जाता तो।

"वो लड़का उठकर बेड पर बैठ गया। और उसने उसे लड़के को घूरते हुए कहा" सागर तू लड़की नहीं है। और कितनी बार कहां है। तुझे कि मुझे यह बेबी मत बोलाकर और मुझसे चिपका मत कर फिर उसने दूसरे लड़के की तरफ देखकर कहा" और तू अब बच्चा नहीं रहा है। इसलिए ऐसी हरकतें करना बंद कर नहीं। तो किसी दिन मेरे हाथों से पिटेगा।

"सागर ने मुंह बनाते हुए कहा" देख ले आकाश अब तेरा भाई तेरा ही नहीं हो रहा है। तो हमारा क्या होगा।

"आकाश ने गुस्से में कहा" सही कह रहे हो सागर भाई आप अध्यांश भाई तो सिर्फ दूसरों को डराना धमकाना ही जानते हैं। और इन्हें आता क्या है।

" अध्यांश ने दोनों को किलर लुक दिया। और फिर बेड से उठकर खड़ा हो गया। और उसने अपने बालों में हाथ फसाते हुए कहा" तुम दोनों की तरह चीप हरकतें नहीं करता हूं। मैं और ना ही मुझे यह सब पसंद है। अगर मुझसे इतना ही चिपकने का शौक है। तो अपने लिए कोई लड़की ढूंढ लो दिन रात उसे ही चिपकते रहना।

अध्यांश शेखावत इस कहानी का हीरो" उम्र 27 साल" 6 फीट 1 इंच लंबी हाइट" गोरा रंग" काली गहरी आंखें"जिम में बनाई हुई मस्कुलर चेस्ट बॉडी"चेहरे पर हल्की सी बियर्ड"थोड़े बड़े बाल जो उसके फोरहेड पर आते थे दिखने में काफी अट्रैक्टिव जो किसी भी लड़की के ड्रीम बॉय जैसा"दिखने में बहुत ही हैंडसम लेकिन लड़कियां इनको दुर से ही देखती हैं। क्योंकि पास जाने की किसी की हिम्मत नहीं होती। क्योंकि इनका गुस्सा बहुत ही खतरनाक है।

आकाश अध्यांश का छोटा भाई है। जो अभी लगभग 25 साल का है दिखने में हैंडसम है। और सागर और ध्रुव दोनों अध्यांश के बेस्ट फ्रेंड है। और हम उम्र भी लेकिन सागर थोड़ा मजाकिया है।

अध्यांश के मॉम डैड की डेथ उसके बचपन में हो गई थी। जब वह 8 साल का था। फैमिली में उसके दादू और उसकी बुआ है। जो लंदन में रहते हैं।

°°°°°°°°°°°°°°°°°°

कहानी कैसी लगी यह मुझे जरूर बताइएगा क्योंकि मुझे इससे मोटिवेशन मिलेगी

100%