Reborn in betrayal Ch. 1

Reborn in betrayal - Chapter 1

Posted by Smııɭey 🩵🌷 • Sep 10, 2025 01:25 PM

एक लङकी जो बदहवास हालत में भागे जा रही थी। उसके पीछे कुछ डॉक्टर का ग्रुप पङा हुआ था। उसके कपङों से लग रहा था वो कोई दिमागी तौर पर बीमार लङकी है। उसकी दूध सी गोरी स्किन पर मारने पीटने के निशान थे। ये हैं हमारी हिरोइन रिशिता तनेजा

उसके शरीर के कपङे फटे हुए थे। ऐसा लग रहा था उसने बहुत दिनों से नहाया ना हो। उसकी आंखों में एक डर दर्द और खालीपन था। वो भागते भागते एख सुनसान इलाके में पहुंच गयी।

तभी उसके सामने एक गाङी आकर रूकी उस गाङी से उसकी हल्की टक्कर हुई जिससे वो जमीन में गिर गयी, जिससे उसके मुंह से एक आह निकल गयी। क्योंकि उसके जख्म अभी भी ताजे थे। गिरने की वजह से उसके जख्मों से खून बहने लगा।

तभी उसने सामने देखा तो उसकी आंखों में नफ़रत उतर आई क्योंकि उसके सामने वहीं धोखेबाज घटिया प्रेमी जोड़ा खङा था। जिनकी वजह से आज उसकी हालत ऐसी थी। ये दोनों थे क्रिशा तनेजा रिशिता की बहन और एक था उसका प्यार विवान सहगल जो कभी उससे प्यार किया करता था।

तभी दोनों रिशिता के पास पहुंचे और क्रिशा बोली ओह रिशिता दी आपने अपनी क्या हालत बना दी है मुझे आपके लिए बहुत बुरा लग रहा है। तभी रिशिता गुस्से से बोली बंद करो बकवास अपनी ये सब तुम दोनों घटिया लोगों की ही वजह से हो रहा है।

तभी विवान बोला रिशिता मुझे माफ़ कर दो मगर इसमें मेरी क्या ग़लती मुझे क्रिशा से प्यार हो गया तो वो इतनी खुबसूरत और मासूम है कि उससे कोई भी प्यार करने लगे। मगर तुम खुद को देखो तुम्हें ना कपङे पहनने का ढंग है और ना तुम क्रिशा जितनी मासूम और सुंदर हो।

तभी रिशिता बोली तुम कितने घटिया हो मुझे शर्म आती है खुद पर कि मैंने तुम जैसे घटिया इंसान से प्यार किया तभी विवान बोला शर्म तो‌ मुझे आती थी तुम्हें अपनी गर्लफ्रेंड बताते हुए इतना बोलकर वो घिन से रिशिता को देखने लगा।

तभी क्रिशा बोली वैसे रिशिता दी आपको पता है आपकी उस घटिया मां को किसने मारा। ओहो आपको कैसे पता होगा आप तो यहां थी ही नहीं कोई बात नहीं आपको मैं बता देती हूं। इतना बोलकर वो रिशिता को देखने लगीं। जिसकी आंखों से आंसू बहने लगे।

तभी क्रिशा बोली मैंने और मेरी मॉम ने अच्छा किया ना क्योंकि वो बुढ़िया बहुत उछल रही थी मेरी बेटी आयेगी बोल रही थी। मगर जब हमने उसे बताया उसकी बेटी किसी के खून के इल्ज़ाम में जेल गयी है तो उन्हें सदमा लग गया मगर वो मरी नहीं। मगर जब हमने उन्हें बताया तुम पागल हो चुकी हो तो उनकी दैथ हो गयी।

तभी अचानक रिशिता ने क्रिशा का गला पकङ लिया जिससे क्रिशा की सांस घुटने लगी। तभी विवान ने देखा सामने आग जल रही है तो उसने रिशिता को आग में धक्का दे दिया। जिससे रिशिता की दर्दनाक चींख निकल गयी।

मगर विवान को इससे कोई फर्क नहीं पङा उसने क्रिशा को अपने गले लगा लिया क्योंकि क्रिशा ठीक से सांस नहीं ले पा रही थी। उन दोनों की पीठ रिशिता के तरफ थी। जिससे उन्होंने रिशिता को नहीं देखा।

तभी अचानक रिशिता ने उन दोनों को अपने साथ अंदर खींच लिया और दोनों का हाथ कस कर पकङ लिया। उसकी पकङ इतनी मजबूत थी कि दोनों आग से बाहर ही नहीं आ पाये। इसी के साथ तीनों की मौत हो गयी।

तभी एक लङकी की आंखें खुली जब उसने सामने देखा तो वो इस समय क्रिशा के कमरे में थी। और उसके हाथों में एक वॉश पकङा है जिसमें खून लगा था। मगर उसका सिर बहुत भारी हो रहा था। उसे कुछ भी समझ नहीं आ रहा था आखिर उसके साथ क्या हो रहा है। तभी उसने देखा उसके सामने एक लङके की लाश पङी हुई है। जब उसने ध्यान से देखा तो ये लङका एक बिजनेस मैन था जिसकी कंपनी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में तीसरे नंबर पर आती थी। मगर उसने उसकी सांसें चैक की जो अभी भी चल रही थी।

मगर ये शख्स एक अय्याश किस्म का आदमी था। कल रात क्रिशा का बर्थडे था। क्रिशा और मिस्टर करन मल्होत्रा क्रिशा के कमरे में आये क्योंकि क्रिशा अभी एक टॉप हिरोइन थी। मगर उसे और ज्यादा फेमस होना था। इसलिए क्रिशा ने करन को सेड्यूस किया और उसे लेकर अपने कमरे में आई।

मगर उसका करन के साथ कुछ भी करने का कोई इरादा नहीं था। मगर करन नहीं माना और वो उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। क्रिशा ने बचने के लिए कांच का एक फ्लावर पोर्ट उसके सर पर दे मारा जिससे उसके सिर से खून आने लगा।

मगर वो खून इतना नहीं था कि उसकी मौत हो जाये वो सख्श बेहोश हो गया। मगर क्रिशा को लगा वो मर चुका है इसलिए वो वहां से रोते हुए बाहर आई उसे वहां विवान मिल गया। जब विवान ने क्रिशा को रोते हुए देखा तो वो घबरा गया और बोला क्या हुआ तुम क्यों रो रही हो तो उसने बताया कि करन से उसके साथ बत्तमीजी की और उसने उससे बचने के लिए उसे मार दिया‌।

तो वो भी परेशान हो गया मगर तभी क्रिशा के दिमाग में कुछ आया और वो बोली क्यों ना हम रिशिता दी की मदद लें मगर वो तो मुझसे नफ़रत करती है। वो मेरी मदद नहीं करेंगी। तभी विवान बोला मेरे पास एक प्लान है। जिससे दोनों के चेहरे पर मुस्कान आ गयी।

तभी विवान रिशिता के पास गया और उसने उसको एक जूस दिया जिसमें उन्होंने एक नशा मिलाया हुआ था। थोङी देर में रिशिता को चक्कर आने लगे। तो विवान और क्रिशा ने उसे क्रिशा के कमरे में छोङ दिया। और वो वाश से क्रिशा के उंगलियों के निशान साफ कर उन्होंने रिशिता के हाथ में पकङा दिया।

और वहां से पार्टी में चले गये। इस चक्कर में उन्होंने ये भी चैक नहीं किया कि करन जिंदा भी है या मर गया।

तभी रिशिता ने उस वॉश में से और वहां से अपने वहां होने के सारे सबूत मिटा दिये और उसने उस सख्श के फिंगर से उसका फोन खोला और उसके असिस्टेंट को कुछ मैसेज कर वहां से निकल गयी।

मगर वो वहां से अपने कमरे में गयी वो शावर के नीचे खङी हो गयी। उसने शावर लिया। जैसे ही उसने सीसे में खुद को देखा वो हैरान रह गयी क्योंकि वो अभी बस 20 साल की थी जिसने अभी कुछ दिन पहले ही अपनी डिजाइनिंग की पढ़ाई कंप्लीट की थी। वो बोली मैं वापस आ गयी हूं क्रिशा और विवान अब देखो मैं तुम दोनों के साथ क्या करती हूं।फिर अच्छे से रैडी होकर बैठ गयी। उसने एक टी-शर्ट और जिंस पहन कर बालों का पोनीटेल बना दिया।

तभी उसके कमरे में दरवाजा नॉक करने की आवाज आई जब उसने दरवाजा खोला तो सामने खङे लोगों को देख कर उसने हैरान होने का नाटक किया और बोली क्या बात है।

आज के लिए इतना ही मिलते हैं अगले भाग में कहानी पसंद आई तो लाइक कमेंट और रिव्यू दें और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ❤️

100%