गेम - Chapter 3
राहुल को उसकी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ देखकर नविता हैरान रह गई। उसने आँखें फाड़कर राहुल को देखना शुरू कर दिया।
राहुल थोड़ी अटपटी स्थिति में फँस गया और प्रियंका से कहा,
"प्रियंका, तुम जाकर टेबल पर क्यों नहीं बैठती हो? मैं नविता को लेकर आता हूँ।"
प्रियंका मुस्कुराते हुए सिर हिलाई और टेबल की तरफ चली गई। उसके जाने के बाद राहुल ने नविता से कहा,
"आई एम सॉरी नविता। मेरा इरादा तुम्हें हर्ट करने का नहीं है, लेकिन सच बात तो यह है कि मैंने शायद तुम्हें कभी पसंद ही नहीं किया था। लेकिन तुम मेरी हमेशा से एक अच्छी दोस्त रही हो, पर प्यार में मैं हमेशा से प्रियंका को करता आया हूँ। प्लीज नविता, तुम एक दोस्त होने के नाते मेरी सिचुएशन समझ सकती हो। मैं तुम्हें धोखा नहीं देना चाहता हूँ!"
नविता की आँखों से आँसू गिरने ही वाले थे। उसने अपना चेहरा दूसरी तरफ किया और अपने आँसुओं को कब्ज़े में करते हुए कहा,
"तुम यह बात मुझे कॉल पर बता सकते थे।"
राहुल ने कहा,
"मुझे पता है कि मुझे तुम्हें यह बता देना चाहिए था, पर मैंने सोचा क्यों ना आमने-सामने बात की जाए? और प्रियंका भी कह रही थी कि उसे तुमसे मिलना है। प्रियंका को हमारे बारे में कुछ भी नहीं पता है। प्लीज उसे मत बताना कि उसके चले जाने के बाद मैंने तुम्हारे साथ समय बिताया था। तुम हमेशा से ही मेरी अच्छी दोस्त रही हो, इसीलिए तो मैं तुम्हें कभी भी उस नज़र से नहीं देख पाया था।"
"हाँ, मैंने कहा तो था कि मैं तुम्हारे साथ रिलेशनशिप में आगे बढ़ूँगा, पर मैं नहीं कर पाया। आई एम सॉरी नविता, प्लीज मेरी बात का बुरा मत मानना। जैसा मैं प्रियंका के लिए फील करता हूँ, वैसा मैं तुम्हारे लिए कभी फील नहीं कर पाऊँगा।"
नविता ने अपने आँसू रोके और मुस्कुराते हुए राहुल को देखकर कहा,
"इट्स ओके राहुल! किसी को पसंद करना हमारे हाथ में नहीं होता है, और वैसे भी तुम हमेशा से ही शायद प्रियंका को ही पसंद करते आए हो। इसीलिए तो तुम कभी भी मुझे अपने साथ डेट पर नहीं ले जाते थे और फ़ोन करने पर भी सिर्फ़ काम की बात ही करते थे।"
"एक तरह से देखा जाए तो फ़ोन तो सिर्फ़ मैं ही किया करती थी। तुमने तो कभी मुझे फ़ोन भी नहीं किया है, और यह अच्छा भी है। किसी रिश्ते का बोझ उठाने से बेहतर है कि हम उस रिश्ते से आजाद हो जाएँ। तुम और प्रियंका एक साथ बहुत अच्छे लगते हो। मैं तुम दोनों के लिए बहुत खुश हूँ, और मेरी फ़िक्र मत करो, आई एम हैप्पी!"
राहुल के चेहरे पर एक मुस्कान आ गई और वह गहरी साँस लेते हुए बोला,
"थैंक गॉड तुम समझ गई। मैं तो इसी बात से डर रहा था कि तुम्हें कैसे समझाऊँ? पर मुझे पता है मेरी दोस्त बहुत समझदार है।"
राहुल हिचकिचाते हुए बोला,
"नविता, हम अभी भी दोस्त हैं ना?"
नविता मुस्कुराई और सिर हिलाया। राहुल हँसते हुए नविता का हाथ पकड़ा और कहा,
"चलो इसी बात पर पार्टी करते हैं।"
दोनों टेबल पर आए जहाँ पहले से ही प्रियंका मौजूद थी। वे दोनों आकर अपनी-अपनी कुर्सियों पर बैठ गए। प्रियंका ने नविता को देखकर कहा,
"नविता, तुम मेरे यहाँ होने से अनकम्फ़रटेबल फील तो नहीं कर रही हो?"
नविता को उसकी बात पर ताना साफ़ महसूस हो रहा था। उसका मूड पहले ही बहुत खराब था और अभी-अभी एक मिनट पहले उसका ब्रेकअप हुआ था। उसका तो मन कर रहा था कि सामने पड़ी वाइन की बोतल को उठाकर प्रियंका के सिर पर दे मारे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकती थी। उसने मुस्कुराते हुए प्रियंका को देखा और ना में सिर हिलाते हुए कहा,
"नहीं प्रियंका, तुम्हारी मौजूदगी से मुझे कैसे अनकम्फ़रटेबल फील हो सकता है... पर एक बात तो क्लियर है, आज की रात मेरी अच्छी नहीं जाने वाली है।"
राहुल देख पा रहा था नविता के शब्दों में इस वक़्त एक खालीपन था। भले ही वह थोड़ी अपसेट नज़र आ रही थी, लेकिन उसके बातों में वह चुलबुलापन नज़र नहीं आ रहा था जो अक्सर नज़र आया करता था। राहुल ने पूछा,
"नविता, सब ठीक तो है ना?"
नविता राहुल को देखती है। कहने के लिए तो उसके पास बहुत कुछ था, लेकिन वह क्या बताए? उसे आज के दिन का वाकया... अगर वह राहुल को बताएगी तो यह उसी की बेइज़्ज़ती होगी। पहले तो राहुल बेमन से फ़ोन भी उठाता था और नविता की सारी बकवास बातें भी सुनता था, पर अब ऐसा लगता है कि नविता को अपनी सारी बातें अपने मन के अंदर ही रखनी होंगी।
अब किस हक़ से वह राहुल से अपनी ज़िन्दगी के उतार-चढ़ाव शेयर करेगी? इसलिए नविता ने ना में सिर हिलाते हुए कहा,
"कुछ भी नहीं, बस काम का थोड़ा स्ट्रेस है।"
लेकिन प्रियंका वाइन की बोतल को गिलास में खाली करते हुए बोली,
"क्या यार, हम लोग यहाँ पर पार्टी करने आए हैं, ऐसी ऑफिस की बातें करने नहीं आए हैं। चलो एक गेम खेलते हैं।"
"मेरा मूड नहीं है कोई गेम खेलने का। तुम दोनों खेलो..." नविता ने प्रियंका की बात को इनकार करते हुए कहा, लेकिन अब तक प्रियंका ने वाइन की बोतल को टेबल के बीच में रख दिया था और उसने कहा,
"ऐसा नहीं हो सकता है। हम तीनों टेबल पर बैठे हुए हैं, तो हम तीनों को यह गेम खेलना ही होगा। तुम भी इस गेम का हिस्सा हो!"
नविता मुँह बनाते हुए प्रियंका को देख रही थी, लेकिन राहुल ने कहा,
"प्लीज नविता, खेल लो ना, गेम की ही तो बात है, इसमें मज़ा आएगा।"
"ठीक है, क्या गेम है..." नविता ने प्रियंका से पूछा तो प्रियंका एक्साइटेड होते हुए बोली,
"मुश्किल नहीं है। बहुत आसान है, ट्रुथ एंड डेयर।"
ट्रुथ एंड डेयर का नाम सुनकर नविता की आँखें छोटी हो गईं और वह बोली,
"तुम यह बच्चों वाले गेम अभी भी खेलती हो? तुम दोनों को खेलना है तो खेलो, मैं नहीं खेलूँ..."
नविता अपनी बात पूरी कर पाती, उससे पहले ही पूरे क्लब में सन्नाटा छा गया। जहाँ अभी तक तेज म्यूज़िक बज रहा था, वह बंद हो गया और एक तेज रोशनी चालू हो गई। क्लब के दरवाज़े पर एक आदमी आया था।
और उसके अंदर आते ही क्लब में अचानक से हड़कम्प मच गया था। दरवाज़े के पास से लोग हटते जा रहे थे। उस आदमी को क्लब के अंदर आया देख नविता और उसके दोनों साथी भी हैरानी से उस तरफ़ देख रहे थे। वह आदमी बॉडीगार्ड से कवर था, इसीलिए कोई उसे देख नहीं पा रहा था। नविता ने अपना चेहरा दाएँ-बाएँ करते हुए लोगों की भीड़ में से उसे देखने की कोशिश की, लेकिन अपने डिज़ाइनर जूते की आवाज़ से वह आदमी सीधे बढ़ता हुआ वीआईपी सेक्शन की तरफ़ चला गया।
जैसे ही वह आदमी क्लब के अंदर आता है और वीआईपी रूम की तरफ़ बढ़ रहा होता है, वैसे-वैसे लोगों की आवाज़ और ख़ुस-फ़ुसाहट भी बढ़ती जा रही थी।
"यह कौन है?" प्रियंका ने राहुल से पूछा। जब से वह आदमी क्लब में इंटर हुआ था, तब से ही प्रियंका की नज़र उसके ऊपर टिकी हुई थी और वह उसे देखने की पूरी कोशिश कर रही थी।
"सीरियसली प्रियंका, तुम यह सवाल मुझसे पूछ रही हो? मुझे खुद नहीं पता है यह आदमी कौन है और उसे पहचानूँ भी कैसे? उसकी शक्ल थोड़ी ना दिखाई दे रही है, बॉडीगार्ड के बीच गिरा हुआ है वह।" राहुल ने अपने कंधे उचकाते हुए कहा क्योंकि उसे सच में इस आदमी के बारे में कुछ भी नहीं पता था।
लेकिन नविता के बारे में ऐसा नहीं था। ऐसा लग रहा था जैसे कि उसने इस आदमी को कहीं देखा हुआ है। जब वह आदमी वीआईपी केबिन की तरफ़ जा रहा था, तब बॉडीगार्ड के बीच में से उसने इस आदमी की साइड प्रोफ़ाइल देखी है। सिर्फ़ एक झलक और एक सेकंड के लिए। पर नविता को याद नहीं आ रहा था कि उसने इसे कहाँ देखा है।
क्लब में फिर से हलचल होने लगी थी। लोग अपनी मस्ती में फिर से नाचने लगे थे और म्यूज़िक फिर से स्टार्ट हो गया था।
प्रियंका और राहुल वापस अपना ध्यान एक-दूसरे की तरफ़ करते हैं। प्रियंका कहती है,
"तो क्या कहती हो नविता, खेलोगी हमारे साथ यह गेम? है हिम्मत तुममें यह गेम खेलने की?"
प्रियंका सीधे तौर पर नविता को चैलेंज कर रही थी और नविता ने इसे अपने ऊपर बेइज़्ज़ती की तरह लिया। उसने अपने दोनों हाथों को फोल्ड किया। उसने अपने कंधे उचकाए और कहा,
"ठीक है, खेलते हैं ट्रुथ एंड डेयर।"
"सच में!" प्रियंका अपने चेहरे पर एक डेविल स्माइल रखते हुए कहती है क्योंकि उसे शक हो रहा था कि जब वह राहुल के साथ नहीं थी तो ज़रूर राहुल नविता के साथ ही रिलेशनशिप में था। अगर ऐसा है तो अभी पता चल जाएगा। यही सोचकर प्रियंका ने जानबूझकर इसी गेम को चुना था।