चाहत -ए- तपिश Ch. 2

चाहत -ए- तपिश - Chapter 2

Posted by unicorngirl ✔️ • Mar 12, 2025 04:13 PM

चाहत ने जब उस तरफ देखा तो उसकी आंखें डर से बड़ी हो गई। उस ब्लैक कार ने एक मासूम साइकिल वाले को उड़ा दिया था, और उस साइकिल पर बैठा आदमी अब सड़क पर तड़प रहा था। 

 लेकिन चाहत ने देखा कि वह कार उस आदमी को टक्कर मारने के बाद वहां रुकती नहीं है. बल्कि वह सीधी चली जा रही थी, लोगों की भीड़ उस आदमी के आसपास जमा होने लगी थी, चाहत को बहुत गुस्सा आया. कैसे वह कार में बैठा ड्राइवर इतना लापरवाह हो गया कि किसी भी सड़क चलते आदमी को इस तरीके से घायल कर वहां से चला गया और उसने पलट कर उसकी मदद तक नहीं की।

चाहत को यहां के सारे शॉर्ट रास्ते पता थे, उसने अपनी स्कूटी स्टार्ट की और जल्दी से एक शॉर्टकट लेते हुए वहां से दूसरी तरफ चली गई। उस ब्लैक कार ने अभी-अभी पहला टर्न ही लिया था कि तभी उसने एक झटके में ब्रेक मार के गाड़ी रोक दी. क्योंकि सामने चाहत अपनी स्कूटी पर खड़ी थी, वह शॉर्टकट लेते हुए यहां पर उस गाड़ी से पहले आ गई थी।

 चाहत अपनी गाड़ी से बाहर निकलती है और गुस्से में उस ब्लैक कार के पास आती है और उसके बोनट पर हाथ मारते हुए कहती है… “ए ड्राइवर! बाहर निकालो”

 पहले 2 मिनट तो उस गाड़ी का दरवाजा नहीं खुलता है. लेकिन फिर चाहत ने एक और बार उसके बोनट पर जोर से हाथ मारते हुए कहा… “सुनाई नहीं दे रहा है क्या? मैं कह रही हूं बाहर निकालो।”

 तभी गाड़ी का दरवाजा खुलता है और उसमें से एक आदमी बाहर निकलता है। चाहत उस आदमी को देखती हैं तो उसकी आंखें बड़ी हो जाती है। 6 फीट हाइट मस्कुलर बॉडी और पर्सनैलिटी एकदम कतल और कतई जहर दिख रहा वह बंदा अपनी गाड़ी से बाहर निकला।

उसकी हल्के बाल जो हवा में लहरा रहे थे. चेहरे पर हल्की बीयर्ड और होंठ के नीचे तिल। हाय यह इंसान क्या जान लेकर ही मानेगा। उसके लिप्स हल्के डार्क थे, ऐसा लग रहा था जैसे कि स्मोक करने की वजह से उसके लिप्स डार्क हुए हैं और उसकी कंजी आंखें। इस समय वह उन आंखों से चाहत को ही देख रहा था।

 वह आदमी जो अभी-अभी गाड़ी से बाहर निकलता है. वह चाहत को देखकर गुस्से में दांत पीसते हुए कहता है… “मरने का शौक है तो कहीं और जाकर मरो।”

 चाहत जो अभी तक उसकी पर्सनालिटी को कामदेव की पर्सनैलिटी समझकर उसमें खोई हुई थी, उसके ऐसा कहने पर होश में आती है और तब याद आता है कि उस आदमी ने क्या किया है। चाहत के चेहरे पर भी गुस्सा आ गया था और उसने कहा…

 “इतनी महंगी गाड़ी रखते हो और नियत दो पैसे की नहीं रखती हो। यह सड़क क्या तुम्हारे बाप की है। जो इस पर गाड़ी चला नहीं रहे थे, उड़ा रहे थे। और गाड़ी क्या उड़ा रहे थे, तुम तो सड़क पर चलने वाले इंसानों को भी उड़ा देते हो। पर कम से कम थोड़ी सी इंसानियत तो दिखाओ. तुम जाकर उसकी मदद कर सकते थे।”

 उस कंजी आंख वाले ने कहा… “क्या बकवास कर रही हो? पागलखाने से भाग कर आई हो क्या? हटो सामने से वरना मेरी गाड़ी तुम्हें कुचलती हुई चली जाएगी।”

 उसके ऐसा कहने पर चाहत का मुंह खुला का खुला रह जाता है. लेकिन वह गुस्से में उस कंजी आंख वाले को देखती हैं. और अगले ही पल वह उस कांजी आंख वाले का हाथ पकड़ लेती है। ऐसा होते ही वह आदमी हैरानी से चाहत को देखता है. पर चाहत बिना किसी डर के उस आदमी को सड़क पर खींचते हुए लाने लगती है और वह आदमी हैरान नजरों से बस चाहत को देखता हुआ उसके पीछे-पीछे चलता रहता है। 

 चाहत उस आदमी को लेकर उस एक्सीडेंट की जगह पर लाती है जहां पर वह आदमी तड़प रहा था। चाहत उस कंजी आंख वाले को उस आदमी के पास लाती है और उस कहती है… “तुम्हारी वजह से इनका एक्सीडेंट हुआ है। तुमने अपनी गाड़ी से इन्हें उड़ा दिया है। अब तुम्हारा फर्ज बनता है कि इन्हें अस्पताल लेकर जाओ और इनका इलाज करवाओ।” 

 उस कंजी आंख वाले आदमी ने पहले तो अपनी तीखी नजरों से उस एक्सीडेंट से तड़प रहे आदमी को देखा और फिर चाहत को देखकर कहा… “तो तुम्हारा कहने का मतलब यह है कि इस आदमी का एक्सीडेंट मेरी गाड़ी से हुआ है? और तुम चाहती हो कि मैं इसे उठाकर अपनी गाड़ी में रखूं और इसे अस्पताल ले जाऊं?” 

 चाहत बड़ी सी हां में अपना सर हिलाती है।

 उस कंजी आंख वाले आदमी ने बहुत ही कॉन्फिडेंस के साथ कहा…

 “और अगर मैंने ऐसा नहीं किया तो?”

चाहत ने भी उसी कॉन्फिडेंस के साथ कहा… “तो मैं तुम्हारी पुलिस में कंप्लेंट करूंगी। तुमने ट्रैफिक रूल्स तोड़े हैं. और एक आदमी की जान लेने की कोशिश की है।” 

 नटराज नृत्य शाला ....

बड़े से हाल के बीचों-बीच एक 20 साल की लड़की है। जिसने लाल रंग का अनारकली सूट पहना हुआ था और उसने अपने दुपट्टे को अपनी कमर से बांधा हुआ था. पैरों पर घुंघरू की ताल और हाथों में बन रही अलग-अलग मुद्राएं। किसी शास्त्रीय संगीत पर वह लड़की ऐसे नाच रही थी जैसे कि स्वयं भगवान नटराज वहां पर नृत्य प्रस्तुत कर रहे हैं। जैसे ही म्यूजिक खत्म होता है और उस लड़की के पैर रुकते हैं. वैसे ही वहां पर मौजूद बाकी लड़कियां और गुरु मां उस लड़की को देखकर जोरो से तालियां बजाने लगते हैं।

वह लड़की मुस्कुराते हुए गुरु मां को देख रही थी, गुरु मां उस लड़की के पास आती है. और उसके गालों पर हाथ रखते हुए कहती है…“आज तो मुझे सच में ऐसा लग रहा था कि मैंने जो तुम्हें सिखाया है वह तो बहुत कम है। तुम उससे बहुत ज्यादा अच्छा करती हो।”

उस लड़की के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और वह झुक कर गुरु मां के पर छूती है। गुरु मां उसे आशीर्वाद देते हुए कहती है,"चाहत मुझे बहुत खुशी है कि मैंने तुम्हें इस कला में परांगत किया है। लेकिन मैं चाहती हूं कि तुम इससे कहीं ऊंचाइयों पर जाओ, तुम सिर्फ मेरी स्टूडेंट नहीं हो. मेरी बच्ची जैसी हो। मैंने तुम्हें बचपन से नृत्य सिखाया है इसीलिए मैं चाहती हूं कि मेरी यह शिष्य पूरी दुनिया में अपना नाम रोशन करें।”

चाहत अपनी गुरु मां को देखती हैं और अपने हाथ जोड़ते हुए कहती है,"गुरु मां! मैंने जो कुछ भी सीखा है आपसे ही सीखा है। मुझे खुशी है कि आपको मेरा नृत्य पसंद आया है और सच कहूं तो एक डांस स्कूल खोलने का सपना तो मेरा भी है लेकिन आप तो जानती है ना कि मेरी कुछ मजबूरियां है।”

गुरु मां एक गहरी सांस छोड़ती है और कहती है,"हम इस बारे में बाद में बात करेंगे. तुम जाओ पहले जाकर पानी पी लो।”

चाहत बंसल। 20 साल की सुंदर, सुशील और कत्थक में निपुण एक नृत्यांगना। उसका पतला सा शरीर और पतले पतले हाथ, पैरों से जब वह डांस करती है तो ऐसा लगता है कि यह पल यही ठहर जाए और उसका डांस यूं ही चलता रहे। काली आंखें और लंबे बाल जिसकी चोटी करके वह अक्सर सामने की तरफ किया करती है। माथे पर गोल्डन कलर की बिंदी और नाक में गोल्ड नोज रिंग. टेढ़े मेढ़े दांतों से जब वह मुस्कुराती है तो उसकी मुस्कान किसी को भी मंत्र मुग्ध कर देती है।

चाहत वाटर कूलर के पास जाती है और वहां से एक गिलास निकालते हुए उससे पानी पीती है कि तभी वहां पर चाहत की हम उम्र उसकी सहेली प्रेरणा आती है। प्रेरणा चाहत को देखकर उसके कंधे पर अपने हाथ रखती है और उसे एक साइड हग देते हुए कहती है… हाय मेरी जान! तूने तो कमाल कर दिया. तेरे जैसा डांस सीखने के लिए ना मुझे दूसरा जन्म लेना पड़ेगा।”

प्रेरणा की बात सुनकर चाहत हंसने लगती है और कहती है... “चल झूठी! तू भी मेरे साथ इसी अकादमी में डांस सिखती है और मुझ से कह रही है कि तुझे दूसरा जन्म लेना पड़ेगा। तू भी कोई कम अच्छा नहीं नाचती है। मैंने देखा है तेरा डांस. बहुत अच्छा करती है।”

प्रेरणा ने मस्ती में कहा,"हां.. मैं अच्छा नाचती हूं। लेकिन तू बहुत अच्छा डांस करती है। तेरा डांस देखकर तो ऐसा लगता है कि बस तू नाचती रहे और मैं तेरी बीट पर घुंघरू की ताल बजाती रहूं।”

प्रेरणा की बात सुनकर चाहत भी हंसने लगती है। उनकी डांस क्लास खत्म हो जाती है और वह दोनों डांस स्कूल से बाहर आती हैं। प्रेरणा अपनी गाड़ी में बैठते हुए चाहत से कहती है,"तू कहे तो तुझे तेरे घर छोड़ दूं? लेकिन चाहत जल्दी से कहती है,"अरे नहीं नहीं! इसकी जरूरत नहीं है। मैं आज स्कूटी लेकर आई हूं।”

प्रेरणा मुंह बनाते हुए कहती है,"तू फिर उस खटारा को लेकर आई है।”

चाहत ने बेचारी नजरों के साथ प्रेरणा को देखा और कहा,"ऐसा मत बोल यार. मैंने किस्तों पर खरीदी सेकंड हैंड है।”

प्रेरणा अपना सर पीट लेती है और कहती है,"अरे पागल! अगर किस्तों पर ही खरीदना था तो कम से कम ब्रांड न्यू तो खरीदती।”

चाहत ने बेचारगी के साथ कहा,"लेकिन मेरे पास इतने पैसे कहां है कि मैं ब्रांड न्यू स्कूटी खरीद सकूं। वह तो डबल शिफ्ट में काम करके बच्चों को ट्यूशन पढ़ाया. तब जाकर कहीं तो यह सेकंड हैंड स्कूटी मिली है। वरना मुझे तो यह भी नहीं मिलता।”

प्रेरणा कहती है,"क्या फायदा इतने बड़े घर की बेटी होने का. जब तुझे पाई पाई के लिए मोहताज होना पड़ रहा है। बंसल परिवार का इस पूरे शहर में एक नाम है, एक रुतबा है। और तू! तू उस घर की बेटी होकर एक-एक रुपए जोड़कर काम चलती है। तेरे दोनों भाई इतने बड़े बिजनेसमैन है। कल ही तेरे बड़े भाई की तस्वीर मैगजीन में छपी है और तेरे छोटे भाई का नाम भी तो इस साल के बिजनेस ऑफ द ईयर के लिए नॉमिनेट हुआ है। बताओ भला इतने बड़े खानदान की लड़की होकर तू ऐसी सेकंड हैंड स्कूटी चला रही है? तेरे भाइयों को शर्म नहीं आती है क्या?”

प्रेरणा की बात सुनकर चाहत का चेहरा नीचे झुक जाता है। सच ही तो कह रही थी, उसका परिवार इस शहर का जाना माना रईस परिवार है और फिर भी वह एक-एक पैसे जोड़कर अपना खर्च चलाती है। अब वह क्या बताए प्रेरणा को कि वह क्यों अपने भाइयों के पैसे नहीं लेती है या फिर किसलिए उसकी यह हालत है। चाहत जल्दी से कहती है,"तू वह सब छोड़ और यह बता.. मैंने तुझे जॉब के लिए पूछा था ना. यार प्लीज कोई काम हो तो मेरे लिए बताना. मुझे नौकरी की बहुत जरूरत है।”

प्रेरणा एक गहरी सांस छोड़ती है और कहती है,"हां.. मैंने बात की है एक दो जगह पर. जैसे ही वहां से कोई अपडेट मिलता है मैं तुझे कॉल करूंगी।”

चाहत खुश होती है और हां में सर हिलती है। प्रेरणा और चाहत अपने-अपने गाड़ी में बैठकर वहां से निकल जाती हैं ।चाहत अपनी स्कूटी से जा ही रही थी की तभी एक ब्लैक कार उसे क्रॉस करती हुई तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही थी, चाहत ने जल्दी से अपनी स्कूटी रोक ली. वरना उस कार की रफ्तार इतनी तेज थी की चाहत की स्कूटी का बैलेंस बिगड़ गया था। चाहत हैरानी से अपनी स्कूटी को देख रही थी कि कहीं उसकी स्कूटी को कोई नुकसान तो नहीं हुआ. तभी उसे एक तेज चीख सुनाई दी।

आंख वाले आदमी की निगाहें तीखी हो गई और वह अपनी तीखी निगाहों से चाहत को ऊपर से नीचे तक देखने लगता है। सभी लोग वहां पर हैरानी से यह दृश्य देख रहे थे।

 तभी एक पल में सब कुछ पलट गया और किसी को कुछ समझ ही नहीं आया। उस कंजी आंख वाले आदमी ने अपने कमर के पीछे से एक गन निकाली और सड़क पर पड़े उस घायल आदमी के सीने पर गोली मार दी।

 चाहत ने अपने मुंह पर हाथ रख लिया और उसकी जोर की चीख निकल गई। चाहत का पूरा चेहरा डर से भर गया और उसकी आंखें हैरानी से बड़ी हो गई। 

कंजी आंख वाले आदमी ने अपने जेब से एक नोटों की गड्डी निकाल कर उस घायल आदमी. जो अब मर चुका था उसके ऊपर फेंक दिया। वह चाहत के पास आता है और उसके कान के पास झुकते हुए अपनी गर्म सांसे उसके कान में छोड़ते हुए कहता है…

 “अब चाहो तो शौक से इसका अंतिम संस्कार कर सकती हो। और चाहो तो पुलिस स्टेशन में जाकर मेरे खिलाफ कंप्लेंट भी कर सकती हो। कह सकती हो उनसे कि मैंने सड़क पर किसी की जान ली है।”

 चाहत डर के मारे उस कंजी आंख वाले आदमी को देखती रहती है। चाहत के चेहरे पर पसीना देखकर उस आदमी के चेहरे पर एक डेविल स्माइल आ जाती है और वह अपनी गन से उसके माथे के पसीने को साफ करते हुए कहता है… “तपिश रंधावा” जब तुम कंप्लेंट करने जाओगी तो नाम जरूरी होगा। उन्हें मेरा नाम जरूर बताना।”

100%