Devil's Crazy Love Ch. 2

Devil's Crazy Love - Chapter 2

Posted by Sanyogita • Apr 29, 2025 10:10 PM

क्लब के दूसरे हिस्से में बडे से डांस फ्लोर पर कई लडके-लडकियां बाहों में बाहें डाले डांस कर रहे थे।

“ये सब क्या है अहान?” एक 18 साल के क्यूट से लडके ने चारों ओर देखकर अपने दोस्त से पूछा।

उसका दोस्त अहान जो कि उसी का उम्र का था, वो चारों ओर देखकर मुस्कुराते हुए बोला, “ये जन्नत है रिया।”

“मेरा नाम रिया नही रियांश है।” वो लडका चिढकर बोला।

अहान हँसकर उसके गले में हाथ डालकर कहने लगा, “क्या फर्क पडता है, तुझ पर रिया भी सूट करता है।”

रियांश ने चिढकर उसका हाथ हटाया और कहा, “लेकिन मुझको ये क्लब सूट नही करेगा, चल यहाँ से।” वो जाने लगा तो अहान उसका हाथ पकडते हुए बोला, “अरे अरे, थोडी देर रुक तो सही, जब आए हैं तो कीमत वसूल करके ही जाएंगे।”

रियांश नासमझी भरे भाव से उसे देखकर बोला, “कैसी कीमत?”

अहान ने चारों तरफ नजरें घुमाते हुए कहा, “इस क्लब में आने की कीमत।”

रियांश थोडा नापसंदगी भरे भाव से बोला, “तो मैंने तो नही कहा था तुझसे, तुझे ही फिजूलखर्ची करने का शौक चढा है, और चढे भी क्यों ना, तेरे पापा रिच हैं तुझे तो शौक होंगे ही, लेकिन मैं तो अनाथ हूँ ना...”

अहान तुरंत उसके मुहँ पर हाथ रखते हुए बोला, “खबरदार जो खुद को अनाथ कहा तो, तेरा ये यार है तो सही तेरे पास, जो मेरा है वो सब तेरा है, यहाँ तक कि मैं भी...”

रियांश ने उसका हाथ अपने मुहँ पर से हटाकर कहा, “नही अहान, मैं तुझे उस नजर से नही देखता, तू बस दोस्त है मेरा।”

अहान भी अब थोडा मुस्कुराकर बोला, “अच्छा चल दोस्त ही सही, दोस्ती के नाते ही रुक जा मेरे साथ, थोडा इंजॉय करके चले जाएंगे।”

अब जाकर रियांश भी उसकी बात मान गया। वो दोनों बार काउंटर पर चले गए। अहान ने जैसे ही वाइन मंगाई रियांश तुरंत बोला, “ये क्या कर रहा है, हम ड्रिंक नही करेंगे।”

अहान हल्के से हँसकर बोला, “डोंट वरी रिया, तू नही ओनली मैं।”

रियांश अब भी मना करते हुए बोला, “बिल्कुल नही, अगर तूने ड्रिंक की तो तेरी-मेरी दोस्ती खत्म।”

अब अहान ने भी उसकी बात मान ली। तभी उसका फोन बजा। उसने नाम देखा और रियांश से बोला, “तू थोडी देर यहीं रुक मैं बहाने बनाकर आता हूँ।” वो फोन कान पर लगाए थोडी दूरी पर चला गया।

रियांश ने ना में सिर हिला दिया, “ये और इसके बहाने, एक तो अंकल जी चिंता करते हैं और ये बहाने बना रहा है, यही बोलेगा कि दोस्त के साथ ग्रुप स्टडी कर रहा हूँ, जबकि दोस्त को तो जबरदस्ती यहाँ क्लब ले आया, ये आजकर बहुत बिगडता जा रहा है।”

“बिगड तो हम भी रहे हैं आजकल” पीछे से किसी सनकी पियक्कड ने रियांश के कंधे पर सिर टिकाते हुए कहा।

रियांश ने घबराकर उसका सिर झटका और सामने विहान को आवाज लगाने को हुआ लेकिन वहाँ तो विहान था ही नही। शायद म्यूजिक के शोर के कारण बाहर चला गया था।

वो पियक्कड रियांश के करीब बढने की कोशिश करते हुए बोला, “मेरे को झटका दिया तूने, चिकने! अभी बताता हूँ तेरे को...” वो रियांश पर गिरने को हुआ तो रियांश साइड हट गया और वो पियक्कड काउंटर पर गिर गया। रियांश वहाँ से भाग गया। वो पियक्कड भी उसके पीछे भागा।

उन दोनों के भाग जाने के बाद सिद्धार्थ का सेकेट्री वरूण उदास चेहरा लेकर खोया हुआ सा बार काउंटर पर आया और एक बीयर मांगी। इतने में ही अहान वहाँ पर आया और रियांश को ना पाकर वहाँ खडे वरूण से बोला, “ऐ मिस्टर, क्या तुमने मेरे दोस्त को देखा?”

वरूण बीयर का गिलास मुहँ से लगाते हुए बोला, “मैं क्यों देखने लगा तुम्हारे दोस्त को?”

अहान थोडा चिढकर बोला, “अरे देखने से मतलब, वो अभी यहाँ खडा था, अब तुम आ गए, वो कहाँ गया?”

वरूण ने गिलास खाली करके काउंटर पर रखा और अहान से बोला, “वाह रे आजकल के नन्हे-मुन्ने लडकों! हैंडसम लडका देखा नही कि बात करने का बहाना ढूंढते हो।”

“ज़बान संभालकर बात करो” अहान ने उसे उंगली दिखाई तो वरूण उसकी उंगली पकडकर बोला, “तू उंगली संभालकर बात कर वरना तोड दूंगा।” उसने उंगली मोडी तो अहान दर्द से चिल्ला दिया।

तभी उस काउंटर पर शराब दे रहा लडका उससे बोला, “अरे आप लोग यहाँ मत लडो और वो लडका जिसके बारे में तुम पूछ रहे हो वो अभी एक पियक्कड से बचता हुआ भागा है।”

अहान ने वरूण के हाथ पर काटा और अपनी उंगली उससे छुडाई। वरूण भी दर्द से अपना हाथ हिलाने लगा। अहान ने काफी चिंता और घबराहट में आकर उस लडके से कहा, “कहाँ भागा है वो?”

उस लडके ने इशारा किया तो अहान भी उस तरफ भागने लगा लेकिन वरूण ने पीछे से अहान को कमर से पकडकर उठाया और काउंटर पर बिठा दिया।

“मुझे इतनी आसानी से काटकर कैसे भाग रहा है? पहले हिसाब तो पूरा करके जा” उसने अहान के हाथ पर काटने की कोशिश की तो अहान ने अपने पैर से जोरदार लात वरूण के पेट में मारी। वरूण लडखडाकर पीछे हुआ और अहान काउंटर पर से उतरकर भाग गया।

वरूण अपना पेट पकडकर काउंटर से टिक गया। उसे देखकर काउंटर पर खडा वो लडका बोला, “आप उस लडके से ज्यादा स्ट्रोंग हो लेकिन शराब पीकर आपने गलती कर दी, तभी वो आपको हराकर चला गया।”

वरूण ने उस लडके को घूरा और कहा, “वरूण प्रताप नाम है मेरा, इतनी आसानी से हार नही मानूंगा।” ये कहकर वो भी लडखडाता हुआ उस दिशा में चला गया जहाँ अहान गया था।

जारी है.......

100%