My demon Ch. 3

मेरे पापा नहीं है

Posted by unicorngirl ✔️ • Jul 22, 2025 12:59 PM

जिया अपनी स्कूटी चला रही थी। और ट्विंकल स्कूटी के आगे खड़ी थी। वह पूरे रास्ते अपनी राइड इंजॉय करते हुए जा रही थी। और जिया की स्कूटी के पीछे विश बैठी हुई थी। वह दोनों मुस्कुराते हुए ट्विंकल की उन बचकानी बातों को सुन रहे थे।

ट्विंकल का किंडरगार्डन आ जाता है। जिया ट्विंकल को स्कूटी से संभाल कर नीचे उतारती है और उसके बाद विश भी नीचे उतर जाती है। वह ट्विंकल का बैग और वॉटर बॉटल उसे देती है। और प्यार से उसके माथे को चूमती है। ट्विंकल मुस्कुराते हुए कहती है, “ मम्मा आप मुझे लेने आओगी ना ?”

विश का चेहरा थोड़ा उदास हो जाता है और वह कहती है, “ बेटा मम्मा को तो काम है। मम्मा नहीं आ पाएगी । लेकिन मासी आपको लेने आ जाएगी।”

ट्विंकल खुश हो जाती है और जिया को देखने लगती है। तो जिया ट्विंकल के बाल हल्के से सामने से बिगाड़ते हुए कहती है, “ डोंट वरी मेरी प्रिंसेस। मैं आपको लेने जरूर आऊंगी। और हम दोनों आपकी मम्मा की एब्सेंश में वीडियो गेम खेलेंगे।”

“ तुम दोनों मेरी गैर मौजूदगी मैं क्या करते हो? क्या नहीं करते हो? इससे मुझे कोई लेना देना नहीं है। मैं बस इतना चाहती हूं, कि जब मैं घर वापस आऊं तो ट्विंकल का होमवर्क पूरा हो जाना चाहिए । और अगर ऐसा नहीं हुआ, तो तुम दोनों को ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार दिखा दूंगी, बाहर गार्डन में खड़ा करके।”

विश के डांटने पर वह दोनों मुंह बनाकर एक दूसरे को देखने लगती है । और फिर एक साथ हंस देती है। विश को पता चल जाता है, इन दोनों का कुछ नहीं हो सकता है। यह दोनों मासी भांजी की जोड़ी विश की बात कभी नहीं मानती।

तभी अंदर से तीन बच्चे जो कि शायद ट्विंकल की उम्र के ही थे, वह ट्विंकल को हाथ हिलाकर आवाज देने लगते हैं । ट्विंकल उन्हें देख कर हाथ हिलाता है और कहती है, “ मम्मा मेरी फ्रेंड्स बुला रहे हैं । मैं जा रही हूं। मासी आप लेट मत करना और वीडियो गेम में हारने के लिए तैयार रहना।”

ऐसा कहते हुए ट्विंकल अपने किंडर गार्डन में भाग जाती है और उसे ऐसा जाता देख वह दोनों हंसने लगती है।

विश वापस से स्कूटी के पीछे बैठते हुए कहती है, “ कमाल है . अक्सर बच्चे इस उम्र में स्कूल जाने से रोते हैं। और एक मेरी बेटी है, जो खुद कहती है, कि मुझे स्कूल से घर मत लाया करो। क्योंकि वहां उसके फ्रेंड होते हैं।”

विश एक बड़े से होटल में क्लीनर का काम करती थी । पर उसे अपनी नौकरी से कोई भी परेशानी नहीं थी । वह खुश थी, कि उसके पास एक काम है। भले ही वह उस होटल के फर्श को साफ किया करती थी, पर उसके लिए यही मायने रखता था कि इस काम से उसे पैसे मिलते हैं। जिससे वह अपनी बेटी की अच्छी परवरिश कर सकती है। और उसके लिए कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं था।

इसीलिए जब उसे इतने बड़े होटल में एक क्लीनर की जॉब मिली, वह भी एक अच्छे से सैलरी पैकेज के साथ तो उसने तुरंत हां कह दी। क्योंकि उसके लिए यही मायने रखता था, कि उसके पास एक नौकरी है।

जिया विश को उसके होटल के सामने उतारती है और फिर अपने कॉलेज की तरफ चली जाती है। रोज की तरह विश अपने स्टाफ के पास आती है। वो अपनी यूनिफॉर्म पहनती है । और अटेंडेंस लगाकर वह पोछे की बाल्टी उठाती है। और 6th फ्लोर की तरफ चली जाती है। जहां आज उसे सफाई करनी थी ।

किंडर गार्डन में ट्विंकल अपने दोस्तों के साथ अपने क्लासरूम में थी। उसके टीचर ने आज उसे सुंदर से फूल को कलर करना सिखाया था। और वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे कलर भी कर रही थी। तभी वहां पर उनके क्लास की एक लड़की आती है। आज उसने यूनिफॉर्म नहीं पहनी हुई थी। बल्कि घर के कपड़ों में ही आई थी। और वह सारे बच्चों को चॉकलेट दे रही थी ।

सब बच्चों ने उससे चॉकलेट लिए। ट्विंकल ने भी एक चॉकलेट ली। उसके बाद टीचर्स ने उस लड़की को क्लास के सामने खड़ा करके सब बच्चों के साथ हैप्पी बर्थडे सॉन्ग गाने के लिए कहा । क्योंकि आज उस लड़की का जन्मदिन था।

थोड़ी देर बाद लंच हो जाता है और सारे बच्चे गार्डन एरिया में बैठकर लंच करने लगते हैं। ट्विंकल लंच में आलू के पराठे लेकर आई थी और उसके सारे फ्रेंड्स ने उसके साथ आलू के पराठे खाए थे। और उन सबको भी वह पराठे बहुत पसंद आए थे । ट्विंकल ने भी उनका लंच शेयर किया था । ट्विंकल के तीन दोस्त थे। विक्की, जूही और मन्नु।

इन तीनों के अलावा ट्विंकल उनकी सबसे अच्छी और बेस्ट फ्रेंड थी। वह चारों ही एक साथ क्लासरूम में बैठा करते थे। और उन चारों की ही दोस्ती सबसे अलग नजर आती थी। इतनी कम उम्र में भी इन चारों की दोस्ती को देख कर हर कोई खुश हो जाया करता था। क्योंकि यह चारों हमेशा एक दूसरे का सहारा बनते थे और एक दूसरे के साथ ही रहते थे।

वह लड़की गार्डन एरिया में अपनी फ्रेंड्स के साथ खेल रही थी। जो आज घर के कपड़ों में आई थी। और आज उसका बर्थडे था। उसे देख कर जूही कहती है, “ मनु यह फ्रॉक तुझे कुछ जानी पहचानी नहीं लग रही है?”

मनु ने हा में सर हिलाते हुए कहा, “ हां ऐसी ही फ्रॉक तो मेरे पास भी है । लेकिन उसका कलर दूसरा है। मैं भी तो पहन कर आई थी एनुअल डे पर। तुम लोगों ने देखा तो था।”

विक्की जल्दी से कहता है, “ अरे हां ऐसी फ्रॉक तो तेरे पास भी है । लेकिन इसकी पिंक कलर की है और तेरी शायद रेड कलर की है। तभी हम कहें इसने तेरे कपड़े क्यों पहन रखे हैं ?”

विक्की के एशा कहते ही वह लड़किया आपस में हंस पड़ती है । और उन्हें देख कर विक्की मुंह बनाते हुए कहता है, “ क्या यार ? मेरे ग्रुप में तो सिर्फ लड़कियां ही लड़कियां है। मैं तो बातें भी लड़कियों जैसी ही करने लगा हूं। तुम लोग किसी लड़के से क्यों नहीं दोस्ती करती हो?”

उसकी बात पर ट्विंकल उसके सर पर हल्का सा मारते हुए कहती है, “ तू एकलौता ही काफी है हमारा दोस्त। हम सब तुझे ही नहीं संभाल पा रही है, एक और कहां से संभालेंगे ?”

ट्विंकल की बात पर भी वह दोनों हंसने लगती है और ट्विंकल भी उनके साथ हंसते रहती है। उसके बाद विक्की अपना सर सहलाते हुए कहता है, “ अच्छा ठीक है। अरे मैं तो तुम लोगों को यह बताना ही भूल गया हूं । मेरे पापा छुट्टियों से वापस आ गए हैं और वह मेरे लिए बहुत सारे खिलौने लेकर आए हैं।

सुबह पापा बहुत थक गए थे । इसलिए मैंने उनसे नहीं पूछा। लेकिन कल मैं वह सारे खिलौने लेकर आऊंगा । और तुम्हें दिखाऊंगा। तुम्हें उनमें से जो पसंद आए तुम रख लेना।”

विक्की की बात पर वह तीनों लड़कियां मुस्कुरा उठती है । मनु भी कहती है, “ हां मेरे पापा भी जब बाहर जाते हैं, तो वह मेरे लिए कुछ ना कुछ जरूर लेकर आते हैं।”

जूही ने भी कहा, “ और नहीं तो क्या ? मेरे पापा भी वह फ्रॉक मेरे लिए लेकर आए थे और उन्होंने कहा है कि वह इस बार जब बाहर जाएंगे, तो इंपॉर्टेंट चॉकलेट लेकर आएंगे। मैं वह चॉकलेट तुम लोगों के लिए लेकर भी आऊंगी। हम सब मिलकर खाएंगे ।”

उन सब की बात सुन कर ट्विंकल का चेहरा उदास हो जाता है । जूही ने ट्विंकल से पूछा, “ट्विंकल तुम्हारे पापा तुम्हारे लिए कुछ नहीं लाते हैं क्या ?”

ट्विंकल मायूसी के साथ कहती है, “मेरे पापा नहीं है। लेकिन फिर भी मेरे लिए कपड़े तो आते हैं और मुझे चॉकलेट भी मिलते हैं। और मुझे खिलौने भी मिलते हैं। पर यह सारी चीज मुझे मेरे पापा नहीं ला कर देते हैं। बल्कि मुझे मेरी मम्मी ला कर देती है। जब मेरे पास मम्मी है, तो मुझे पापा की क्या जरूरत है..?”

उसकी बात सुन कर वह तीनों हैरानी से एक दूसरे को देखते हैं। विक्की कहता है, “ तुम्हारे पास पापा नहीं है ?”

ट्विंकल मायूसी के साथ ना में सर हिलाती है। तो विक्की कहता है, “ तुम्हारे पापा कहीं चले गए हैं क्या ? या वह मर गए हैं ?”

ट्विंकल अपने कंधे ऊंचकाती है और कहती है, “ पता नहीं । मम्मी ने कभी बताया नहीं। और ना ही मैंने कभी उनसे पापा के बारे में पूछा..।”

जूही ने जल्दी से कहा, “ तुमने कभी उनसे पापा के बारे में क्यों नहीं पूछा ?पापा तो होने चाहिए ना । हम सब के पास पापा हैं।”

ट्विंकल कुछ सोचती है और फिर जवाब देती है, “ पर मैं उनसे पापा के बारे में क्यों पूछूं ? मुझे तो कभी पापा की जरूरत ही महसूस नहीं हुई । यह सारी चीज तो मेरे लिए मेरी मम्मी भी कर देती है। तो फिर मुझे पापा की क्या जरूरत है ?”

ट्विंकल की बात पर वह सब हैरानी से एक दूसरे को देखते हैं । पर मनु कहती है, “ ठीक है। सिर्फ सामान के लिए नहीं और खिलौने और चॉकलेट के लिए भी नहीं। लेकिन पापा तो होने ही चाहिए ना । हम सबके पापा हैं। तुम्हारे भी पापा होंगे। बस तुम्हारी मम्मी तुम्हें बता नहीं रही होगी। तुम उनसे अपने पापा के बारे में पूछोगी, तो वह जरूर बताएंगे ।”

सब की बात सुनकर ट्विंकल सच में पड़ जाती है । आज तक उसने कभी अपने पापा के बारे में जानने की कोशिश नहीं की । और ना ही यह पता करने की कोशिश की , कि उसके पापा है भी या नहीं। लेकिन इन बच्चों की बातों ने ट्विंकल के मन में एक गहरा असर छोड़ दिया था।

100%