तेरे बिना (Completed) Ch. 3

तेरे बिना - Chapter 3

Posted by Beautiful stories ( R Mann) • Mar 24, 2025 08:01 AM

सीरत अपनी टेरेस पर बैठी थी। उसके हाथ में चाय का कप था और चेहरे पर हल्की थकावट की परछाई। नवंबर की गुलाबी ठंड हवा में तैर रही थी। उसने एक लंबा घूंट भरा और अपनी आँखें बंद कर लीं।

उसे नहीं पता था कि ठीक बगल वाली टेरेस पर अर्जुन सिंघानिया भी खड़ा था—फोन पर किसी से बेहद सधे हुए लहज़े में बात कर रहा था।

सीरत ने कप एक तरफ टेबल पर रखा ही था कि पीछे से किसी के भागते हुए कदमों की आवाज़ आई।

“दीदी... बहुत मुश्किल से लेकर आया हूँ... आज तो मैं पक्का पकड़ा जाता!” — रौनी हाँफते हुए उसके पास पहुँचा।

सीरत की मुस्कान खिल उठी, “मैं भी तेरी ही वेट कर रही थी।”

रौनी के हाथ में एक छोटी सी डिब्बी थी... सिगरेट की। उसने सीरत के हाथ पर रख दी।

सीरत ने डिब्बी खोली और जैसे ही देखा कि उसमें बस एक ही सिगरेट है, उसने भौंहे चढ़ाईं — “बस एक?”

“तो क्या पूरी डिब्बी चाहिए थी आपको?” — रौनी ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा — “जान हथेली पर रख कर लाया हूँ। अपनी प्यारी बहन का शुक्रिया तो बनता है!”

“ओ हो! नौटंकी मत कर,” — सीरत ने मुस्कुराते हुए उसकी नाक खींची — “इतना तो कर ही सकता है अपनी दीदी के लिए।”

“अब जल्दी करो, इससे पहले कि मम्मी मुझे ढूंढते हुए आ जाएँ,” — रौनी चारों तरफ झाँकते हुए बोला।

“सब थके हुए हैं आज, कोई नहीं आएगा,” — सीरत ने हल्की सी सांस ली और फिर सिगरेट जलाकर पहला कश लिया।

सिगरेट का धुआं हवा में घुला तो उसके चेहरे पर एक अजीब सी राहत उतर आई। उसने आँखें मूंदी और जैसे खुद से बोली —

“मैंने अपने सारे ग़म इस धुएं में उड़ा दिए…”

और तभी एक गंभीर आवाज़ गूंजी —

“ऐसे कौन से ग़म हैं जिन्हें इस तरह धुएं में उड़ाना पड़ता है?”

सीरत ने चौंक कर पलटकर देखा। सामने अर्जुन था — बगल की टेरेस की रेलिंग पर खड़ा, अपनी कलाई की घड़ी के साथ खेलते हुए, उसे एकटक देख रहा था।

सीरत की तो जैसे साँस अटक गई। रौनी भी सन्न!

“और रौनी, तुम—” अर्जुन कुछ और बोलता उससे पहले ही दोनों भाई-बहन सिगरेट फेंककर भाग खड़े हुए।

“दीदी... आज तो हम पकड़े गए। अगर पापा को बता दिया तो?” — रौनी काँपते हुए बोला।

“तू ये सोच कि मेरा क्या होगा!” — सीरत ने अपने दिल पर हाथ रखा।

कमरे में पहुँचते ही दोनों ने दरवाज़ा बंद कर लिया।

“दीदी... आपको कोई और नहीं मिला था सगाई के लिए?” — रौनी ने पूछा, अब तक सहमा हुआ।

सीरत ने एक लंबी सांस ली और कहा, “मैंने थोड़ी ना कहा था... दादी-दादा ने कर दी।”

“तो मना कर देतीं ना!”

“अब मुझे क्या पता था कि वो लड़का अर्जुन निकलेगा! दादाजी ने पूछा था कि कोई पसंद है... मैंने कहा नहीं। उन्होंने कहा — फिर हम ढूंढ लें? मैंने हाँ कह दी — और फिर बाद में पता चला... कि वो लड़का अर्जुन है।”

😶‍🌫️

अर्जुन सिंघानिया... रामजी दास सिंघानिया के बड़े बेटे अनुप का सबसे बड़ा बेटा। उम्र 30 के आसपास। जितनी उम्र, उससे कहीं ज्यादा भारी ज़िम्मेदारियाँ।

बचपन से ही चुप। और जब से सिंघानिया ग्रुप ज्वाइन किया — और भी चुप।

जब अर्जुन ने एमबीए खत्म करके कंपनी जॉइन की थी, उस वक़्त सिंघानिया ग्रुप लगभग डूब चुका था। होटलें बिकने लगी थीं, फैक्ट्रियों पर ताले लगने लगे थे। शेयरहोल्डर हिस्सा निकालने लगे थे।

मगर अर्जुन ने... चुपचाप, बिना किसी शोर के... कंपनी को फिर से जिंदा किया।

आज वही अर्जुन सिंघानिया सीईओ था। मगर शायद इंसान कहीं पीछे छूट गया था।

अब वह सिर्फ तब बोलता था जब ज़रूरी हो। उसके चेहरे पर मुस्कराहट दिखे तो समझिए कोई चमत्कार हो गया हो। पूरे घर में — दादी से लेकर छोटे भाई तक — सब उसे देखकर सावधान हो जाते थे।

“गलती अर्जुन को बर्दाश्त नहीं” — ये बात पूरे घर में बच्चों तक को याद थी।

रविकांत शर्मा के परिवार से गहरी दोस्ती थी, मगर अर्जुन से डर सबको लगता था — खासकर सीरत को।

क्यों?

क्योंकि सबसे ज्यादा शरारती वही थी — और अर्जुन की डाँट भी ज़्यादातर उसे ही मिलती थी।

---

🫂 सीरत — जो खुलकर जीना जानती थी 🌼

सीरत, 22 साल की चुलबुली लड़की। जिसका बचपन मोहाली की खुली हवाओं और अपने दादा-दादी की गोद में बीता था।

माँ-बाप तो बचपन में ही चले गए थे। दादी उसकी माँ बनीं, और दादा उसके सबसे करीबी दोस्त।

उसके चाचा और उनके परिवार दिल्ली में रहते थे, मगर सीरत मोहाली में ही पली-बढ़ी। पढ़ाई, आज़ादी, प्यार — सब कुछ मिला।

मगर अब, उसके दादा-दादी चाहते थे कि वह सेटल हो जाए। उनकी तबियत भी अब वैसी नहीं रही थी।

एक दिन दोनों उसके पास आए।

“बेटा...” — दादाजी ने प्यार से उसका हाथ थामा — “हमें तुमसे एक बात करनी है...”

“जी दादाजी।”

“अगर तुम्हें कोई पसंद है तो हमें बता दो... वरना हम अपनी मर्जी से रिश्ता ढूंढेंगे।”

सीरत ने मुस्कराकर कहा —

“आपको जो ठीक लगे वही करिए... मुझे आपका हर फैसला मंज़ूर है।”

उसे कहाँ पता था — वो फैसला अर्जुन होगा।

प्लीज मेरी सीरीज पर कमेंट करें साथ में रेटिंग भी दे आपको मेरी सीरीज कैसी लग रही है कमेंट में बताएं मुझे फॉलो करना और रिव्यू देना याद रखें।

100%