My dangerous Boss Ch. 1

Molest - Chapter 1

Posted by unicorngirl ✔️ • Mar 24, 2025 10:37 PM

क्लब बरिस्ता एंड रिजॉर्ट, गोवा

टेबल पर एक लड़की, शॉर्ट ड्रेस में और आँखों में गुस्सा लिए, बैठी थी। लड़की ने तीन ड्रिंक ऑर्डर कर लिए थे, और वह चौथी का ऑर्डर देने वाली थी। तभी उसका फ़ोन बजा। वह लड़की गुस्से में स्क्रीन की तरफ देखती है और अपना फ़ोन उठाते हुए कहती है।

नविता बासु, 22 साल की खूबसूरत और इंटेलिजेंट लड़की थी। नविता 2 साल पहले कोलकाता से गोवा आई थी, और यहाँ आकर उसने एक होटल में जॉब कर ली थी।

नविता ने अपना फ़ोन निकाल कर देखा तो उसके बॉयफ़्रेंड राहुल का फ़ोन था। राहुल की कॉल देखकर नविता थोड़ी रिलैक्स हुई। उसने फ़ोन उठाया और राहुल से कहा, “हाँ राहुल, कहाँ हो तुम? कब तक पहुँच रहे हो? मैं तुम्हारा इंतज़ार कर रही हूँ क्लब में।”

सामने से राहुल हिचकिचाती हुई आवाज़ में बोला, “हाँ नविता, मैं बस आने ही वाला हूँ। थोड़ी देर और इंतज़ार करो, मैं ट्रैफ़िक में फँस गया हूँ।”

राहुल ने फ़ोन काट दिया था, लेकिन फ़ोन काटने से पहले नविता ने कोई आवाज़ सुनी। उसे ऐसा लगा जैसे राहुल के साथ कोई लड़की है, लेकिन इसे अपने कानों का धोखा समझकर नविता ने इग्नोर कर दिया और दोबारा उस बात को याद करने लगी जो आज उसके साथ हुआ था, जिसकी वजह से वह इतने गुस्से में थी।

आज सुबह नविता के होटल में, नविता रिसेप्शन एरिया पर अपना काम कर रही थी। तभी होटल की एक दूसरी स्टाफ़ आई और नविता से कहा कि मैनेजर उसे अपने केबिन में बुला रहा है। उस लड़की की बात सुनकर नविता थोड़ी हैरान हुई, लेकिन बात मैनेजर की थी, इसीलिए वह मना नहीं कर पाई।

नविता ने अपना गला साफ़ किया और मैनेजर के केबिन की तरफ़ बढ़ गई। उसे वहाँ से जाते हुए देख बाकी सारी लड़कियाँ आपस में बात करने लगीं। नविता को उनकी आवाज़ अपने कानों में सुनाई दे रही थी। ऐसा नहीं था कि उसे पता नहीं चल रहा था कि यह किस बारे में बातें हो रही हैं और पिछले 1 महीने से वह भी इस चीज़ को बहुत अच्छे से महसूस कर रही थी।

लेकिन उसे नौकरी की ज़रूरत थी, इसीलिए उसने आँख बंद करके यहाँ पर काम करने का सोचा था, लेकिन आज मैनेजर ने सामने से उसे बुला लिया था।

घबराते हुए नविता मैनेजर के केबिन के पास गई और दरवाज़ा नॉक किया। अंदर से “कम इन” की आवाज़ आई। नविता अंदर गई तो सामने एक 40 साल का आदमी बैठा हुआ था, और नविता को देखकर एक घिनौनी मुस्कान मुस्कुरा रहा था। नविता ने अपने चेहरे पर हल्की सी एम्ब्रेस वाली मुस्कान रखते हुए कहा, “सर आपने मुझे बुलाया। कुछ काम था क्या?”

वह आदमी नविता का मैनेजर अनिल था। अनिल ने नविता को बैठने के लिए कहा। नविता शांति से सामने वाली कुर्सी पर बैठ गई और अनिल बोला, “काम तो मुझे आपसे बहुत ज़रूरी है नविता! पर मैं पहले यह पूछना चाहता हूँ कि क्या तुम यहाँ पर ठीक हो? तुम्हें यहाँ पर कोई परेशानी तो नहीं है ना।”

नविता ने एक ऑकवर्ड मुस्कान के साथ कहा, “नहीं सर! मैं यहाँ पर ठीक हूँ। मुझे कोई परेशानी नहीं है।”

इस पर अनिल ने कहा, “अगर ऐसा है तो फिर कल रात तुम ओवरटाइम के लिए क्यों नहीं रुकी थी? मैंने तुमसे कहा था ना, कल रात तुम्हें ओवरटाइम करना है।”

दरअसल, ओवरटाइम का मतलब यहाँ पर सिर्फ़ एक ही होता था। स्टाफ़ में से एक लड़की को ओवरटाइम के लिए रोका जाता था और उसे अनिल के केबिन में बुलाया जाता था। कल नविता को अनिल ने ओवरटाइम के लिए कहा था, लेकिन नविता अपना टाइम पूरा होते ही यहाँ से चली गई थी, इसी बात से अनिल नाराज़ था।

नविता ने अपना सर नीचे झुकाया और नज़रें इधर-उधर करते हुए कहा, “आई एम सॉरी सर! लेकिन मैं ओवरटाइम नहीं कर सकती थी। इसके अलावा मैंने अपना पूरा काम समय पर ख़त्म कर लिया था, और मैं अपने टाइम पर ही घर गई थी।”

अनिल अपनी कुर्सी पर सीधा होकर बैठ गया और अपनी दोनों उंगलियों को आपस में उलझाते हुए बोला, “अगर तुम इसी तरीके से काम करोगी तो तुम्हें तरक्की कैसे मिलेगी? देखो, यहाँ पर जितनी भी बड़ी-बड़ी पोस्ट पर लड़कियाँ हैं, वे सब इसी तरीके से तरक्की की सीढ़ियाँ चढ़ी हैं। तुम्हें भी तरक्की पानी है तो तुम्हें थोड़ी सी मेहनत तो करनी ही होगी ना।”

नविता जल्दी से बोली, “सर! मैं पूरी मेहनत कर रही हूँ, यहाँ तक कि मैं लंच ब्रेक भी नहीं लेती हूँ। लेकिन मैं अपना सारा काम टाइम पर ख़त्म कर लेती हूँ। जब मैं सब कुछ समय पर कर लेती हूँ, तो फिर मुझे ओवरटाइम की क्या ज़रूरत है।”

अनिल के चेहरे पर एक शातिर मुस्कान आ गई। उसने अपनी फ़ाइल में से एक पेपर निकाला और उसे नविता के सामने करते हुए कहा, “लगता है, तुमने जॉब ज्वाइन करने से पहले कंडीशन्स को ठीक से पढ़ा नहीं था। इसमें साफ़-साफ़ लिखा हुआ है कि तुम्हें जब चाहे, तब ओवरटाइम के लिए रोका जा सकता है।”

नविता का चेहरा अचानक काला पड़ गया। उसने जल्दी से उस पेपर को उठाया और पढ़ने लगी। यह इतना छोटा और इतना बारीक था कि इस पर ध्यान ही नहीं गया था। वह हैरानी से बोली, “यह गलत है सर! मैंने इसे पढ़ा ही नहीं था।”

अनिल ने अपने कंधे झुकाते हुए कहा, “वह तुम्हारी प्रॉब्लम है, हमारी नहीं। तुमने पेपर साइन किया है। इसका मतलब यह है कि या तो तुम्हें ओवरटाइम करना होगा या फिर अपनी जॉब से रिजाइन कर दो। जहाँ तक मुझे पता है, तुम इस वक़्त अपनी जॉब नहीं छोड़ सकती हो।”

अनिल के ऐसा कहते ही अचानक नविता का चेहरा हैरानी से भर गया और वह आँखें फाड़े हुए अनिल को देखने लगी। अनिल सीधा बैठ गया और अपने दोनों हाथ टेबल पर रखते हुए बोला, “खैर, मैं तुम्हें जॉब छोड़ने के लिए नहीं कह रहा हूँ, लेकिन मेरे पास तुम्हारे लिए एक ऑफ़र है।”

नविता घबराते हुए बोली, “कैसा ऑफ़र?”

100%