रियाज मलिक सैयद
घना जंगल जिसके बीचो-बीच एक आदमी अपने घुटनों पर बैठा हुआ रहम की भीख मांग रहा था और उसके सामने खुद मौत का सौदागर खड़ा था।
आदमी कहता है “मुझे माफ कर दो मालिक, मुझे माफ कर दो । आज के बाद ऐसा गलती कभी नहीं करूंगा। मुझ से गलती हो गई मैं पैसों की लालच में आ गया था!”
तभी मलिक का एक आदमी उसके पास कुर्सी लेकर आता है। मलिक उस पर बैठ जाता है और अपने पैर पर दूसरा पैर चढ़ाते हुए उस आदमी को गुस्से भरी नजरों से घुर कर देखता है और कहता है “ये बात मुझे धोखा देने से पहले सोचना चाहिए था ना कि, अगर पकड़ा गया तो अंजाम क्या होगा?”
मलिक अपना एक हाथ उठाकर दो उंगलियों को हवा में लहराते हुए अपने आदमी को इशारा करता है, तो उसके आदमी जल्दी से एक केरोसिन की बोतल लेकर हाजिर हो जाता है।
उस आदमी के हाथ में मिट्टी का तेल देखकर उस आदमी की रूह कांप गई थी।
वो आदमी रोते और गिरगिराते हुए कहता है “नहीं मालिक नहीं, ऐसा मत करना, मेरी छोटे-छोटे बच्चे हैं, मेरी बीवी बच्चे, बेसाहारा हो जाएंगे मालिक मुझ पर रहम करो?”
लेकिन मलिक अपने हाथ में लिए हुए लाइटर को कभी जलाता तो, कभी बंद करते हुए उस शख्स को देखकर कहता है “ छोटे-छोटे बच्चे हैं.. तो तेरे मरने के बाद, तेरे वो छोटे-छोटे बच्चे सड़कों पर भीख मांगेंगे, वैसे भी हमारे देश में भिखारी की कमी थोड़ी ना है और जहां तक बात रही तेरी बीवी की तो तुझे दो बच्चे दे दिए ना उसने? उसे भी अपनी जिंदगी के मजे लेने दे हर रात? क्या फर्क पड़ता है, अगर वो मज़े तेरे साथ ले रही है या, किसी और के साथ?”
लेकिन वो आदमी गिड़गिड़ाते हुए कहता है “नहीं मालिक नहीं, ऐसा मत करिए। आप जो कहेंगे मैं वो करूंगा! मैं सारी जिंदगी आपका कुत्ता बन कर रहूंगा। सारी जिंदगी आपकी गुलामी करूंगा.....!”
मलिक ने अपने हाथ से इशारा किया तो उसके आदमियों ने उस रोते हुए आदमी को पकड़ लिया और अगले ही पल उस पर मिट्टी का तेल छिड़क दिया।
मालिक अपनी जगह से खड़ा होता है और उस आदमी के पास आते हुए उसके बालों को मुट्ठी में भरता है और कहता है “ये सबक है उन लोगों के लिए जो मुझसे गद्दारी करने की सोचते भी है और उन्हें ऐसा लगता है कि, मुझसे गद्दारी करके अपने मालिक से... रियाज मलिक सैयद से बच जाएंगे!
बस जिन लोगों को ये गलतफहमी है, उन लोगों की गलतफहमी दूर करने जा रहा हूं मैं!”
ये कहते हुए रियाज ने अपने हाथों में पकड़े हुए लाइटर को जलाया और अगले ही पल वो आदमी चीखता चिल्लाता हुआ वहां पर तड़पता रह गया और आग की लपटों ने उसे घेर लिया था।
आदमी का काम खत्म करने के बाद रियाज अपनी ब्लैक मर्सिडीज़ में बैठकर अपनी कंपनी की तरफ चल देता है। पूरे रास्ते उसकी गाड़ी की खिड़की से सिगरेट का धुआ बाहर की तरफ उड़ रहा था। गाड़ी में चलती गुलाम अली की गजल रियाज के सफर को और ज्यादा शानदार बना रही थी।
उसकी ब्लैक मर्सिडीज़ जैसी ही कंपनी के पार्किंग एरिया में आकर खड़ी हो जाती है। उसके कंपनी के स्टाफ सतर्क हो जाता है। एक स्टाफ जल्दी से आगे आकर गाड़ी का दरवाजा खोलता है और सिगरेट का कश लगाता हुआ रियाज गाड़ी से बाहर निकलता है।
रियाज को देखकर सारा स्टाफ अपना चेहरा नीचे कर लेते है और रियाज सीधे लिफ्ट की तरफ बढ़ जाता है।
VIP लिफ्ट में रियाज के साथ उसका स्टाफ भी जाता है। ये रियाज का पर्सनल स्टाफ है और रियाज के सारे काम की डिटेल्स इनके पास रहती है। लिफ्ट में भी रियाज के हाथों से सिगरेट नहीं छूटी थी।
पूरा लिफ्ट सिगरेट के धुएं से भर रखा था। जैसे ही लिफ्ट खुलता है, रियाज भी धुएं के साथ लिफ्ट से बाहर आता है। बाहर आते ही वहां पर मौजूद सारे लोग बाहर निकलते हैं और अपना मुंह दबाकर खांसने लगते हैं।
रियाज के फ्लोर पर दाखिल होते ही सब एम्पलाई अपना सर झुका कर उसे इज्जत दे रहे थे, लेकिन रियाज अपने केबिन की तरफ बढ़ता हुआ उसने बस हल्के सर को हां में हिलाया।
रियाज की दबंग आभा से लोग इतने डरते थे कि, वो लोग रियाज़ से नजरे मिलाने से जितना हो सके उतना दूर रहना ही पसंद करते थे और उनका बस एक ही मकसद था कि, चाहे कुछ भी हो जाए रियाज की नजरों में ना आए।
रियाज मलिक सैयद जिसकी उम्र 30 साल है.. 6 फीट, 5 इंच का रियाज फेयर स्किन, ब्लू आईज, चेहरे पर हल्की-हल्की बियर्ड, इतनी ज्यादा स्मोकिंग करने की वजह से, उसके डार्क लिप्स पर उसकी पर्सनालिटी को सूट कर रहे थे। 46 इंच का उभरा हुआ सीना चिल्ला चिल्ला के बता रहा था कि, जिम में कम से कम नहीं तो चार से पांच घंटा ये इंसान वर्जिश करता है।
रियाज इस समय इंडिया के टॉप 10 बिजनेसमैन में नंबर वन की पोजीशन पर आता है। इंडिया और इंडिया से बाहर की जितने भी लग्जरियस मॉल है, वहां पर रियाज के ब्रांड का अपना स्टोर है और उसके अपने बहुत सारे ऐसे बिजनेस हैं जो उसे याद भी नहीं है।
रियाज अपने केबिन में जाता है और वहां पर रखी कुर्सी पर बैठ जाता है। उसके वहां बैठते ही उसके सामने खड़ा उसका असिस्टेंट पारस सर झुका कर खड़ा रहता है और कहता है “ बॉस ग्रीन स्टार होटल, ओपनिंग पार्टी में हमें इनविटेशन नहीं मिला है। उनका कहना ये है कि, इस होटल की इतनी बड़ी पार्टी में सिर्फ वही लोग आते हैं जिनका टर्नओवर इस साल का ट्रिलियन में आया है!”
पारस की बात सुनकर रियाज की आंखें छोटी हो जाती है और वो कहता है “तो क्या इस साल हमारा टर्नओवर ट्रिलियन में नहीं आया है?”
जी नहीं बॉस दरअसल हमारा टर्नओवर ट्रिलियन होने में सिर्फ 20 मिलियंस ही कम रह गए थे।
रियाज पारस की बात बहुत ध्यान से सुन रहा था और फिर उसने कुछ सोचते हुए कहा “ठीक है अगर इस बार हमारा टर्नओवर ट्रिलियन में नहीं आया है और उसकी वजह से हमें होटल ग्रीन स्टार में इनविटेशन नहीं मिला है तो, इस ग्रीन स्टार को ब्लैक स्टार में कन्वर्ट कर दो और वो भी कुछ इस तरीके से की लोगों को पता चलना चाहिए कि, समंदर में रहकर शार्क से दुश्मनी नहीं करते हैं।