❤️𝙈𝙤𝙝𝙖𝙗𝙗𝙖𝙩𝙚𝙞𝙣❤️- Chapter 3
राजपूत विला
एकांश सिंह राजपूत दुनिया का no 1 बिज़नेस मैन और राजपूत इंडस्ट्रीज का सीईओ एकांश ने अपना बिजनेस सिर्फ इंडिया में ही ब्लकि विदेशों में भी फैलाया हुआ है एकांश के साथ के साथ काम करने का हर बिजनेस मैन का सपना होता है क्योंकि जिसने भी एकबार राजपूत इंडस्ट्रीज के साथ काम कर लिया तो तो उसकी कंपनी को ऊचाई पर पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता था एकांश दिखने में बेहद handsome है, गोरा रंग ,सुन्दर चेहरा उसपे सेट किए हुए दाढी मूछें, समुद्र सी गहरी नीली आंखे पर जिनमे देखने की हिम्मत किसी में भी नहीं है, मस्कुलर बॉडी और डार्क औरे का मालिक है एकांश .हाइट 6 फीट 3inch उम्र 28 साल !
एकांश काफी देर उस झूमकर निहारता है फिर वो उस झुमके को वापस बॉक्स में रखकर बॉक्स को अलमीरा में रख देता है फिर एकांश वॉशरूम चला जाता है ,
दस मिनट बाद अपने जीम के कपड़े पहनकर वापस आता है और जीम में अपना वर्कआउट करने चला जाता है जो उस फ्लोर पर था..ब्लकि ये पूरा फ्लोर एकांश का प्राइवेट फ्लोर था राजपूत मैंशन पूरे पाँच फ्लोर का है जिसमें से आखिरी यानी पांचवां फ्लोर एकांश का था इस फ्लोर पर एकांश के आलावा किसा का भी आना मना था सिवाय उसके प्राइवेट सर्वेंट के जो अपना काम करके वापस चले जाते थे उसके आलावा किसी का भी आना मना था....
करीब दो घंटे बाद
पसीने से भीगा हुआ एकांश कमरे में आता है सीधे वॉशरूम चला जाता है ,
____
आधे घंटे बाद
एकांश वासरूम से बाहर आया उसने इस वक़्त अपने कमर पर सिर्फ एक वाइट कलर की लपेट रखी थी उसकी मस्कुलर बॉडी पर ठहरी पानी की बूंदे उसे एकदम हाट बना रहीं थीं .......
एकांश सीधे चेंजिंग रूम में चला गया वहां से ब्लैक थ्री पीस सूट पहनकर आया और ड्रेसिंग टेबल के सामने मिरर के सामने अपने बाल सेट किए शूज पहने फिर अपना फोन पॉकेट में रख ड्रेसिंग टेबल पर रखी हुए अपनी घडी उठाई उसे पहनते हुए रूम से निकल गया
एकांश अपने expression less चेहरा के साथ लिफ्ट से बाहर निकला ,
तभी एक लड़की जिसकी उम्र करीब 18 साल होगी उसने ब्लैक टॉप और ब्लू jeans पहनी वो फुदकते हुए आयी और एकांश को hugs करते हुए अपनी प्यारी-सी आवाज में बोली. ____good morning भाई !..
एकांश ने उसके माथे को चुमते हुए थोड़ी सॉफ्ट आवाज में बोला __ good morning princess !..
जिससे सिया के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान आ गई ,
introduction
संध्या सिंह राजपूत(दादी )
राजवीर सिंह राजपूत( पापा )
मीरा सिंह राजपूत (माँ )
विधान सिंह राजपूत(भाई )
सिया सिंह राजपूत (बहन )
एकांश ने सिया को अपने सीने से लगाया हुआ था और धीरे धीरे से उसके सर को सहला रहा था ,
तभी एक लड़का आया उसने भी एकांश को hugs करते हुए गुड morning विश किया......
एकांश ने उसे खुद से दूर करते हुए कहा___
तुम दूर से भी morning विश कर सकते हो विधान ......
उसकी बात सुनकर विधान बोला __
पर भाई जब इस चुहिया ने.....
( जिसपर एकांश ने उसे घूरा तो )
उसने अपनी बात सुधारते हुए कहा__
मेरा मतलब है जब आलू ने आपको hugs करके मॉर्निंग विश किया ....तो आपने ने भी उसके माथे पर किस करके मॉर्निंग विश किया .....और मुझे तो अपने hugs करने भी नहीं दिया.......
(लास्ट लाइन वो बच्चों के जैसे बोलता है )
एकांश ने कहा ___क्योंकि तुम मेरी princess नहीं हो........
इतना कहकर उसने सिया हाथ पकड़ा उसे लेकर डाइनिंग एरिया की तरफ चला गया .......
वहीं जब विधान ने एकांश की बात सुनी तो वो खुद से बोला _____इसका मतलब मुझे भी उनकी प्रिंसेस बनाना होगा तभी भाई मुझे खुद को गले लगाने देंगे .......
इतना कह कर वो खुद को प्रिंसेस की तरह इमेजिन करने लगा मतलब उसने लड़कियों की तरह ड्रेसिंग की है तो एकांश उसे प्यार से अपने गले लगा रहा है उसके माथे पर किस कर रहा
पता नहीं क्या-क्या सोचता रहता है ये लड़का 🙄
विधान अपने ख़यालों में खोया हुआ था कि तभी उसके कानो में सिया की आवाज आई जो उससे कह रहीं थीं___
विधान भाई अगर आपका ख्यालों की दुनिया में खोना हो गया हो तो....... आके नाश्ता कर लीजिए वरना आलू के पराठे ठंडे हो जाएगे !
वही विधान ने आलू के पराठे सुने उसकी आँखों में चमक आ गयी आख़िर चमक आये भी क्यु नहीं आलू के पराठे उसके फेवरिट जो हैं हालाकि वो health conscious था अपनी डाइट का बहुत ध्यान रखता था , लेकिन आलू के पराठे बनते ही उसकी सारी डाइट कुछ देर के लिए अपने घर चली जाती है और विधान अपना डाइट फूड छोड़कर आलू के पराठे खाने में बिजी हो जाता है ,
फिलहाल उसे आलू के पराठे की खुशबू अपने अपने पास बुला रही थी इसलिए वो बिना ज्यादा टाइम वेस्ट किए जल्दी से डायनिंग टेबल पर आ कर चेयर पर बैठ गया......
उसने सिया की प्लेट में मौजूद आलू के पराठे को उठाया और उसे खाते हुए बोला ____
वाह क्या पराठे बनाये हैं अपने mom , आपको तो शेफ होना चाहिए...... जी तो करता आपके हाथों को चूम लूँ ......
वो जैसे ही मीरा जी के हाथों को चूमने के लिए बढ़ता है तभी उसके पोसेसिव डैड राजवीर जी मीरा जी को अपनी तरफ खींचते हुए कहते है ___किस तुम अपनी बीवी को करना मेरी बीवी को नहीं!
उनकी बात सुनकर विधान बोला____ don't be jealous dad मम्मा हैं वो मेरी ...
उसकी बात सुनकर राजवीर जी बोले___ पहले मेरी बीवी है फिर तुम्हारी mom है,
उनकी बात सुनकर मीरा जी अपना सर न में हिलाया ,
वही विधान बुदबुदाते हुए बोला ___मेरे डैड दुनिया के पहले ऐसे डैड है जो अपने ही बच्चों से जलते है और उन्हें उनकी mom से दूर करते रहते है ,
वहीं विधान ने जैसे ही सिया के प्लेट से पराठे उठाए और उसे बिना वक्त गवाए खाए तो सिया का मुंह फूल गया ,क्योंकि आलू के पराठे सिर्फ विधान के नहीं उसके भी फेवरेट थे , उसकी प्लेट पराठा अभी विधान के हाथ में था जिसे वो खा रहा था ,
to be connect ✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️